07/FEB/2012
अधिसूचना जारी़ 22 को होंगे व्यापार मंडल चुनाव
खटीमा: व्यापार मंडल चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। चुनाव के लिए मतदान 22 फरवरी को होगा। नामांकन 14 फरवरी को होंगे। चुनाव की तारीख घोषित होते ही दावेदार सक्रिय हो गये हैं। हर कोइ अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए रणनीति बनाने में लगा है। चुनाव अधिकारी रंजन अग्रवाल ने व्यापार मंडल चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी की। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल में 1160 सदस्य पंजीकृत हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन आठ फरवरी को कर दिया जाएगा। अगले दो दिनों में आपत्तियां दर्ज कर उनका निस्तारण किया जाएगा। उसके बाद 13 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो दोपहर दो बजे तक चलेगी। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 15 को दोपहर एक बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। दोपहर दो बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। अग्रवाल ने बताया कि 22 फरवरी को प्रात: आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उसके बाद तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। नामांकन एवं मतदान सनातन धर्मशाला में होगा।
बताते चलें कि यहां आठ साल बाद व्यापार मंडल चुनाव होने जा रहा है। अभी तक अरुण सक्सेना अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। उनके भी चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।
20/01/2012
पीएम का दौरा
उत्तराखंडः रुद्रपुरः शुक्रवार को पीएम मनमोहन उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे है। रुद्रपुर में पीएम मनमोहन सिंह की एक रैली रखी गई है। पीएम की सुरक्षा को लेकर पूरे रुद्रपुर शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ज़मीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा रहेगा। वहीं कांग्रेसी भी इस रैली को कामयाब बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विधानसभा चुनाव में बाजी माने की सोच रही कांग्रेस एक-एक कर अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी दंगल में उतारने लगी है। सोनिया गांधी के बाद अब पीएम मनमोहन सिंह के दौरे को कांग्रेस बेहद अहम मानकर चल रही है।
गरीबों का निवाले की सप्लाई
काशीपुर: चुनावी सरगर्मियों के बीच काले कारोबार से जुड़े लोग भी सक्रिय हो गए हैं। राइस मिलों पर बेचे जा रहे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन को एक स्वयंसेवी संस्था ने गुरुवार को पकड़ लिया। ये राशन टै्रक्टर-ट्रॉली में लादकर राइस मिल ले जाए जा रहा था। इस राइस की कीमत लाखों में बतीइ जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंचे नायब तहसीलदार के निर्देश पर पुलिस ने टै्रक्टर समेत चावल को कब्जे में ले लिया। लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक समेत उस पर सवार अन्य लोग फरार हो गए। मामले को दबाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
