देहरादून, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ मनचलों ने एक युवक को चाकू घोंप दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बुरी तरह जख्मी हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के नया गांव में हुई। थाना पुलिस के मुताबिक, स्थानीय निवासी ओमप्रकाश का बेटा सोनू अपनी बहन के साथ बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उसकी बहन से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर युवकों ने बहन-भाई से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक युवक ने सोनू के पेट में चाकू घोंप दिया व जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
No comments:
Post a Comment