Monday, 31 December 2012


उत्तराखंड-नये साल का पहला दिन उत्तराखंड की आवाम के लिए राहत भरी ख़बर लेकर आया है। आज से पूरे राज्य में गुटखे पर पाबंदी लग गई है। सरकार ने ये फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया है। करीब ढाई महीने पहले कैबिनेट में लिए गए इस फैसले को सख्ती से लागू करने के लिए शासन सरकुलर जारी कर चुका है। साथ ही, सभी जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भी पाबंदी को सख्ती से लागू करवाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड- नए साल के पहले ही दिन स्वास्थ्य विभाग ने जनता का महंगाई का तोहफा दिया है। आज से उत्तराखंड में सभी स्वास्थ्य सेवाएं मंहगी हो गई हैं। साल 2010 मं एक शासनादेश जारी किया गया था जिसमें हर साल एक जनवरी से स्वास्थ्य सेवाओं की फीस में 10 फीसदी के इजाफे का प्रावधान है। अब 12 रुपये में बनने वाले पंजीकरण पर्चे की फीस 13 रुपये और भर्ती शुल्क 60 से 65 रुपये हो गया है। इसके अलावा सिटीस्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे फीस भी महंगी हो गई है।

सभी उत्तराखंडवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं, नववर्ष की पहली किरण आपके जीवन में नया सवेरा लेकर आए सीएम विजय बहुगुणा और राज्यपाल अज़ीज कुरैशी ने सभी प्रदेशवासियों को दी नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं

Tuesday, 23 October 2012


रामनगर. नए साल को लेकर रामनगर के कॉर्बेट पार्क में हाई अलर्ट है। पार्क की सुरक्षा को लेकर सभी कर्मचारियों की छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई है। पार्क के चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है और गश्त भी बढ़ा दी गई है। नए साल पर पार्क के अंदर शिकारियों के दाखिल होने का अंदेशा बना रहता है। नए साल का फायदा उठाकर शिकारी पर्यटक बनकर पार्क के अंदर दाखिल होने की फिराक मंे रहते हैं। शिकारियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए ही कड़ी नज़र रखी जा रही है।

Saturday, 20 October 2012

कैबिनेट के फैसले
टिहरी उपचुनाव के बाद पहली मर्तबा हुई उŸाराखंड कैबिनेट की मिटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े एक्स काॅडर को खत्म करने पर सहमति जताई है। जस्टिस इरशाद हुसैन की रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट ने ये फैसला लिया है। रीवर राफ्टिंग को मनोरंजन कर से मुक्त कर दिया गया है। उŸाराखंड में रीवर राफ्टिंग की काफी लोकप्रियता है इससे ना सिर्फ सरकार को राजस्व मिल रहा है बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी रीवर राफ्टिंग बेहद अहम है। इसके अलावा 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पीपीपी मोड़ पर चलाने पर कैबिनेट की सहमति बनी है। निजी क्षेत्रों की शुगर मिलों को गन्ने का बकाया भुगतान चुकाने के लिए बैंक से लोन मिलेगा। राज्य के कई शुगर मिलों पर अभी भी किसानों का गन्ने का बकाया है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद किसानों को भी फायदा पहुंचेगा। परिवहन निगम को नई बसों की खरीददारी के लिए 25 करोड़ रुपये मिलेंगे। गुटखे के इस्तेमाल पर कई राज्यों ने पाबंदी लगा दी है। उŸाराखंड में भी एक जनवरी 2013 से गुटखे पर पूरी तरह से पाबंदी लग जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा मिलेगा। कैबिनेट ने बोनस के तौर पर हर कर्मचारी को 65 सौ रुपये देने पर सहमति जताई है। इसके अलावा महंगाई भŸो में 7 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। महंगाई भŸाा जुलाई 2012 से लागू होगा। वन क्षेत्र की सीमा के अंदर चुगान पर वैट 30 फीसदी बढ़ाया गया है। कैबिनेट ने कर्मचारियों को बोनस देने और एक्स काॅडर को खत्म करने समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है। यानि कर्मचारियों की दीवाली धमाकेदार बनाने का इंतजाम कर दिया है। साथ ही कांग्रेस ये दावा भी कर सकती है कि वो अपने घोषणा पत्र. के वायदों को पूरा करने के लिए धीरे धीरे ही सही लेकिन कदम जरूर बढ़ा रही है।

साजिश का सच ?
हरिद्वारः स्टेशन अधीक्षक को मिला धमकी भरा खत उŸाराखंड के सीएम को निशाना बनाने की धमकी यूपी के सीएम को भी निशाना बनाने का जि़क्र हरिद्वार मंे चंड़ी देवी समेत कई जगहों को निशाना बनाने की धमकी स्टेशन अधीक्षक को अब तक मिल चुके हैं ऐसे 9 खत

Saturday, 13 October 2012


टिहरी लोकसभा उपचुनाव 2012 महारानी का राजतिलक, 20 हजार ये ज्यादा वोटों से जीत बीजेपी उम्मीदवार महारानी राज्यलक्ष्मी की भारी मतों से जीत कांग्रेस उम्मीदवार साकेत बहुगुणा समेत 13 उम्मीदवारों की हार

Wednesday, 10 October 2012


टिहरी लोकसभा उपचुनावः कुल 43 फीसदी मतदान देहरादून में कुल मतदान कुल 45.29 फीसदी मतदान टिहरी लोकसभा उपचुनाव 2012 विधानसभा मतदान प्रतिशत पुरोला 45.00 फीसदी यमुनोत्री 42.00 फीसदी ग्ंगोत्री 45.13 फीसदी उत्तरकाशी में कुल मतदान 44.08 फीसदी टिहरी लोकसभा उपचुनाव 2012 विधानसभा मतदान प्रतिशत चकराता 50.88 फीसदी विकासनगर 52.43 फीसदी सहसपुर 48.50 फीसदी रायपुर 44.11 फीसदी राजपुर रोड 39.00 फीसदी देहरादून कैंट 40.08 फीसदी मसूरी 43.15 फीसदी

टिहरी लोकसभा उपचुनावः कुल 43 फीसदी मतदान

टिहरी लोकसभा उपचुनावः कुल 43 फीसदी मतदान देहरादून में कुल मतदान कुल 45.29 फीसदी मतदान टिहरी लोकसभा उपचुनाव 2012 विधानसभा मतदान प्रतिशत पुरोला 45.00 फीसदी यमुनोत्री 42.00 फीसदी ग्ंगोत्री 45.13 फीसदी उत्तरकाशी में कुल मतदान 44.08 फीसदी टिहरी लोकसभा उपचुनाव 2012 विधानसभा मतदान प्रतिशत चकराता 50.88 फीसदी विकासनगर 52.43 फीसदी सहसपुर 48.50 फीसदी रायपुर 44.11 फीसदी राजपुर रोड 39.00 फीसदी देहरादून कैंट 40.08 फीसदी मसूरी 43.15 फीसदी

Tuesday, 9 October 2012


उत्तराखंडः टिहरी लोकसभा सीट पर मतदान की तैयारियां पूरी बुधवार सुबह 8 बजे शुरू होगा मतदान, शाम पांच बजे तक पोलिंग

Monday, 8 October 2012


टिहरी लोकसभा सीट पर थम गया चुनाव प्रचार उत्तराखंडः टिहरी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार थम गया है। पिछले करीब 20 दिनों से उम्मीदवार जमकर कसरत कर रहे थे। उम्मीदवारों को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों की तरफ से बड़े बडे वादे और दावे किए गए थे। इन दावों और वादों से जनता कितना इंप्रेस हो पाई है इसके फैसले की घड़ी भी अब नजदीक आ गई है। 10 अक्टूबर को मतदान होने जा रहा है। टिहरी संसदीय क्षेत्र की कुल 14 विधानसभाएं आती है। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां आखिरी दौर में है। ज्यादातर मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टिज को रवाना कर दिया गया है। प्रशासन की तरफ से मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के दावे किए जा रहे है। उत्तरकाशी में इस साल आई आपदा से भारी तबाही हुई थी। उत्तरकाशी जिले की तीन विधानसभाएं टिहरी संसदीय क्षेत्र में आती है। आपदा के बाद क्या मतदाताओं के रुझान में किसी तरह का बदलाव आएगा ये भी 10 अक्टूबर को ही साफ हो पाएगा। क्या आपदा पीडि़त अपने गम भुलाकर मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे ये भी देखने वाली बात होगी। चुनावी मैदान में कुल- 14 उम्मीदवार हैं कुल मतदाता 11 लाख 97 हजार 577 कुल पुरुष मतदाता- 6 लाख 30 हजार 768 कुल महिला मतदाता- 5 लाख 66 हजार 809 सर्विस मतदाता- 11 हजार 971

Saturday, 6 October 2012

मुन्ना भाई के बाद अब आए राज

उत्तराखंडः देहरादूनः टिहरी उपचुनाव के प्रचार अभियान में कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेंस की तरफ से राजबब्बर साकेत के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। राज बब्बर ने देहरादून के परेड ग्राउंड में एक जनसभा का संबोधित किया। राज बब्बर ने जनसभा के दौरान लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने को कहा।

Friday, 21 September 2012

बीजेपी का कंडारी कांड ?

