नैनीताल

07/FEB/2012

डॉक्टर के बेटे का हंगामा, पुलिस से भिड़ा

हल्द्वानी: स्कूटी पर दो साथियों को बैठाकर ला रहे डॉक्टर के बेटे ने चेकिंग के दौरान हंगामा कर दिया। एक सिपाही पर स्कूटी चढ़ाने की कोशिश की, फिर पुलिस वालों से ही भिड़ गया। इस पर गुस्साए पुलिस कर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी और उसे थाने ले आए। हालांकि बाद में गलती मानने पर उसे छोड़ दिया गया। सोमवार को दोपहर से वक्त वाहनों की चेकिंग की चल रही थी। भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात उप निरीक्षक श्वेता नेगी के नेतृत्व में टीम स्टेट बैंक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच तिकोनिया से स्कूटी पर आ रहे तीन युवकों को रोका तो स्कूटी चला रहा युवक ऐंठने लगा। सिपाही रामलाल ने उसे रोकना चाहा तो उसने स्कूटी आगे बढ़ा दी, फिर मोड़ कर उसके पास लाकर स्कूटी रोकी। वह पुलिस वाले से उलझने लगा। वहां खासा हंगामा हो गया। अन्य पुलिस कर्मियों ने समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माना। मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंचे भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज संजय कुमार और बनभूलपुरा चौकी इंचार्ज मोहम्मद अकरम उसे थाने ले आए।




20/01/2012

मित्र पुलिस कि ये कैसी मित्रत्रा

हल्द्वानी: रानीबाग इलाके के एक घर में पुलिस ने बेवजह ही कुछ मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला सुर्खियों में आने पर पहुंचे मालिक की भी जमकर धुनाई की गई। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस पर 40 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और पर्स लूटने का आरोप लगाया है। काठगोदाम के कलसिया निवासी बरकत हुसैन अल्युमीनियम का काम करता है। उसका एक मकान रानीबाग में भी है, जिसमें उसके श्रमिक रहते हैं। बताया जाता है कि बुधवार रात दस बजे के आसपास कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और श्रमिकों से पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने श्रमिकों की धुनाई शुरू कर दी। इसकी जानकारी जब फोन पर मालिक बरकत को मिली तो वह भी बाइक से अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंच गया। मारपीट का विरोध करने पर पुलिस वालों ने उसे भी पीट दिया।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...