Thursday, 30 June 2011

आंशिक सूर्य ग्रहण कल

आंशिक सूर्य ग्रहण कल पड़ने वाला है, लेकिन यह अंटार्कटिका को छोड़कर विश्व में कहीं और दिखाई नहीं देगा।

आंशिक सूर्य ग्रहण कल भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 23 मिनट पर शुरू होकर दो बजकर 53 मिनट तक रहेगा। दोपहर दो बजकर नौ मिनट पर यह चरम पर होगा। यह खगोलीय घटना करीब डेढ़ घंटे जारी रहेगी।

जब चंद्रमा के केंद्र की छाया पृथ्वी पर नहीं पड़ पाती है तो पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों में आंशिक सूर्य ग्रहण पड़ता है। साइंस पॉपुलराइजेशन एसोसिएशन आफ कम्यूनिकेटर्स एंड एजुकेटर्स (स्पेस) के अध्यक्ष सीबी देवगन ने कहा कि आंशिक सूर्य ग्रहण केवल अंटार्कटिका और दक्षिणी अक्षांश से दिखाई देगा।

वर्ष 2011 में लगने वाले चार आंशिक सूर्यग्रहणों में कल का ग्रहण तीसरा है। इससे पहले चार जनवरी और एक जून को ग्रहण पड़ चुका है तथा कल के बाद 25 नवंबर 2011 को अगला सूर्य ग्रहण लगेगा।

इस ग्रहण को अनोखा कहा जा सकता है क्योंकि दक्षिण गोलार्ध में ठंड का मौसम है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रो फिजिक्स के आरसी कपूर ने मजाकिया लहजे में कहा कि इस ग्रहण के केवल पेंगुइन और समुद्री पक्षियों द्वारा देखने की उम्मीद है। (भाषा)

दो दिन के लिए बंद शिक्षण संस्थान

अल्मोड़ा: निरंतर हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी दर्बान सिंह गब्र्याल ने जिला शिक्षाधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों को दो दिन के लिए बंद करवाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 1 व 2 जुलाई को जिले के सभी प्राइमरी, जूनियर, इंटर कालेज शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

Tuesday, 28 June 2011

आबकारी विभाग ने दो स्थानों पर पकड़ी 45 पेटी शराब

देहरादून,  आबकारी विभाग ने मंगलवार को दो स्थानों पर दबिश देकर तकरीबन 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसमें 35 पेटी शराब वसंत विहार और दस पेटी शराब आमवाला में बरामद की गई।
आबकारी विभाग की टीम ने एक सूचना पर वसंत विहार निवासी अमनदीप के घर में दबिश दी। यहां मकान मालिक तो नहीं मिला, लेकिन टीम को यहां से 35 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। इसकी कीमत तकरीबन दो लाख रुपये आंकी गई है।

मालरोड पर नहीं दिखेंगे

मसूरी,  पहाड़ों की रानी मसूरी की माल रोड पर आने वाले दिनों में घोड़ों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। वहां प्रीपेड व्यवस्था के तहत रिक्शे चलाए जाएंगे। घोड़ों का संचालन शहर के बाहरी हिस्सों हाथीपांव रोड, सर्कुलर रोड, लालटिब्बा समेत अन्य इलाकों में किया जा सकेगा

सफाई कर्मी व यात्री भिड़े, हंगामा

हरिद्वार,  रेलवे स्टेशन पर पर्स उठाने को लेकर सफाईकर्मी व यात्रियों के गुट के बीच विवाद हो गया। मामला जीआरपी थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने सफाई कर्मी की पिटाई की। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका।

दिल्ली के कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हरिद्वार,  हरिद्वार के होटल में दिल्ली के एक कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कारोबारी कुछ दिन पहले अपनी फैक्ट्री में आग लगने की घटना से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार सायं के समय चित्रा टॉकिज के समीप स्थित अंबर पैलेस में सुदेश ने होटल का कमरा किराए पर लिया। मंगलवार की सायं तक सुदेश कमरे से बाहर नहीं निकला। सायं के समय होटल कर्मचारी दरवाजा खटखटाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और न ही कोई आवाज आई। संदेह होने पर होटल कर्मियों ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि पंखे से कारोबारी लटका हुआ है। पुलिस ने कारोबारी को पंखे से नीचे उतारा। कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। मृतक के कपड़ों से मिले मोबाइल नंबर व कागजातों के आधार पर पता चला कि मृतक दिल्ली निवासी है। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मानसून ने दी राज्य में दस्तक

रुड़की, जागरण कार्यालय: उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार की सुबह को मानसून की जमकर बारिश हुई। हालांकि इस बार मई एवं जून में प्री-मानसून की बारिश पहले से ही हो रही थी, जिसमें अब तक 197.6 एमएम बरसात हो चुकी है। जो सामान्य से सौ एमएम अधिक है। मौसम वैज्ञानिक किसानों को अधिक पानी वाली फसल की बुआई करने की सलाह दे रहे हैं।

हरिद्वार-रामनगर के बीच चलेगी ट्रेन

हरिद्वार,  गढ़वाल से कुमाऊं के बीच जल्द एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। रेलवे इसकी तैयारियों में जुट गया है। दस कोच की ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। हालांकि, ट्रेन किस तिथि से चलेगी इसको लेकर अभी सर्कुलर जारी नहीं हुआ है।
इस साल के रेल बजट में हरिद्वार के हिस्से केवल एक ट्रेन आई थी। बजट में हरिद्वार-रामनगर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। अब हरिद्वार स्टेशन ट्रेन चलाने की तैयारियों में जुट गया है। ट्रेन का नंबर डाउन में 15033 व अप में 15034 होगा। ट्रेन हर गुरुवार, शनिवार व रविवार को तीन दिन चलेगी। ट्रेन छह बजकर चालीस मिनट पर रवाना होगी। इसके मुख्य स्टेशनों में नजीबाबाद, मुरादाबाद, पीपलसान, कोशिपुर, रामनगर शामिल हैं। अब तक कुमाऊं के लिए केवल एक ही ट्रेन काठगोदाम एक्सप्रेस थी। नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Monday, 27 June 2011

महंगाई के खिलाफ सीएम ने की पद यात्रा

देहरादून,
केंद्र सरकार पर महंगाई थोपने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में सीएम आवास से सचिवालय तक पद यात्रा निकाली गई। अब भाजपा की इस पद यात्रा का क्रम पूरे प्रदेश में चलेगा।
सीएम आवास से प्रात: करीब साढ़े ग्यारह बजे पद यात्रा प्रारंभ हुई। कैंट रोड, दिलाराम चौक, यूकेलिप्टस रोड होते हुए पद यात्रा सचिवालय पहुंची। सचिवालय के सामने एक वेडिंग प्वाइंट में यात्रा का समापन हुआ। सीएम आवास से कांग्रेसनीत केंद्र सरकार व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पद यात्रा आगे बढ़ी। महंगाई के खिलाफ पद यात्रा में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कुछ अन्य नेता भी नंगे पैर शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्र सरकार की नीतियों को उत्तराखंड विरोधी बताया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश का नाम लेकर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सड़क, बिजली की लाइन बनाने में बाधक बनी हुई है। उत्तराखंड में 65 प्रतिशत से भी अधिक क्षेत्र में जंगल है। पूरे देश को उत्तराखंड हवा-पानी दे रहा है। जंगलों को बचाने के एवज में उसे महंगी गैस मिल रही है।प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा थोपी गई महंगाई के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में पद यात्रा करेंगे। कैबिनेट मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकारों की खासियत है कि उनके आते ही महंगाई काबू से बाहर हो जाती है।

केदारनाथ में बर्फबारी, बाकी जगह वर्षा

देहरादून, मानसून की रफ्तार भले ही अपेक्षाकृत कुछ धीमी हो, लेकिन यह पिछले तीन दिनों से सूबे को ठीकठाक भिगो रहा है। इस बीच सोमवार को बादलों ने केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी दे डाली, सूबे में मेघों के बरसने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। कहीं कम तो कहीं ज्यादा, लेकिन करीब-करीब सभी जगह बारिश मिली। सोमवार को केदारनाथ की चोटियों पर तो बर्फबारी भी हुई। इस सबके चलते पारे में गिरावट आने के साथ हीं मौसम खुशगवार हो गया है। उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम के रंग में मंगलवार को भी तब्दीली के आसार नहीं है।

Saturday, 25 June 2011

तीन डीएम सहित बदले कई आईएएस, पीसीएस

देहरादून। सरकार ने लंबे अरसे से टलते आ रहे तबादलों को शुक्रवार को अमल में लाते हुए तीन जिलाधिकारियों समेत कई आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। फेरबदल में कुल 40 अफसर प्रभावित हुए हैं। सरकार ने नया प्रयोग करते हुए पहली बार प्रभारी सचिव और स्वतंत्र प्रभार वाले अपर सचिव भी नियुक्त किए। अपर सचिव (वित्त) डा.मोहनचंद्र जोशी को पिथौरागढ़, सीडीओ (पौड़ी) अक्षत गुप्ता को उत्तरकाशी और सीडीओ हरिद्वार बृजेश संत को चमोली का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। एमडीडीए के वीसी की कुरसी पर अपर सचिव सेंथिल पांडियन बिठाए गए हैं।उत्तराखंड परिवहन निगम के एमडी की जिम्मेदारी डा.रंजीत सिन्हा और लंबे समय से प्रतीक्षारत आईएएस अफसर आशीष जोशी को एमडी (जीएमवीएन) बनाया गया है। ऊर्वादत्त चौबे और कुंवर राजकुमार पहली बार सचिव की कुरसी पर बिठाए गए।
चौबे को राज्य संपत्ति विभाग और राजकुमार को राजस्व विभाग दिया गया है। एसएस रावत, आरसी पाठक, डा. पीएस गुसाईं, अरुण कुमार ढौंडियाल, नरेंद्र कुमार जोशी, हेमलता ढौंडियाल, नारायण सिंह नेगी को प्रभारी सचिव बनाकर शासन में लाया गया है।

