रुद्रप्रयाग

26/06/2015 सुबह चार बजे तक अपडेट
रुद्रप्रयाग में बारिश के बाद हालत बिगड़ते दिख रहे हैं। मुसलाधार बारिश के रोड पर जगह-जगह पहाड़ी से मलबा आ रहा है। मलबा आने से रोड जाम होने लगा है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड नेशनल हाईवे मलबा आने से रोड घंटों तक बाधित रहा। हाईवे पर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है जिसने चार धाम यात्रियों के साथ स्थानी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है जिसे आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। बारिश के कारण नेशनल हाईवे जवाड़ी बाईपास, विजयनगर, चन्द्रापुरी, फाटा में मलबा आने के कारण बार-बार बाधित होने लगा है। हाईवे पर कई जगहों पर बड़े-बड़े बोल्डर भी आ रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि पहाड़ में मौसम खराब हो सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी मुस्तैद है। अधिकारियों की माने तो मॉनसून के मद्देनजर सभी तैयारियां की गई है। जिन जगहों पर ज्यादा खतरा बना हुआ है वहां पर जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को रखा गया है, जिससे मलबा आने पर रोड को जल्द से जल्द साफ किया जा सके। 07/FEB/2012

फुटबॉल टूर्नामेंट पर श्रीनगर की टीम का कब्जा

रुद्रप्रयागः अगस्त्यमुनि: अगस्त्यमुनि में चल रहे राज्य स्तरीय उत्तराखंड डिस्कवर फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला श्रीनगर और हल्द्वानी के बीच खेला गया, जिसमें श्रीनगर ने हल्द्वानी को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर अपने नाम की। निर्माणाधीन स्पोर्टस कॉम्पलैक्स अगस्त्यमुनि में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला श्रीनगर और हल्द्वानी के बीच खेला गया। फाइनल में श्रीनगर ने टॉस जीतकर मैच की शुरूआत की। फस्ट हाफ में दोनो टीमों एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ के 12 वें मिनट में श्रीनगर की ओर से नवीन ने खेल का पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। वहीं हल्द्वानी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। जिससे श्रीनगर की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपए नगद और उप विजेता टीम को ट्राफी और 15 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी राइजिंग स्टार के अनुज कंडारी, बेस्ट गोल कीपर हल्द्वानी के विजय बिष्ट तथा बेस्ट टूर्नामेंट का खिताब शशांक मंमगाई को दिया गया।



30/01/2012

हरक नहीं डाल सकेंगे वोट

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग विधान सीट से भाजपा प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी जहां सुमाड़ी में मतदान करेंगे, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हरक सिंह रावत खुद का वोट नहीं डाल पाएंगे। विधान सभा चुनाव में हॉट सीट रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी सुमाड़ी क्षेत्र के राइंका तिलकनगर बूथ में अपने लिए मतदान करेंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत रुद्रप्रयाग सीट से अपने लिए यहां वोट नहीं डाल पाएंगे। इसका कारण उनका इस विधानसभा की मतदाता सूची पर नाम नहीं होना है।





20/01/2012

कपिल की बहादूरी को सलाम

रुद्रप्रयागः अपनी जान गंवाकर अपने दस साथियों की जान बचाकर वो अमर हो गया है। गणतंत्र दिवस पर देश भर के 24 नौनिहाल को बहादुरी का सम्मान दिया जाएगा, जिसमें पांच पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे। इन जांबाजों में रुद्रप्रयाग निवासी कपिल नेगी भी शामिल हैं। अपने साथियों की जान बचाते हुए कपिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। बीते साल 8 दिसबंर को कपिल अपने दस साथियों के साथ स्कूल जा रहा था। भारी बारिश के दौरान स्कूल से पहले पड़ने वाला नाला उफान पर था। तेज बारिश होने के साथ-साथ भूस्खलन भी शुरू हो गया। जब कपिल के सभी दोस्त पुल पार करने में दिक्कत महसूस करने लगे तो ये बहादुर छात्र अपने साथियों को पीठ पर उठाकर एक-एक कर नाला पार करवाने लगा, तभी अचानक पास की पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, कपिल के दोस्त जान बचाकर भागने लगे। लेकिन कपिल अपनी जान की परवाह किए बगैर अपनी साथियों की मदद करता रहा। तभी पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों ने कपिल को अपनी चपेट में ले लिया और चोट लगने से उसकी मौत हो गई। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के मडौला गांव निवासी कपिल राइंका कोठगी में कक्षा बारहवीं का छात्र था। 26 जनवरी को कपिल के अदम्य साहस का सम्मान देश के प्रधानमंत्री की ओर से दिल्ली में परेड के पूर्व किया जाएगा। कपिल नेगी को मरणोपरांत राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिया जाएगा, जिसे उसके पिता वीरेन्द्र नेगी और माता अनिता देवी लेंगे। कपिल के परिजनों को उसके जाने का दुखः ज़रूर है़ साथ ही फक्र इस बात का भी है कि कपिल ने एक ऐसा काम किया है जो इतिहास बन गया है। हमारी तरफ से भी इस वीर सपूत को सलाम।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...