देहरादून, कुमाऊं मंडल के कुछ हिस्सों में सोमवार को मानसून ने दस्तक दे दी। सात सालों में 2007 व 2008 के बाद उत्तराखंड में यह तीसरा मौका है, जब मानसून का हफ्तेभर पहले आगमन हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो-तीन रोज में संपूर्ण उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो जाएगा। प्री-मानसून जैसे बरस रहा था, उससे यह संभावना जताई जा रही थी कि सूबे में इस बार मानसून जल्दी दस्तक दे देगा। सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र में मानसून का आगमन भी हो गया। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डॉ.आनंद शर्मा के मुताबिक मुक्तेश्वर, पिथौरागढ़ क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दी है।
No comments:
Post a Comment