बीजेपी का कंडारी कांड ? मातबर सिंह कंडारी बीजेपी से बागी होकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उपचुनाव से पहले इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पांच साल तक सत्ता में रहे मातबर सिंह कंडारी विधानसभा चुनाव की हार नहीं पचा पाए हैं। साथ ही उन्हें सत्ता का मोह भी सता रहा है। शायद इसीलिए वो कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेसी नेताओं का दावा है कि बीजेपी के कई और नेता भी उनके संपर्क में हैं जो कांग्रेस में आना चाहते हैं। वहीं कंडारी ने बीजेपी पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया है। पहले टिहरी उपचुनाव में उन्हें दरकिनार किया गया और फिर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट को बीजेपी में शामिल करने के मसले पर भी उनकी राय नहीं ली गई। इसी बात से आहत होकर कंडारी ने कांग्रेस का दामन थामा है। वहीं बीजेपी नेताओं ने कंडारी को अवसरवादी करार दिया है।

साकेत बहुगुणा ने भरा नामांकन

कांग्रेस उम्मीदवार साकेत बहुगुणा ने टिहरी उपचुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। साकेत के साथ सीएम विजय बहुगुणा के अलावा कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। टिहरी संसदीय सीट के लिए 10 अक्टूबर को मतदान होना है। बीजेपी ने माहरानी राज्य लक्ष्मी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस की तरफ से सीएम विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा मैदान में हैं। साकेत के नामांकन के साथ ही बहुगुणा परिवार की तीसरी पीढ़ी भी राजनीति के मैदान में आ गई है।

Tuesday, 18 September 2012

मातबर ने क्यों तोड़ा बीजेपी से नाता ?



उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है। कंडारी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। कंडारी बीजेपी ने नाराज चल रहे थे। उनकी ये नाराजगी उस वक्त शुरू हुई जब टिहरी लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 10 नामों की लिस्ट बीजेपी आलाकमान के पास भेजी थी। कंडारी को इस बात की नाराजगी थी कि 10 के पैनल में उनका नाम पहले नंबर पर क्यों नहीं रखा गया था। वहीं अब मातबर सिंह कंडारी ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया है। कंडारी का राजनीति से काफी नाता रहा है। टिहरी लोकसभा उपचुनाव सिर पर है, ऐसे में बीजेपी से कंडारी का जाना चुनाव के लिहाज से सही नहीं है।

Saturday, 15 September 2012

उजड गया ऊखीमठ


रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ की दर्दभरी दास्तां.....


जिस जगह पर कभी हरे जंगल हुआ करते थे अब उसने विराने की शक्त इख्तियार कर ली है। जहां कभी खेतों में फसल लहलहाती थी वहां अब खतरा ही खतरा है। जिन घरों में कभी खुशियों की किलकारी सुनाई देती थी आज वहां मातम ही मातम है।
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में अचानक आई आपदा में पलभर में सब कुछ ज़मींदोज हो गया। चारों तरफ बिखरा ये मलबा ऊखीमठ में आई कुदरती आपदा की कहानी बयां कर रहा है। रास्ते, खेत खलियान, मकान और इनसान इस आपदा की भेंट चढ़ गए। ऊखीमठ को जोड़ने वाले ज्यादातर संपर्क मार्गों का नामो निशान मिट चुका है। सेना और आईटीबीपी के जवान शुक्रवार से ही राहत बचाव काम में जुटे हुए है। लेकिन रास्तों के तबाह हो जाने से राहत बचाव काम में काफी दिक्कतें आ रही हैं। आसमान से आफत बनकर बरसे बेरहम बादलों ने इलाकों में काफी तबाही मचाई है। पहाड़ों का मलबा मकानों में आ घुसा। जिस किसी को बच निकलने का मौका मिला वो भगवान का शुक्रिया अदा कर रहा है लेकिन कुछ इतनी खुशनसीब नहीं थे। मकान के अंदर मलबे को साफ कर लापता लोगों तलाश की जा रही है। आपदा का कहर झेल रहे लोग काफी डरे और सहमें हुए हैं। घऱ खेत, पुल, सड़कें और संपर्क मार्ग सब खत्म हो चुके हैं। जिन लोगों की छत छिन गई है वो दूसरों के यहां शरण लिए हुए है। लोग शासन प्रशासन से मदद की आस लगाए बैठे हैं। सरकार आपदा की इस खड़ी में आपदा पीडि़तों के साथ खडी दिखाई दे रही है। सीएम बहुगुणा ने फौरान राहत बचाव के निर्देश जारी कर दिए। सीएम खुद आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा पीडि़तों को मदद पहुंचाने में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। आपदा की भेंट ब्राहमण खोली में एक अखबार के पत्रकार पर भी पड़ी। इनका हंसता खेलता परिवार पलभर में आपदा की भेंट चढ़ गया। परिवार में दो बेटे, पत्नी और मां आपदा की भेंट चढ़ गए। कभी अपनी कलम से पहाड़ की आवाम का दर्द लिखने वाले दिनेश आज खुद अपनी कहानी बयां करने की हालत में नहीं हैं। गुरूवार की रात जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी अचानक ज़ोर की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर बाद हर तरफ पहाड़ का मलबा और पानी के नाले बहने लगे। लोग अपनी जाने बचाने के लिए चिंखते चिल्लाते रहे लेकिन अंधेरा होने की वजह से वक्त पर मदद नहीं पहुंच पाई। सुबह होते ही हर तरफ बर्बादी की तस्वीरें दिखाई दे रही थी।

Friday, 14 September 2012

कुल कितनी मौतें ?




रुद्रप्रयाग इलाके में हुई तबाही में कुल कितनी मौतें हुई है ये अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। राहत और बचाव काम के लिए सेना और आईटीबीपी लगी हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के आंकडों पर गौर करें तो आपदा में कुल 22 लोगों की जान गई है, करीब 15 लोग घायल है। जबकि 45 लोग लापता बताए जा रहे है। आपदा प्रबंधन विभाग की मानें 8 आवासीय मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है। कुल 22 लोगों के मरने की पुष्टि आपदा प्रबंधन विभाग ने की है। इनमें किमाणा गांव से 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि गिरिया गांव से 3, संसारी गांव से 3, मंगोली गांव से 2, चुन्नी गांव से 4 और प्रेमनगर गांव से कुल 5 लोगों मरने की पुष्टि की गई है। कुल लापता 45 लोगों में से सबसे ज्यादा लोग किमाणा गांव के है। अकेले इस गांव से 20 लोग लापता है। जबकि दस लोग मंगोली गांव से और 10 लोग चुन्नी गांव से लापता है। ये आंकड़ा आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी किए गए है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सेना और आईटीबीपी के साथ राहत बचाव काम में लगी हुई है। सेना और आईटीबीपी की कुल 120 जवान लोगें की तलाश में जुटे हुए है। इसके अलावा घायलों की खोजबीन के लिए एक हेलीकाप्टर मुहैया कराया गया है।


बर्बादी बनकर बरसे बादल, ऊखीमठ में तबाही, 60 लोगों के मरने की खबर, 20 की सरकार ने की पुष्टि




रुद्रप्रयाग- पहाड़ी इलाकों में कुदरत का कहर लगातार जारी है। रुद्रप्रयाग के उखीमठ में बादल फटन से भारी तबाही हुई है। अब तक 60 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। आपदा प्रभावित इलाकों में सड़कें, पुल और पैदल रास्ते पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, जिससे राहत बचाव काम में काफी दिक्कत आ रही है। सीएम बहुगुणा ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार आपदा पीडि़तों के साथ है। सीएम ने कहा कि राहत काम के लिए सेना और आईटीबपी को लगाया गया है। साथ ही उन्होंने 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मौसम साफ रहा तो वो शुक्रवार को आपदा प्रभावित इलाकों को दौरा करेंगे। उत्तराखंड में आपदा ने फिर से दस्तक दी है, रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में बादल फटने से भारी तबाही मची है। मंगोली, भट्टवारी, पाली, फंपज, चुन्नी, किमारा, खोली समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं। बादल फटने से कई मकान जमींदोज हो गए हैं। अब तक जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों लोग अभी भी घायल है।

Sunday, 26 August 2012

उत्तराखंड के लाल ने किया कमाल, क्रिकेट अंडर-19 वल्र्ड कप में भारत की जीत




भारत तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बन गया है....कप्तान उन्मुक्त चंद के शानदार शतक की बदौलत भारत नें मेजबान ऑस्ट्रेलिया को मात दी और इस तरह उत्तराखंड के लाल कि बदौलत भारत तीसरी भारत अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बन गया इससे पहले साल 2000 और 2008 में भारत ये खिताब जीत चुका है।

Wednesday, 15 August 2012

तिरंगे का अपमान, नीचे दिखा केसरिया


तिरंगे का अपमान] नीचे दिखा केसरिया
घनसाली- उत्तराखंड का स्वाथ्स्य महकमा कितना लापरवाह हो गया ये सुनकर उत्तराखंड आप भी हैरान हो जाएंगे। घनसाली के बूढ़ाकेदार स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में तिरंगा तो फहराया गया लेकिन वो भी उल्टा। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि जिस तरह से तिरंगा हरा है उसे ऊपर रखा गया है जबकि केसरिया रंग नीचे की तरफ है। प्रशासन हालांकी अब कार्रवाई की बात कर रहा है।


देश के अलावा उत्तराखंड में आजाद का जश्न धूमधाम से मनाया गया। सीएम विजय बहुगुणा ने देहरादून के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। सीएम की कुर्सी संभालने के बाद बहुगुणा ने पहली मर्तबा स्वतंत्रता दिवस पर झंड़ा फहराया। सीएम के लिए भी ये पल ऐतिहासिक था। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Monday, 13 August 2012

रामदेव को हरिद्वार ले जाया जा सकता है।

रामदेव की रोड क्रांति!



