हरिद्वार, गढ़वाल से कुमाऊं के बीच जल्द एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। रेलवे इसकी तैयारियों में जुट गया है। दस कोच की ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। हालांकि, ट्रेन किस तिथि से चलेगी इसको लेकर अभी सर्कुलर जारी नहीं हुआ है।
इस साल के रेल बजट में हरिद्वार के हिस्से केवल एक ट्रेन आई थी। बजट में हरिद्वार-रामनगर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। अब हरिद्वार स्टेशन ट्रेन चलाने की तैयारियों में जुट गया है। ट्रेन का नंबर डाउन में 15033 व अप में 15034 होगा। ट्रेन हर गुरुवार, शनिवार व रविवार को तीन दिन चलेगी। ट्रेन छह बजकर चालीस मिनट पर रवाना होगी। इसके मुख्य स्टेशनों में नजीबाबाद, मुरादाबाद, पीपलसान, कोशिपुर, रामनगर शामिल हैं। अब तक कुमाऊं के लिए केवल एक ही ट्रेन काठगोदाम एक्सप्रेस थी। नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।

No comments:
Post a Comment