ऋषिकेश,,,,,,यमकेश्वर प्रखंड के नौड़खाल नांद मोटर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। देर रात तक शवों को खाई से निकालने की कोशिश की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, नौड़खाल-नांद मोटर मार्ग पर तल्ला नांद के लिए सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। अपराह्न करीब तीन बजे नौड़खाल से एक ट्रैक्टर ट्राली पर मार्ग निर्माण में लगे तीन मजदूर नांद के लिए रवाना हुए। सायं करीब सात बजे पता चला कि ट्रैक्टर ट्राली नांद के पास गहरी खाई में गिरा हुआ है। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाई में तलाश किया तो यहां तीन लोगों के शव बरामद हुए। अंधेरा अधिक होने और संसाधनों की कमी के चलते ग्रामीण मृतकों को खाई से बाहर नहीं निकाल पाए। मृतकों में दो नेपाल मूल के और एक स्थानीय व्यक्ति बताया जा रहा है
No comments:
Post a Comment