परिवहन मंत्री को कार से बाहर खींचा,,,,,, समर्थकों से हाथापाई,,,,,,,,,,, पुलिस ने लाठियां फटकार कर्मियों को खदेड़ा

हल्द्वानी। बगैर वार्ता किए ही वापस जा रहे परिवहन एवं सहकारिता मंत्री बंशीधर भगत को हड़ताली कर्मियों ने कार में बैठते ही बाहर खींच लिया। इसके बाद मंत्री के समर्थकों और कर्मचारियों में जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने कर्मचारियों को खदेड़कर किसी प्रकार मंत्री को छुड़ाया। हाथापाई में तीन कर्मचारी मामूली घायल हुए हैं। राज्य सरकार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मांगों को लेकर पिछले 33 दिनों से आंदोलनरत हैं। शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित बुद्ध पार्क में इनकी सभा चल रही थी। इसी बीच इन्हें जानकारी मिली कि कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत तिकोनिया स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। मंत्री के गेस्ट हाउस में होने की भनक लगी तो सभा छोड़ कर्मचारी गेस्ट हाउस पहुंच गए। मंत्री को वार्ता के लिए संदेश भिजवाने के साथ ही कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेकिन मंत्री की ओर से वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया। करीब एक घंटे बाद भगत गेस्ट हाउस से कार में सवार हुए ही थे कि कर्मचारियों ने कार को घेरकर मंत्री को बाहर खींच लिया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर्मियों को खदेड़कर मंत्री को छुड़ाया।

Tuesday, 21 June 2011

शासन ने शुरू की हादसे की जांच

देहरादून: राजधानी देहरादून में रविवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे की शासन ने जांच शुरू कर दी है। उधर, डीजीसीए ने राज्य सरकार से मामले में कुछ जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री ने हवाई सेवाओं को लेकर कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को हुई घटना के बाद शासन ने चार सदस्यों की एक कमेटी गठित कर अपने स्तर से जांच कराने का ऐलान किया था

ब्लैक बॉक्स कब्जे में लिया

देहरादून, विज्ञान विहार के पास जंगल में हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की टीम यहां पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का ब्लैक-बॉक्स कब्जे में ले लिया। पांच सदस्यीय इस टीम में दो सीनियर एयरक्राफ्ट इंजीनियर शामिल थे। टीम ने जीपीएस, फ्यूल, सर्किट मीटर व हेलीकॉप्टर के भीतर मिले दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए। इससे पहले, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एटीसी (एयर ट्रैक कंट्रोल) में भी छानबीन कर डाटा कब्जे में लिया गया।

मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दी

देहरादून,  कुमाऊं मंडल के कुछ हिस्सों में सोमवार को मानसून ने दस्तक दे दी। सात सालों में 2007 व 2008 के बाद उत्तराखंड में यह तीसरा मौका है, जब मानसून का हफ्तेभर पहले आगमन हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो-तीन रोज में संपूर्ण उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो जाएगा। प्री-मानसून जैसे बरस रहा था, उससे यह संभावना जताई जा रही थी कि सूबे में इस बार मानसून जल्दी दस्तक दे देगा। सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र में मानसून का आगमन भी हो गया। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डॉ.आनंद शर्मा के मुताबिक मुक्तेश्वर, पिथौरागढ़ क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दी है।

Monday, 20 June 2011

अलकनंदा में समाई बोलेरो की लोकेशन मिली

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को कौडियाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो को सोमवार दूसरे दिन पुलिस की रेस्क्यू टीम ने अलकनंदा में तलाश लिया है। बोलेरो को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं दुर्घटना के बाद से लापता चल रही एक महिला का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में दो अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर डटे हुए हैं।

जांच के लिए भेजा निगमानंद का बिसरा

हरिद्वार। मातृसदन के स्वामी निगमानंद के शव से लिया गया बिसरा सोमवार की शाम दिल्ली प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवा दिया गया है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया स्वामी निगमानंद सरस्वती के शव से लिया गया बिसरा प्रयोगशाला में भेजने के लिए डीआईजी से अनुमति मांगी गई थी सोमवार को अनुमति मिलने के बाद बिसरा जांच के लिए दिल्ली की प्रयोगशाला में भेजा गया है

रामदेव के ट्रस्ट को नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर रामलीला मैदान में हुई पुलिस कार्रवाई के संबंध में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट को सोमवार को नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने पुलिस की ओर से दाखिल हलफनामे पर ट्रस्ट को अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।जस्टिस पी. सदाशिवम और जस्टिस एके पटनायक की वेकेशन बेंच ने ट्रस्ट की दिल्ली शाखा के अध्यक्ष आचार्य वीरेंद्र विक्रम से दिल्ली पुलिस आयुक्त बीके गुप्ता के हलफनामे पर जवाब तलब किया है। अदालत ने कहा कि वह दूसरे पक्ष को भी सुनना चाहता है, क्योंकि उन्हें भी अपना पक्ष पेश करने के लिए मौका दिया जाना चाहिए। बेंच ने दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता यूयू ललित से कहा कि पुलिस ने रामदेव और उनके समर्थकों पर हलफनामे में कई आरोप लगाए हैं।

कई क्षेत्रों में भूकंप आने से लोग सहम गए

देहरादून। सोमवार दोपहर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप आने से लोग सहम गए। अनिष्ट की आशंका से लोग घरों-दुकानों से बाहर भाग गए। करीब पांच सेकेंड तक रहे भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। रिएक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप 11.57 बजे आया। इसका अधिक असर देहरादून के अलावा पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि हल्के भूकंप आने से बड़े भूकंप का खतरा काफी हद तक टल जाता है। भूकंप अभियांत्रिकी विभाग आईआईटी रुड़की के प्रो.एचआर वासन का कहना है कि भूकंप की स्टडी की जा रही है। रुड़की में इसकी तीव्रता बेहद कम थी।ऊखीमठ तहसील के अंतर्गत ग्राम व्यूंखी में पुराने दो मंजिले पठाल वाले घर की पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। गुप्तकाशी के निकट सांकरी गांव में दो गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चमोली जनपद में पीपलकोटी के रेतोली गांव में बदहवाशी में कमरे से बाहर निकलते वक्त एक व्यक्ति का हाथ फ्रेक्चर हो गया। डीएम वी षणमुगम ने बताया कि भूकंप 18 सेकेंड तक रहा। पिथौरागढ़ में एक सप्ताह में दो बार भूकंप के झटके आने से लोग दहशत में हैं। इससे पहले 15 जून को जिले की ऊपरी रामगंगा घाटी और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे

Sunday, 19 June 2011

देर रात झमाझम बरसे बदरा

देहरादून: रविवार को दिनभर जहां लोग उमस से परेशान रहे वहीं देर रात हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कुछ देर के लिए हल्की ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। रविवार सुबह तेज धूप खिली और शाम होते-होते उमस बढ़ गई। लोग बेचैन थे कि देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में घने बदरा घिर आए। इसके बाद हल्की ठंडी हवा चली और ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओले गिरना बंद हुए तो झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग पौने घंटे तक हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान बारिश के पानी से सड़कों लबालब हो गई।

मसूरी में बेकाबू बस ने चार कारों को मारी टक्कर

देहरादून: रविवार रात मसूरी से देहरादून आ रही एक निजी बस के ब्रेक फेल हो गए। बस ने सामने चार कारों को टक्कर मारी और एक वर्कशॉप के पास चबूतरे से जा टकराई। बस में स्कूली बच्चे सवार थे। जो राजस्थान के नारनौल से मसूरी घूमने आए थे। बस रुकने से एक बड़ा हादसा टल गया। हादसा रात करीब साढे़ आठ बजे लाइब्रेरी से जा रही बस के साथ हुआ। किंक्रेग से करीब एक किमी पहले बस के ब्रेक फेल हो गए।

बिगड़ैल ने राहगीर को कुचला

देहरादून, शराब के नशे में धुत एक बिगड़ैल की बेलगाम कार ने राहगीर किशोर को कुचल डाला। हादसे में किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगों ने आरोपी चालक की जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आरोपी हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है। हादसा रविवार रात डालनवाला थाना क्षेत्र की राजपुर रोड पर आरटीओ ऑफिस के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कोका कुमार (16) निवासी खुड़बुड़ा एक टेंट हाउस में काम करता है। रविवार की रात वह राजपुर रोड से पैदल आ रहा था। इस दौरान पीछे से बेकाबू गति से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया। हादसे में कोका बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घायल को तुरंत दून अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी जिससे राजपुर रोड पर हंगामा हो गया। और वहां जाम की नौबत बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया

हरिद्वार में दो छात्रों समेत पांच की मौत

हरिद्वार, जागरण प्रतिनिधि: रवासन नदी में खनन के दौरान बने गड्ढों में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई। तीनों भैंस चराने के लिए घर से निकले थे।

आज सुप्रीम कोर्ट में बाबा रामदेव मामले की सुनवाई

नई दिल्ली,  रामलीला मैदान में योग गुरु बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर लाठी बरसाने वाली दिल्ली पुलिस के हलफनामे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। हलफनामे में पुलिस ने मैदान खाली करवाने में बल प्रयोग करने की बात से इंकार किया है। अपनी कार्रवाई को तर्कसंगत बताते हुए पुलिस विभाग ने कहा कि उसने बाबा को रामलीला मैदान में योग शिविर लगाने की अनुमति दी थी, किसी और काम के लिए नहीं। विभाग के मुताबिक बाबा 20 हजार लोगों की भीड़ को काला धन और भ्रष्टाचार के मामले में उकसा रहे थे। माना जा रहा है कि जस्टिस पी सतशिवम और जस्टिस एके पटनायक की पीठ वकील अशोक अग्रवाल की उस याचिका पर भी सुनवाई करेगी, जिसमें पुलिस आयुक्त को मैदान से जब्त किए गए 42 सीसीटीवी कैमरे पेश करने की बात कही गई है

