Friday, 30 December 2011
3 को लग सकती है पहली सूची पर मुहर
ब्यूरो, 2007 विधानसभा चुनाव की तरह मिशन 2012 की कामयाबी की कोशिशों में जुटी भाजपा अगले तीन-चार दिनों में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची फाइनल करने जा रही है। संभावना है कि आगामी 3 जनवरी को भाजपा आधी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दे, राज्य में फिर से सत्ता में वापसी की कोशिशों में लगी भाजपा यूं तो पिछले कई महीनों से चुनावी तैयारियों के क्रम में प्रत्याशी चयन के लिए कई दौर के सर्वेक्षण करा चुकी है लेकिन इसके बावजूद टिकट बंटवारे को लेकर अब तक कोई हलचल पार्टी में नजर नहीं आ रही है। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा गुजरात व बिहार फार्मूला अमल में लाते हुए लोकल एंटी इनकंबेंसी को न्यूनतम करने के उद्देश्य से खासी संख्या में सिटिंग विधायकों के टिकट काट सकती है लेकिन अब इसकी संभावना काफी कम हैं।
तैयारी यहां] रैली कहां...
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का रुद्रपुर दौरा टाल दिया गया है, अब सोनिया 4 जनवरी को ही हल्द्वानी में रैली करेंगीं। सोनिया गांधी के कार्यक्रम में अचानक बदलाव को लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का बाज़ार गर्म है। राजनीति के जानकारों की माने तो इसकी कई मुख्य वजह हो सकती है। हल्द्वानी में रैली कराने के पीछे एक वजह ये हो सकती है कि हल्द्वानी को पहाड की राजनीति का केंद्र माना जाता है, अगर यहां पर सोनिया का कार्यक्रम कराया जाता है कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा भीड़ सकेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य की कर्मभूमि भी हल्द्वानी को कहा जाता हैं। साथ ही तमाम आला नेताओं का गढ़ भी हल्द्वानी को कहा जाता है। यहां से पहाड के लिए राजनीति की तमाम योजनाएं बनकर चलती है। तो मंसा कांग्रेस की यही हो सकती है कि वो राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब इस रैली के जरिए सत्ता की सीढ़ी का रास्ता आसान बनाना चाहती है।
टिकट की टेंशन
उत्रराखंड के सियासी गलियारें इन दिनों बयानबाज़ी की आग से झुलस रहे है। विधानसभा चुनाव को लेकर हर दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहा है। हर कोई अपनी जीत के दावे ठोक रहा है। लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में जो बात है वो बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी करने को लेकर है। अभी तक बीजेपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी नहीं की है। शुक्रवार को टिकटों की टेंशन को लेकर सीईसी की दिल्ली में बैठक हुई तो वहीं टिकटों का ही मसला सुलझाने के लिए बीजेपी ने मसूरी में मंथन किया। लेकिन नतीजा दोनों ही पाटियों का एक ही रहा। प्रत्याशियों के नामों पर शायद थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। लेकिन सवाल ये है कि आखिकार सूची जारी कब होगी। जिस किसी भी नेता से जवाब मांगा जाता है तो हर बार वही जवाब आता है, जल्द ही जारी हो जाएग
Thursday, 29 December 2011
पारा पहुंचा 6 डिग्री
गरुड़- कत्यूर घाटी में इस बार वर्षों पुराना ठंड का रिकार्ड टूट गया है। इन दिनों क्षेत्र में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। हालांकि सुबह के समय पाले से कई लोग घर से बाहर देर में निकल रहे हैं परंतु व्यवसायियों को सूर्यादेय से पहले ही निकलना पड़ रहा है। प्रशासन ने अब तक अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की है।
प्रवेश परीक्षाफल घोषित
नैनीताल- कुमाऊं विवि की एमएड और एलएलएम प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्रों की मेरिट सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है और अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत कर दिए गए है।
31 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और एमडी महाविद्यालय हल्द्वानी को निर्वाचन कार्यो के लिए अधिग्रहण करने के चलते विवि प्रशासन ने 30-31 दिसंबर को एमए-एमकाम व एमएससी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 16 व 18 जनवरी को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न दो बजे तक होंगी।

योगग्राम जाएगी पुलिस
हरिद्वार- बांग्लादेशी नागरिक के लापता होने के मामले में योगग्राम के संदीप का नाम आने से पुलिस भी उलझन में पड़ गई है। अब पुलिस संदीप की तलाश में योगग्राम जाएगी।
लंबे समय से बांग्लादेशी नागरिक बोंकेश भट्टाचार्य का पुत्र बिश्वकांति भट्टाचार्य लापता है, जबकि बिश्वकांति की मां संचिता भट्टाचार्य दो महीने पूर्व किसी तरह घर पहुंच चुकी है। हाल ही में संचिता के पति बोंकेश ने रानीपुर पुलिस को दिये बयानों में यह बात सामने आई कि योगग्राम का एक व्यक्ति संचिता व बिश्वकांति को छोड़ने के लिए गया था। बोंकेश ने पुलिस को बताया कि लखनऊ रेलवे स्टेशन में बातचीत के दौरान उनकी पत्नी के साथ जा रहे व्यक्ति ने नाम संदीप बताया था। इस नाम के सामने आने पर मामले में नया मोड़ आ गया है। इससे रानीपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रानीपुर पुलिस योगग्राम जाकर संदीप नामक युवक के बारे में जानकारी लेगी।

सीईसी की बैठक आज
देहरादून- सूबे में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करने को लेकर
दिल्ली में आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। उधर भाजपा सरकार से बीते रोज इस्तीफा देने वाले काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को कांग्रेस में शामिल करने के मामले में विरोध मुखर हो गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नंदन सिंह बिष्ट ने गुरुवार को क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान के समक्ष विरोध जताया। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में उत्तराखंड में प्रत्याशियों के चयन को लेकर होने वाली बैठक पर लोकपाल बिल पर उपजे सियासी हालात हावी रहे। यह बैठक स्थगित कर दी गई। भाजपा सरकार से इस्तीफा देने वाले काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को कांग्रेस में शामिल करने से पार्टी के भीतर असंतोष सतह पर आ गया। पीसीसी सदस्य एनएस बिष्ट के नेतृत्व में कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास स्थित कार्यालय पर काबीना मंत्री को पार्टी में शामिल करने का विरोध करते हुए पत्र सौंपा।

