Tuesday, 16 August 2011

सीएम ने किया चारधाम यात्रियों से यात्रा एक सप्ताह टालने का अनुरोध

देहरादून,,,,प्रदेश में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री डा. निशंक ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया है। सीएम ने अफसरों को पूरा एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए हैं। विभागीय मंत्री व मुख्य सचिव रोजाना आपदा की समीक्षा करेंगे।
सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आपदा की आशंका को देखते हुए सभी जनपदों में रेड अलर्ट की घोषणा कर दी गई है। प्रशासन व पुलिस के अफसरों को तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री व मुख्य सचिव प्रतिदिन आपदा के हालात की समीक्षा करेंगे। चारधाम यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों के सुरक्षित निकासी के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए है। राहत कार्यो में ग्रामीण स्तर पर बनी आपदा प्रबंधन समितियों की मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में गंगा नदी व टिहरी बांध के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जताई।

No comments:

Post a Comment

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...