डंपर ने बीटेक के दो छात्रों को कुचला, मौत

रविवार सुबह हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर भट्ठीपुर गांव के पास एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली निवासी दोनों युवक दोस्तों के साथ बाइक से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। घटना के बाद मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लग गया।

गहरी खाई में गिरी जीप, छह की मौत

बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर कौडियाला के पास रविवार दोपहर एक जीप गहरी खाई में गिरने के बाद गंगा में समा गई। हादसे में चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक महिला लापता बताई जा रही है। एक युवक और दो बच्चे गंभीर घायल हैं। घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। आशंका है कि कुछ लोग जीप के साथ गंगा में समा गए हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के शिकार सभी लोगों की पहचान हो गई है

उड़ान भर रहा हेलीकाप्टर जमीन पर आ गिरा

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सहस्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भर रहा हेलीकाप्टर रविवार की दोपहर 2.20 बजे रायपुर के पास लाडपुर के जंगल में जमीन पर आ गिरा। हेलीकाप्टर में सवार पायलट और इंजीनियर को गंभीर हालत में सीएमआई अस्पताल में भरती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक हेलीकाप्टर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के पुत्र व तीन अन्य को बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा कराकर जौलीग्रांट लौटा था। वहां से सहस्त्रधारा स्थित हैलीपैड जा रहा था। दुर्घटना की जांच के लिए महानिदेशक नागरिक उड्डयन विभाग के विशेषज्ञों का दल सोमवार को देहरादून पहुंचेगा।
देहरादून के एसएसपी जीएस मर्तोलिया के मुताबिक रविवार की दोपहर को सार एविएशन के तहत संचालित होने वाले हेलीकाप्टर (वीटीएसडब्ल्यू वेल-407 ) ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के पुत्र, सुरक्षाकर्मी, वैयक्तिक सहायक व मुख्यमंत्री के पीआरओ को उतारा। इसके बाद सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरी। पांच मिनट बाद ही वह लाडपुर (रायपुर) के जंगल में साल के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसके दो ब्लेड पेड़ की टहनियों में अटल गए और बाकी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल पायलट नवीन विद और इंजीनियर नवनील को सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में 24 घंटे के लिए आब्जर्वेशन में रखा गया है। दुर्घटना के बाद हेलीकाप्टर की बैट्री ऑन थी। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड और सार एविएशन के तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंच गए।

Saturday, 18 June 2011

खुफिया एजेंसी ने भी की सदाकांत से पूछताछ

देहरादून, जागरण संवाददाता: रक्षा मंत्रालय के लेह-लद्दाख रोड प्रोजेक्ट से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं लीक करने व निजी कंपनी के ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के मामले में यूपी कैडर के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी सदाकांत से दूसरे दिन पूछताछ की गई। हालांकि, सीबीआइ अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। इस दौरान चर्चा रही कि विदेश मामलों से जुड़ी खुफिया एजेंसी ने भी सदाकांत से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। अक्टूबर में सीबीआइ ने एनपीसीसी और सीपीडब्लूडी के तीन अफसरों समेत निजी कंपनी के अफसरों व कर्मियों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। सीबीआइ का दावा है कि आरोपियों ने रक्षा मंत्रालय के लेह-लद्दाख रोड प्रोजेक्ट में करोड़ों का घोटाला किया। जिस समय यह घोटाला हुआ, उस वक्त सदाकांत प्रतिनियुक्तिपर रक्षा मंत्रालय के बार्डर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में बतौर संयुक्त सचिव तैनात थे। आरोप है कि कांट्रेक्ट से जुड़ी गोपनीय सूचनाओं को सदाकांत ने ही लीक किया। सीबीआइ का दावा है कि इसकी एवज में सदाकांत को मोटी राशि मिली थी। इस खुलासे के बाद केंद्र ने सदाकांत की प्रतिनियुक्तिखत्म कर उन्हें वापस उत्तर प्रदेश भेज दिया था। वह तभी से छुट्टी चल रहे थे। शुक्रवार को सीबीआइ के सम्मन पर सदाकांत यहां पहुंचे थे, जहां उनसे करीब छह घंटे तक गहन पूछताछ की गई थी। अगली कार्रवाई तक सदाकांत को फिलहाल देहरादून में ही रोका गया था। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को सदाकांत से फिर पूछताछ की गई। चूंकि मामले में कुछ गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान के लिए भी एकत्र करने का संदेह है।

करंट से लाइन मैन की मौत

मसूरी, बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे एक लाइनमैन की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। घटना मसूरी थाना व एवलान रिसो‌र्ट्स के बीच शाम सवा चार बजे घटित हुई। 42 वर्षीय मृतक लाइनमैन गजेंद्र सिंह पंवार पुत्र बख्तावर सिंह जौनपुर के किमोड़ा गांव का निवासी है। वह उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। घटना स्थल पर मृतक के परिजनों के पहुंचने के पहले ही पुलिस के शव का पोस्टमार्टम करने से मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। पहले तो उन्होंने शव लेने से ही इनकार कर दिया। दो घंटे की मान मनौव्वल के बाद कहीं जाकर उन्होंने शव लिया।

उत्तराखंड में दो-चार रोज में मानसून की दस्तक

देहरादून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और जैसी स्थितियां बन रही हैं, उससे उम्मीद है कि दो-चार दिन में उत्तराखंड में भी मानसून आ जाएगा। इस बीच शनिवार को राजधानी समेत सूबे के तमाम इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो चला है। प्री-मानसून उत्तराखंड को ठीक-ठाक बारिश दे रहा है। फिर मौसम का जैसा मिजाज है, उससे यही लग रहा है कि मानसून अब जल्द ही उत्तराखंड में भी दस्तक दे देगा। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा के मुताबिक ईस्ट यूपी में मानसून आ चुका है। फिर जैसी कंडीशन बन रही हैं, वह उत्तराखंड के लिहाज से फेवरेवल हैं। संभव है दो-चार दिन में मानसून उत्तराखंड में भी प्रवेश कर लेगा। डॉ. शर्मा के मुताबिक पंजाब और ईस्ट यूपी में बने सर्कुलेशन, दक्षिण-पूर्वी हवा, नमी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार से सूबे में मेघ बरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को भी मौसम का यही रंग बना रहेगा। कुमाऊं में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा।

Friday, 17 June 2011

अवैध होर्डिग हटाने का रास्ता साफ

देहरादून,  निगम क्षेत्र में होर्डिग मसले पर अब कोई कानूनी अड़चन नहीं है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने होर्डिग कंपनियों की याचिका को अस्वीकार कर दिया है। इससे निगम का शहर में अवैध होर्डिग्स को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। अब नगर निगम मुख्य मार्गो के बाद छतों से भी होर्डिग हटाने की तैयारी कर रहा है। मालूम हो कि होर्डिग कंपनियों ने कोर्ट में निगम की ओर से विज्ञापन प्रसारण के लिए निविदा आमंत्रित करने पर रोक लगाने को याचिका दर्ज की थी।  होर्डिग को लेकर नगर निगम और होर्डिग कंपनियों के बीच चल रहे विवाद में बाजी निगम के हाथ लगी है। निगम अब पूरे शहर में अपनी नियमावली के हिसाब से ही होर्डिग लगाएगा। इसके लिए निगम को शासन के साथ ही होर्डिग कंपनियों से भी लड़ाई लड़नी पड़ी।

लेह-लद्दाख रोड घोटाले में आइएएस सदाकांत से पूछताछ

देहरादून,  रक्षा मंत्रालय के लेह-लद्दाख रोड प्रोजेक्ट में करोड़ों के घोटाले के मामले में उत्तर प्रदेश कैडर के आइएएस सदाकांत से सीबीआइ ने शुक्रवार को लगभग 6 घटे पूछताछ की। माना जा रहा है कि सीबीआइ जल्द उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। सीबीआइ ने लेह-लद्दाख रोड प्रोजेक्ट में घोटाले का खुलासा बीती 13 अक्टूबर को देहरादून में एनपीसीसी के सब ऑफिस में छापा मारकर किया था। सीबीआइ ने ज्वाइंट जोनल मैनेजर एसके शर्मा को 15 लाख की रिश्वत लेते दबोचा था। पड़ताल के बाद सीबीआइ ने एनपीसीसी हेडक्वार्टर फरीदाबाद के जीएम जेके सिन्हा, उसके गाजियाबाद निवासी भाई एसके सिन्हा व हैदराबाद की कैटेबल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के एमडी एमवी रॉव, सीपीडब्ल्यूडी नई दिल्ली के अधिशासी अभियंता राकेशबाबू गर्ग समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में चौकाने वाला पहलू पिछले माह सामने आया, जब यूपी कैडर के आइएएस अधिकारी सदाकांत का नाम भी घोटाले में जुड़ा। जौनपुर निवासी सदाकांत को वर्ष 2007 में प्रतिनियुक्ति पर केंद्र भेजा गया था। सदाकांत गृह मंत्रालय के बार्डर रोड मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में संयुक्त सचिव थे। सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक लेह-लद्दाख रोड प्रोजेक्ट से जुड़ी रक्षा मंत्रालय की गोपनीय सूचनाओं को सदाकांत ने सार्वजनिक कर प्राइवेट कंपनियों के ठेकेदारो को अनुचित लाभ पहुंचाया थ। खुलासे के बाद केंद्र ने सदाकांत को वापस यूपी भेज दिया, जबकि उनकी प्रतिनियुक्ति 2012 तक थी। लौटने के बाद वह छुट्टी पर चले गए। सीबीआइ तभी से सदाकांत की तलाश कर रही थी। उन्हें पूछताछ को देहरादून बुलाया गया था।शुक्रवार को सदाकांत देहरादून सीबीआइ कार्यालय पहुंचे। यहां करीब छह घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। सदाकांत के निजी कंपनी के ठेकेदारों, एनपीसीसी अफसरो से रिश्तों की पड़ताल की गई। गोपनीय सूचना सार्वजनिक करने की एवज में उन्हें कितनी रिश्वत दी गई थी, इस संबंध में सीबीआइ की अलग-अलग टीमों ने उन्हें टटोलकर अहम सबूत जुटाए। सदाकांत को देहरादून में रोका गया है। माना जा रहा है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। एसपी सीबीआइ नीलाभ किशोर का कहना है कि पूछताछ चल रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

