युवराज को लंग कैंसर नहीं
नई दिल्ली. क्रिकेटर युवराज सिंह को कैंसर तो है लेकिन 'लंग कैंसर' नहीं है। युवराज के डॉक्टरों ने फेफड़े का कैंसर होने से इनकार किया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवराज को Mediastinal Seminoma नाम की बीमारी है जो इलाज करने से पूरी तरह ठीक हो जाती है। एक प्रेस कांफ्रेंस में डॉक्टरों के पैनल ने कहा कि युवराज के कॅरियर को कोई खतरा नहीं है। डॉक्टरों ने कहा, 'युवी को पूरी तरह ठीक होने में 10 हफ्ते लगेंगे। इसके बाद वह मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। डॉक्टरों ने कहा कि युवराज के फेफड़ों के बीच germ cell tumor है और इसके लिए अमेरिका में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है कि युवराज की 25 जनवरी से कीमोथेरेपी शुरू हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक युवराज ने गजब का साहस दिखाया है और वह अपनी बीमारी से तेजी से उबर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment