हंगामेदार बजट सत्र
उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार रहा। सदन के हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। बीजेपी विधायक गणेश जोशी नियम 58 के तहत चर्चा को लेकर वैल में आकर बैठ गए। जिसके चलते कार्यवाही साढे 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। एक तरफ तो विपक्ष बजट सत्र का वक्त बढांने की मांग करता रहा है, उधर दूसरी तरफ विपक्ष सदन की कार्यवाही में जमकर हंगामा करता रहा। बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने कानून व्यवस्था का मुददा भी उठाया। विपक्ष ने इस मुददे को लेकर जमकर हंगामा किया और जांच की मांग की। उधर सरकार इस मामले पर अपनी स्तर से कार्रवाई करने की बात कर रही है। इस बीच पीडीएफ के तेवर भी तल्ख रहे। दिनेश धनै ने मंत्रीमंडल में जगह ना मिलने पर सरकार से समर्थन वापसी की धमकी दे डाली। दिनेश धनै टिहरी से निर्दलीय विधायक हैं। बाकी दो निर्दलीय विधायकों को तो कैबिनेट में जगह दे दी गई है लेकिन धनै को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। धनै को अभी भी उम्मीद है कि कांग्रेस सरकार उनकी नाराजगी दूर करेगी। कांग्रेस सरकार में तीन निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इनमें से कैबिनेट का हिस्सा बन चुके मंत्री प्रसाद नैथानी धनै की बातों से इŸोफाक रखते हैं। विपक्ष का कहना है कि सदन की अंदर नंदा राजजात यात्रा का मुद्दा भी उठाया गया है जिस पर सीएम ने संज्ञान लिया है। उधर सरकार का कहना है कि राजजात यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
No comments:
Post a Comment