हल्द्वानीः उम्मीदवारों की नामांकन प्रकिया भी तेज हो गई है। इसी के मददेजनर हल्द्वानी से कांग्रेसी उम्मीदवार इंदिरा हदयेश ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के काफी समर्थक भी मौजूद थे। इंदिरा हृदयेश के साथ इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भी मौजूद है। दोनों की नेताओं ने एक बार से सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।
हल्द्वानीः टिकट बंटवारे के बाद बीजेपी में बगावत शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद ना सिर्फ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने पार्टी को अलविदा कह दिया तो वहीं अब बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष रेनू जोशी ने भी बीजेपी छोड दी है। ?
पिथौरागढः चुनावों को लेकर इन दिनों प्रत्याशियों के नामांकन की प्रकिया तेजी से चल रही है। जिसके चलते शुक्रवार को पिथौरागढ़ में प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत अपने हजारों सर्मथकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन करवाया।
भगवानपुरः विधानसभा सीट से बीएसपी उम्मीदवार सुरेंद्र राकेश ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत इलाके के कई गांव का दौरा किया। चुनावी तैयारियों में जुटे सुरेंद राकेश लोगों से घर-घर जाकर मिल रहे है और उनकी समस्याएं भी सुन रहे है। सुरेंद राकेश का दावा है कि इस बार भी उनकी जीत पक्की है। साथ ही उन्होंने सरकार पर मैदान के लोगों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।
No comments:
Post a Comment