Wednesday, 17 August 2011

सेना की टुकड़ी सुबह पहुंचेगी लक्सर

लक्सर   : जिला प्रशासन ने लक्सर क्षेत्र में बचाव और राहत कार्य के लिए सेना से सहायता मांगी है। बंगाल इंजीनियर ग्रुप की एक टुकड़ी सुबह तक लक्सर में पहुंच जाएगी। टीम में चार नौका और अनुभवी तैराक दल के सदस्य होंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कैलाश पांडे ने बताया कि टीम पहले प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। इसके बाद गांव खाली कराना है या नहीं इसका निर्णय लिया जाएगा। दूसरी ओर मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का अंदेशा जताया है। इससे जिला प्रशासन के माथे पर बल पड़ गया है। उन्होंने बताया कि करीब 5-15 सेमी तक वर्षा होने का अनुमान है।

No comments:

Post a Comment

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...