विकासनगर, झूलते बिजली के तारों के कारण सात मौतें होने के बाद आखिर कार ऊर्जा निगम की नींद टूटी है। निगम ने तारों की खिंचाई का काम शुरू कर दिया है। 113 नए पोल लगाए गए, पुराने क्रास आर्म बदले जा रहे हैं।
हरबर्टपुर में झूलती एचटी लाइनों के कारण छह युवकों व बरोटीवाला फीडर पर एक युवक की मौत होने के बाद ऊर्जा निगम नींद से जागा है। जिसके चलते निगम अधिकारियों ने 11 केवी जमनीपुर फीडर अंतर्गत कई पोल लगाए गए। तारों को टाइट किया गया। 11 केवी तिमली फीडर अंतर्गत तिमली गांव में लकड़ी के 22 पुराने क्रास आर्म बदले गए, धर्मावाला में तिमली ब्रांच पर एसपी 55 का एक पोल लगाकर एचटी लाइन टाइट की गई। इस फीडर अंतर्गत शाहपुर कल्याणपुर, कुंजाग्रांट, रामगढ़ में झूलती एलटी लाइनों को टाइट किया गया और कई पोल लगाए गए। पांवटा रोड गुरुद्वारे के पास झूलती एचटी लाइन पर पीसीसी पोल लगाकर तार टाइट किए गए। हरबर्टपुर टाउन अंतर्गत गोयल बाग में झूलती एचटी लाइन की खिंचाई की गई। इसके अलावा हरिपुर, देहरादून रोड, ढालीपुर ढकरानी में झूलती लाइनों को टाइट करने के साथ ही कई स्थानों पर पोल भी लगाए गए। 11 केवी लांघा रोड फीडर अंतर्गत कोटडा व छरबा रोड पर 11 केवी लाइन की क्रासिंग की गई। 11 केवी वर्ल्ड बैंक फीडर अंतर्गत सभावाला चौक से घमालो तक एसपी 33 के तीन पोल लगाए गए, खुशहालपुर से इस्लामनगर तक भी पोल लगाकर तारों को अच्छी तरह से खींचा गया। बालूवाला, छरबा, रुद्रपुर, देवथला, पसोली, नहाड़ में झूलती बिजली की तारें टाइट की गई और पोल भी बदले गए। 11 केवी सहसपुर फीडर अंतर्गत टीचर कॉलोनी, मस्जिद के पास, रेहड़ापुर, ईदगाह मोहल्ले, सहसपुर बाजार आदि में एचटी व एलटी लाइनों को टाइट करने का काम किया गया। 11 केवी तिलवाड़ी फीडर अंतर्गत नए पोल लगाने के साथ ही झूलते तारों को भी टाइट किया गया। 11 केवी बरोटीवाला फीडर अंतर्गत भी झूलते तार टाइट किए गए। कटापत्थर, टाउन और डाकपत्थर फीडरों के अंतर्गत भी झूलती लाइनें टाइट की गई और पोल लगाए गए।

No comments:
Post a Comment