हरिद्वार,,,,,,बरेली से अवैध रूप से लाए जा रहे शेड्यूल वन के 170 कछ़ुवों के साथ एक युवक को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। शहर के एक व्यापारी से भी टीम ने प्रतिबंधित श्रेणी के 7 कछुए बरामद किए हैं।
बुधवार तड़के ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर मुख्य वन सरंक्षक जयराज की अगुवाई में वन विभाग की टीम तैनात थी। टीम को सूचना मिली थी कि बरेली से एक युवक कछुए लेकर हरिद्वार बेचने आ रहा है। पैसेंजर ट्रेन से एक युवक कुछ बैग साथ में लेकर उतरा। टीम ने युवक से कछुवे खरीदने की बात कही और उसे कछुओं के बदले मोटी रकम देने की बात कही। युवक उनकी बातों में आ गया और उसने उन्हें कछुए देने के लिए स्टेशन के पास बुलाया। जहां टीम ने युवक को 170 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ दबोच लिया। टीम ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र फकीरे लाल निवासी नजरपुर जिला शाहजहांपुर बताया। पूछताछ में सुनील ने बताया कि वह पीलीभीत उत्तर प्रदेश से कछुओं को खरीदकर लाया है। हरिद्वार के एक कारोबारी को वह कछुए बेचने के लिए लाया था। सुनील ने बताया कि शहर का एक कारोबारी उससे कछुए खरीदता है। उसके बाद टीम ने ज्वालापुर के गुलाटी आप्टिकल्स के संचालक रजनीश गुलाटी के यहां दबिश दी तो वहां से सात प्रतिबंधित श्रेणी के कछुए बरामद किए गए।

No comments:
Post a Comment