Wednesday, 4 January 2012

नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी

देहरादूनः उत्तराखंड बीजेपी के टिकट बंटवारे के साथ ही नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। देहरादून में भारी तादात में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बीजेपी के इन कार्यकर्ताओं में सहसपुर से विधायक राजकुमार, पिंडर से बीजेपी नेता जीएल शाह, कर्णप्रयाग से विधायक अरिवंद नौटियाल भी शामिल थे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की और टिकटों के बंटवारे पर एतराज जताया है। आपको बता दें कि बीजेपी ने 70 विधानसभा में से 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला या जिनका टिकट काट दिया गया वो अब पार्टी से खासे नाराज दिख रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हाथापाई तक कर दी।

No comments:

Post a Comment

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...