Friday, 3 June 2011

मांस खाने से 30 लोग बीमार

बकरी का मांस खाने से एक ही गांव के 12 परिवारों के 30 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। उल्टी-दस्त से पीड़ित पांच गंभीर रोगियों को बेस चिकित्सालय लाया गया, जबकि 10 बीमार ग्रामीणों का इलाज देवप्रयाग प्राथमिक चिकित्सालय में किया गया। विकास खंड देवप्रयाग के गोरती कांडा गाँव में मरे हुए बकरे की मीट

 मीट ग्रामीणों ने मिल बाँट कर खाई लेकिन २-३ घंटों के बाद ग्रामीणों की
 हालत बिगड़ने लगी/ रात को १ बीमार को देवप्रयाग लाया गया लेकिन अन्य
 लोगों के बारे में किसी को जानकारी नहीं मिल पाई/ आज सुबह जब लोगों ने
 देखा की कोई अपने घरों से बहार नहीं निकल रहा है तो पता चला की मीट खाने
 के कारन सबको food पोइजनिंग हो गयी है/ १५ ग्रामीण जिनकी हालत गंभीर थी
 उन्हें १०८ के माध्यम से देवप्रयाग लाया गया जहाँ प्राथमिक स्वस्थ्य
 केंद्र में उनका इलाज चला रहा है/ इनमे से ५ गंभीर ग्रामीणों को बेस
 चिकित्सालय श्रीनगर लाया गया है जिनमे से २ की हालत नाज़ुक बनी हुई है/

No comments:

Post a Comment

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...