बैंक में आग, लाखों का माल खाक
देहरादून- घंटाघर के पास ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में भीषण आग लगने से लाखों का माल राख हो गया। आग में कंप्यूटर, सर्वर, एसी और सीसी कैमरे समेत सारा फर्नीचर जल गया। करेंसी चेस्ट तक आग पहुंचने से पहले ही बुझा ली गई। जिससे कैश सुरक्षित निकाल लिया गया। इस दौरान बैंक के बाहर लगे एटीएम को भी क्षति पहुंची। पुलिस घटना का कारण शार्ट-शर्किट मान रही है। मामले की जांच की जा रही है। घटना गुरुवार तड़के करीब चार बजे हुई। बैंक के बाहर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने जब अंदर से धुआं निकलते हुए देखा तो घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंदन सिंह जीना समेत पुलिस अफसर व फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। जब बैंक का शटर तोड़ा गया तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी।
कोश्यारी ने की लोकायुक्त की तारीफ
उत्रराखंड ख़बर- ब्यूरो, राज्यसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सदन की कार्यावाही के दौरान उत्रराखंड के लोकायुक्त बिल की तारीफ की। कोश्यारी ने कहा कि उत्रराखंड ने लोकायुक्त बिल पास कर एक बड़ा काम किया है। साथ ही कोश्यारी ने इसके लिए सीएम खंडूरी को श्रेय दिया। कोश्यारी ने कहा कि लोकायुक्त बिल पास कर सीएम ने एक अच्छा कदम उठाया है। इसके अलावा कोश्यारी ने पीएम पर भी निशाना साधा।
Wednesday, 28 December 2011
भाजपा को झटका, मंत्री ने दिया इस्तीफा
देहरादून- खंडूड़ी कैबिनेट के सदस्य पंचायती राज मंत्री राजेंद्र भंडारी ने बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम से भाजपा को झटका लगा है। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भंडारी चमोली जिले की नंप्रदयाग विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बने थे। सुविधाजनक बहुमत न मिलने के कारण भाजपा ने भंडारी व दो अन्य निर्दलीय विधायकों को पार्टी को समर्थन देने के लिए मनाने की कोशिश की, जिसमें उसे सफलता भी मिली। भाजपा ने इसकी एवज में भंडारी को कैबिनेट मंत्री बना दिया। माना जा रहा है कि भाजपा से टिकट न मिलता देख भंडारी ने यह फैसला
जनता से धोखा है सरकारी लोकपाल : बाबा रामदेव
हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव ने लोकसभा से मंगलवार को पारित हुए लोकपाल बिल को जनता के साथ किया गया धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार मिटने की बजाए और बढ़ेगा। उन्होंने सरकार की 85 देशों की गई संधि पर करारा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि ये संधि कालेधन को वापस लाने के लिए नहीं बल्कि उसे छिपाने के लिए की गई है।
182 परिवार अंधेरे म
अल्मोड़ा: भैंसियाछाना विकासखंड में विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। आलम यह है कि ब्लॉक के पांच गांवों में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल है। नतीजतन करीब 182 परिवारों अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। उधर विभागीय अफसरों ने बताया कि ट्रांसफार्मरों में टीपीएमओ कटआउट फिट करने को इंमर्जेसी शटडाउन लिया गया है।
निर्दलों पर दांव खेलने की तैयारी
देहरादून,,,, कांग्रेस विधानसभा चुनाव में निर्दलियों को पटाने का दांव भी खेलेगी। राजेंद्र भंडारी के साथ ही अब पार्टी के निशाने पर पौड़ी जिले के एक विधायक पर भी नजरें टिकी हैं। उधर, दून में राहुल की जनसभा के बाद अब पार्टी की नजरें रुद्रपुर में सोनिया की रैली पर टिकी हैं। रैली की कामयाबी के लिए प्रदेश संगठन और दिग्गज नेताओं को सामूहिक जिम्मा सौंपा गया है। राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहद सावधानी से आगे कदम बढ़ा रही है। दिल्ली में टिकट बंटवारे को लेकर चल रही मैराथन बैठकों में ठोस नतीजा नहीं निकलने की पीछे भी यही मंशा काम कर रही है। जोर इस पर है कि निर्दलों को भी पार्टी से जोड़ा जाए। निर्दलीय विधायक और काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी को अपने पाले में खींचने की तैयारी की जा चुकी है। सूत्रों की मानें तो इसी तर्ज पर आगे भी कदम बढ़ाए जा सकते हैं। गढ़वाल मंडल के एक और विधायक को भी पार्टी से जोड़ने को अंदरखाने जोड़तोड़ की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों से हटाए गए होर्डिग्स
डोईवाला: विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद प्रशासन ने बुधवार से ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए होर्डिग, बैनर व पोस्टर हटाने को अभियान शुरू किया। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन का डंडा भी चलना शुरू हो गया है। डोईवाला नगर पंचायत टीम ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भानियावाला तिराहा, डोईवाला नगर एवं लच्छीवाला पुल तक सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिग्स व राजनीतिक पार्टियों के बैनर
108 प्रबंधन ने दिया वार्ता का न्यौता
देहरादून, 108 इमरजेंसी सेवा की हड़ताल से आमजन की सेहत पर पड़ रहे असर के मद्देनजर अब कंपनी प्रबंधन कुछ लचीला रुख अपना रहा है। नौवें दिन ही सही लेकिन कंपनी ने कर्मचारियों को पहली बार वार्ता की मेज पर आने का न्यौता दिया है। साथ ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया जा रहा है। उधर, कर्मचारियों ने नौवें दिन भी हड़ताल को जारी रखा जिस कारण प्रदेशभर में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
108 सेवा के पायलेट व ईएमटी स्टाफ के हड़ताल पर रहने का नतीजा अब कंपनी प्रबंधन को भी समझ आने लगा है। राज्य भर में चरमराती सेवाओं से परेशान कंपनी अब बैकफुट पर आती नजर आ रही है।
108 सेवा के पायलेट व ईएमटी स्टाफ के हड़ताल पर रहने का नतीजा अब कंपनी प्रबंधन को भी समझ आने लगा है। राज्य भर में चरमराती सेवाओं से परेशान कंपनी अब बैकफुट पर आती नजर आ रही है।
Thursday, 22 December 2011
मुख्यमंत्री खंडूड़ी ने किया शिलान्यास किया
देहरादून, मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने गुरुवार को हर्रावाला में आयुर्वेद विवि का शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को प्रकृति ने जड़ी-बूटियों के रूप में अपार संपदा सौंपी है। इसका समाज हित में उपयोग की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विवि में अनुसंधान कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के सशक्त लोकायुक्त, जनसेवा अधिकार, पारदर्शी स्थानान्तरण कानून की दिशा में उठाए गए कदम महत्वपूर्ण हैं।
सिटी बस-विक्रम रूट डायवर्ट
यहां होगी वाहनों की पार्किंग
-हरिद्वार से आने वाले सभी वाहनों को बन्नू स्कूल में खड़ा कराया जाएगा
-चकराता-सहारनपुर रोड से आने वाले वाहन रेंजर्स मैदान में होंगे खडे़।
-मसूरी-रायपुर की तरफ से आने वाले वाहन मंगला देवी कालेज में होंगे खड़े।
-परेड ग्राउंड से कैंट व राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसें ओरियंट चौक से चलेंगी।
-क्लेमनटाउन-राजपुर रूट की बसें परेड ग्राउंड ना जाकर दर्शनलाल चौक-घंटाघर होते हुए जाएंगी।
-रायपुर-सहस्रधारा रूट की बसें ओरियंट चौक से ग्रेट वैल्यू-कैनाल रोड जाएंगी।
-तीन नंबर के विक्रम परेड ग्राउंड जाने के बजाए दर्शनलाल चौक से फालतू लाइन होकर लौट जाएंगे।
-पांच व आठ नंबर के विक्रम दर्शनलाल चौक से वापस तहसील चौक जाएंगे।
-दो नंबर के विक्रम परेड ग्राउंड के बजाए सर्वे चौक से संचालित होंगे।

सुरक्षा को लेकर रणनीति
सुरक्षा को लेकर गुप्त रणनीति
राहुल की सुरक्षा को लेकर पुलिस और एसपीजी ने गुप्त रणनीति बनाई है। सुरक्षा में दो एसपी, नौ डीएसपी, 11 निरीक्षक व थानेदार, 85 हेड कांस्टेबल, 260 सिपाही, 60 महिला कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। दो प्लाटून पीएसी रिजर्व में रहेगी।
परेड ग्राउंड में 11 डीएफएमडी डोर
कार्यक्रम में जाने वाले हर शख्स को पुलिस के डीएफएफडी से होकर गुजरना होगा। एसएसपी ने बताया कि सभास्थल में प्रवेश के 11 द्वार बनाए गए हैं। सभी पर डीएफएफडी लगे होंगे। इसके साथ ही कोई भी लाठी-डंडे, बैग, बीड़ी-सिगरेट, माचिस, शस्त्र अथवा ज्वलनशील पदार्थ लेकर भीतर नहीं जा सकेगा।