दिल्ली- नौ अगस्त से रामलीला मैदान में अनशन कर रहे बाबा रामदेव को आज दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस उनके हजारों समर्थकों से निपटने में नाकाम रही। रामदेव को फिलहाल अंबेडकर स्टेडियम में रखा गया है जहां उनके समर्थकों का भी भारी जमावड़ा लग गया है। उधर अटकलें इस बात की भी है कि बाब रामदेव को हरिद्वार ले जाया जा सकता है।

Saturday, 11 August 2012

सीएम बहुगुणा ने किया मसूरी का दौरा

सीएम बहुगुणा ने किया मसूरी का दौरा

सीएम बहुगुणा ने मसूरी का दौरा किया। इस मौके पर सीएम ने कैम्पटी फाॅल और कंपनी बाग इलाका का दौरा कर हालात का जायजा लिया। सीएम ने भरोसा दिया कि इलाके में जल्द ही हालात सुधारे जाएंगे। सीएम के साथ आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य भी मौजूद थे। यशपाल आर्य ने हालात पर चिंता जाहिर की। गौरतलब है कि पिछले दिनों मसूरी के कैम्पटी फाल इलाके में भूस्खलन की जवह से नेशनल हाईवे-123 का कई मीटर हिस्सा टूट गया था। पहाड़ के मलबे में दबकर कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही कंपनी बाग इलाके में भी काफी नुकसान हुआ था।

Saturday, 4 August 2012

पांच जिलों में अलर्ट

अगले 48 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर शासन ने उत्तरकाशी समेत पांच जिलों को अलर्ट कर दिया है। सचिवालय में आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद मुख्य सचिव आलोक कुमार जैन ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। नदी किनारे व संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को भी सतर्क रहने और राहत व बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

असीगंगा और बरसाती नालों के उफान में बह लोग

असीगंगा और बरसाती नालों के उफान में बह लोग
उत्तरकाशी की गंगाघाटी इलाके में सर्वाधिक नुकसान हुआ। यहां फायर सर्विस के तीन जवानों समेत 26 लोग असीगंगा और बरसाती नालों के उफान में बह गए। अभी तक दो शव बरामद हुए हैं। बाकी की तलाश की जा रही है। वहां एक फायर स्टेशन मलवे के ढेर में तब्दील हो गया है। इसके अलावा 70 मकान और 10 होटल जमींदोज हो गए, जबकि उत्तरकाशी शहर की पूरी जोशियाड़ा बस्ती समेत करीब 200 मकान खतरे की जद में आ गए। इन सभी को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। गंगोरी में गंगोत्री राजमार्ग पर बने मोटर पुल के साथ ही कई पुल, सड़कें व घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां बह गई। जिला प्रशासन ने लगभग 600 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति का नुकसान होने का आकलन किया है। चमोली जिले में धौलीगंगा नदी पर बनी एनटीपीसी की तपोपन विष्णुगाड़ बिजली परियोजना का कॉफर बांध टूट गया। बाध क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल व सड़क भी बह गई। बदरीनाथ हाइवे पर कंचनगंगा के पास दो यात्री वाहन बह गए। चारधाम यात्रा मार्ग भी बाधित होने से करीब ढाई हजार यात्री जहां-तहां फंसे हैं। पुलिस, प्रशासन के साथ ही सेना और आइटीबीपी राहत में एवं बचाव कार्यो में जुटी है।

Wednesday, 11 July 2012

बहुगुणा की जीत

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रकाश पंत को 39954 वोटों से हराकर सितारगंज उप चुनाव जीत लिया है। बहुगुणा सितारगंज विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार प्रकाश पंत के खिलाफ शुरुआत से ही बढ़त बना रखी थी।

इससे पूर्व मतगणना के शुरुआती चरण में ही बहुगुणा ने करीब साढ़े सात हजार वोटों की बढ़त बना ली थी। अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण की मतगणना के बाद बहुगुणा को 8496 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रकाश पंत को केवल 999 वोट मिले।

सितारगंज उप चुनाव आठ जुलाई को हुआ था। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री के भाग्य का फैसला करेगा जिन्हें अपने पद पर बने रहने के लिये यह चुनाव जीतना जरूरी है। भाजपा के विधायक किरण मंडल द्वारा बहुगुणा के पक्ष में इस्तीफा दे देने के बाद यह उप चुनाव कराया गया।

Saturday, 7 July 2012

सितारगंज उपचुनाव



रविवार को मतदान
कुल पोलिंग बूथ 116
संवेदनशील पोलिंग बूथ 22
अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ 18
कड़ी चैकसी
तीन जोनल मजिस्टेªट, 12 सेक्टर मजिस्टेªट,
22 माइक्रो आब्जर्वर समेत 582 कर्मचारियों की तैनाती
पैरा मिलिट्री फोर्स की 4 कंपनियां
कुल मतदाता 91,156
पुरूष मतदाता 48,754
महिला मतदाता 42,402
मैदान में कुल 6 उम्मीदवार
कांग्रेस-बीजेपी में मुकाबला

मुंबई के सीएसटी स्टेशन से चोरी हुई बच्ची हरिद्वार से मिली।

मुंबई के सीएसटी स्टेशन से चोरी हुई बच्ची हरिद्वार से मिली।

मुंबई के सीएसटी स्टेशन से चुराई गई बच्ची हरिद्वार से मिल गई है। हरिद्वार पुलिस ने बच्ची को हरिद्वार रोड़वेज़ स्टेंड के बाहर से गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस बच्ची को मुंबई के सीएसटी स्टेशन से एक चोर ने चुरा लिया था। चोरी की ये घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। बच्ची चोरी की ये घटना 10 जून की है। बच्ची को चोरी करने वाले शख्सा का नाम राजू बताया जा रहा है। आरोपी ने कबूल कर लिया है कि उसने बच्ची को भीख मंगवाने के लिए चोरी किया था। मुंबई पुलिस ने एक दिन पहले ही सीसीटीवी फुटेज जारी किया था जिसमंे एक चोर को बच्ची को चुराकर ले जाते हुए दिखाया गया था। आज हरिद्वार पुलिस ने चोर को बच्ची समेत दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज देखकर ही बच्ची और चोर को पहचाना गया। अब सवाल ये है कि चोर बच्ची को धर्मनगरी लेकर क्यांे आया। हरिद्वार से चोर का क्या ताल्लुक है। सवाल इस बात का भी है कि कहीं उत्तराखंड में कोई बच्चा चोर गिरोह तो सक्रिय नहीं है। क्योंकि देहरादून, विकासनगर, श्रीनगर, बाजपुर, ऊधमसिंहनगर और हल्द्वानी समेत कई जगहों से बच्चे चोरी हो चुके है।

Sunday, 24 June 2012

मौन हो गई माही




गुड़गांव। सेना के जवानों ने 86 घंटे बाद मासूम माही को बोरवेल से बाहर निकाल लिया लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई। गुड़गांव के सीएमओ ने माही को मृत घोषित किया। बोरवेल से निकलने के बाद माही को एंबुलेंस से गुड़गांव के ईएसआई अस्पताल में ले जाया गया जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माही को जैसे ही सेना के जवान लेकर ऊपर आए तुरंत ही माही को ईएसआई अस्पताल की पहले से मौजूद एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया। माही के साथ जाने वालों में सेना के जवान डाक्टर और उसकी मां भी शामिल है। माही के बाहर निकालने से पहले ही यहां के ईएसआई अस्पताल को हाईअलर्ट पर रखा गया था। चार वर्ष की माही बुधवार को साठ फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। अगले दिन से ही सेना और प्रशासन बच्ची को बोरवेल से निकालने में जुटा था। बोरवेल में गिरी माही तक पहुंचने में रुकावट बनी विशाल चंट्टान को तोड़ने में शनिवार रात करीब 12.30 बजे सैन्यकर्मियों को सफलता मिली। इस बीच बच्ची के शरीर में कोई हरकत न दिखने से राहत कार्य में लगे लोगों की धड़कनें तेज हो गई थी। शनिवार को सेना के साथ रैपिड मेट्रो एवं दिल्ली रेल मेट्रो कॉरपोरेशन के इंजीनियरों ने मोर्चा संभाला था। इसके बाद मेट्रो कर्मियों को सुरंग में उतारा गया। मेट्रो इंजीनियर माही तक पहुंचने के लिए आधुनिक संयंत्र, जीपीएस सहित अन्य तकनीक का उपयोग कर बच्ची की वास्तविक स्थिति का पता लगाने में जुटे रहे। इससे पूर्व सेना के जवान सुरंग में चट्टान आने के कारण माही तक नहीं पहुंच पाए। उनका कहना था कि वे माही के करीब तक पहुंचे पर बीच में आए चट्टान को काटने में हुई दिक्कत से अधिक समय लगा। इस बीच, माही प्रकरण में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने हरियाणा सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि सरकार इसका पता लगाए कि क्या यह घटना किसी लापरवाही का नतीजा है। राज्य के मुख्य सचिव को लिखे पत्र के माध्यम से आयोग ने यह जानना चाहा है कि इस केस में बोरवेल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन हुआ कि नहीं। साथ ही यह भी जानना चाहा है कि राज्य सरकार ने बोरवेल को लेकर नियम कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ में क्या कोई कार्रवाई की। आयोग ने राज्य सरकार से 70 फीट के बोरवेल खोदने व उसे खुला छोड़ देने के परिस्थितियों व तथ्यों पर भी रिपोर्ट तलब किया है। माही मामले से जुड़े बोरवेल व उसके भूमि मालिक और घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने राज्य सरकार से 10 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

