Friday, 3 June 2011

महिला डाक्टर ने की आत्महत्या

देहरादून।
सीएमआई में कार्यरत महिला डाक्टर मनीषा ने बृहस्पतिवार रात आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसमें जीवन की परिस्थितियों को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस का मानना है कि डाक्टर ने इंजेक्शन लगाकर जान दी है। बताते हैं मनीषा की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति की मौत हो गई जिसके बाद से वह उदास रहने लगी।
मनीषा चौहान (40) मुरादाबाद की रहने वाली थी। वह सुभाष नगर में अपने मामा योगेश कुमार के घर रहती थी और सीएमआई में आरएमओ थी। पुलिस के अनुसार, अस्पताल से नाइट शिफ्ट में डूटी करके घर लौटी मनीषा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गईं। उसने मामी सविता से कहा कि उसे बहुत तेज नींद आ रही है। काफी देर बाद उसकी मामी ने किसी कार्य से कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन मनीषा ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में मनीषा बेहोश मिली। उसे सीएमआई में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

No comments:

Post a Comment

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...