पौने बारह बजे दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
कांग्रेस महासचिव व सांसद राहुल गांधी सुबह करीब पौने बारह बजे दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। विशेष हेलीकॉप्टर से देहरादून के परेड ग्राउंड में सभास्थल पहुंचेगे। पुलिस ने अस्थाई हेलीपैड तैयार करवा लिया है। वह पौने एक बजे परेड ग्राउंड आएंगे और पौन घंटे की सभा करेंगे। इसके तुरंत बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट रवाना होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी जीएन गोस्वामी और पुलिस अफसरों ने गुरुवार को परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया व एंटी सेबोटेज चेकिंग कराई। संदिग्धों पर पैनी निगाह रखने का आदेश दिया गया। पुलिस ने आइएसबीटी, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, होटल-ढ़ाबो व भीड़भाड़ वाली जगह संदिग्धों की तलाश में चेकिंग की। खुफिया तंत्र को विशेष तौर पर सक्रिय कर दिया गया है।
कांग्रेस के आला नेताओं का दिल्ली बुलावा
वहीं राहुल के दौरे के फौरन बाद हाईकमान ने उŸाराखंड कांग्रेस के तमाम आला नेता जैसे पार्टी अध्यक्ष यशपाल आर्या, पार्टी प्रभारी चैधरी बिरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत को दिल्ली तलब किया है। नेताओं को पहले ही कह दिया गया है कि राहुल के साथ ही दिल्ली की तरफ रवाना हो जाएं। अटकलें इस बात की भी लगाई जा रही है कि हो ना हो कांग्रेस आज देर शाम तक प्रत्याशियों के नाम पर भी कुछ फैसला ले ले। क्योंकि हो सकता है का आज निर्वाचन आयोग आचार संहिता लगा दे। अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर कांग्रेस इसका भी फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
राहुल आज उत्राखंड के दौरे पर
राहुल गांधी आज देवभूमि की धरती पर दस्तक देने जा रहे है। मिशन 2012 को लेकर राहुल गांधी का ये दौरा उत्राराखंड कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस नेता आस लगाए बैठे है कि राहुल अपने इस दौरे के दौरान उनका सत्रा तक पहुंचने का रास्ता आसान बनाकर जाएंगें। राहुल के दौरे से पहले हर कांग्रेस गदगद है। सपने अभी से जीत के आने लगे है लेकिन राहुल का ये दौरा कांग्रेस का उत्राराखंड में काम बना पाता है ये नहीं ये तो वक्त पर ही पता चलेगा। फैसला जनता को करना कि किसको सत्
पर बैठाना है, इसलिए इंतजार कुछ दिन और करना पडे़गा।
पर बैठाना है, इसलिए इंतजार कुछ दिन और करना पडे़गा।
Saturday, 22 October 2011
खुफिया को अलर्ट रहने के निर्देश
हरिद्वार: नेपाल के प्रधानमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर उच्चाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की बैठक ली। इसमें आज होने जा रहे नेपाल के प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डीआइजी इंटेलीजेंस डीजे घिल्डियाल एवं डीआइजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल ने भूपतवाला स्थित कमल दास कुटिया में पुलिस कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि संदेहास्पद अवस्था में खड़े वाहनों एवं मार्ग पर पड़ने वाले ऊंचे भवनों की छतों पर पैनी नजर रखें। सभी पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को समय-समय पर ब्रीफ करते रहें। किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत सेक्टर प्रभारी को सूचित करेंगे। डीआइजी गुंज्याल ने बताया कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल का भी प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि एसपी सिटी को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया है। साथ ही पूरे मार्ग को तीन सेक्टर में विभाजित किया है। इसके अलावा सीओ लेबल के अधिकारी को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया है।
Saturday, 15 October 2011
22 अक्टूबर तक भेजे गए जेल
नेशनल न्यूज़
बेंगलुरु. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने लोकायुक्त कोर्ट द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद शनिवार शाम को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें २२ अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में बेंगलुरु के सेंट्रल जेल भेज दिया है, जहां उन्हें ९११८ नंबर दिया गया है।
इससे पहले लोकायुक्त कोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ वॉरंट जारी करते हुए शाम चार बजे तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। लेकिन येदियुरप्पा के रेस कोर्स रोड पर मौजूद घर पहुंची लोकायुक्त पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस ने शहर में मौजूद उनके दूसरे घर पर भी उनकी तलाश की, लेकिन वह उस घर पर भी नहीं मिले। इस बीच, येदियुरप्पा के वकील का कहना है कि वह जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
लोकायुक्त कोर्ट ने सरकारी जमीन से जुड़ी अनियमितता के मामले में येदियुरप्पा की जमानत अर्जी खारिज की है। कोर्ट ने येदियुरप्पा की कैबिनेट में शामिल रहे एस.एन. कृष्णैया शेट्टी को भी जमानत देने से इनकार करते हुए गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। लेकिन इस मामले में आरोपी 14 अन्य आरोपियों को राहत देते हुए जमानत दे दी है। इसमें येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. राघवेंद्र, बी.वाई. विजयेंद्र और उनके दामाद सोहन कुमार शामिल हैं। येदियुरप्पा पर बेंगलुरु और उसके आसपास सरकारी ज़मीन को अपने परिवार और शेट्टी के आर्थिक फायदे के लिए डीनोटिफाई करने का आरोप है। लोकायुक्त कोर्ट के जज एनके सुधींद्र राव ने जमानत पर रिहा हो रहे लोगों से पांच लाख का मुचलका देने, सुबूतों से छेड़छाड़ न करने और देश छोड़कर न जाने को कहा है। येदियुरप्पा और उनके साथ 15 अन्य लोगों के खिलाफ ज़मीन से जुड़ी गड़बड़ी करने का आरोप एडवोकेट सिराजिन बाशा ने लगाया है।
इस खबर से बीजेपी खासतौर पर भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ जन चेतना यात्रा निकाल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खनन घोटाले में लोकायुक्त की रिपोर्ट में दोषी ठहराए जाने के बाद येदियुरप्पा ने कुछ हफ्तों पहले ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। येदियुरप्पा की अर्जी खारिज होने की खबर आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हमलावर रुख अपना लिया है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी ने कहा है कि पूरे मामले पर कांग्रेस का रुख ही सही साबित हो रहा है। पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि येदियुरप्पा की गिरफ्तारी से बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है।

सड़क के लिए उतरे सड़कों पर
पिथौरागढ़: गोरीपार के लिये सड़क निर्माण की मांग को लेकर गोरीपार विकास मंच का क्रमिक अनशन 20वें दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने मार्ग निर्माण शुरु नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। अनशनस्थल पर मंगलवार को अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर उठाया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक गोरीपार के लिये सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरु नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा शुरू
कर्णप्रयाग: पोखरी ब्लॉक के 22 गांवों की आराध्य देवी अपने मूल मंदिर जिलासू में वैदिक मंत्रोच्चार के बाद सोमवार को अपराह्न 1 बजे गर्भगृह से क्षेत्रीय भ्रमण पर निकली। इसी के साथ मां चंडिका का बन्याथ उत्सव भी शुरू हो गया है। बन्याथ उत्सव के लिए जिलासू स्थित शिव-शक्ति मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा कार्यक्रम ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ। देवी सोमवार अपने मायके सरमोला में रात्रि विश्राम के लिए जाएगी। इसके साथ ही 22 गांवों का भ्रमण कार्यक्रम पूर्ण करने के बाद देवी वापस बनातोली में रुककर पंचप्रयाग व चारधामों की यात्रा की ओर रूख करेगी। काबीना मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने भी विशेष पूजा व डोली जागृति व ब्रह्म पूजा में भाग लेकर देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
ढाई लाख की शराब पकड़ी
द्वाराहाट: पुलिस ने गगास-बिंता मोटरमार्ग में छानाभेट गांव के पास वाहन में भरकर अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाई जा रही देशी शराब की 143 पेटियां बरामद की। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों ने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया, पुलिस ने पीछा कर चालक समेत वाहन जब्त कर लिया, जबकि दो लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद द्वाराहाट पुलिस की एक टीम सूचना अनुसार देर रात्रि कफड़ा की ओर रवाना हुई। कफड़ा पर पुलिस का वाहन देख एक मैक्स पिकअप संख्या यूए 01-3371 में मुड़कर वापस गगास की ओर भागने लगी। पुलिस ने उसका पीछा किया और पिकअप गगास से बिंता रोड की ओर भागी। जिसे पुलिस ने छाना भेट गांव के पास पकड़ लिया। इतने में पिकअप में सवार दो लोग पुलिस से बच कर भागने में सफल हो गए।