Friday, 8 June 2012

अपनी अपनी सियासत चमकाने में लगी राजनीतिक पार्टियां

उत्तराखंड में राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी सियासत चमकाने में लगी हैं। कांग्रेस मंे बार बार हो रही कलह से बड़े नेता परेशान हैं तो बीजेपी को भी सत्ता से बेदखल होने के बाद जनता की याद सताने लगी है। बीजेपी अब मौजूदा सरकार की नाकामियां उजागर करने का दावा कर रही है। सरकार के काम काज पर पहले से ही कई तरह के सवाल उठते रहे हैं और अब विपक्षी पार्टी भी अपने तेवर दिखाने लगी है। बीजेपी नेता सरकार के तीन महीने के कार्यकाल को नाकाम बताने में जुटे हैं। ये बात अलग है कि पांच साल तक सत्ता में रही बीजेपी को कांग्रेस भी पूरी तरह फ्लाप बताती रही। चुनावों में भी बीजेपी को जनता ने सबक सिखाया था और सत्ता से बेदखल कर दिया था। उसके बाद से ही बीजेपी कांग्रेस की सरकार की नाकामियां गिनाने में लगी है। चाहे सितारगंज में सेंध लगाने का मुद्दा रहा हो या फिर राज्य के विकास से जुड़े मुद्दे बीजेपी सरकार को जमकर कोस रही है। हैरानी की बात ये है कि विरोधियों के तमाम सवालों के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुल रही। बहरहाल राजनीतिक बयानबाजी का दौर भले ही जारी हो लेकिन असल मायनों में जनता तो आज भी विकास का इंतजार ही कर रही है। कई जगहों पर तो आम आदमी सड़क बिजली पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी तरस रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजनीतिक दल जनता के बारे में सोचते हैं या अपनी सियासी रोटियों के बारे में।

सरकार के दावे दमदार नहीं

सरकार के दावे दमदार नहीं
उत्तराखंड की सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भले ही तमाम तरह की योजनाएं चलाने के दावे करें लेकिन सरकार के ये दावे दमदार दिखाई नहीं दे रहे हैं। गंगोलीहाट इलाके के स्कूल टीचर्स की कमी से जूझ रहे हैं। इलाके के ज्यादातर स्कूलों की एक ही कहानी है। छात्र-छात्राओं के अनुपात में टीचरों की संख्या बेहद कम है। गंगोलीहाट और बेरीनाग के कई ऐसे प्राथमिक विद्यालय है जहां पर एक-एक टीचर के सहारे ही स्कूल चलाया जा रहा है जबकि कुछ स्कूल तो टीचर बगैर सुने पड़े हैं। गंगोलीहाट और बेरीनाग ब्लाॅक में प्राथमिक विद्यालयों की कुल तादात 313 है। इन स्कूलों में टीचरों के डेढ सौ पद खाली पड़े हैं। जबकि इलाके में 67 जूनियर हाईस्कूूल हैं, जिनमें 40 जूनियर टीचर्स के पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा 27 हाईस्कूलों में 135 पद खाली पड़े हैं। साथ ही 29 इंटर काॅलेजों में 103 प्रवक्ताओं के पद खाली है। आंकड़ों से साफ पता चलता है कि स्कूलों में पद तो हैं लेकिन इन्हें भरने के लिए सरकार की मंशा साफ नहीं लगती है। एक तरफ सूबे में पढ़े लिखे काबिल युवा नौकरी के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे है, उधर पद होते हुए भी इन्हें भरने में शिक्षा महकमा लाचार है।

आमरण अनशन पर राज्य आन्दोलनकारी

आमरण अनशन पर राज्य आन्दोलनकारी
खटीमा में राज्य आन्दोलनकारी दो दिन से आमरण अनशन पर है। इनमें से एक आंदोलनकारी की तबियत खराब हो जिसके बाद उसे पुलिस जबरन उठाकर अस्पताल ले गई। डाॅकटरों की एक टीम ने आंदोलनकारियों को स्वास्थ्य परीक्षण किया और एक आंदोलनकारी की तबीयत खराब होते देख उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा। आंदोलनकारियों ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया है। नाराज आंदोलनकारियों का कहना है कि रसूखदार लोगों को तो सरकार ने प्रमाण पत्र दे दिए हैं लेकिन जो असल में आंदोलनकारी रहे हैं उनकी अनदेखी की जा रही है। उत्तराखंड बने हुए 11 साल बीत चुके हैं इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की सरकारें अपना अपना शासन चला चुकी हैं लेकिन किसी भी पार्टी ने आंदोलनकारियों के हक की बात नहीं की। सत्ता में बैठकर राजनेता मलाई खाते रहे अपना पेट भरते रहे, लेकिन जिनकी बदौलत अलग राज्य मिला, और जिनकी बदौलत आज वो राजनेता हैं उन आंदोलनकारियों को दरकिनार कर दिया गया है।

वन विभाग ने आर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

वन विभाग ने आर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया
रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के हेमपुर आर्मी इलाके में बाघ के चार शावकों की मौत मामले में वन विभाग ने आर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वन महकमे की शिकायत पर पुलिस ने कामंडिंग आॅफिसर, आॅफिसर इंचार्ज और जवान समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि रानगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के हेमपुर आर्मी डिपो एरिया में जंगल की आग को काबू करने के लिए सेना और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची थी आग पर काबू तो कर लिया गया था लेकिन जंगल की आग में झुलसकर बाघ के तीन शावकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक शावक ने बाद में दम तोड़ दिया था।

रुड़की के आस पास क्राइम

रुड़की के आस पास क्राइम की ताबडतोड़ वारदातों से हर कोइ्र सहमा हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। पुलिस के ठिलमुल रवैये के चलते ही लोग अपने सगे संबधियों का कत्ल करने से भी नहीं चूक रहे हैं। सदाबाद में एक शख्स पर अपने ही भाई की हत्या का आरोप लगा रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाईयांे में खाना बनाने को लेकर कहासूनी हो गई थी। जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

बांद्रा एक्सप्रेस के एक कोच में सूटकेस में एक लङकी की लाश मिली

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हङकंप मच गया है जब बांद्रा से हरिद्वार आई बांद्रा एक्सप्रेस के एक कोच में सूटकेस में एक लङकी की लाश मिली। लाश कई दुकङों में थी और उसे बड़ी ही बेरहमी के साथ कई हिस्सों में काटा गया था। लङकी की इस लाश के करीब 5 दुकङे किए गए थे और इसके पेट वाला हिस्सा भी गायब था। शुक्रवार करीब 3 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाली बांद्रा एक्सप्रेस की एस-8 बोगी को सफाई के लिए खड़ा किया गया। एस-8 बोगी को जब सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे तभी इस सूटकेस पर उनकी नजर पड़ी। सफाईकर्मी जब सूटकेस के पास पहुंचे तो उसमें से बदबू आ रही थी। जिसके बाद सफाई कर्मियों ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर जीआरपी के जवान फौरन मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें लाश देखकर हर कोई दंग रह गया। छानबीन में पता चला कि ये एक युवती की लाश थी जिसके कई हिस्सों में काटा गया था।

सितारगंज उपचुनाव की तरीख तय

सितारगंज उपचुनाव की तरीख तय
सितारगंज उपचुनाव की तरीख तय हो गई है। 8 जुलाई को सितारगंज में उपचुनाव होगा। 13 जून को मतदान की अधिसूचना जारी होगी, जबकि 13 से जून के बीच उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 11 जुलाई को उपचुनाव के नतीजे आएंगे। आपको बता दें कि बीजेपी से बागी हुए किरण मंडल के इस्तीफे के बाद सितारगंज की सीट खाली हुई थी। इस सीट पर सीएम बहुगुणा के चुनाव लड़ने की पूरी उम्मीद है। उधर बीजेपी भी कह चुकी है कि चुनाव में कांग्रेस को पूरी टक्कर दी जाएगी।

हंगामेदार बजट सत्र

हंगामेदार बजट सत्र
उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार रहा। सदन के हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। बीजेपी विधायक गणेश जोशी नियम 58 के तहत चर्चा को लेकर वैल में आकर बैठ गए। जिसके चलते कार्यवाही साढे 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। एक तरफ तो विपक्ष बजट सत्र का वक्त बढांने की मांग करता रहा है, उधर दूसरी तरफ विपक्ष सदन की कार्यवाही में जमकर हंगामा करता रहा। बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने कानून व्यवस्था का मुददा भी उठाया। विपक्ष ने इस मुददे को लेकर जमकर हंगामा किया और जांच की मांग की। उधर सरकार इस मामले पर अपनी स्तर से कार्रवाई करने की बात कर रही है। इस बीच पीडीएफ के तेवर भी तल्ख रहे। दिनेश धनै ने मंत्रीमंडल में जगह ना मिलने पर सरकार से समर्थन वापसी की धमकी दे डाली। दिनेश धनै टिहरी से निर्दलीय विधायक हैं। बाकी दो निर्दलीय विधायकों को तो कैबिनेट में जगह दे दी गई है लेकिन धनै को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। धनै को अभी भी उम्मीद है कि कांग्रेस सरकार उनकी नाराजगी दूर करेगी। कांग्रेस सरकार में तीन निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इनमें से कैबिनेट का हिस्सा बन चुके मंत्री प्रसाद नैथानी धनै की बातों से इŸोफाक रखते हैं। विपक्ष का कहना है कि सदन की अंदर नंदा राजजात यात्रा का मुद्दा भी उठाया गया है जिस पर सीएम ने संज्ञान लिया है। उधर सरकार का कहना है कि राजजात यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

Tuesday, 5 June 2012

केरल पहुंचा मॉनसून

केरल पहुंचा मॉनसून
चिलचालाती गर्मी और मुंह चिढ़ाते सूरज के आगे मॉनसून ने ताल ठोक दी। घनन घन घन..घिर आए हैं बदरा और मंगलवार को केरल में बरसे भी। इसके साथ ही भारत में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने दस्तक दे दी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक दम सटीक साबित हुई। मॉनसून ने निर्धारित समय पर न सही, लेकिन मौसम विभाग के बताए समय पर अपना काम शुरू कर ही दिया। मौसम विभाग ने कहा, केरल में कुछ दिन पहले से ही बारिश हो रही है, लेकिन मंगलवार को जो बारिश हुई, वह मॉनसून के आगमन का संकेत है। दो-तीन दिन में यह हैदराबाद और बेंगलूर में प्रवेश करेगा, जबकि 10-11 जून को मुंबई पहुंचेगा। मध्य भारत में इसके 15-17 जून को सक्रिय होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। वहीं राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में यह जून के अंतिम सप्ताह तक सक्रिय होगा।

ड्रोन हमले में मारा गया अल कायदा का रणनीतिज्ञ!

पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम इलाके में सोमवार को हुए ड्रोन हमले में अल कायदा के सबसे बड़े रणनीतिज्ञ अबु याहया अल लिबि के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। अगर अल लिबि की मारे जाने की खबर पुख्ता हुई तो पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ा झटका होगा। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से यह जानकारी मिली है। बताया जाता है कि लिबि केमिस्ट्री डिग्री के धारक है। इसके पहले भी लिबि कई बार ड्रोन हमलों से बच गए है,लेकिन सोमवार को उत्तर वाजिरिस्तान में हुए ड्रोन हमले में मारे गए सात सैनिकों में एक अल लिबि के होने की संभावना जताई जा रही है। अल लिबि का असल नाम मुहम्मद हसन है।

रामदेव को पांच करोड़ का नोटिस

रामदेव को पांच करोड़ का नोटिस
काले धन को लेकर केंद्र सरकार पर हमले करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव को आयकर विभाग के बाद अब सेवा कर विभाग ने नोटिस थमाया है। देशभर में उनके ट्रस्ट द्वारा संचालित योग शिविरों से हुई आय पर सेवा कर विभाग ने 4.96 करोड़ का बकाया कर चुकाने को कहा है। इससे पहले आयकर विभाग ने रामदेव के ट्रस्टों पर 58 करोड़ के बकाये को लेकर नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी करने के साथ ही डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस (डीजीसीईआइ) की जांच शाखा ने रामदेव के ट्रस्टों के खातों की पड़ताल शुरू कर दी है। विभाग की नजर ट्रस्टों द्वारा 2006 के बाद आयोजित कार्यक्रमों पर है। सेवा कर विभाग ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ को योग शिविरों में बेचे गए आवासीय और गैर आवासीय कूपनों से हुई कमाई पर ताजा नोटिस भेजा है। देश में आयोजित इन शिविरों में पिछले पांच सालों में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। नोटिस पर रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजरावाला का कहना है कि वे सेवा कर विभाग के कदम को चुनौती देंगे। योग शिविरों का आयोजन लोगों को चिकित्सा मदद देने के उद्देश्य से किया गया था।

बाबा के साथ भाजपा

बाबा के साथ भाजपा
अन्ना हजारे के मंच पर खड़े होने के बाद थोड़ी दूरी बनाने को मजबूर हुई भाजपा बाबा रामदेव के साथ पूरी तरह खड़ी है। सोमवार को भाजपा का समर्थन मांगने आए रामदेव के पैर छूकर पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इसका संकेत दे दिया है। भ्रष्टाचार और काले धन के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले आंदोलन में भाजपा अपना पूरा योगदान देगी। रामदेव को इसका लिखित आश्वासन दिया गया है। पार्टी के कुछ नेताओं का हालांकि मानना है कि रामदेव के आंदोलन से जुड़ने के बजाय बाहर से समर्थन देना चाहिए। अब तक अलग-अलग चल रहे रामदेव और अन्ना ने रविवार को हाथ मिलाने के बाद राजनीतिक दलों को भी जोड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। सोमवार को रामदेव सबसे पहले गडकरी के आवास पर पहुंचे तो गडकरी ने भी उन्हें हाथों-हाथ लिया। गडकरी ने काले धन को वापस लाने की रामदेव की मुहिम को गैर राजनीतिक करार देते हुए सभी दलों से साथ आने की अपील की।

Wednesday, 23 May 2012

एमएलए किरण मंडल बागी हो गए हैं

सितारगंज से एमएलए किरण मंडल बागी हो गए हैं। किरण मंडन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। कई दिनों से उनके सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ने की अटकले थी। बंगाली बहुल इलाका है। बंगाली समुदाय का पूरा समर्थन हासिल है। कई तरह के स्थानीय मुददे हैं। किरण को लगा होगा कि अगर वो सीट सीएम के लिए सीट छोड़ते हैं तो इलाके में अच्छा विकास करवा सकेंगे।

इलाहाबाद के गंगा किनारे बसे करेली इलाके में धमाके

इलाहाबाद. इलाहाबाद के गंगा किनारे बसे करेली इलाके में धमाके में 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

धमाका कूड़े के ढेर में हुआ। बच्चे खेल रहे थे तब ही अचनाक धमाका हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक करेली इलाके थाने के ठीक पीछे धमाका हुआ है।

धमाके में दो महिलाओं और चार बच्चों की मौत हुई है और करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में अधिकतर बच्चे हैं। अभी तक धमाके का कारण साफ नहीं है, ये धमाका करेली इलाके के झोपड़-पट्टी में स्थित एक कबाड़ के ढेर में हुआ है। धमाके की गूंज करीब 500 मीटर तक सुनाई दी। जिस जगह पर ये धमाका हुआ उसके करीब में डेढ़ दर्जन बच्चे खेल रहे थे।

Tuesday, 22 May 2012

टिहरी हादसे की तस्वीरें




चारधाम यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 की मौत


टिहरीः ब्यासी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चारधाम यात्रियों से भरी एक बस गंगा नदी में जा गिरी है। इस हासदा में करीब 25 यात्रियों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि अभी आंकडा और भी बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 43 लोग सवार थे। हादसे के बारे में कहा जा रहा है कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। जिससे बस का ड्राइवर संतुलन खो बैठा और ये हादसा हुआ। हादसे में जो लोग जिंदा बचे है उनमें बस के ड्राइवर ने हादसे की सारी जानकारी दी। घायलों को ऋषिकेश के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Saturday, 24 March 2012

रिहा हुए इटली के नागरिक…?



भुवनेश्वरः दस दिन पहले माओवादियों ने ओड़िशा के कंधमाल जिले से अगुवा दो इटली के नागरिकों को शनिवार मध्य रात्रि
में छोड़े जाने की खबर है। इटली के बोसस्को पाओलो और क्लौडिओ कोलैंजेलों को छोड़े जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया को मिली खबर के अनुसार एक को कंधमाल जिले के ताजुंगिया और दूसरे को दारिंगबाड़ी के एक घर में रखा गया है। वहां पर ईसाई समुदाय के लोगों को विश्वास में लेकर अपहृतों को छोड़े जाने की योजना है। इससे पहले शनिवार को बीजद विधायक झिन्न हिक्का के अपहरण से सकते में आई ओड़िशा सरकार ने माओवादियों द्वारा अधिकृत मध्यस्थों से वार्ता रोक दी थी। अधिकृत वार्ताकार बीडी शर्मा और दंडपाणि मोहंती ने विधायक अपहरण मामले को गंभीर बताया था। उन्होंने माहौल को बातचीत के लायक न रहने की बात कही थी। उन्होंने इतालवी नागरिकों और विधायक की तत्काल रिहाई की मांग माओवादियों से की थी।

कांग्रेस में संघ की घुसपैठ: मदनी

देवबंदः जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नरसिंह राव का कार्यकाल देश और कांग्रेस पार्टी के लिए दुर्भाग्य का वक्त था। साथ ही कांग्रेस में आरएसएस मानसिकता वाले नेताओं की तूती बोलती थी। इसी दौरान बाबरी मस्जिद शहीद हुई। उन्होंने कहा कि जमीयत हमेशा से मुस्लिमों की सुरक्षा और तरक्की के लिए प्रयासरत रही। शनिवार को जमीयत के दो दिवसीय 29वें अधिवेशन के प्रथम चरण में जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि नरसिंह राव के कार्यकाल में शिवराज पाटिल जैसे संघी मानसिकता वाले नेता का गृहमंत्री बनना मुल्क के लिए अच्छा साबित नहीं हुई। उन्होंने आरएसएस नेता गुरु गोलवलकर के बयान की आलोचना की और कहा कि उन्होंने जो बयान दिया कि हिंदू हिंदुस्तान में प्राचीन काल से आबाद हैं और यहां हिंदू ही एक कौम है, वह बेजा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम इस देश में 1300 वर्ष से मौजूद है।

