हरिद्वार

09/JUNE/2012


हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हङकंप मच गया है जब बांद्रा से हरिद्वार आई बांद्रा एक्सप्रेस के एक कोच में सूटकेस में एक लङकी की लाश मिली। लाश कई दुकङों में थी और उसे बड़ी ही बेरहमी के साथ कई हिस्सों में काटा गया था। लङकी की इस लाश के करीब 5 दुकङे किए गए थे और इसके पेट वाला हिस्सा भी गायब था। शुक्रवार करीब 3 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाली बांद्रा एक्सप्रेस की एस-8 बोगी को सफाई के लिए खड़ा किया गया। एस-8 बोगी को जब सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे तभी इस सूटकेस पर उनकी नजर पड़ी। सफाईकर्मी जब सूटकेस के पास पहुंचे तो उसमें से बदबू आ रही थी। जिसके बाद सफाई कर्मियों ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर जीआरपी के जवान फौरन मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें लाश देखकर हर कोई दंग रह गया। छानबीन में पता चला कि ये एक युवती की लाश थी जिसके कई हिस्सों में काटा गया था।

09/JUNE/2012

शिक्षकों को मिली बड़ी राहत
सुगम-दुर्गम के निर्धारण को लेकर परेशान शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। तबादला एक्ट के निरस्त होने के साथ ही सुगम-दुर्गम का निर्धारण करने की प्रक्रिया भी निरस्त हो गई है। अब तबादला नीति के अनुसार ही शिक्षकों के तबादले होंगे, तब तक पुरानी व्यवस्था ही बहाल रहेगी। करीब डेढ़ माह पूर्व शासन से जिले के अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे कि वह तबादला एक्ट के अनुसार सुगम-दुर्गम की श्रेणी का निर्धारण कर दें। इसको लेकर पिछले माह शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल कुमार नेगी ने जिले के अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया। सूत्रों की मानें तो सुगम-दुर्गम के निर्धारण को लेकर जो मानक दिए थे, उससे जिले के ज्यादातर स्कूल सुगम स्कूलों की श्रेणी में आ गए थे। इससे उन तमाम शिक्षकों की धड़कनें बढ़ी हुई थी, जो कि लंबे समय से इन दुर्गम स्कूलों में तैनात थे। भगवानपुर व खानपुर ब्लॉक तो पूरी तरह से ही दुर्गम की श्रेणी में था, लेकिन नए मानकों के अनुसार इन ब्लॉकों के अधिकांश स्कूल भी सुगम की श्रेणी में आ गए थे। शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया था। पिछले दिनों शासन ने तबादला एक्ट को ही निरस्त कर दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने भी सुगम-दुर्गम के निर्धारण की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया।


05/JUNE/2012

आग से वन संपदा को भारी क्षति
राजाजी नेशनल पार्क के रामगढ़ रेंज के जंगल में लगी आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। कांसरों रेंज की सीमा से सटे बुल्लावाला-आमस्रोत का जंगल इसकी चपेट में आया है। सोमवार को पार्क निदेशक ने जंगल में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। राजाजी नेशनल पार्क के रामगढ़ रेंज में लगी आग से वन संपदा का नुकसान तो हुआ ही है साथ ही वन्य जीव जंतु भी आग की चपेट में आए

07/FEB/2012

जीडी अग्रवाल का आमरण अनशन बुधवार से

हरिद्वारः गंगा पर बांध परियोजनाओं के विरोध और गंगा रक्षा को लेकर स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) बुधवार से मातृदसदन में आमरण अनशन शुरू करेंगे। यहां उनका अनशन एक माह तक चलेगा, जिसके बाद वह बनारस पहुंचकर जल का भी त्याग करेंगे। प्रो जीडी अग्रवाल ने गंगा रक्षा और गंगा पर बन रहे बांधों को ध्वस्त करने की मांग को लेकर 14 जनवरी को मकर संक्रांति से मौके पर प्रयाग में अन्न त्याग कर ये एलान किया था। तब से वो फलों का ही सेवन कर रहे है। ज्ञान स्वरूप सानंद अब बुधवार से मातृसदन में अनशन करेंगे। इस दौरान वह सिर्फ जल ही ग्रहण करेंगे। आठ मार्च के बाद वह बनारस पहुंचकर जल का त्याग करेंगे।