खेमों में बंटा कांग्रेस का दलित सम्मेलन
देहरादून, कांग्रेस का दलित सम्मेलन खेमेबाजी में बंटा रहा। मंच पर इस कदर अफरातफरी थी कि कांग्रेस के एक मात्र दलित सांसद प्रदीप टम्टा को बोलने तक नहीं दिया गया।
एयर डेक्कन ने पंतनगर के लिए शुरू की सेवा
डोईवाला: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं में एक कड़ी और जुड़ गई है। यात्री अब पंतनगर के लिए सीधी उड़ान भर सकेंगे। शनिवार से एयर डेक्कन ने नौ सीटर विमान से सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से किंगफिशर, एयर इंडिया और जेट एयरवेज दिल्ली-देहरादून के लिए हवाई सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें किंगफिशर और जेट एयरवेज की सुबह और शाम की नियमित उड़ाने हैं। डीजीसीए से देहरादून और पंतनगर के बीच हवाई सेवा के लिए हरी झंडी मिल जाने के बाद एयर डेक्कन ने हवाई सेवाओं की कड़ी में नौ सीटर विमान उतारा है। शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पंतनगर के लिए शाम तीन बजे विमान ने चार यात्रियों को लेकर पहली उड़ान भरी। पंतनगर से यह विमान कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कुछ अन्य वीआइपी यात्रियों को लेकर वापस लौटा।
छुट्टी पर आ रहे फौजी की संदिग्धावस्था में मौत
छुट्टी पर आ रहे फौजी की संदिग्धावस्था में मौत
ऋषिकेश: कुछ दिन पूर्व छुट्टी लेकर लद्दाख से घर लौट रहे आर्मी में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के माध्यम से फौजी के परिजनों को इसकी सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, प्रतीतनगर रायवाला निवासी मनोज गुसाई गोरखा रेजिमेंट में लेह लद्दाख में तैनात था। छुट्टी लेकर वह 13 अक्टूबर को लेह से दिल्ली पहुंचा। दिल्ली एयरपोर्ट से उसने परिजनों को फोन किया और कुछ देर में रेल से घर घर की ओर चलने की सूचना दी, मगर वह अगले दिन तक भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपने स्तर से उसकी खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने रायवाला पुलिस को फौजी के अस्पताल में मृत होने की सूचना दी। दिल्ली पुलिस को उक्त फौजी सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिला था, जिसके बाद उसे जगजीवनराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दिए बयान के आधार पर दिल्ली पुलिस ने रायवाला संपर्क किया। बताया जा रहा है कि वह जहरखुरानी का शिकार हुआ था। दिल्ली पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

Friday, 7 October 2011
आज उत्तराखंड ग्रुप-सी के , ग्रुप-9 समेत कई ग्रूप की परीक्षा होने जा रही है
आज उत्तराखंड ग्रुप-सी के , ग्रुप-9 समेत कई ग्रूप की परीक्षा होने जा रही है। लेकिन आभिर्थियों की मुश्किल तब बढ गई जब उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने कई अर्भििर्थयों के परीक्षा केंद्र ही बदल दिए। इससे पहले भी अभिर्थियों ने शिकायत की थी कि परिषद ने बहुत से अभिर्थियों को एडमिट कार्ड ही नहीं भेजे। आज ग्रुप-सी में, ग्रुप.-9, ग्रुप-1, ग्रुप-17, ग्रुप-20 और ग्रुप-26 का एग्जाम हो रहा है। इस एग्जाम के लिए राज्य के कई जिलों में सेंटर रखे गए है।
SAMUH-G ME KUCH CANDIDATE KE CENTRE CHANGE KAR DIYAE GAI HAI
SAMUH-G ME KUCH CANDIDATE KE CENTRE CHANGE KAR DIYAE GAI HAI
www.ubter.in
www.ubter.in
Sunday, 4 September 2011
पहाड़ पर चढ़ाई को मैदान में तैयारी
रिद्वार, : पहाड़ पर 'हाथी' को चढ़ाने का रोडमैप बसपा हरिद्वार में तैयार करेगी। आठ सितम्बर को प्रदेश स्तरीय बैठक में सत्तासीन होने के कार्यकर्ताओं को बहनजी के नए सबक से रुबरु कराया जाएगा। बहनजी के नए फार्मूले को लेकर खुद प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर हरिद्वार पहुंचेगे। इस बैठक में सभी सत्तर सीटों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बुलाया है। उम्मीद है कि आठ सितम्बर को ही शेष सीटों पर उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी जाएगी।
सीएम को काले झंडे दिखाएंगे कांग्रेसी
लक्सर: लक्सर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में कांग्रेसी सोमवार को मुख्यमंत्री के लक्सर आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाएंगे।
निशंक आज लक्सर के दौरे पर
मूखेमंत्री निशंक आज लक्सर के दौरे पर आ रहे हैं, यहाँ निशंक जनता दरबार लगाकर लोगों की समसायें सुनेंगे, इलाके के लोगों को भी उनके इस दौरे से काफी उमीदें है, ख़ास कर जबकि अभी कुछ हे रोज़ पहले इलाकें में बाढ़ ने भारी तबाही मचाये थी, वहीं बीजेपी के पास भी एक अच्छा मौका है, क्योंकि कांग्रेस के विधायक कुंवर प्रणव सिंह के दामन पर पहले से ही दाग लगा हुआ है, प्रणव सिंह इलाके के लोगों के लिए किसी हीरो से कम नहीं है, फिर उनको मात देना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन मौका अच्छा है और बीजेपी इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेगी, खासकर निशंक जो की राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी है
Thursday, 1 September 2011
नेशनल न्यूज़.....शेहला केस में दिग्विजय की सीबीआई जांच की मांग
नेशनल न्यूज़...भोपाल. आरटीआई
कार्यकर्ता शेहला मसूद की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मध्य
प्रदेश पुलिस इस हत्या के मामले में भाजपा सांसद तरुण विजय से पूछताछ की
तैयारी में है। मसूद की भोपाल में बीते 16 अगस्त को दिनदहाड़े हत्या कर
दी गई थी।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या बेहद आश्चर्यजनक है। अब तरुण विजय को चाहिए वो इस मामले को सीबीआई को सौंप दिए जाने की मांग करें।
विजय ने सफाई देते हुए कहा कि वह शेहला को जानते थे। वह बहादुर कार्यकर्ता थीं। हम चाहते हैं कि उन्हें इंसाफ मिले। विजय ने कहा कि अभी मामला अदालत में है, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।
भोपाल रेंज के आईजी विजय यादव का कहना है कि जल्द ही सांसद तरुण विजय के बयान दर्ज किए जाएंगे। अब तक पुलिस बीजेपी विधायक और एक आईजी सहित कई लोगों के बयान ले चुकी है, लेकिन पुलिस को इसमें कोई अहम सुराग नहीं मिले।

