मुंबई,जागरण समूह के अंग्रेजी दैनिक मिड डे के वरिष्ठ खोजी पत्रकार, ज्योतिर्मय डे (एडिटर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन) की शनिवार को मुंबई में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जे डे के नाम से मशहूर 56 वर्षीय ज्योतिर्मय अंडरवर्ल्ड की खोजी पत्रकारिता के शीर्ष पुरुष थे। उनके परिवार में पत्नी, मां और एक बहन है। जे डे की हत्या दोपहर करीब 2.30 बजे मुंबई के उपनगर पवई के व्यस्ततम क्षेत्र हीरानंदानी गार्डेन्स में हुई। हत्या के समय वह अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे थे। तभी चार लोग आगे-पीछे से उन पर गोलियां चलाकर मोटरसाइकिलों से भाग निकले
No comments:
Post a Comment