गोमुख से उत्तरकाशी तक बनेगा इको सेंसिटिव जोन

नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार के प्रस्ताव का साढ़े सात माह तक इंतजार करने के बाद केंद्र सरकार ने अब खुद ही गोमुख से उत्तरकाशी तक भगीरथी के बहाव वाले इलाके को ‘इको संवेदनशील क्षेत्र’ घोषित करने की पहल शुरू कर दी है। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयराम रमेश ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को अधिसूचना के मसौदे के साथ पत्र भेजकर 60 दिनों में राय मांगी है।
जयराम के अनुसार उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री निशंक को पत्र लिखे, लेकिन एक का भी जवाब नहीं मिला। पिछले साल एक नवंबर को राष्ट्रीय गंगा नदी घाटी प्राधिकरण की बैठक में गोमुख से उत्तरकाशी तक के 135 किमी क्षेत्र को ‘इको संवेदनशील क्षेत्र’ घोषित करने का फैसला हुआ था। लेकिन तब से कई बार याद दिलाने पर भी राज्य सरकार ने कोई पहल नहीं की। इसलिए अब केंद्र सरकार मसौदा भेज रही है। मंत्रालय ने आम लोगों से भी राय मांगी है। केंद्र के मसौदे के अनुसार भगीरथी के 135 किमी बहाव क्षेत्र में 25 मेगावाट या इससे ज्यादा क्षमता की जल विद्युत परियोजनाएं नहीं लग सकेंगी। पानी का औद्योगिक कार्य के लिए उपयोग नहीं हो सकेगा। इन क्षेत्र में सड़कें बनाने अथवा चौड़ाई बढ़ाने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी जरूरी होगी।

हरिद्वार में खनन, चुगान पर रोकहरिद्वार में खनन, चुगान पर रोक

हरिद्वार। जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उटाते हुए जनपद में किए जा रहे सभी प्रकार के खनन और चुगान कार्यों पर रोक लगा दी है। रोक का आदेश उन सभी क्षेत्रों में प्रभावी होगा, जहां पर बाढ़ के प्रकोप से जन सामान्य को क्षति हो सकती है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से इस रोक का कारण समय से पूर्व प्रारंभ हुई बारिश को बताया जा रहा है। लेकिन समझा जा रहा है कि अवैध खनन के खिलाफ अनशन करने वाले स्वामी निगमानंद की मौत के बाद प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है।
जिलाधिकारी डा. आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है इस वर्ष मानसून समय से पूर्व आने के कारण वर्षा प्रारंभ हो गई है। वर्षाकाल में बाढ़ और अतिवृष्टि आदि से होने वाली क्षति की संभावनाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। इसलिए हरिद्वार में बाढ़ के प्रकोप से संभावित सभी क्षेत्रों में खनन और चुगान कार्यों पर रोक लगाई जाती है। यह रोक अग्रिम आदेश तक जारी रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया इस आदेश का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड उपखनिज नियमावली 2001 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अतिवृष्टि से घरों में घुसा मलबा

उत्तरकाशी जिले के मोरी प्रखंड के जखोल गांव में अतिवृष्टि के कारण करीब छह मकानों में मलबा घुस गया। दो आरसीसी पुलिया बह गईं। मलबा आने से सांकरी-जखोल मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया। उधर, कुमाऊं में बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी नहीं थमा। बृहस्पतिवार रात भारी बारिश से पिथौरागढ़ में उफनाए नाले का पानी और मलबा घरों-दुकानों में घुस गया। रात करीब दो बजे थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़ के पास मलबा आने से मार्ग बंद हो गया।बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे जखोल गांव में मूसलाधार बारिश हुई। इस कारण तिकुना खड्ड और सकरानी खड्ड नदी में उफान आ गया और गुलाब सिंह, शिव सिंह, बिहारीलाल, रामशरण, परमानंद, जया आदि के मकानों में मलबा घुस गया। संपर्क मार्ग की दो आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं। सांकरी-जखोल मोटर मार्ग किमी 14 पर मलबा आने से बंद हो गया। आलू की फसल को नुकसान हुआ है।

Thursday, 16 June 2011

एमएनए के निरीक्षण में गायब मिले 16 कर्मचारी

देहरादून: मुख्य नगर अधिकारी सुशील कुमार के निगम वर्कशाप में किए गए औचक निरीक्षण में 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मुख्य नगर अधिकारी ने दो कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। इसके अलावा 12 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सोमवार को मुख्य नगर अधिकारी सुबह वर्कशाप का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वर्कशाप में चुनिंदा कर्मचारी ही मौजूद थे। उन्होंने तत्काल दो कर्मचारियों को निलंबित करते हुए दो संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी।

केंद्र में रावण राज

बड़कोट,  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए यूपीए के शासन को रावण राज की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में पुलिस की बर्बर कार्रवाई से केंद्र सरकार के जनविरोधी चेहरा सामने आ गया है। भाजपा अध्यक्ष ने यमुना के संरक्षण के लिये भी विशेष कार्ययोजना की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में भाजपा सरकार आती है तो यमुना को भी गंगा की तरह राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाएगा

स्वामी निगमानंद को भू-समाधि

हरिद्वार, गंगा रक्षा को लेकर अनशन के दौरान दम तोड़ने वाले स्वामी निगमानंद के पार्थिव शरीर को गुरुवार की शाम उनके आश्रम मातृ सदन में भू-समाधि दे दी गई। इससे पहले पार्थिव शरीर पर अधिकार को लेकर स्वामी निगमानंद के परिवार और संत समाज में खींचतान चलती रही। दोनों पक्ष कुछ देर के लिए धरने पर भी बैठे। प्रशासन का फैसला अंतत: संत समाज के पक्ष में गया। मातृ सदन के स्वामी निगमानंद गंगा में खनन को लेकर चार माह से अनशन पर थे। चार दिन पहले उनका देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को लेकर मातृ सदन और परिजन आमने-सामने थे। बुधवार दोपहर बाद शुरू हुए इस विवाद में कई उतार-चढ़ाव आए। गुरुवार सुबह करीब सात बजे स्वामी निगमानंद उर्फ स्वरूपम कुमार के पिता प्रकाश चंद झा, मां कल्पना झा, चाचा सुभाष झा, भाई सत्यम कुमार, अनुपम झा, अमित कुमार, मामा लखन कुमार मातृ सदन पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक पार्थिव शरीर के दर्शन किए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आश्रम से बाहर कर दिया। संतों-परिजनों में नोक-झोंक पार्थिव शरीर पर अधिकार जताने और सुपुर्दगी की मांग को लेकर परिजन आश्रम के सामने धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि वे निगमानंद का सनातनी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। दोपहर तक आश्रम के बाहर परिजन अपनी मांग पर अड़े थे, तो मातृसदन परिसर में निगमानंद को भू-समाधि देने की तैयारियां शुरू हो गई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसडीएम हरवीर सिंह ने वहां दोनों पक्षों से बातचीत की, लेकिन हल नहीं निकला। मातृ सदन पहुंची डीएम डॉ. आर मीनाक्षीसुंदरम और एसएसपी केवल खुराना ने मौके पर आकर परिजनों और मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती से अलग-अलग बातचीत की। इस दरम्यान कई मर्तबा परिजनों और संतों के बीच नोक-झोंक भी हुई। कोर्ट जाएंगे परिजन मामला पेंचीदा होता देख जिला प्रशासन ने अखाड़ों के साथ ही विधिक राय भी ली। अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के मंत्री हरिगिरि महाराज और हंसदेवाचार्य ने संन्यास परंपरा का हवाला देते हुए निगमानंद को भू-समाधि देने पर सहमति जताई। जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) संजीव कौशल ने भी शव पर मातृ सदन का अधिकार होने का मशविरा दिया। अपराह्न करीब तीन बजे प्रशासन ने रायशुमारी के दोनों पत्र निगमानंद के परिजनों को सौंप कर पार्थिव शरीर मातृ सदन को ही सौंपने का फैसला सुनाया। इस पर परिजन वहां से चले गए। निगमानंद के चाचा सुभाष चंद ने बताया कि इस मामले को लेकर वे कोर्ट जाएंगे। सुरक्षा घेरे में मातृ सदन भू-समाधि की तैयारियों के बीच मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ गए।

