Saturday, 14 January 2012
बाबा रामदेव पर स्याही
नई दिल्लीम. बाबा रामदेव पर स्याही फेंकने वाला कामरान सिद्दिकी शनिवार की सुबह जामिया नगर थाने में पुलिस वालों से यह कहकर गया था कि वह बाबा रामदेव से बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल पूछेगा। यह खबर दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई है। हालांकि, पुलिस ने इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कामरान सिद्दिकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और हमला करने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। कामरान को रविवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। बाबा रामदेव ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अभी शुरुआती तौर पर यह साजिश नज़र आ रही है। बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर इशारे-इशारे में निशाना साधते हुए कहा, 'अल्पसंख्यक समाज के एक व्यक्ति को तैयार कर एक भगवाधारी पर स्याही फिंकवाई गई है। सांप्रदायिक दंगे करवाने की साजिश है। मेरे कार्यकर्ता भी अल्पसंख्यक हैं। इस समाज से मेरा कोई वैमनस्य नहीं है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड (Covid-19)...
No comments:
Post a Comment