हरिद्वार, हरिद्वार के होटल में दिल्ली के एक कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कारोबारी कुछ दिन पहले अपनी फैक्ट्री में आग लगने की घटना से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार सायं के समय चित्रा टॉकिज के समीप स्थित अंबर पैलेस में सुदेश ने होटल का कमरा किराए पर लिया। मंगलवार की सायं तक सुदेश कमरे से बाहर नहीं निकला। सायं के समय होटल कर्मचारी दरवाजा खटखटाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और न ही कोई आवाज आई। संदेह होने पर होटल कर्मियों ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि पंखे से कारोबारी लटका हुआ है। पुलिस ने कारोबारी को पंखे से नीचे उतारा। कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। मृतक के कपड़ों से मिले मोबाइल नंबर व कागजातों के आधार पर पता चला कि मृतक दिल्ली निवासी है। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment