Friday, 3 June 2011

प्राचार्य ने वापस लिया इस्तीफा

श्रीनगर।
राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसएस मिश्रा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल डा. मिश्रा से वार्ता करने शुक्रवार को खुद श्रीनगर पहुंचे।
भौर्याल के साथ बाचतीत से संतुष्ट होने के बाद डा. मिश्रा ने इस्तीफा वापस लिया। प्राचार्य ने कहा कि मेडिकल कालेज की समस्याओं पर मंत्री के आश्वासन से वह संतुष्ट हैं। मेडिकल कालेज की समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य शिक्षा विनीता कुमार से हुई वार्ता से खिन्न होकर बृहस्पतिवार की शाम डा. मिश्रा ने प्रमुख सचिव को अपना इस्तीफा भेज दिया था।

No comments:

Post a Comment

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...