बड़कोट, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए यूपीए के शासन को रावण राज की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में पुलिस की बर्बर कार्रवाई से केंद्र सरकार के जनविरोधी चेहरा सामने आ गया है। भाजपा अध्यक्ष ने यमुना के संरक्षण के लिये भी विशेष कार्ययोजना की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में भाजपा सरकार आती है तो यमुना को भी गंगा की तरह राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाएगा
No comments:
Post a Comment