पौड़ी गढ़वाल

07/FEB/2012

बीस फरवरी तक ही होंगे जमा परीक्षा फार्म

श्रीनगर गढ़वाल: जिन छात्रों का परीक्षा फार्म किसी वजह से महाविद्यालय की ओर से अभी तक विवि को प्रेषित नहीं किया गया है, उनके लिए गढ़वाल विवि ने रोल लिस्ट समेत सभी परीक्षा फार्म विवि में जमा करने की अंतिम तिथि बीस फरवरी निश्चित कर दी है। कुलसचिव डॉ. उदय सिंह रावत ने कहा है कि बीस फरवरी के बाद कोई भी परीक्षा फार्म महाविद्यालय की ओर से विवि को अग्रसारित नहीं किया जाए। जो छात्र बैकपेपर की परीक्षा के बाद उत्तीर्ण हुए हैं और जिन छात्रों ने बीमारी अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से परीक्षा फार्म जमा नहीं किया है। ऐसे अभ्यर्थी अपना परीक्षा फार्म 15 फरवरी तक संबंधित महाविद्यालय और विवि परिसर में जमा कर सकते हैं। कुलसचिव ने कहा गया है कि बीमारी व किसी कारण से जो छात्र स्नातक द्वितीय तृतीय और पीजी द्वितीय वर्ष का परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं, वे चिकित्सा प्रमाणपत्र अथवा शपथ पत्र या अपरिहार्य कारण का उल्लेख करते हुए 15 फरवरी तक अपना परीक्षा फार्म कालेज में जमा कर दें।


20/01/2012

गढ़वाल विवि कराएगा पीजी प्राइवेट परीक्षा

श्रीनगर गढ़वाल : इस साल की एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष की प्राइवेट परीक्षा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय कराएगा, जिसके लिए प्रदेश शासन से एप्रूवल लेटर गुरुवार को विवि प्रशासन को मिल गया है। प्रदेश सरकार का मंजूरी मिलते ही गढ़वाल विवि ने परीक्षा करवाने की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। कुलसचिव डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि सिर्फ इसी साल गढ़वाल विवि ये प्राइवेट परीक्षा कराएगा। अगले साल अपनी फाइनल परीक्षा सम्बन्धित प्राइवेट परीक्षार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एफिलिएटिंग विवि से देनी होगी। कुलसचिव डॉ. रावत ने कहा कि इन परीक्षार्थियों को डिग्री भी एफिलिएटिंग विवि की मिलेगी। कुलसचिव डॉ. उदय सिंह रावत ने कहा कि केन्द्रीय विवि बन जाने के बाद गढ़वाल विवि में भी पीजी स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू हो जाने से पीजी प्राइवेट परीक्षाओं का संचालन गढ़वाल विवि की ओर से किया जाना संभव नहीं रह गया है। सम्बन्धित परीक्षार्थियों की कठिनाइयों को देखते हुए और प्रदेश के एफिलिएटिंग विवि के अभी तक सुचारु रूप से कार्य शुरू नहीं कर पाने के कारण केवल इसी वर्ष गढ़वाल विवि यह प्राइवेट परीक्षा लेगा।




17/01/2012

महाविद्यालय में तालाबंदी

कोटद्वार: हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से अंक सुधार परीक्षा की अंकतालिका और परीक्षा फॉर्म उपलब्ध ना कराए जाने के विरोध में सोमवार को छात्रों ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बंद करवा दिया। छात्रों ने महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय बंद करवा दिया। छात्रों का आरोप था कि लंबे समय बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से महाविद्यालय में अंकतालिकाएं और परीक्षा फॉर्म उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...