सचिवालय प्रशासन में भारी फेरबदल

देहरादून, सचिवालय प्रशासन में गुरुवार को भारी फेरबदल किया गया। देर रात जारी तबादलों की दूसरी लिस्ट में सचिवालय सेवा से जुड़े 46 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें छह संयुक्त सचिव, नौ उपसचिव, सात अनुसचिव और 24 अनुभाग अधिकारी हैं। सचिवालय प्रशासन ने इन अधिकारियों की सूची गत मार्च में ही बना ली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ये अब तक जारी नहीं हो पाई थी। सचिवालय प्रशासन ने इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया था। बलवंत सिंह भौर्याल को पिछले सप्ताह सौंपी थी। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय व मुख्य सचिव ने अधिकारिक मुहर लगा दी। इसके बाद सचिवालय प्रशासन ने गुरुवार को इन अधिकारियों के तबादले की घोषणा की। सचिवालय प्रशासन ने उन अधिकारियों को दूसरे विभागों में भेजा दिया है, जो कई वर्षो से एक ही विभाग में डटे हुए थे। इनमें आरसी लोहनी, आरसी शर्मा, टिकम सिंह पंवार, हरिओम, ललित मोहन आर्य, जीबी औली (सभी संयुक्त सचिव), मायावती ढकरियाल, गरिमा रौकली, एनएस तड़ागी, डीएस दताल, प्रदीप सिंह रावत, देवेन्द्र पालीवाल, एसएस वाल्दीया, रमेश कुमार व वीरेन्द्र पाल (सभी उप सचिव), अहमद अली, लक्ष्मण सिंह, संजीव शर्मा, मदन मोहन सेमवाल, ओमकार सिंह, रामरूप और प्रदीप जोशी सभी अनुसचिव के अलावा 24 अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदले गये हैं।

Wednesday, 15 June 2011

सीबीआइ से जांच कराने का फैसला

देहरादून, उत्तराखंड सरकार ने स्वामी निगमानंद प्रकरण की सीबीआइ से जांच कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मातृ सदन के संतों द्वारा मामले की जांच सीबीआइ से कराए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया है। विदित हो कि मातृ सदन के परमाध्यक्ष शिवानंद सरस्वती ने मामले पर सरकार द्वारा शुरू कराई गई सीबीसीआइडी को स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। हिन्दूवादी चिंतक केएन गोविंदाचार्य ने भी सीबीआइ जांच की परमाध्यक्ष की मांग का समर्थन किया था।

इंजीनियर बनना था निगमानंद का सपना

निगमानंद से दो साल बड़े भाई और बंगलुरु में साफ्टवेयर इंजीनियर सत्यम कुमार आशीष ने बताया निगमानंद बेहद शांत स्वभाव के थे। शुरु से ही वह पढ़ने में तेज रहे। इंजीनियर बनना निगमानंद का सपना था। बिहार से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पिता प्रकाश चंद्र था जो कि झारखंड में लघु सिंचाई में इंजीनियर हैं, ने निगमानंद को दिल्ली पढ़ाई के लिए भेज दिया। वहां निगमानंद ने ग्रीन फील्ड स्कूल में ग्यारहवीं की पढ़ाई के दौरान ही आईआईटी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी भी शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि परिवार में निगमानंद उर्फ स्वरूपम कुमार आशीष सबसे छोटे होने के कारण सभी के लाडले थे। 19 साल माता-पिता के साथ घर में बिताने पर कभी उन्होंने धर्म और अध्यात्म ग्रहण करने की बात नहीं की। हमेशा पढ़ाई और परिवार के बारे में भी बात किया करते थे। धर्म और अध्यात्म के प्रति उनका ज्ञान महज एक आम भारतीय जितना ही था। बिहार से दिल्ली आने के बाद भी उन्होंने कभी किसी आंदोलन से जुड़ने या अध्यात्म की शरण में जाने की बात नहीं की। 1995 में पढ़ाई के दौरान ही वह लापता हो गए। तीन सालों तक लगातार तलाशने पर 1998 में स्वामी निगमानंद हरिद्वार में मिले। उनके भाई ने बताया कि तब मातृ सदन के स्वामी शिवानंद से पूछा गया था, लेकिन उन्होंने निगमानंद के आश्रम में न होने की बात कही थी।

मामला तूल पकङता जा रहा है


 स्वामी निगमानंद की मौत का मामला तूल पकङता जा रहा है।हरिद्वार के जिलाधिकारी नेमातृ सदन के उन आरोपो को खारिज कर दिया जिसमें ये बार बार कहा जा रहा है कि निगमानंद गंगा नदियों में अवैध खनन के खिलाफ अनशन पर थे। जिलाधिकारी ने कहा कि उनका अनशन वैध तरीके से हो रहे खनन के खिलाफ था और वो हाइकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ था। उन्होने कहा कि निगमानंद के बिसरे की जांच कराई जायेगी और यदिउसमें जहर आदि दिये जाने की पूष्टि नही हुई तो फिर आत्महत्या का मामला दर्ज किया जायेगा। जिलाधिकारी ने हास्पिटल में जहर देने के एक मेङिकल बोर्ङ का गठन कर जांच के आदेश कर दिये है। निगमानंद की मौत क्या जहर देने से हुई या फिर कोई और वजह है। हरिद्वार के जिलाधिकारी आज फिर से मातृ सदन आश्रम पहुंचें और स्वमी शिवानंद से बात की। स्वामी शिवानंद अपनी बात पर अङे हुए थे कि उन्हें जहर देकर हत्या की गई। इस पर जब ङीएम उन्हें जांच कराने की बात कह रहें छे तो शिवानंद कहने लगे कि उन्हें किसी जांच पर भरोसा नही है। तो इस पर उनकी ङीएम के साथ कहासुनी भी हुई । ङीएम ने कहा कि निगमानंद गंगा में वैध रूप से अधिसूचित क्षेत्र में हो रहें खनन का विरोध कर रहें थे। उन्होने कहा कि निगमानंद का दोबारा पोस्टमार्टम नही होगा बल्कि उनके बिसरे की जांच कराई जायेगी और यदि बिसरे में जहर दिये जाने की पुष्टि नही हुई तो फिर आत्महत्या का केस दर्ज किया जायेगा और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज किया जायेगा। उधर मातृ सदन के स्वामी शिवानंद का कहना है कि उन्हें किसी जांच पर भरोसा नही है। प्रशासन जब निगमानंद को अस्पताल में जहर दे सकता है तो फिर वो बिसरा रिपोर्ट भी मनमाफिक बनवा सकता है।

ब्रह््मलीन संत के दर्शन किए

हरिद्वार: ब्रह््मलीन संत निगमानंद के दर्शनों के लिए बुधवार को भी मातृसदन में जमावड़ा लगा रहा। संतों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने ब्रह््मलीन संत के पार्थिव शरीर के दर्शन किए।
ब्रह््मलीन संत निगमानंद के पार्थिव शरीर को दर्शनार्थ मातृसदन के कक्ष में रखा गया है। बुधवार को प्रख्यात विचारक केएन गोविंदाचार्य ने मातृसदन पहुंच कर ब्रह््मलीन संत के दर्शन किए। पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, गंगा आह््वान आंदोलन परिषद के राष्ट्रीय संयोजक हेमंत ध्यानी, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य, महंत विनोद गिरि, स्वामी पंचदेवानंद, स्वामी ऋषिश्वरानंद, सतपाल ब्रह््मचारी, शरदपुरी, भारत माता मंदिर के प्रबंधक न्यामित्र शर्मा, ललितानंद गिरि आदि संतों ने ब्रह््मलीन संत के दर्शन किए।

ऑनर किलिंग के मामले में उम्र कैद

हरिद्वार, खानपुर थानाक्षेत्र में पुत्री के प्रेमी को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को सत्र न्यायाधीश राम सिंह ने उम्र कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि ग्राम सिकंदरपुर, खानपुर निवासी राजेंद्र का बेटा सेवक कुमार का गांव के ही बाबूराम पुत्र सुक्कड़ की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते बाबूराम ने पांच दिसंबर 2008 को दोपहर के समय ग्राम राजपुर के पास सेवक कुमार को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के संबंध में मृतक सेवक कुमार के पिता राजेंद्र ने बाबूराम के खिलाफ खानपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतक सेवक राम की जेब से वोटर कार्ड के अलावा बाबूराम की पुत्री का फोटो भी बरामद किया था। पुलिस ने बाबूराम को 21 दिसंबर 2008 को गोवर्धनपुर बस स्टैंड के पास से पकड़ा था और उसकी निशानदेही पर सेवक कुमार की हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। मुकदमे में वादी पक्ष की ओर से 11 गवाहों राजेंद्र, ईश्वर पाल, राजबल, लेखराज, डॉ. मांगेराम, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, शांति कुमार, केपी टम्टा, राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल कुंवर सिंह और राजवीर के बयान कराये गये। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश राम सिंह ने बाबूराम को सेवक कुमार की हत्या करने का दोषी पाया। न्यायालय ने अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत उम्र कैद एवं दस हजार रुपये जुर्माने की तथा आयुध अधिनियम की धारा 25 के तहत तीन वर्ष की सश्रम कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Tuesday, 14 June 2011

निगमानंद की मौत का मामला गरमाया, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग सीबीसीआईडी करेगी जांच

मातृसदन के स्वामी निगमानंद की मौत का मामला मंगलवार को गरमा गया। एक ओर जहां सरकार ने निगमानंद की मौत की सीबीसीआईडी जांच कराने का फैसला किया, वहीं मातृसदन के परमाध्यक्ष शिवानंद सरस्वती ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए बुधवार को जिलों में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

नए जोश से चलेगा अभियान : रामदेव

हरिद्वार- बाबा रामदेव ने मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने केबाद घोषणा की कि कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान नए जोश के साथ जारी रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को आध्यात्मिक और आर्थिक शक्ति बनाने के लिए वह जीवनभर संघर्ष करते रहेंगे और सत्य की एक दिन विजय होगी। अलबत्ता, केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी से परहेज किया। रामदेव ने स्वामी निगमानंद को भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। फिलहाल बाबा कुछ दिनों तक मौनव्रत रखेंगे और चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक एक हफ्ते तक पूर्ण विश्राम करेंगे। इस दौरान मीडिया से भी दूर रहेंगे। अस्पताल से पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर रामदेव का भव्य स्वागत किया गया।बाबा रामदेव को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल से मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे छुट्टी दी गई। डाक्टरों के अनुसार बाबा की सेहत अब सामान्य है। उन्हें एक सप्ताह तक प्राणायाम न करने की सलाह दी गई है। जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल परिसर में मीडिया कर्मियों से बातचीत में बाबा ने कहा कि दिल्ली में पिछले दिनों उनके और स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर जिस तरह से बर्बरता की गई उससे उनका अभियान रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाकर कोई पाप नहीं किया। जब उनसे केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल किया गया तो सिर्फ इतना कहा कि वह केवल अपने अभियान पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इस दौरान रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि बाबा कुछ दिनों तक स्वास्थ्य लाभ करेंगे, इसलिए मीडिया से कोई बात नहीं करेंगे।