04/FEB/2012

ठेकेदार, जेई समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रुड़कीः गंगनहर पर निर्माणाधीन स्टील गार्डर ब्रिज के टूटने के बाद शहर में ऐसा जाम लगा, जो घंटों तक नहीं खुल पाया। पुलिस शहर के भीतर का रुट डायवर्ट कर जाम से निपटने का प्रयास करती रही। स्टील गार्डर ब्रिज के टूटने और तीन मजदूरों के गंगनहर में बह जाने की घटना शहर और देहात में आग की तरह फैल गई। टूटे पुल को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ गंगनहर के दोनों किनारों और नगर पालिका पुल पर जुट गई। इस मामले में साफ तौर पर लापरवाही की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बढ़ते दबाव के बाद ठेकेदार और जेई समेत कई लोगों के खिलाफ गैर इरादेतन हत्य़ा का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन सवाल इस बाक का है कि आरोप तो विधायक सुरेश चंद्र जैन पर भी लग रहे हैं, उनके खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। तो क्या ये माना जाए महज ठेकेदार, जेई समेत कई लोगों के खिलाफ गैर इरादेतन हत्य़ा का मामला दर्ज इनकी बली चढाई गई।






21/01/2012

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर से दो बदमाशों ने चार लाख रूपए लूट



हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर से दो बदमाशों ने चार लाख रूपए लूट लिए पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है और लूट की रकम भी बरामद करने का दावा किया है। हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पर बुकिंग काउंटर से दो बदमाशो ने करीब चार लाख रूपए लूट लिए बदमाश खुद को रेल कर्मी बता कर अंदर गया था वाकया सुबह का है जब दोनों स्स्टेशन न के कैश काउंटर में घुसे और रकम लेकर भागने लगे बुकिंग काउंटर के बाहर खड़े लोगों ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा बदमाश भगने में सफल हो गया पुलिस का कहना है कि उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी हरिद्वार पुष्कर सिंह सेलाल ने बताया कि सुबह दो लोग टिकट काउंटर पर आए और कैशियर से रूपए छीन कर फरार हो गए, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तालाश की जा रही है।







20/01/2012

खोदा पहाड़, निकली चुहिया

बहादराबाद: गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक का सायरन बजते ही सशस्त्र पुलिस के जवानों ने बैंक को घेर लिया। डेढ़ घंटे तक मशक्कत के बाद हुई जांच पड़ताल के बाद पता चला कि बैंक के अंदर कोई नहीं है। गुरुवार साढ़े सात बजे के लगभग बहादराबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक का सायरन बज गया। आसपास के लोगों को लगा कि बैंक में चोर व बदमाश घुस आए हैं। इसकी सूचना पर बहादराबाद पुलिस को दी गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद बैंक के एकाउंटेंट आरबी नागपाल बैंक के मुख्य गेट की चाबी लेकर पहुंचे। चाबी खोलने के बाद अंदर से बैंक को चेक किया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला।





17/01/2012


रुड़की- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रुड़की में एक जनसभा को संबोधित करने आ रही है। लिथो परेड ग्राउंड में कांग्रेस अध्यक्ष की जनसभा है। इस बार सोनिया के दीदार को बेताब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हाथ मायूसी ना लगे इसलिए सोनिया गांधी एक दिन पहले ही देहरादून पहुंच गई थी। सुबह करीब 11 बजे सोनिया गांधी लिथो परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के कई आला नेता पहले ही रुड़की में तैयारियों का जायजा ले चुके है। उत्तराखंड के सियासी मैदान में स्टार प्रचारकों की एंट्री होने लगी है। यही वजह है कि एक के बाद एक कांग्रेस के दिग्गज देवभूमि में आने लगे है।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...