Wednesday, 4 January 2012

सोनिया गांधी का हल्द्वानी दौरा टला

सोनिया गांधी का हल्द्वानी दौरा टला

हल्द्वानीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का हल्द्वानी दौरा रद्द हो गया है। सोनिया गांधी आज एक जनसभा को संबोधित करने के लिए हल्द्वानी आने वाली थी। जिसे लेकर कांग्रेसी नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता भी भारी तादात में पहुंचे थे। कांग्रेस नेताओं से जब हमने बात की तो उनका कहना था कि मौसम ख़राब होने की वजह से ये दौरा रद्द किया गया है। इससे पहले सोनिया को रुद्रपुर में एक जनसभा को संबधोति करने आना था लेकिन उसकी जगह बदलकर हल्द्वानी में दौरा रखा गया था। वहीं अब सोनिया हल्द्वानी में भी नहीं आई। हल्द्वानी में दूर-दराज से कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। कांग्रेस का दौरा रद्द होने से ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हाथ भी काफी मायूसी लगी है।

कांग्रेस के मुताबिक मौसम खराब था इसलिए सोनिया का दौरा रदद करना पड़ा। लेकिन पार्टी के जो कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष को देखने पहुंचे थे उनके हाथ काफी मायूसी लगी। वहीं बीजेपी इसे कांग्रेस का दिखावा बता रही है। बीजेपी ने इसे भीड़ जुटाने का एक जरिया बताया साथ ही टिकट बंटवारे की रैली करार दिया। इतना ही नहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर सोनिया की रैली के बहाने अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है। बीजेपी कांग्रंेस से रैली का हिसाब भी मांग रही है। इतना ही नहीं बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया ने साफ कर दिया है कि उनकी निगाहों में उत्तराखंड की कोई अहमियत नहीं है। वो कभी भी उत्तराखंड को प्राथमिकता नहीं देतीं। इससे पहले 9 नवंबर को भी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन के शिलान्यास के मौके पर सोनिया ने ऐन मौके पर आने से इनकार किया था।

No comments:

Post a Comment

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...