नेशनल न्यूज़....बाबा रामदेव पर करोड़ों की हेराफेरी का फेमा केस, 50 कंपनियां जांच के दायरे में
नेशनल न्यूज़....नई दिल्ली. योग
गुरु बाबा रामदेव दोहरी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)
ने योग गुरु और हरिद्वार स्थित उनके ट्रस्टों के खिलाफ फेमा के उल्लंघन
के आरोप में मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारतीय
रिजर्व बैंक की रिपोर्ट और रामदेव के ट्रस्ट पतंजलि योग पीठ की ओर से
विदेशों में किए गए 'संदिग्ध' वित्तीय लेनदेन के आधार पर ईडी ने यह मामला
दर्ज किया है। उधर, दिल्ली पुलिस उन्हें रामलीला मैदान में पुलिस के साथ
हुई झड़प के सिलसिले में दर्ज केस से संबंधित पूछताछ के लिए समन भेजने की
तैयारी में है।
ईडी के सूत्र बताते हैं कि रामदेव और उनके ट्रस्ट ने कथित तौर पर ब्रिटेन से सात करोड़ रुपए हासिल किए हैं। अमेरिका, न्यूजीलैंड आदि देश से भी फंड लेने का शक है। इसकी जांच की जा रही है। हालांकि रामदेव ने ईडी का कोई नोटिस मिलने से इनकार किया है। उनका कहना है कि ईडी द्वारा केस दर्ज करने की जानकारी उन्हें मीडिया से मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। स्कॉटलैंड में उनके पास एक द्वीप है, जो उन्हें तोहफे में मिला है।
योग गुरू के साम्राज्य की जांच में जुटे प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले 3 लाख डॉलर देश से बाहर भेजे जाने की बात कही थी। निदेशालय ने इसे फेमा का गंभीर उल्लंघन मानते हुए भारतीय रिजर्व बैंक को चिट्ठी लिखी थी। बैंक के जवाब के बाद ईडी ने योग गुरु के खिलाफ यह कार्रवाई की है। ईडी रामदेव को ‘कारण बताओ’ नोटिस भी जारी करने की तैयारी में है।
ईडी ने रिजर्व बैंक से योग गुरू के ब्रिटेन और मेडागास्कर में हुए वित्तीय लेन-देन का ब्यौरा मांगा था। ईडी ने रामदेव के ट्रस्ट पतंजलि योग पीठ के यूरोप में एक द्वीप से जुड़े मामले को लेकर ब्रिटिश अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है।
सूत्र बताते हैं कि स्कॉटलैंड निवासी श्रवण पोद्दार और उनकी पत्नी सुनीता ने 900 एकड़ में फैला एक द्वीप खरीदा और रामदेव को 2009 में बतौर उपहार भेंट कर दिया। इस द्वीप को रामदेव को योग और आयुर्वेद उपचार केंद्र स्थापित करने के लिए दिया गया था। हालांकि इस जोड़े का दावा है कि उन्होंने ब्रिटेन के नियम कानून के तहत यह जमीन योग गुरु को दी है।
ईडी के साथ आयकर विभाग रामदेव के कारोबारी साम्राज्य की जांच में जुटा है जिसके तहत पिछले पांच सालों में 30 कंपनियां खड़ी कर ली गई हैं। रामदेव के ट्रस्टों में पतंजलि योगपीठ के अलावा दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट भी शामिल हैं।
बाबा रामदेव के सहयोगी और वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने सरकार पर योग गुरु से बदला लेने का आरोप लगाया है। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘आखिर अब ये मामले क्यों दर्ज किए जा रहे हैं।

नेशनल न्यूज़,,,,,,,,सीमा पार से फायरिंग में जेसीओ शहीद, भारत का करारा जवाब- तीन पाकिस्तानी फौजी ढेर
रीनगर. पाकिस्तान
अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने फिर संघर्षविराम का
उल्लंघन किया है। इसमें भारतीय सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया। भारत ने भी
जबरदस्त जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान के तीन फौजियों को ढेर कर दिया है।
पाकिस्तानी सेना ने तीन दिन में तीसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का भारत ने भी जोरदार जवाब दिया, जिसमें उसके तीन फौजी मारे गए। पाकिस्तान ने केरन सेक्टर में दो बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया। गोलीबारी के बीच भारतीय जवानों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस बरार के मुताबिक, 'कश्मीर के केरन सेक्टर में बुधवार को रात 8 बजे के बाद से दो बार सीमा पार से गोलीबारी की गई। पहली बार 8 बजे शुरू हुई गोलीबारी 50 मिनट तक चली। इसके बाद आज सुबह 11 बजे से सीमापार से गोलीबारी शुरू हुई, जो आखिरी रिपोर्ट मिलने तक जारी थी।' इस गोलीबारी में शहीद हुए जेसीओ का नाम नायब सूबेदार गुरदयाल सिंह है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने सहेली पोस्ट से शालापथरी पोस्ट पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसमें एक सैनिक ज़ख़्मी हो गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। युद्धविराम का उल्लंघन तब हुआ जब भारतीय सैनिकों ने ईद के मौके पर इसी इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी का मकसद आतंकवादियों को भारत की सीमा में प्रवेश कराना था।
दूसरी तरफ, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने वहां की मीडिया को जानकारी दी है कि गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। अतहर का दावा है कि भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी की शुरुआत की। अब्बास का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिक अपने पोस्ट की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे नीलम घाटी में खो गए। अब्बास के मुताबिक भारतीय कमांडर के साथ एक बैठक की जाएगी और युद्धविराम के उल्लंघन का मुद्दा उठाया जाएगा। पाकिस्तानी सेना के दावे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बरार ने कहा, 'भारतीय सेना की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन नहीं हुआ है।'

