हरिद्वार, हरदम बाबा रामदेव के साथ नजर आने वाले आचार्य बालकृष्ण आखिर पिछले दो दिनों से हैं कहां, इस सवाल का जवाब खुद बाबा के पास भी नहीं है। बाबा रामदेव का कहना है कि रामलीला मैदान से गायब हुए अधिकांश लोग दिल्ली पुलिस के कब्जे में हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने किसी के भी हिरासत में होने से इनकार किया है।आचार्य बालकृष्ण, स्वामी रामदेव के सबसे निकटस्थ माने जाते हैं। शनिवार आधी रात के बाद से वह कहीं भी नजर नहीं आए हैं। इससे पहले वह दिल्ली के रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के आसपास ही दिखाई देते रहे थे। आचार्य बालकृष्ण की गैर मौजूदगी को आज मीडिया ने भी नोटिस किया। मीडिया उस वक्त चौंक गया जब पता चला कि बाबा रामदेव को भी नहीं पता कि हर वक्त उनके साथ साए की तरह रहने वाले उनके सहयोगी बालकृष्ण कहां हैं। प्रेस कांफ्रेंस में बालकृष्ण के बारे में पूछे गए प्रश्न का गोलमोल जवाब देते हुए उंन्होंने कहा कि रामलीला मैदान से गायब हुए अधिकांश लोग दिल्ली पुलिस के कब्जे में हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले उंन्होंने बालकृष्ण से बातचीत होने और उनके किसी गोपनीय मिशन पर लगे होने की बात कही थी।
No comments:
Post a Comment