चंद्रग्रहण के चलते गंगोत्री और बदरीनाथ के कपाट रहेंगे बंद

उत्तरकाशी- चंद्रग्रहण के चलते बुधवार अपराह्न 2.525 से16 जून तड़के 3.52 तक गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
ज्योतिषाचार्य उमेश प्रसाद नौटियाल ने बताया कि बुधवार 15 जून की रात 11.52 मिनट पर चंद्रग्रहण लग रहा है। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पूर्व सूतक काल के चलते सभी प्रकार के धार्मिक कार्य वर्जित होते हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने बताया कि 15 जून अपराह्न 2.52 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। 16 जून को ब्रह्ममुहूर्त में 3.52 मिनट पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। उधर बदरीनाथ के कपाट भी दोपहर 2.59 बजे बंद हो जाएंगे, अगले दिन चार बजे खुलेंगे।

गंगापुत्र निगमानंद ने गंगा को बचाने का बीड़ा उठाया था लेकिन गंगापुत्र नें गंगा नगरी में ही दम तोड़ दिया  गुमनामी की मौत मारा गया गंगापुत्र.......चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार गंगापुत्र था कौन.. इनका पूरा नाम निगमानंद सरस्वती था....गंगा के किनारे चल रहे क्रेशरों को बंद करवाने को लेकर 68 दिनों से अनशन पर बैठे थे निगमानंद...उन्होने गंगा को बचाने की मुहिम छेड़ रखी थी 19 फरवरी को गंगा के किनारे चलने वाले क्रेशरों के खिलाफ निगमानंद नें अनशन शुरू कर दिया था 68 दिनों तक अनशन जारी रहा  संत की हालत बिगडी और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद वो कोमा में चले गए....लेकिन किसी ने भी संत की सुध नहीं ली और 74 वें दिन संत ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया आश्रम के लोगों का कहना है कि निगमानंद को जहर देकर मारा गया है जबकि पौस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है----पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी निगमानंद के समर्थक उनकी मौत के लिए डॉक्टरों और खनन माफिया पर मिलीभगत कर जहर देने का आरोप लगा रहे हैं संतों के आरोपों और बढते दबाव को देखते हुए राज्य सरकार नें मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी है.....वहीं अब संत की मौत पर सियासत भी शुरू हो गई है, रामदेव के मसले पर चुप्पी साधे रखने वाली कांग्रेस नें निगमानंद की मौत को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में ला खड़ा किया है...निगमानंद की मौत कैसे हुई ..क्या उन्हे वाकई जहर देकर मारा गया ...या फिर उनकी मौत की असल वजह अनशन ही था .. ये वो सवाल हैं जिनका जवाब आने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है,, और जब तक संत कि मौत की सही वजह पता नहीं चलती ना जाने ऐसे कितने सवाल उठते रहेंगे----

डंपर ने छीनी पांच की जिंदगी 24 लोग घायल

रुद्रपुर। किच्छा मार्ग पर भट्ठा बगवाड़ा के समीप मंगलवार सुबह अनियंत्रित डंपर ने सवारियों से भरे चार टेंपो को रौंद दिया। भीषण टक्कर से टेंपो सड़क किनारे खाई में और डंपर सड़क पर पलट गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 24 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद किच्छा मार्ग पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।
मंगलवार सुबह 6.30 बजे रुद्रपुर से सवारी लेकर चार टेंपो किच्छा जा रहे थे। इसी दौरान मिट्टी लेकर एक डंपर रुद्रपुर की ओर से आ रहा था। भट्ठा बगवाड़ा के समीप बेकाबू डंपर ने एक के बाद एक चारों टेंपो को रौंद दिया। टक्कर से एक टेंपो फुटबाल की तरह उछलकर खाई में गिरकर पलट गया। अन्य तीनों टेंपो खाई में गिर गए जबकि डंपर सड़क पर ही पलट गया। सवारियों की चीखपुकार सुनकर बगवाड़ा के ग्राम प्रधान परविंदर सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।

Saturday, 11 June 2011

बाबा की हालत स्थिर, बोलने में परेशानी

जौलीग्रांट: कालेधन और भ्रष्टाचार को लेकर अनशन कर रहे बाबा रामदेव का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। गुजरी रात उनका बीपी 80/40 पर पहुंच गया था, हालांकि चिकित्सकों के मुताबिक इसे नियंत्रित कर लिया गया। हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। शनिवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने बाबा रामदेव से मुलाकात के बाद कहा कि वह बाबा का अनशन तुड़वाकर रहेंगे। पतंजलि योगीपीठ में पांच जून से अनशन कर रहे बाबा रामदेव की तबियत बिगड़ने पर हरिद्वार जिला प्रशासन ने उन्हें शुक्रवार को हिमालयन हास्पिटल, जौलीग्रांट में भर्ती करा दिया था। उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारेवाला ने बताया कि रात को बाबा का ब्लड प्रेशर 80/40 पहुंच गया था। हास्पिटल की ओर से शनिवार सुबह साढ़े दस बजे जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि रात को बीपी असामान्य होने के बाद चिकित्सकों की टीम ने उस पर काबू पाया। इस बुलेटिन में बाबा रामदेव का बीपी 110/78 और पल्स रेट 68 बताया गया। बाबा को गहन चिकित्सा कक्ष में बने वीआईपी रूम में रखा गया है

चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें: राष्ट्रपति

देहरादून,  भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए)में ड्रिल स्क्वायर पर तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की मौजूदगी में जोशीले कदम, एक साथ उठते हाथ और गर्व से तना सीना यह बताने के लिए काफी था कि भारतीय सेना को मिलने वाले 546 जांबाजों के हाथ में सरहदें महफूज हैं। आइएमए के दीक्षांत परेड में अंतिम पग पार करने के बाद 563 कैड्टस सेना में अधिकारी बन गए। इनमें 17 युवा अधिकारी मित्र देशों के थे। शनिवार को आईएमए में 128 वें रेग्यूलर व सहयोगी कोर्स की पासिंग आउट परेड की निरीक्षण अधिकारी राष्ट्रपति ने कैड्टस को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीक के दौर में युद्ध की प्रकृति भी बदल रही है। ऐसे में सेना को चुस्त होने के साथ ही ज्ञान युग की चुनौतियां का सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए। उन्होंने युवा अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों में आ रहे बदलाव से आगाह किया। राष्ट्रपति ने कैडेट्स से अपने आचरण को ऊंचा व बेदाग बनाकर दूसरे के लिए उदाहरण पेश करने का आहवान किया।

मिड डे के पत्रकार की नृशंस हत्या

मुंबई,जागरण समूह के अंग्रेजी दैनिक मिड डे के वरिष्ठ खोजी पत्रकार, ज्योतिर्मय डे (एडिटर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन) की शनिवार को मुंबई में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जे डे के नाम से मशहूर 56 वर्षीय ज्योतिर्मय अंडरव‌र्ल्ड की खोजी पत्रकारिता के शीर्ष पुरुष थे। उनके परिवार में पत्नी, मां और एक बहन है। जे डे की हत्या दोपहर करीब 2.30 बजे मुंबई के उपनगर पवई के व्यस्ततम क्षेत्र हीरानंदानी गार्डेन्स में हुई। हत्या के समय वह अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे थे। तभी चार लोग आगे-पीछे से उन पर गोलियां चलाकर मोटरसाइकिलों से भाग निकले

Monday, 6 June 2011

किसी को नहीं पता बालकृष्ण कहां हैं..

हरिद्वार,  हरदम बाबा रामदेव के साथ नजर आने वाले आचार्य बालकृष्ण आखिर पिछले दो दिनों से हैं कहां, इस सवाल का जवाब खुद बाबा के पास भी नहीं है। बाबा रामदेव का कहना है कि रामलीला मैदान से गायब हुए अधिकांश लोग दिल्ली पुलिस के कब्जे में हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने किसी के भी हिरासत में होने से इनकार किया है।आचार्य बालकृष्ण, स्वामी रामदेव के सबसे निकटस्थ माने जाते हैं। शनिवार आधी रात के बाद से वह कहीं भी नजर नहीं आए हैं। इससे पहले वह दिल्ली के रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के आसपास ही दिखाई देते रहे थे। आचार्य बालकृष्ण की गैर मौजूदगी को आज मीडिया ने भी नोटिस किया। मीडिया उस वक्त चौंक गया जब पता चला कि बाबा रामदेव को भी नहीं पता कि हर वक्त उनके साथ साए की तरह रहने वाले उनके सहयोगी बालकृष्ण कहां हैं। प्रेस कांफ्रेंस में बालकृष्ण के बारे में पूछे गए प्रश्न का गोलमोल जवाब देते हुए उंन्होंने कहा कि रामलीला मैदान से गायब हुए अधिकांश लोग दिल्ली पुलिस के कब्जे में हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले उंन्होंने बालकृष्ण से बातचीत होने और उनके किसी गोपनीय मिशन पर लगे होने की बात कही थी।