वैयक्तिक सहायक महासंघ को मान्यता
उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक/वैयक्तिक अधिकारी महासंघ को राज्य सरकार ने मान्यता दे दी है। रमुख सचिव कार्मिक उत्पल कुमार सिंह ने इस संबंध में एक कार्यालय ज्ञाप
जारी कर महासंघ को परिसंघ के रूप में मान्यता देने का आदेश 30 अगस्त को
जारी किया है। महासंघ के महामंत्री टीएस नेगी ने एक कहा कि पहले इस संगठन
को उत्तराखंड स्टेनोग्राफर/वैयक्तिक सहायक महासंघ के नाम जाना जाता था।
संवर्ग का पदनाम परिवर्तन होने की वजह से संगठन को नया नाम दिया गया है।
Monday, 29 August 2011
नेशनल न्यूज़, मुबई में बारिश जन जीवन अस्त-व्यस्त
मुंबई। शहर में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन पटरी से उतर गया और रेल सेवाएं बाधित रहीं। इस दौरान स्थानीय निकाय ने समुद्र में ज्वार की चेतावनी जारी की है। मध्य रेलवे और हार्बर लाइन पर रेल सेवाएं कुछ समय के लिए रोक देनी पड़ी मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से कोलाबा में 178.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सांताक्रूज में 232.6 मिमी बारिश हुई। विभाग ने और बारिश की भविष्यवाणी की है
विंटर ओलंपिक को तैयार किए जाएंगे स्केटर्स
देहरादून, : मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आइस स्केटिंग रिंक के माध्यम से खिलाड़ियों को दक्षिण एशियाई विंटर गेम्स व विंटर ओलंपिक गेम्स के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए अगले माह 30 बालक-बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, रिंक को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए निजी क्षेत्र का सहयोग लिया जाएगा।
स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित रिंक में चल रहे दून आइस स्केटिंग कार्निवाल में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शीतकालीन व साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत तीन की मौत
ऋषिकेश,,,,,,यमकेश्वर प्रखंड के नौड़खाल नांद मोटर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। देर रात तक शवों को खाई से निकालने की कोशिश की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, नौड़खाल-नांद मोटर मार्ग पर तल्ला नांद के लिए सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। अपराह्न करीब तीन बजे नौड़खाल से एक ट्रैक्टर ट्राली पर मार्ग निर्माण में लगे तीन मजदूर नांद के लिए रवाना हुए। सायं करीब सात बजे पता चला कि ट्रैक्टर ट्राली नांद के पास गहरी खाई में गिरा हुआ है। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाई में तलाश किया तो यहां तीन लोगों के शव बरामद हुए। अंधेरा अधिक होने और संसाधनों की कमी के चलते ग्रामीण मृतकों को खाई से बाहर नहीं निकाल पाए। मृतकों में दो नेपाल मूल के और एक स्थानीय व्यक्ति बताया जा रहा है
विधायक ने होटल मालिक पर फायर झोंका, पिस्टल जब्त, हो सकती है गिरफ्तारी
रुड़की,,,कमरा न खुलवाने पर कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' ने होटल मालिक पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया। संयोग से निशाना चूक गया और गोली दीवार से जा टकराई। होटल मालिक ने विधायक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी विधायक की पिस्टल जब्त कर ली। मौके से मिले कारतूस के टुकड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, विधायक ने भाजपा के इशारे पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप होटल मालिक पर लगाया। रोडवेज बस स्टेंड पर स्थित मोटल पोलारिस में यह घटना हुई। होटल मालिक धु्रव सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती रात विधायक कुंवर प्रणव सिंह अपने कुछ साथियों को लेकर होटल में आए। उन्होंने वेटर से कमरा नंबर 209 खोलने को कहा, लेकिन पहले से ही बुक होने की वजह से वेटर ने कमरा नहीं खोला। इस पर विधायक और साथ आए लोगों ने कमरे के दरवाजे पर लात मारनी शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर वह (मालिक) होटल पहुंचे। विधायक को ऐसा करने से रोका पर वह नहीं माने। बात करते-करते विधायक उनके साथ कमरे में आ गए, तभी विधायक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और गोली दीवार पर जा लगी। होटल स्वामी ने दर्ज रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया है कि विधायक ने उनके होटल के दो कमरे काफी दिनों से बुक किए हुए हैं। 15 दिन पहले होटल में कुछ विदेशी मेहमान ठहरे हुए थे। तब विधायक ने टैक्सी चालक के साथ मारपीट की।
स्वामी अग्निवेश की गिरफ्तारी का आदेश
पवित्र अमरनाथ यात्रा पर टिप्पणी करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में स्वामी अग्निवेश को 19 सितंबर तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। हांसी की स्थानीय अदालत ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। हरियाणा के हिसार में सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण तायल ने न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 23 मई को स्वामी अग्निवेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि अग्निवेश ने श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। इस पर अदालत ने पुलिस को 29 अगस्त तक स्वामी को अदालत में पेश करने का आदेश दिया था
Friday, 26 August 2011
BIOGRAPHY OF ANNA HAJAARE
किसन बाबूराव हज़ारे (जन्म: 15 जून, 1937), भारत के एक प्रसिद्ध गांधीवादी विचारधारा के सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अधिकांश लोग उन्हें अन्ना हजारे (मराठी: अण्णा हजारे) के नाम से ही जानते हैं। सन् १९९२ में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। सूचना के अधिकार के लिये कार्य करने वालों में वे प्रमुख थे। साफ-सुथरी छबि वाले हज़ारे, भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करने के लिये प्रसिद्ध हैं। जन लोकपाल विधेयक को पारित कराने के लिये अन्ना ने १६ अगस्त २०११ से आमरण अनशन आरम्भ किया है, जिसे जनता से अपार समर्थन मिल रहा है जिससे घबराकर भारत सरकार भी उनकी मांगों पर विचार करने को राजी हो गयी है। अन्ना हजारे का जन्म 15 जून, 1937 को महाराष्ट्र के अहमदनगर के भिंगार गांव के एक किसान परिवार में हुआ था । उनके पिता का नाम बाबूराव हज़ारे और मां का नाम लक्ष्मीबाई हजारे था। [1] उनका बचपन बहुत गरीबी में गुजरा। पिता मजदूर थे। दादा फौज में। दादा की तैनाती भिंगनगर में थी। वैसे अन्ना के पुरखों का गांव अहमद नगर जिले में ही स्थित रालेगन सिद्धि में था। दादा की मौत के सात साल बाद अन्ना का परिवार रालेगन आ गया। अन्ना के छह भाई हैं। परिवार में तंगी का आलम देखकर अन्ना की बुआ उन्हें मुम्बई ले गईं। वहां उन्होंने सातवीं तक पढ़ाई की। परिवार पर कष्टों का बोझ देखकर वह दादर स्टेशन के बाहर एक फूल बेचनेवाले की दुकान में 40 रुपये की पगार में काम करने लगे। इसके बाद उन्होंने फूलों की अपनी दुकान खोल ली और अपने दो भाइयों को भी रालेगन से बुला लिया।
व्यवसाय
वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद सरकार की युवाओं से सेना में शामिल होने की अपील पर अन्ना 1963 में सेना की मराठा रेजीमेंट में ड्राइवर के रूप में भर्ती हो गए। उनका पहला पदस्थापन पंजाब में हुआ। 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अन्ना हज़ारे खेमकरण सीमा पर तैनात थे। 12 नवंबर 1965 को चौकी पर पाकिस्तानी हवाई बमबारी में वहां तैनात सारे सैनिक मारे गए।[2] इस घटना ने अन्ना की ज़िंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। इसके बाद उन्होंने सेना में १३ और वर्षों तक काम किया। उनका पदस्थापन मुंबई और कश्मीर में भी हुआ। १९७५ में जम्मू पदस्थापन के दौरान सेना में सेवा के १५ वर्ष पूरे होने पर उन्होंने स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ले ली। वे पास के रालेगांव सिद्धि में रहने लगे और इसी को अपनी सामाजिक कर्मस्थली बना लिया।
सामाजिक कार्य
१९६५ के युद्ध में मौत से साक्षात्कार के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उन्होंने विवेकानंद की एक बुकलेट 'कॉल टु दि यूथ फॉर नेशन' देखा और खरीद लिया। इसे पढ़कर उनके मन में भी अपना जीवन समाज को समर्पित करने की इच्छा बलवती हो गई। उन्होंने गांधी और विनोबा की भी पुस्तकें पढ़ी। 1970 में उन्होंने आजीवन अविवाहित रहकर स्वयं को सामाजिक कार्यों के लिए पूर्णतः समर्पित कर देने का संकल्प कर लिया।
मुम्बई पदस्थापन के दौरान वह अपने गांव रालेगन आते-जाते रहे। वे वहाँ चट्टान पर बैठकर गांव को सुधारने की बात सोचा करते थे। १९७५ में स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर रालेगाँव आकर उन्होंने अपना सामाजिक कार्य प्रारंभ कर दिया। इस गांव में बिजली और पानी की ज़बरदस्त कमी थी। अन्ना ने गांव वालों को नहर बनाने और गड्ढे खोदकर बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए प्रेरित किया और ख़ुद भी इसमें योगदान दिया। अन्ना के कहने पर गांव में जगह-जगह पेड़ लगाए गए। गांव में सौर ऊर्जा और गोबर गैस के जरिए बिजली की सप्लाई की गई।[3] उन्होंने अपनी ज़मीन बच्चों के हॉस्टल के लिए दान कर दी और अपनी पेंशन का सारा पैसा गांव के विकास के लिए समर्पित कर दिया। वे गांव के मंदिर में रहते हैं और हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए बनने वाला खाना ही खाते हैं। आज गांव का हर शख्स आत्मनिर्भर है। आस-पड़ोस के गांवों के लिए भी यहां से चारा, दूध आदि जाता है। यह गांव आज शांति ,सौहर्द एवं भाईचारे की मिसाल है।
१९९१ में अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा की सरकार के कुछ 'भ्रष्ट' मंत्रियों को हटाए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की। ये मंत्री थे- शशिकांत सुतर, महादेव शिवांकर और बबन घोलाप। अन्ना ने उन पर आय से ज़्यादा संपत्ति रखने का आरोप लगाया था। सरकार ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन उसे हारकर दो मंत्रियों सुतर और शिवांकर को हटाना ही पड़ा।[4] घोलाप ने अन्ना के खिलाफ़ मानहानि का मुकदमा कर दिया। अन्ना अपने आरोप के समर्थन में न्यायालय में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए और उन्हें तीन महीने की जेल हो गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने उन्हें एक दिन की हिरासत के बाद छोड़ दिया। एक जाँच आयोग ने शशिकांत सुतर और महादेव शिवांकर को निर्दोष बताया। लेकिन अन्ना हज़ारे ने कई शिवसेना और भाजपा नेताओं पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए
1997 में अन्ना हज़ारे ने सूचना के अधिकार क़ानून के समर्थन में मुंबई के आजाद मैदान से अपना अभियान शुरु किया। 9 अगस्त, 2003 को मुंबई के आजाद मैदान में ही अन्ना हजारे आमरण अनशन पर बैठ गए। 12 दिन तक चले आमरण अनशन के दौरान अन्ना हजारे और सूचना के अधिकार आंदोलन को देशव्यापी समर्थन मिला। आख़िरकार 2003 में ही महाराष्ट्र सरकार को इस क़ानून के एक मज़बूत और कड़े मसौदे को पास करना पड़ा। बाद में इसी आंदोलन ने राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले लिया। इसके परिणामस्वरूप 12 अक्टूबर 2005 को भारतीय संसद ने भी सूचना का अधिकार अधिनियम पारित किया। [5] अगस्त, 2006 में सूचना के अधिकार में संशोधन प्रस्ताव के खिलाफ अन्ना ने 11 दिन तक आमरण अनशन किया, जिसे देशभर में समर्थन मिला। इसके परिणामस्वरूप , सरकार ने संशोधन का इरादा बदल दिया
Thursday, 25 August 2011
लोकायुक्त के समक्ष पेश हुए अभिनव कुमार
नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत की पत्नी श्रीमती दीप्ति रावत की सहसपुर में भूमि विवाद संबंधी शिकायत के मामले में दून के तत्कालीन एसएसपी अभिनव कुमार गुरुवार को लोकायुक्त के समक्ष पेश हुए। इस मामले में आज सुनवाई पूरी होने के बाद लोकायुक्त ने फैसला सुरक्षित रखा है।
श्रीमती दीप्ती रावत ने उक्त भूमि विवाद पर तत्कालीन एसएसपी और वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर सचिव अभिनव कुमार की भूमिका पर आपत्ति जताई थी। इससे पहले बीती चार अगस्त को सुनवाई के दौरान लोकायुक्त जस्टिस एमएम घिल्डियाल ने पुलिस और प्रशासन के स्तर पर की कार्यवाही के तर्क को नाकाफी माना। शिकायतकर्ता की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने तत्कालीन एसएसपी की रिपोर्ट को अवैधानिक करार दिया। उन्होंने शंकरपुर स्थित जमीन की पहली मालकिन से जुड़े साक्ष्य लोकायुक्त के समक्ष रखने को कहा। गौरतलब है कि सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में श्रीमती रावत के नाम तकरीबन 100 बीघा जमीन पर स्थानीय निवासी मोहम्मद हसन ने अपना दावा करते हुए जमीन पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया था। इस मामले में तत्कालीन पुलिस-प्रशासन के स्तर पर की गई कार्यवाही को अवैधानिक करार देते हुए श्रीमती रावत ने लोकायुक्त में दस्तक दी थी।

