Friday, 3 June 2011
बातचीत फेल, आज से अनशन नई दिल्ली। तकरीबन पांच घंटे की मैराथन बैठक में भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए बाबा रामदेव की कई मांगों पर सरकार राजी हो गई पर इसकी समय सीमा न तय कर पाने से गतिरोध कायम है। समय सीमा पर सरकार की चुप्पी से नाराज योग गुरु ने शनिवार से दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठने का ऐलान कर दिया। हिंदी समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में इंजीनियरिंग और मेडिकल की परीक्षा कराने, लोक सेवा गारंटी एक्ट पेश करने और विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर भ्रष्टाचारियों को उम्रकैद की सजा देने की बाबा की बात तो सरकार ने मान ली है। मगर कालेधन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने के लिए अध्यादेश पर सरकार राजी नहीं हुई है। राजधानी के पांच सितारा होटल क्लेरिजेस में सरकार के वार्ताकार मंत्रियों कपिल सिब्बल और सुबोधकांत सहाय के साथ दूसरे दौर की बातचीत में बाबा ने हर मांग पर दबाव तो बनाया साथ ही निश्चित समय-सीमा लिखित में बताने का हठ भी किया। उनकी इस जिद पर सरकार की चिढ़ का ही सुबूत था कि सिब्बल ने पत्रकारों से कह दिया कि एक दिन में थोड़े ही सब-कुछ हो जाता है। शायद इस पर ही कटाक्ष करते हुए फिर बाबा ने भी कह दिया कि हम तो इंतजार करने को तैयार हैं लेकिन सरकार बताए तो सही कि कितना इंतजार करना होगा। बाबा का कहना है कि विदेश में जमा कालेधन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने की मांग पर सरकार ने मौखिक सहमति जरूर दी। भ्रष्टाचारियों को सजा-ए-मौत की मांग पर सरकार ने बाबा से उम्रकैद पर सहमत हो जाने को कहा। देश का धन बाहर ले जाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों, राजनीतिज्ञों और व्यापारियों के नाम उजागर करने की मांग पर सरकार ने ऊहापोह का ही इजहार किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड (Covid-19)...
No comments:
Post a Comment