Thursday, 5 January 2012

उत्रराखंड

देहरादून- चुनाव के दौरान मीडिया की भागीदारी को सुनिश्चित करने और सही दिशा-निर्देश देने के लिए देहरादून में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला के ज़रिए पेड न्यूज़ को लेकर मीडिया को जागरुक किया गया, साथ ही चुनाव के दौरान खबरों में निष्पक्षता बनाए रखने पर भी ज़ोर दिया गया। पेड न्यूज़ पर निगरानी के लिए दो समितियां बनाई गई हैं जो हर खबर पर नज़र रखेगी।

किच्छा- विधानसभा सीट के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसील परिसर में इसके लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ 4 लोगों को ही नामांकन केंद्र के अंदर आने की इजाजत है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारिायों का जायजा लेने पहुंचे।

लक्सरः चुनावी मौसम में शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए है। लक्सर में चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 5 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। ये शराब लक्सर से रायसी रोड़ पर एक आॅल्टो कार से पकड़ी गई है। पुलिस के मुताबिक ये शराब हरियाणा से मंगवाई गई थी और इसे इलाके में सप्लाई करने के लिए लाया जा रहा था। साथ ही पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पाबंदी के बावजूद चुनाव के दौरान अक्सर वोटरों को लुभाने के लिए शराब का इस्तेमाल किया जाता है। प्रशासन चैकसी बरतने के दावे जरूर करता है लेकिन उसकी दावे खोखले ही साबित हो रहे है। आए दिन दूसरे राज्य से तस्कर शराब लेकर आ रहे हैं, उनमें से गिनेचुने लोगों को पकड़ लेने भर से ये नहीं माना जा सकता है कि शराब की तस्करी पर लगाम लग ही जाएगी।

बागेश्वर- इकलौते शवदाह टाल में लकडि़यों ाक टोटा पड़ा हुआ है। पिछले करीब दो हफ्तों से हालात जस के तस बने हुए है। दुकानदार भी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर महंगे दामों पर लकडि़यों बेच रहे है। ऐसे में दाह संस्कार के लिए आने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये हाल तब है जबकि प्रशासन को कई बार समस्या के बारे में बताया जा चुका है।

देहरादून- सूबे के सबसे बड़े अस्पताल यानि दून अस्पताल में इलाज के लिए अब जनता को पहले से ज़्यादा कीमत चुकानी पड़ रही हैं। दून अस्पताल में पंजीकरण से लेकर सभी टेस्ट और कामों का चार्ज दस फीसदी बढ़ा दिया गया है। अस्पताल में पंजीकरण के लिए अब 11 की बजाय 12 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं और बढ़ी कीमतें 1 जनवरी से लागू की गई हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन इसे हर बार की ही तरह की गई मामूली बढ़ोतरी मान रहा हैं।

No comments:

Post a Comment

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...