विलासराव देशमुख के माध्यम से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास संदेश
नई दिल्ली। गांधीवादी अन्ना हजारे ने केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख के माध्यम से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास संदेश भेजा है कि कल ही संसद में जनलोकपाल विधेयक के उन तीन मुद्दों पर चर्चा कराई जाए जिन पर गतिरोध बना हुआ है। हजारे ने कहा कि हमारे तीन मुद्दों पर यदि आम सहमति बनती है तो मैं अनशन तोड़ने पर विचार कर सकता हूं।
हजारे ने गुरुवार को अपने अनशन के दसवें दिन रामलीला मैदान में मौजूद समर्थकों से कहा कि मैंने विलासराव देशमुख के जरिए प्रधानमंत्री को संदेश भेजा है कि अगर आपको मेरी सेहत की फिक्र है तो आप कल ही संसद में जनलोकपाल के तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा कराएं। अपने अनशन के 220 घंटे पूरे होने के बाद भी बुलंद आवाज में अन्ना ने कहा कि अगर जनलोकपाल के तीन मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में सहमति बन जाती है तो वह अपना अनशन खत्म कर देंगे, लेकिन शेष मुद्दों पर धरना जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार कल संसद में चर्चा पर नहीं मानी तो वह अनशन जारी रखेंगे और मरते दम करते रहेंगे। हजारे ने कहा कि वह जनलोकपाल के तीन मुद्दों पर यानी सरकारी दफ्तरों में सिटीजन चार्टर होने, राज्यों में लोकायुक्त के गठन और नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी नौकरशाहों को लोकपाल के दायरे में लाने पर संसद में चर्चा चाहते हैं। अन्ना ने कहा कि सरकार तीनों मुद्दों पर अपना मसौदा दे और शेष मुद्दों पर भी लिखित आश्वासन दे।
उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री द्वारा हजारे के आंदोलन पर दिए वक्तव्यों की सराहना की। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री तथा विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। हजारे ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि उन्हें मेरी सेहत की चिंता है, लेकिन इस चिंता में दस दिन क्यों लगे। हजारे ने कहा कि विपक्षी दल मौन क्यों हैं। उन्हें अपना मौन तोड़ देना चाहिए और सत्ता पक्ष पर विधेयक के लिए दबाव बनाना चाहिए। अन्ना ने अपने समर्थकों से कहा कि अगर सरकार नहीं माने और उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाए तो लोग बड़ी संख्या में सांसदों का घेराव करें। उन्होंने कहा कि वह दो बार सरकार से धोखा खा चुके हैं और तीसरी बार धोखा नहीं खाना चाहते। हजारे ने दिल्ली पुलिस से मांग की कि वह रामलीला मैदान पर अनशन के लिए मिली दो सितंबर तक की अनुमति की अवधि को हमारे मुद्दों के हल होने तक बढ़ा दे। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने मेरी जांच की है। चिंता करने की कोई बात नहीं। मेरा वजन साढ़े छह किलो कम हुआ है। भगवान की दया से और आपसे मुझे जो ऊर्जा मिल रही है, उसी का परिणाम है कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

Saturday, 20 August 2011
क्या अंतर है लोकपाल और जनलोकपाल विधेयक में
मुख्य अंतर -
| सरकारी लोकपाल विधेयक | जनलोकपाल विधेयक |
| सरकारी लोकपाल के पास भ्रष्टाचार के मामलों पर खुद या आम लोगों की शिकायत पर सीधे कार्रवाई शुरू करने का अधिकार नहीं होगा। | प्रस्तावित जनलोकपाल बिल के तहत लोकपाल खुद किसी भी मामले की जाँच शुरू करने का अधिकार रखता है। |
| सरकारी विधेयक में लोकपाल केवल परामर्शदात्री संस्था बन कर रह जाएगी। | जनलोकपाल सशक्त संस्था होगी। |
| सरकारी विधेयक में लोकपाल के पास पुलिस शक्ति नहीं होगी। | जनलोकपाल न केवल प्राथमिकी दर्ज करा पाएगा बल्कि उसके पास पुलिस फोर्स भी होगी। |
| सरकारी विधेयक में लोकपाल का अधिकार क्षेत्र सांसद, मंत्री और प्रधानमंत्री तक सीमित रहेगा। | जनलोकपाल के दायरे में प्रधानमत्री समेत नेता, अधिकारी, न्यायाधीश सभी आएँगे। |
| लोकपाल में तीन सदस्य होंगे जो सभी सेवानिवृत्त न्यायाधीश होंगे। | जनलोकपाल में 10 सदस्य होंगे और इसका एक अध्यक्ष होगा। चार की कानूनी पृष्टभूमि होगी। बाक़ी का चयन किसी भी क्षेत्र से होगा। |
| सरकार द्वारा प्रस्तावित लोकपाल को नियुक्त करने वाली समिति में उपराष्ट्रपति। प्रधानमंत्री, दोनो सदनों के नेता, दोनों सदनों के विपक्ष के नेता, कानून और गृहमंत्री होंगे। | प्रस्तावित जनलोकपाल बिल में न्यायिक क्षेत्र के लोग, मुख्य चुनाव आयुक्त, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, भारतीय मूल के नोबेल और मैगासेसे पुरस्कार के विजेता चयन करेंगे। |
| सरकारी लोकपाल विधेयक में दोषी को छह से सात महीने की सजा हो सकती है और घोटाले के धन को वापिस लेने का कोई प्रावधान नहीं है। | जनलोकपाल बिल में कम से कम पाँच साल और अधिकतम उम्र कैद की सजा हो सकती है। साथ ही दोषियों से घोटाले के धन की भरपाई का भी प्रावधान है। |
Friday, 19 August 2011
अन्ना के साथ अनशन पर बैठेंगे पण्ड्या
हरिद्वार, अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पण्ड्या शनिवार को चौबीस घंटे के लिए अन्ना हजारे के साथ अनशन पर बैठेंगे। देश के विभिन्न राज्यों से एक हजार गायत्री परिजन भी डा. पण्ड्या के साथ अनशन करेंगे। डा. पण्ड्या शांतिकुंज के तीस कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार की सुबह दिल्ली कूच करेंगे।
Wednesday, 17 August 2011
दुर्लभ कछुओं के साथ युवक गिरफ्तार
हरिद्वार,,,,,,बरेली से अवैध रूप से लाए जा रहे शेड्यूल वन के 170 कछ़ुवों के साथ एक युवक को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। शहर के एक व्यापारी से भी टीम ने प्रतिबंधित श्रेणी के 7 कछुए बरामद किए हैं।
बुधवार तड़के ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर मुख्य वन सरंक्षक जयराज की अगुवाई में वन विभाग की टीम तैनात थी। टीम को सूचना मिली थी कि बरेली से एक युवक कछुए लेकर हरिद्वार बेचने आ रहा है। पैसेंजर ट्रेन से एक युवक कुछ बैग साथ में लेकर उतरा। टीम ने युवक से कछुवे खरीदने की बात कही और उसे कछुओं के बदले मोटी रकम देने की बात कही। युवक उनकी बातों में आ गया और उसने उन्हें कछुए देने के लिए स्टेशन के पास बुलाया। जहां टीम ने युवक को 170 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ दबोच लिया। टीम ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र फकीरे लाल निवासी नजरपुर जिला शाहजहांपुर बताया। पूछताछ में सुनील ने बताया कि वह पीलीभीत उत्तर प्रदेश से कछुओं को खरीदकर लाया है। हरिद्वार के एक कारोबारी को वह कछुए बेचने के लिए लाया था। सुनील ने बताया कि शहर का एक कारोबारी उससे कछुए खरीदता है। उसके बाद टीम ने ज्वालापुर के गुलाटी आप्टिकल्स के संचालक रजनीश गुलाटी के यहां दबिश दी तो वहां से सात प्रतिबंधित श्रेणी के कछुए बरामद किए गए।