आईपीएस की खातिर अनशन पर बैठेंगे अन्ना़ 11 बजे से 5 बजे तक अनशन

आईपीएस की खातिर अनशन पर बैठेंगे अन्ना़ 11 बजे से 5 बजे तक अनशन

दिल्लीः अन्ना आज से जंतर-मंतर पर एक दिवसीय अनशन करने जी रहे हैं। अनशन मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आईपीएस नरेन्द्र सिंह की हत्या किए जाने के विरोध में किया जा रहा है। इसके लिए जंतर-मंतर भी तैयार हो गया है। अन्ना के सनर्थक जंतर मंतर पर पहुंचने लगें हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए शहीद होने वालों के परिजन व स्वयं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ने वाले कई लोग भी इस बार अन्ना आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। ये वे व्हिसल ब्लोअर हैं, जिन्होंने विभिन्न स्तर पर फैले सरकारी भ्रष्टाचार को लेकर मुहिम शुरू की।
अन्ना के आंदोलन में इन्हें शामिल करने के लिए मंच के सबसे करीब और ठीक सामने एक विशेष जगह बनाई गई है। यहां ऐसे 15 से 20 परिवारों के बैठने की खास व्यवस्था होगी। अन्ना के समर्थन में आए इन लोगों को फिलहाल पहाड़गंज में ठहराया गया है। अन्ना जंतर-मंतर पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। अन्ना के समर्थन के लिए देशभर से उनके समर्थक यहां जुट रहे हैं। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र से कई समर्थक रेल से यहां पहुंच चुके हैं, जबकि कई रविवार को जंतर-मंतर पहुचेंगे। आयोजकों ने बताया कि लोगों की तादाद को देखते हुए यहां व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Tuesday, 6 March 2012

विधानसभा चुनाव 2012 के अब तक के नतीजे

विधानसभा चुनाव 2012 के अब तक के नतीजे हरिद्वार शहरः मदन कौशिक बीजेपी उम्मीदवार जीते हरिद्वारः ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद जीते लक्सरः संजय गुप्ता बीजेपी उम्मीदवार जीते खानपुरः कुंवर प्रणव सिंह जीते डीडीहाटः बिशन सिंह चुफाल बीजेपी उम्मीदवार जीते सितारगंज से बीजेपी के किरण मंडल जीते राजपुर से कांग्रेस के राजकुमार जीते जसपुर से कांग्रेस के शैलेंद्र मोहन जीते देहरादून कैंटः हरबंश कपूर बीजेपी से जीते खटीमाः पुष्कर सिंह धामी जीते इकबालपुरः हरीदास बीएसपी उम्मीदवार जीते हल्द्वानी से इंदिरा हृयदेश जीती नानकमत्ता से प्रेम सिंह जीते रामनगर से अमृता रावत जीती विकासनगर से कांग्रेस के नवप्रभात जीते डोईवाला सीट से बीजेपी के रमेश पोखरियाल निशंक जीते किच्छा से बीजेपी के राजेश शुक्ला जीते नैनीताल से कांग्रेस की सरिता आर्या रानीपुर से बीजेपी के आदेश चैहान बाजपुर से यशपाल आर्या जीते काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा जीते

Monday, 6 February 2012

युवराज को लंग कैंसर नहीं



नई दिल्‍ली. क्रिकेटर युवराज सिंह को कैंसर तो है लेकिन 'लंग कैंसर' नहीं है। युवराज के डॉक्‍टरों ने फेफड़े का कैंसर होने से इनकार किया है। डॉक्‍टरों के मुताबिक युवराज को Mediastinal Seminoma नाम की बीमारी है जो इलाज करने से पूरी तरह ठीक हो जाती है। एक प्रेस कांफ्रेंस में डॉक्‍टरों के पैनल ने कहा कि युवराज के कॅरियर को कोई खतरा नहीं है। डॉक्‍टरों ने कहा, 'युवी को पूरी तरह ठीक होने में 10 हफ्ते लगेंगे। इसके बाद वह मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। डॉक्‍टरों ने कहा कि युवराज के फेफड़ों के बीच germ cell tumor है और इसके लिए अमेरिका में इलाज चल रहा है। डॉक्‍टरों ने इसकी पुष्टि की है कि युवराज की 25 जनवरी से कीमोथेरेपी शुरू हुई है। डॉक्‍टरों के मुताबिक युवराज ने गजब का साहस दिखाया है और वह अपनी बीमारी से तेजी से उबर रहे हैं।

Saturday, 4 February 2012

मॉरीशस के प्रधानमंत्री भारत यात्रा पर

नई दिल्लीः मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम सोमवार को भारत की छह दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं।


मॉरीशस के प्रधानमंत्री की राजकीय यात्रा की घोषणा करते हुए विदेशी मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उनके साथ मंत्रियों, और कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल और कुछ अधिकारी भी आएंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने मॉरीशस के समकक्ष के साथ यहां द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और निवेश तथा रक्षा सम्बंधों को मजबूत बनाने से सम्बंधित मुद्दों पर बात करेंगे। दोनों पक्षों के बीच समुद्री लुटेरों से सुरक्षा और हिंद महासागर में सुरक्षा पर भी बात होगी। मॉरीशस की 60 फीसदी आबादी भारतीय मूल की है। यह हिंद महासागर के रणनीतिक क्षेत्र में स्थित एक द्वीपीय देश है। मॉरीशस की सरकार ने समुद्री लुटेरों से रक्षा में भारत से सक्रिय सहयोग की मांग की है। खुद रामगुलाम भी भारतीय मूल के हैं। वह एक व्यापारिक सम्मेलन को मुम्बई में संबोधित करेंगे। आठ फरवरी को वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विशेष अतिथि होंगे, जहां उन्हें डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी जाएगी।

चिदंबरम को राहत

चिदंबरम को राहत

नई दिल्लीः गृह मंत्री पी चिदंबरम और सरकार को दिल्ली की निचली अदालत से फौरी राहत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने चिदंबरम को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में सह आरोपी बनाने से इंकार करते हुए जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका खारिज कर दी। शनिवार दोपहर करीब 1.35 बजे कोर्ट ने ये आदेश सुनाया। कोर्ट ने 64 पन्नों के आदेश में माना है कि प्रथम दृष्टया पी. चिदंबरम के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित होता हो कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में उनकी कोई भूमिका रही है। स्वामी ने फैसले के तुरंत बाद कहा कि वे इस निर्णय से हैरान हैं। लेकिन विचलित नहीं। विशेष कोर्ट के फैसले को वह दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। विशेष जज ओपी सैनी ने अपने फैसले में कहा कहा कि याचिकाकर्ता ने चिदंबरम पर दो आरोप लगाए हैं। पहला चिदंबरम ने 2001 के मूल्य पर स्पेक्ट्रम आवंटन की बात कही थी और दूसरा स्वॉन टेलीकॉम और यूनिटेक को इक्विटी बेचने को कहा था, लेकिन इस बारे में ऐसा कोई सुबूत रिकार्ड पर नहीं आया, जिससे यह साबित हो सके कि इन दोनों ही कार्य के लिए चिदंबरम ने कहीं से भी आर्थिक फायदा लिया हो। कोर्ट ने कहा कि 31 अक्टूबर 2003 में कैबिनेट की जो बैठक स्पेक्ट्रम आवंटन और मूल्य निर्धारण करने के लिए हुई थी उसके बाद वित्त मंत्री ने निर्णय लेते हुए ए.राजा से सन 2001 के मूल्य के आधार पर स्पेक्ट्रम लाइसेंस की बिक्री करने को कहा था। लेकिन इसके बाद से तत्कालीन दूर संचार मंत्री राजा, इस बारे में बात करने के लिए दोबारा तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम के पास नहीं गए। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में जो शामिल थे उन पर सीबीआइ द्वारा सुबूतों के आधार पर विशेष कोर्ट में पहले से ही मुकदमा चल रहा है। अदालत ने कहा कि चिदंबरम के लोक सेवक होने के नाते उन्होंने जो फैसले लिए उसमें कहीं से भी आपराधिक षड़यंत्र का आभास नहीं होता है और न ही इससे चिदंबरम की किसी भी मामले में कोई बदनियती नजर आती है। किसी भी दस्तावेजों से कोर्ट को यह नहीं पता चला कि राजा के साथ मिलकर चिदंबरम ने खुद को आर्थिक फायदा पहुंचाया हो या अपने किसी परिचित और जानकार को।

Friday, 3 February 2012

क्या होगा चिदंबरम का

भाग्य का फैसला आज
नई दिल्लीः 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के बाद अब पटियाला हाउस स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत पर लोगों की निगाहें टिक गई हैं। आज विशेष अदालत ये तय करेगी कि 2जी मामले में केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम को आरोपी बनाया जाए या नहीं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में 122 लाइसेंस रद कर दिए थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ये भी स्पष्ट कर दिया था कि किस व्यक्ति को आरोपी बनाया जाए या नहीं, इसका फैसला निचली अदालत करेगी। 2जी स्पेक्ट्रम मामले में 20 लोगों और पांच कंपनियों को आरोपी बनाया गया है और मामले की सुनवाई विशेष अदालत में चल रही है।

हाथी का उत्पात

हाथी का उत्पात

ऋषिकेशः ढालवाला में हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऊपरी ढालवाला के आबादी इलाके में गुरुवार देर रात्रि घुस एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। कुछ लोगों ने हाथी से भागकर जान बचाई। देर रात्रि करीब 12 बजे हाथी पुराना आरटीओ कार्यालय के पीछे से होता हुआ मार्डन इंस्टीट्यूट की ओर आ पहुंचा। हाथी यहां कई खेतों की चारदीवारी तोड़ता और फसल रौंदता हुआ हिल्ट्रान के सामने स्थित नरेंद्र सिंह रावत के घर पर आ धमका। हाथी ने घर के बाहर बनी उनकी किचन को तोड़ दिया। इसके बाद उनके कमरे के दरवाजे पर धक्का मारा, जिससे दरवाजा टूट गया। कमरे में सोए लोगों ने बाहर देखा तो हाथी खड़ा था।

