टिहरी लोकसभा सीट पर थम गया चुनाव प्रचार
उत्तराखंडः टिहरी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार थम गया है। पिछले करीब 20 दिनों से उम्मीदवार जमकर कसरत कर रहे थे। उम्मीदवारों को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों की तरफ से बड़े बडे वादे और दावे किए गए थे। इन दावों और वादों से जनता कितना इंप्रेस हो पाई है इसके फैसले की घड़ी भी अब नजदीक आ गई है। 10 अक्टूबर को मतदान होने जा रहा है। टिहरी संसदीय क्षेत्र की कुल 14 विधानसभाएं आती है। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां आखिरी दौर में है। ज्यादातर मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टिज को रवाना कर दिया गया है। प्रशासन की तरफ से मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के दावे किए जा रहे है। उत्तरकाशी में इस साल आई आपदा से भारी तबाही हुई थी। उत्तरकाशी जिले की तीन विधानसभाएं टिहरी संसदीय क्षेत्र में आती है। आपदा के बाद क्या मतदाताओं के रुझान में किसी तरह का बदलाव आएगा ये भी 10 अक्टूबर को ही साफ हो पाएगा। क्या आपदा पीडि़त अपने गम भुलाकर मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे ये भी देखने वाली बात होगी।
चुनावी मैदान में कुल- 14 उम्मीदवार हैं
कुल मतदाता 11 लाख 97 हजार 577
कुल पुरुष मतदाता- 6 लाख 30 हजार 768
कुल महिला मतदाता- 5 लाख 66 हजार 809
सर्विस मतदाता- 11 हजार 971
No comments:
Post a Comment