स्कार्पियों में लगायी आग

भतरोजखान : तल्ला सल्ट के काठ की नाव के पास विगत रात्रि कुछ लोंगों ने एक स्कार्पियों में आग लगा दी, कुछ ही देर में कार स्वाहा हो गई। वाहन स्वामी की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम अजोली निवासी चेतन मठपाल ने कहा कि विगत रात्रि वह अपनी स्कोर्पियों कार संख्या यूएसी2-4993 को काठ की नाव पर खडी कर अपने घर चला गया था। रात्रि में लगभग बारह बजे के आसपास तड़म निवासी कुबेर सिंह और लाल सिंह ने कार पर आग लगा दी, जिससे कार पूरी तरह स्वाहा हो गयी है।

रंवाई-जौनपुर का दौरा करेंगी सोनिया

देहरादून, रंवाल्टा और जौनपुरी समुदाय को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने पर सांसद विजय बहुगुणा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी ने रंवाई-जौनपुर का दौरा करने का आश्वासन दिया।

उद्यान महकमा को रोपवे का जिम्मा

देहरादून----मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ठप पड़े 41 रोपवे संचालित करने के निर्देश उद्यान महकमे को दिए।सचिवालय में सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में किसानों और आम जनता को राहत देने को बने 41 रोपवे का संचालन ठप होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रोपवे निर्माण पर काफी धन खर्च हुआ है। लिहाजा जन हित में इसका इस्तेमाल होना चाहिए। किसानों को अपनी उपज विशेषकर फल-सब्जियों को सड़क तक पहुंचाने के लिए रोपवे जल्द संचालित करने की आवश्यकता है। उन्होंने उद्यान सचिव विनोद फोनिया को रोपवे संचालित करने को कार्ययोजना बनाने और निर्माणाधीन तकरीबन दो दर्जन रोपवे का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रोपवे की मरम्मत के लिए धन की व्यवस्था राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से की जाएगी।

भर्ती में लापरवाही पर शासन का रुख सख्त

देहरादून,  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में बरती जा रही लापरवाही पर शासन ने सख्ती दिखाई है। शासन ने सभी जिलों के डीएम को तलब करते हुए इसकी प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
महिला एंव बाल विकास विभाग ने करीब एक साल पूर्व 14008 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी कार्यकत्री व सहायिका की नियुक्ति की योजना बनाई। गत अगस्त में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसे दिसंबर तक पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए गए लेकिन विभागीय आंकडे़ बता रहे हैं कि अभी तक 9128 नियुक्तियां ही की जा सकी हैं। इस मामले में टिहरी समेत चार जिलों का प्रदर्शन बेहद खराब है। टिहरी में 1503 में 121, रुद्रप्रयाग में 452 में से 102, ऊधमसिंहनगर में 2278 में 1356 और हरिद्वार में 2502 में से महज 1357 निुयक्तियां ही की गई हैं। यही नहीं कई जगहों पर भर्ती में अनियमितताओं की शिकायतें भी शासन को मिली हैं। अहम बात यह है कि मामले के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े होने के बावजूद जिला स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। इसे लेकर सीएम कार्यालय व मुख्य सचिव की ओर से संबंधित अफसरों को काम-काज के तरीके में बदलाव लाने को चेताया भी जा चुका है।

Sunday, 5 June 2011

नशे में धुत फौजियों ने जमकर हंगामा किया

देहरादून, कार से टक्कर लगने को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत फौजियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ कार चालक की पिटाई की बल्कि छुड़ाने गए चौकी इंचार्ज और चीता पुलिस के दो जवानों को बंधक बना हाथापाई की। अस्पताल में मेडिकल के दौरान भी बवाल हुआ। मामले में दो फौजियों को हिरासत में लिया गया है। घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के सहारनपुर रोड निरंजनपुर मंडी स्थित एक होटल के समीप हुई। निरंजनपुर ग्रीन पार्क में सेना की सीपीएम बटालियन का ऑफिस है। बताया गया कि रविवार देर रात पानीपत निवासी पर्यटक शराफत अली परिवार के साथ देहरादून पहुंचे। निरंजनपुर मंडी के पास उनकी कार से आगे चल रहे एक फौजी को टक्कर लग गई। आरोप है कि इस दौरान फौजी व उसके साथी ने कार को घेरकर शराफत अली को पकड़ लिया व मारपीट कर दी। बवाल की सूचना पर चीता पुलिस के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया।

UTTARAKHAND HIGH SCHOLL RESULT 2011 ON UTTARAKHAND KHABAR

www.amarujala.com

UTTARAKHAND INTERMIDIATE RESULT 2011 ON UTTARAKHAND KHABAR

www.amarujala.com

UTTARAKHAND INTERMIDIATE RESULT

WWW.amarujala.com

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का नैनीताल दौरा रद्द

हल्द्वानी। राष्ट्रपति का रविवार से प्रस्तावित नैनीताल दौरा अंतिम क्षणों में रद्द हो गया। राजभवन से दौरा रद्द होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा में तैनात फोर्स की वापसी हो गई। महामहिम की अगवानी को हल्द्वानी पहुंच रहे मुख्यमंत्री निशंक पंतनगर से लौट गए। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का नैनीताल का पांच दिवसीय दौरा प्रस्तावित था। दस जून को उन्हें देहरादून के लिए रवाना होना था

अब हरिद्वार में अनशन पर बैठे बाबा रामदेव

हरिद्वार,,,दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार देर रात पुलिस कार्रवाई के बाद बाबा रामदेव ने रविवार से हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ की यज्ञशाला में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया है। इससे पहले शाम को बाबा नोएडा में अनशन शुरू करने का फैसला लेकर दस वाहनों के काफिले के साथ हरिद्वार से दिल्ली की तरफ रवाना हुए। लेकिन उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। मुजफ्फरनगर जिले की भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर ही पुलिस ने मान-मनौवल कर बाबा को वापस कर दिया। अफसर उन्हें रुड़की की सीमा में दाखिल करने के बाद ही लौटे।
सुबह दिल्ली से लौटकर बाबा ने केंद्र व कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपनी जान को खतरा बताया। कहा कि दिल्ली में पुलिस के जरिए उनका एनकाउंटर कराने की साजिश रची गई थी। अनशन जारी रखने की घोषणा करते हुए बाबा ने कहा कि यदि मुझे कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार सोनिया गांधी होंगी।
बाबा और उनके समर्थकों के खिलाफ दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। इसने विपक्ष को एकजुट होने का मौका दे दिया है। यूपीए सरकार व उसके घटक अलग-थलग पड़ गए हैं।
दिल्ली में पुलिस द्वारा शनिवार देर रात सत्याग्रह स्थल से उठाए जाने के बाद रविवार को दिन में 10.35 बजे विमान से जौलीग्रांट छोड़े गए बाबा रामदेव को कड़ी सुरक्षा के बीच पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार लाया गया। रामदेव से मिलने हजारों लोग यहां पहुंचे। थके और खिन्न लग रहे बाबा ने कुछ ही देर बाद पत्रकारों से बात की। इस दौरान दिल्ली में पुलिसिया कार्रवाई की कहानी कहते-कहते बाबा भावुक होकर रो पड़े।

अमर उजाला की वेबसाइट (www.amarujala.com) पर देख सकते हैं।

 (www.amarujala.com) पर देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड का आज घोषित होगा रिजल्ट


रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परीक्षाफल सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे घोषित होगा।
प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर पांच अप्रैल तक चली थीं। 3.07 लाख पंजीकृत परीक्षार्थियों (1.78 लाख हाईस्कूल और 1.29 लाख इंटरमीडिएट में) में से 7501 परीक्षार्थी (हाईस्कूल के 4309, इंटरमीडिएट के 3192) अनुपस्थित रहे थे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षाफल घोषणा की तैयारी पूरी कर ली हैं। दोपहर दो बजे बाद इंटरनेट, एसएमएस के माध्यम से परीक्षाफल देख सकेंगे। परीक्षाफल

Saturday, 4 June 2011

योग और अनशन की इजाजत रद्द की गई

नई दिल्ली : बाबा रामदेव को देर रात दिल्ली पुलिस ने वारंट थमा दिया है और अब वे पुलिस की हिरासत में है। ताजा सूचना के अनुसार बाबा की दिल्ली की सीमा से बाहर ले जाकर छोड़ा जा सकता है।

रामदेव बाबा ने हिरासत में लिए जाने से पहले सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि यह आजाद भारत का सबसे बड़ा जुल्म है। करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे पूरे रामलीला ग्राउंड को घेर लिया। पुलिस ने पंडाल उखाड़ दिए और मंच पर रखे माइक व अन्य सामानों को तोड़ने की कोशिश की।

भारी संख्या में महिलाएं भी बाबा के सामने सुरक्षा ढाल बनकर खड़ी हो गईं। प्रशासन ने योग शिविर की परमिशन को भी रद्द कर दिया और देर रात 2.30 बजे के आसपास बाबा रामदेव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया  हैं।  बाबा को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने बाबा रामदेव के सर्मथकों को तितर बितर करने के लए आंसू गैस के गोले छोड़े। बाबा को हिरासत में लेकर दिल् ली की सीमा से बाहर भेजने का प्रयास पुलिस कर रही है।
योग और अनशन की इजाजत रद्द की गई

पुलिस ने योग कैंप की इजाजत रद्द कर दी है और अब बाबा रामदेव वहां पर योग कैंप और अनशन नहीं कर सकते हैं । पुलिस बाबा तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और ऐसा लगता है कि पुलिस बाबा को हिरासत में लेने का प्रयास भी कर सकती है।