Sunday, 29 January 2012

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज मतदान

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज मतदान

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज मतदान का काम सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा, सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार कुल 788 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 65 महिलाएं भी शामिल हैं। उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों के लिए कुल 788 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। सपा और बसपा कई सीटों पर मुख्य मुकाबले में शामिल हैं। मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी कोटद्वार से चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 9744 मतदान केंद्रों में से 1252 अति संवेदनशील हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों की 75 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 10 हजार पुलिसकर्मी और 12 हजार से ज्यादा होमगार्ड भी की भी मदद ली गई।

Saturday, 21 January 2012

झारखंड में नक्सली हमला, 13 जवान शहीद



गढ़वाः झारखंड के भंडरिया थाना क्षेत्र में शनिवार पूर्वाह्न माओवादियों द्वारा किए बारूदी सुरंग विस्फोट में 13 जवान शहीद हो गए। पता चला है कि विस्फोट के बाद माओवादियों ने घायल 11 जवानों के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या की और हथियार लूट लिए। इस दौरान घायल थाना प्रभारी रामबलि चौधरी व चालक सुनील को वज्रवाहन में डालकर जिंदा जला दिया गया। घटनास्थल के पास से गुजर रहीं जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा मेहता, परिषद सदस्य हीरवंती देवी और उनके अंगरक्षक को माओवादियों ने अगवा कर लिया है।
घटना में गंभीर रूप से घायल दो पुलिस जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है। पुलिस टीम एक विवाद को निपटाने के सिलसिले में वज्रवाहन से बड़गड़ गांव जा रही थी। वाहन में थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी सवार थे। पुलिस जैसे ही बड़िगांवा जंगल के ललमटिया गांव पहुंची वैसे ही माओवादियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट किया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वज्रवाहन उछलकर घटनास्थल से 50 फुट दूर जा गिरा। विस्फोट स्थल पर करीब पांच फुट गहरा गढ्डा हो गया। घायल जवान गाड़ी से निकलते इससे पहले ही नक्सलियों ने उन्हें कब्जे में ले लिया। इसके बाद 11 जवानों के हथियार छीनकर उनके सिर में गोली मार दी गई। दो घायल जवान अचेतावस्था में पड़े रह गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी एस माइकल राज और सीआरपीएफ के कमांडेंट आरके डगर के नेतृत्व में सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए।

टीम अन्ना पर फेंका जूता

कांग्रेस ने की निंदा है, बीजेपी ने जांच की मांग उठाई





देहरादूनः टीम अन्ना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ देवभूमि से अपनी मुहिम की फिर से शुरुआत की। देहरादून से टीम अन्ना ने हूंकार भरी। लेकिन पहले ही दिन टीम अन्ना के मंच पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। जिस वक्त जूता फेंका गया उस वक्त टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी मंच पर ही मौजूद थीं। भीड़ में एक शख्स कहीं से आया और टीम अन्ना पर जूता फेंक दिया। बाद में पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस शख्स का नाम किशन लाल है और ये प्रेमनगर का रहने वाला है। खबर है कि किशलाल अन्ना हजारे के बयान से नाराज था जो उन्होंने शरद पवार को थप्पड मारे जाने पर दिया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ टीम अन्ना ने अपने अभियान की शुरूआत हरिद्वार से की है। कांग्रेस ने इसकी निंदा है, जबकि बीजेपी ने जांच की मांग उठाई है।

सीएम खंडूरी ने संभाला मोर्चा

सीएम खंडूरी ने संभाला मोर्चा

बगेश्वर- कपकोट विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार का काम जमकर चल रहा है। सीएम खंडूरी ने कपकोट में एक जनसभा को संबोधित किया और चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में ही मतदान करने की लोगों से अपील की। सीएम ने कहा कि सूबे में फिर से बीजेपी की सŸाा वापसी हो रही है।

Friday, 20 January 2012

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के खिलाफ जांच की अनुमति

बेंगलुरू: कांग्रेस के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अवैध खनन मामले में शुक्रवार को विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के खिलाफ जांच की अनुमति दे दी। कृष्णा पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 1999 से 2004 तक राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए वन क्षेत्र के बड़े भूभाग को अवैध रूप से गैरआरक्षित किया।

न्यायालय ने कृष्णा के अलावा एक कम्पनी को खनन लाइसेंस देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की भूमिका की जांच की मंजूरी दी। यही नहीं अवैध खनन में आरोपी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह की भूमिका की भी जांच की जाएगी। न्यायाधीश एन. आनंद ने कृष्णा और कुमारस्वामी द्वारा अलग-अलग दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया। अवैध खनन मामले में लगे आरोपों की जांच शुरू करने के लिए पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को कृष्णा और कुमारस्वामी ने चुनौती दी थी।

धरम सिंह ने भी प्राथमिकी को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने अपना आवेदन वापस ले लिया। लोकायुक्त न्यायालय के विशेष न्यायाधीश एनके सुधींद्र राव के आदेश पर पुलिस ने आठ दिसम्बर को कृष्णा के खिलाफ मामला दर्ज किया था जबकि प्राथमिकी निरस्त करने के लिए कृष्णा नौ दिसम्बर को उच्च न्यायालय की शरण में पहुंचे थे।
हमारा अभियान किसी पार्टी के खिलाफ नहीं- टीम अन्ना

नई दिल्ली: टीम अन्ना ने शुक्रवार को कहा कि वह विधानसभा चुनावों का सामना कर रहे पांच राज्यों में किसी पार्टी के खिलाफ अपना अभियान नहीं चलाएगी। टीम ने कहा कि उसका अभियान एक प्रभावी लोकपाल, लोकायुक्त और भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित होगा। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "विधानसभा चुनावों के दौरान हम किसी पार्टी के खिलाफ अभियान नहीं चलाएंगे और ना ही हम किसी पार्टी का समर्थन करेंगे। अभियान के दौरान हम लोगों के बीच भूमि अधिग्रहण, लोकपाल, और लोकायुक्त के मुद्दे को उठाएंगे।" उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ रही सभी पार्टियों ने इन मुद्दों को हाशिए पर कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि टीम अन्ना अपने अभियान की शुरुआत 21 जनवरी से उत्तराखण्ड से करेगी और ये अभियान फरवरी में उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा। इसके बाद टीम गोवा, मणिपुर और पंजाब जाएगी। टीम अन्ना ने आरोप लगाया कि सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए जाति और धर्म का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा, "अभियान के दौरान हमने बड़ी राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रश्न तैयार किए हैं और राहुल गांधी एवं मायावती के लिए अलग से सवाल रखे गए हैं।" केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियां एक जैसी हैं और वह मतदाताओं से अनुरोध करेंगे कि वे सुशासन और नीतियों के लिए वोट दें।

रुद्रपुर पहुंचे पीएम मनमोहन सिंह

रुद्रपुर पहुंचे पीएम मनमोहन सिंह

Thursday, 19 January 2012

सबसे बड़े साहित्य महाकुंभ का आगाज़ आज

साहित्य महाकुंभ का आगाज़ आज



जयपुरः दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा साहित्य महाकुंभ 'जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल' आज से स्थानीय डिग्गी पैलेस होटल में शुरू होगा। 20 से 24 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में देश-विदेश के जानेमाने साहित्यकार, लेखक समेत जाने माने चेहरें शामिल होंगे। वहीं, लेखक सलमान रुश्दी की यात्रा को लेकर शुरू हुए विवादों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राज्य सरकार ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक ने गुरुवार को दिन में दो बार रुश्दी की संभावित यात्रा और मुस्लिम समाज में व्याप्त असंतोष को लेकर चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया है कि रुश्दी 23 जनवरी को अयोजन स्थल पर आ सकते हैं, वहीं मुख्यमंत्री गहलोत का कहना है कि राज्य सरकार के पास रुश्दी की यात्रा का कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र को मुस्लिम समाज की भावनाओं से अवगत करा दिया है। राज्य में किसी भी स्तर पर कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। विभिन्न मुस्लिम संगठन रुश्दी की यात्रा को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आपकों बता दें कि रुश्दी द्वारा लिखी गई एक किताब को लेकर मुस्लिमों में भारी रोष है।

उम्र मामले में सुनवाई आज

उम्र मामले में सुनवाई आज



नई दिल्लीः सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के उम्र विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज पहली बार सुनवाई करेगा। मामले पर सार्वजनिक टिप्पणियों से कतरा रही सरकार ने अपने अगले कदम के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया। एक कार्यक्रम के दौरान इस मसले से जुड़े सवालों को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को यह कहते हुए टाल दिया था कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। मैं इस पर कुछ भी कहना नहीं चाहता। हालांकि उम्र विवाद पर सरकार और सेना प्रमुख के बीच अदालती लड़ाई से पहले पैंतरेबाजी जारी है। जनरल वीके सिंह की ओर से माहौल में तल्खी कम करने की कुछ कोशिशें शुरू हुई है। इस कड़ी में सेनाध्यक्ष गुरुवार को अचानक रक्षा राज्यमंत्री से भी मिलने जा पहुंचे। पूर्व सैनिकों के एक संगठन की ओर से दाखिल याचिका प्रधान न्यायाधीश की पीठ के आगे सुनावाई के लिए पेश होगी। सेनाध्यक्ष की ओर से दाखिल याचिका पर अभी सुनवाई की कोई तारीख तय नहीं है। सरकार उम्र विवाद पर अपनी तमाम दलीलों और दस्तावेजों के साथ अदालत के सामने उतरेगी।
रक्षा मंत्रालय के रुख में आए बदलाव के बीच सेनाध्यक्ष की ओर से भी माहौल को संभालने की कुछ कोशिशें नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सेनाध्यक्ष रक्षा राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे। करीब दस मिनट चली यह मुलाकात पहले से निर्धारित नहीं थी। दोनों की यह मुलाकात रक्षा राज्यमंत्री के उस बयान के बाद हुई जिसमें राजू ने विवाद के अदालत में पहुंचने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था। साथ ही उनके अदालत पहुंचने को सेना और मंत्रालय दोनों के लिए अस्वस्थ परंपरा की शुरुआत बताया था। आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात को लेकर दोनों ही खेमे चुप हैं।

मोदी की माया

फिर से उपवास पर मोदी


अहमदाबाद, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोधरा में सद्भावना मिशन उपवास पर रहेंगे। मोदी के साथ सैकड़ों मुस्लिम भी उपवास करने वाले हैं। इसके चलते जिला प्रशासन ने मोदी के उपवास स्थल पर जुमे की नमाज़ की भी व्यवस्था की है। मोदी ने सितंबर, 2011 में राज्य में शांति, एकता और सद्भावना के लिए अहमदाबाद में तीन दिन का सद्भावना मिशन उपवास किया था। मोदी ने इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में एक-एक दिन उपवास करने का एलान किया था। तब से इस बात को लेकर चर्चा थी कि मोदी पंचमहाल जिले के गोधरा कांड को लेकर चर्चा में आए गोधरा शहर भी जाएंगे या नहीं।

नौ महीने बाद जेल से बाहर आए कलमाड़ी

नौ महीने बाद जेल से बाहर आए कलमाड़ी



नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी और पूर्व महानिदेशक वीके वर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को जमानत दे दी। देर शाम उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। कलमाड़ी पुणे से सांसद भी हैं और नौ महीने से तिहाड़ में बंद थे। उन्हें वर्ष 2010 में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआइ ने बीते 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। आठ दिन के सीबीआइ रिमांड के बाद कोर्ट ने कलमाड़ी को तिहाड़ जेल भेज दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने सुरेश कलमाड़ी और वीके वर्मा को 5-5 लाख के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो-दो जमानती के आधार पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कलमाड़ी और वर्मा को आदेश दिया कि वे सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहें और बिना अनुमति देश से बाहर न जाएं। कोर्ट ने दोनों को अपना पासपोर्ट भी जमा कराने का आदेश दिया।

गिलानी को राहत

गिलानी को राहत

इस्लामाबाद। मुश्किलों में घिरे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं और अदालत की अवमानना के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन जहां वह खड़े हैं उस स्थिति में उनकी सरकार राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को नहीं खोल सकती है क्योंकि उन्हें पूरी तरह छूट प्राप्त है। अदालत के नोटिस के बाद प्रधानमंत्री न्यायमूर्ति नासिल उल मुल्क की अध्यक्षता वाली न्यायाधीशों की एक सात सदस्यीय पीठ के समक्ष पेश हुए। शीर्ष अदालत ने गिलानी को राहत देते हुए मामले को एक फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया। कोर्ट ने उन्हें भविष्य में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने को लेकर छूट दे दी।

पीएम का उत्तराखंड दौरा

पीएम का दौरा


उत्तराखंडः रुद्रपुरः शुक्रवार को पीएम मनमोहन उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे है। रुद्रपुर में पीएम मनमोहन सिंह की एक रैली रखी गई है। पीएम की सुरक्षा को लेकर पूरे रुद्रपुर शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ज़मीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा रहेगा। वहीं कांग्रेसी भी इस रैली को कामयाब बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विधानसभा चुनाव में बाजी माने की सोच रही कांग्रेस एक-एक कर अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी दंगल में उतारने लगी है। सोनिया गांधी के बाद अब पीएम मनमोहन सिंह के दौरे को कांग्रेस बेहद अहम मानकर चल रही है।

Wednesday, 18 January 2012

कोरडीनेशन कमिटी ने एएमयू उपकुलपति को फेरवेल दिया

एएमयू कोओरडीनेशन कमेटी (एएमयू सी सी) दिल्ली

कोरडीनेशन कमिटी ने एएमयू उपकुलपति को फेरवेल दिया


दिल्लीः (किशनगंज)-ब्यूरो- एएमयू कोओरडीनेशन कमेटी (एएमयू सी सी) ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में एएमयू के उपकुलपति प्रोफ. प. के. अब्दुल अजीस के सम्मान में फेरवेल दिया। किशनगंज में एएमयू की शाखा खुलवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रोफ. अजीस के लिए कोओरडीनेशन कमेटी ने लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर पर विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह में कोओरडीनेशन कमेटी के सदस्यों के अलावा पूर्व राज्य मंत्री एम ए फातमी भी मौजूद थे। समारोह में कोओरडीनेशन कमेटी के सदस्यों के ज़ज्बे को देखकर एएमयू उपकुलपति भावुक हो उठे और उन्होंने कमेटी के सदस्यों के इस काम की काफी सराहना की। एएमयू उपकुलपति ने कोओरडीनेशन कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम और दुसरे सदस्यों सोबान अहमद, सरवर आलम, कैफ़ी अनवर, महफूज़ आलम, मोहम्मद मुदस्सिर आलम, मंसूर आलम, वासिम अख्तर, नसीम अंजार, खालिद मुबश्शिर, दानिश अनवर और उमर फारूक के गले लगकर विदाई ली! समरोह अस्थल से विदाई लेते वक़्त एएमयू उपकुलपति ने कहा की उनका कार्य काल जनवरी १७, २०१२ को समाप्त हो रहा है, लेकिन वोह किशनगंज केंद्र के लिए हमेशा अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं! साथ ही साथ उन्होंने एएमयू कोरडीनेशन कमिटी के आजीवन सदयस्ता अभिवावक के स्वरूप में स्वीकार किया।

उत्तराखंडः कांग्रेस ने 34 बागियों को पार्टी से बाहर निकाला

उत्तराखंडः कांग्रेस ने 34 बागियों को पार्टी से बाहर निकाला

देहरादूनः कांग्रेस ने 34 बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टिकट बंटवारे के बाद बगावत कर चुके कार्यकर्ताओं को 6 सालों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से संस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक हाईकमान के आदेशों का पालन करते हुए वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, गुलफाम, दीप शर्मा, एसपी सिंह, विजय लक्ष्मी चैहान और मंत्री प्रसाद नैथानी समेत कुल 34 बागियों को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। इनमें पार्टी के वो पदाधिकारी या नेता शामिल हैं जो टिकट बंटवारे के बाद निर्दलीय तौर पर मैदान में उतरे हैं।

Monday, 16 January 2012

क्या उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी...?

भारद्वाज को केरल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

भारद्वाज को केरल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार



तिरुवनंतपुरम। कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने सोमवार को केरल के राज्यपाल का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया क्योंकि केरल के उनके समकक्ष एम ओ एच फारूक का चेन्नई में इलाज चल रहा है।
केरल की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंजुला चेल्लूर ने भारद्वाज को यहां राजभवन में एक समारोह में पद की शपथ दिलाई

एआइईईई ऑनलाइन परीक्षा में चॉईस

एआइईईई ऑनलाइन परीक्षा में चॉईस




इलाहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की एआइईईई- 2012 ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा चार दिनों में होगी। बोर्ड ने इसके लिए 7 मई, 12 मई, 19 मई और 26 मई तारीख तय की है। ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थी चार में से किसी एक मनचाहे दिन ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। ऑफलाइन परीक्षा देशभर में एक साथ 29 अप्रैल 2012 को होगी।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए तारीख का चुनाव भी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही करना होगा। तारीख का चुनाव बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर 17 जनवरी से 31 जनवरी 2012 के बीच किया जा सकता है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए तारीख का आवंटन पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर करने का निर्णय लिया है।

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट......

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट......




इस्लामाबाद। पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट के बीच संसद ने सोमवार को अवामी नेशनल पार्टी की ओर से पेश लोकतंत्र के समर्थन का प्रस्ताव पारित कर दिया। गिलानी ने इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद सांसदों को बधाई दी। पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली ने सोमवार शाम को देश में लोकतंत्र के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। इससे प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने राहत की सांस ली है। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए गिलानी के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया था, जिसके बाद गिलानी ने इस्तीफे की पेशकश की। इससे पहले दिन में तेजी से बदलते घटनाक्रम में सुप्रीम कोर्ट की ओर से अवमानना नोटिस जारी होने के बाद गिलानी ने इस्तीफे की पेशकश की। अदालत ने उन्हें 19 जनवरी को हाजिर होने का निर्देश दिया है। भ्रष्टाचार के मसले पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ कार्रवाई करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर उसकी ओर से गिलानी को यह अवमानना नोटिस जारी किया गया है। एआरवाई न्यूज के मुताबिक गिलानी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसद को बचाने का हवाला देते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश की।

पाकिस्तान के सत्ताधरी गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों ने भी आपस में बैठक की और फैसला किया कि गिलानी 19 जनवरी को अदालत के समक्ष हाजिर होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने गिलानी को निर्देश दिया था कि भ्रष्टाचार के मामले में राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश के तहत माफी पाने वाले जरदारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गिलानी को न्यायालय ने अपना यह निर्देश न मानने के लिए अवमानना का नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्हें 19 जनवरी को न्यायालय में पेश होने का निर्देश दिया।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...