पुलिस ने बाबा रामदेव को हिरासत में लिया

नई दिल्ली।। रामलीला ग्राउंड में करप्शन और ब्लैक मनी के मुद्दे को लेकर अनशन पर बैठे बाबा रामदेव को दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे तक पुलिस और बाबा के समर्थकों में जबर्दस्त झड़प हुई। आखिरकार पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर समर्थकों को तितर-बितर कर बाबा रामदेव को हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस ने बाबा की गिरफ्तारी की बात से इनकार किया है। उधर, बाबा के स्वाभिमान ट्रस्ट ने कहा कि बाबा को गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि बाबा को दिल्ली की सीमा से बाहर भेजा जा सकता है। उन्हें प्लेन से हैदराबाद भेजे जाने की भी खबर है। पुलिस का कहना है कि योग कैंप की मान्यता रद्द होने के चलते बाबा को अरेस्ट किया गया।


शनिवार देर रात 1 बजे दिल्ली पुलिस के करीब 5000 जवानों और अफसरों ने अचानक रामदेव के योग कैंप की इजाजत रद्द कर पूरे रामलीला ग्राउंड को घेर लिया। पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी।

रामदेव का माइक सिस्टम उखाड़ कर फेंक दिया गया। इसके बाद भारी पुलिस बल समर्थकों को धकेलते हुए धीरे-धीरे रामदेव की तरफ बढ़ने लगी। बाबा समर्थकों ने इसका पुरजोर विरोध किया और बाबा के चारों तरफ घेरा बना लिया।

इस दौरान समर्थकों ने बाबा रामदेव को कंधे पर उठा लिया। पुलिस ने पुरुष समर्थकों को पीछे खदेड़ा, तो महिलाओं ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। इसके बाद बाबा पुलिस को छकाते हुए मंच तक पहुंच गए। वहां समर्थकों ने बाबा को अपने भारी सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बाद बाबा रामदेव को मंच के पीछे ले जाया गया। इस पूरी भगदड़ में बाबा के पीए अजय आर्या की टांग टूट गई।

तभी बाबा के तरफ बढ़ती पुलिस पर समर्थकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पूरे रामलीला ग्राउंड और मंच को खाली करा दिया। इस दौरान मंच पर भी आग लग गई, जिस पर बाद में काबू पा लिया गया।

समर्थकों के तितर-बितर होने पर पुलिस ने बाबा रामदेव को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने कहा कि बाबा के सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

मुझे चोरों की तरह गिरफ्तार न करें
समर्थकों से घिरे बाबा ने इस कार्रवाई के बीच एक टीवी चैनल से कहा, पुलिस ने हम पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया। बहनों को घसीटा गया...यह आजाद भारत का सबसे बड़ा जुल्म है... ऐसा अंग्रेजों ने भी नहीं किया... निहत्थे लोगों के खिलाफ पुलिस ने बल प्रयोग किया...यह कैसा लोकतंत्र है ?... हमने कोई अधर्म और पाप नहीं किया है... मैं पीएम से अनुरोध करता हूं कि वॉरंट निकालकर उन्हें दिन में गिरफ्तार करें। रात में ऐसे चोरों की तरह गिरफ्तार करने की हिम्मत न करें।

बाबा रामदेव गिरफ्तार, मैदान खाली

नई दिल्ली। दिन भर चले हाई ड्रामे के बाद शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान से योग गुरू बाबा रामदेव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें हरिद्वार भेजने की तैयारी में है।
इससे पहले, देर रात अचानक रामलीला मैदान में पुलिस का जमावड़ा बढ़ने लगा। पुलिस देख बाबा रामदेव मंच से उतरकर अपने समर्थकों के बीच आ गए और एक समर्थक के कंधे पर बैठकर लोगों को संबोधित करने लगे।
पुलिस को बाबा की तरफ बढ़ते देख समर्थक बाबा को घेरकर खड़े हो गए, जिससे समर्थकों व पुलिस के बीच झड़प होने लगी। थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए, जिससे मैदान में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई और देखते ही देखते मैदान लगभग खाली हो गया।
इस दौरान रामलीला मैदान में योग शिविर में आंसूगैस के गोलों से मंच में आग लग गई। फायरब्रिगेड की कई गाडि़यों ने आग पर काबू पा लिया। अफरा-तफरी के माहौल में बाबा समर्थक शिविर छोड़कर भाग गए। इसी अफरा-तफरी में बाबा रामदेव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इससे पहले, प्रशासन ने रामलीला मैदान में तत्काल प्रभाव से निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसी के साथ योग शिविर की इजाजत को भी प्रशासन ने रद कर दिया।
मध्य रात्रि के बाद पुलिस की यह कार्रवाई केंद्र सरकार का वह पत्र पहुंचने के बाद हुई जिसमें बाबा को उनकी मांगों के संबंध में लिये गए निर्णयों के बारे में जानकारी दी गई थी।
उल्लेखनीय है कि बाबा शनिवार सुबह से विदेशों में जमा काले धन को वापस लाए जाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने संबंधी अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठ गए थे। उनके साथ रामलीला मैदान में हजारों समर्थक भी आंदोलन पर थे

Friday, 3 June 2011

स्वास्थ्य विभाग के छापे, हड़कंप

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के बीच तीर्थनगरी के अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट में गंदगी का आलम है, वहीं नगर में एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक धड़ल्ले से बिक रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने होटल और रेस्टोंरेंट में छापेमारी की तो यह असलियत सामने आई। तीर्थनगरी में होटल, धर्मशालाओं और रेस्टोरेंट रेट लिस्ट चस्पा नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग के फू ड इंस्पेक्टर पीसी जोशी ने त्रिवेणी घाट, वीरभद्र रोड, हरिद्वार रोड, तिलक रोड और रेलवे रोड के होटल और रेस्टोरेंट का हाल देखा। अधिकांश में एक्सपायर कोल्डड्रिंक पाई गई। दुकानदार को चेतावनी देकर उन्हें नष्ट करा दिया गया।
फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि प्लास्टिक की बोतल में पैक कोल्डड्रिंक की सीमा मात्र ढाई महीना होती है, जबकि कांच की बोतल में यह अवधि छह माह की है। अधिकांश विक्रेताओं को इस बात की जानकारी ही नहीं थी।

मुफ्त घूम सकेंगे एफआरआई के म्यूजियम

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के साथ ही वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के स्थापना दिवस के मौके पर इस बार कई कार्यक्रमाें का आयोजन किया जाएगा। रविवार पांच जून को संस्थान का स्‍थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस दिन संस्‍थान के मुख्य भवन स्थित सभी म्यूजियम लोगों के लिए खुले रहेंगे। दर्शक निःशुल्क इनका लुत्फ ले सकेंगे। अपराह्न साढ़े सात बजे से संस्थान के मुख्य भवन परिसर में भारतीय थल सेना का सिंफनी आर्केस्ट्रा मधुर संगीत की धुन भी बिखेरेगा।
इस दिन सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे तक संस्थान परिसर को पॉलीथिन मुक्त रखने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा

नगर निगम की टीम पर पथराव, इंस्पेक्टर जख्मी

देहरादून।
केदारपुरम क्षेत्र के रामनगर में नदी किनारे बने अवैध मकानों और प्लाटिंग को ध्वस्त करने पहुंची नगर निगम टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में निगम के एक इंस्पेक्टर को काफी चोटें आईं। अपर मुख्य नगर अधिकारी (एएमएनए) समेत निगम और पुलिस कर्मियों ने भाग कर जान बचाई। बाद में अतिरिक्त फोर्स पहुंचने पर निगम ने आधा दर्जन मकानों को ध्वस्त कर दिया। पथराव और अतिक्रमण के मामले में कांग्रेसी नेता राकेश भट्ट समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शुक्रवार अपराह्न एएमएनए हरक सिंह रावत के नेतृत्व में निगम टीम जेसीबी लेकर नारी निकेतन के पीछे स्थित बस्ती में पहुंची। यहां रिस्पना किनारे काफी संख्या में बाकायदा प्लाटिंग की गई है। वहीं, कई मकान भी बन गए हैं। निगम टीम ने इन्हें अवैध करार देते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। अभी जेसीबी ने दो-तीन दीवारें ही तोड़ी थीं कि वहां इकट्ठा हुए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इनमें से दो लोगों ने पट्टे के कागजात पेश किए, जिन्हें निगम स्टाफ ने फर्जी बताया। इस पर विरोध जता रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही भगदड़ मच गई। उस वक्त मौके पर गिने-चुने पुलिसकर्मी ही टीम के साथ थे। पथराव से बचने के लिए एएमएनए रावत, अधीक्षक (भूमि) राजेश नैथानी, अतिक्रमण विरोधी अभियान के प्रभारी इंस्पेक्टर दर्शन केष्टवाल समेत निगम स्टाफ और पुलिस कर्मियों को इधर-उधर भागना पड़ा। काफी दूर तक भीड़ ने उन्हें खदेड़ा। निगम के इंस्पेक्टर मदन गोपाल भीड़ के बीच फंस गए। पथराव में उनके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।
पथराव की सूचना मिलने के बाद नेहरू कालोनी के थानेदार अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ इधर-उधर खिसक गई। इसके बाद एएमएनए ने पूरी टीम को इकट्ठा किया और दुबारा से कार्रवाई शुरू की गई। निगम ने आधा दर्जन मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस बीच, ऊपर से अधिकारियों के निर्देश मिलने पर निगम टीम ने कार्रवाई रोक दी। कांग्रेस से जुड़े एक पूर्व जनप्रतिनिधि की ओर से भी लगातार अधिकारियों पर दबाव बनाए जाने की जानकारी सामने आई है

कफल्टा के दोषियों की रिहाई संभव

अल्मोड़ा जिले के कफल्टा गांव में तीन दशक पहले हुए भीषण नरसंहार में उम्रकैद काट रहे दो भाइयों की रिहाई के आसार नजर आ रहे हैं। सरकार ने इसके लिए प्रमुख सचिव (गृह) राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में आला नौकरशाहों की समिति गठित कर दी है।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...