सीएमओ ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा
लक्सर,,,,,,महामारी फैलने की आशंका के मद्देनजर सीएमओ के नेतृत्व में आइडीएसपी की टीम ने लक्सर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ चौकियां स्थापित करने के साथ ही वहां जरूरी दवाईयां उपलब्ध कराई गई। जिला मलेरिया अधिकारी को संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग व कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव को निर्देशित किया। बाढ़ग्रस्त लक्सर और खानपुर क्षेत्र में महामारी की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। बुधवार को सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा और एपिडमियोलाजिस्ट डॉ. नवनीत किशोर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ग्रस्त रायसी, भिक्कमपुर, माडाबेला, गोवर्धनपुर, जीतपुर, गंगदासपुर, नंदपुरी, पंडितपुरी, महाराजपुर, बाकरपुर आदि गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। हालात गंभीर देख रायसी, गोवर्धनपुर, भिक्कमपुर और माडाबेला में बाढ़ राहत चौकियां खुलवाई गई। जहां मेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ ही जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई। मलेरिया की आशंका को देखते हुए जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) डॉ. गुरनाम सिंह को लक्सर और खानपुर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग और कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कराने को निर्देशित किया गया।
सेना की टुकड़ी सुबह पहुंचेगी लक्सर
लक्सर : जिला प्रशासन ने लक्सर क्षेत्र में बचाव और राहत कार्य के लिए सेना से सहायता मांगी है। बंगाल इंजीनियर ग्रुप की एक टुकड़ी सुबह तक लक्सर में पहुंच जाएगी। टीम में चार नौका और अनुभवी तैराक दल के सदस्य होंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कैलाश पांडे ने बताया कि टीम पहले प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। इसके बाद गांव खाली कराना है या नहीं इसका निर्णय लिया जाएगा। दूसरी ओर मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का अंदेशा जताया है। इससे जिला प्रशासन के माथे पर बल पड़ गया है। उन्होंने बताया कि करीब 5-15 सेमी तक वर्षा होने का अनुमान है।
हालात से निपटने को सरकार तैयार
देहरादून,सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का दावा है इस काम में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार का मानना है कि अभी हालात ऐसे नहीं हैं कि सेना बुलाई जाए। अलबत्ता एनडीआरएफ के लिए जरूर केंद्र से आग्रह किया गया है।आपदा प्रबंधन मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक स्थिति पर निगरानी रखी जा रहा है। संबंधित अफसरों को राहत व बचाव कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था करने के निर्देश डीएम को दिए गए हैं।
Tuesday, 16 August 2011
चट्टान से गिरकर ग्रामीण की मौत
मदकोट के समीप चट्टान से फिसलकर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गयी। श्रमिक का शव तीसरे दिन निकाला जा सका है। रविवार की शाम मदकोट में रहने वाला नरेन्द्र कुमार(35) बाजार से खाना खाकर घर को लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पैर फिसलने से वह खाई में गिर पड़ा। रातभर नरेन्द्र के न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। तीन दिन लगातार ढूंढखोज के बाद मंगलवार को नरेन्द्र का शव खाई से बरामद कर लिया है।
आधी सड़कें बंद
नैनीताल:,,,,पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सारी सड़कें जगह-जगह भूस्खलन व मलबा आने से मंगलवार देर सायं तक यातायात के लिए पूरी तरह बंद रही और सैंकड़ों यात्री जहां-तहां फंसे रहे। इसके साथ ही शहर की विद्युत, पेयजल व संचार सुविधाएं बुरी तरह लड़खड़ा गई है। लगातार बारिश से सड़कों को खोलने में दिक्कत पैदा हो रही है। उधर पानी के तेज बहाव के चलते नैनीताल में चिड़ियाघर मार्ग रोखड़ में तब्दील हो गया। बारिश का सर्वाधिक असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है और यात्री जहां-तहां फंसे रहे। लगातार मूसलाधार बारिश से भवाली-नैनीताल मार्ग पाइंस के समीप भूस्खलन से कई घंटो तक बंद रहा। जबकि हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग नैना गांव, गुलाबघाटी, दोगांव तथा मटियाली में भूस्खलन के चलते मंगलवार सायं 5 बजे तक यातायात के लिए बंद रहा। मलबा हटाने के बाद हल्द्वानी मार्ग पर देर सायं पांच बजे से यातायात बहाल हो सका। इधर कड़ी मशक्कत के बाद कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर अपराह्न तीन बजे बाद अस्थायी रूप से खोल दिया गया। इस मार्ग में घटगढ़, नारायणनगर, बजून आदि स्थानों पर लगातार भूस्खलन से खतरा बना हुआ है।
सीएम ने किया चारधाम यात्रियों से यात्रा एक सप्ताह टालने का अनुरोध
देहरादून,,,,प्रदेश में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री डा. निशंक ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया है। सीएम ने अफसरों को पूरा एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए हैं। विभागीय मंत्री व मुख्य सचिव रोजाना आपदा की समीक्षा करेंगे।
सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आपदा की आशंका को देखते हुए सभी जनपदों में रेड अलर्ट की घोषणा कर दी गई है। प्रशासन व पुलिस के अफसरों को तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री व मुख्य सचिव प्रतिदिन आपदा के हालात की समीक्षा करेंगे। चारधाम यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों के सुरक्षित निकासी के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए है। राहत कार्यो में ग्रामीण स्तर पर बनी आपदा प्रबंधन समितियों की मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में गंगा नदी व टिहरी बांध के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जताई।

बारिश से सब्जी की फसल हुई तबाह
कलियर : दो दिनों की बरसात से सब्जी उत्पादकों को तगड़ा झटका लगा है। खेतों में खड़ी फसलें तबाह हो गई हैं। इनमें खीरा, करेला, बैगन, टमाटर, हरी मिर्च, भिंडी आदि की सब्जी पानी में डूबकर नष्ट हो गई है।
बाजार में महंगाई की मार झेल रही सब्जियों पर अब बरसात की मार जारी रहेगी। कारण दो दिन झमाझम हुई बरसात में सब्जियों की फसल पानी भरने के कारण नष्ट हो गई है। इससे लोगों को स्थानीय सब्जी मयस्सर नहीं हो पाएगी। वहीं दूसरी ओर सब्जी उत्पादकों को भी फसल नष्ट हो जाने से भारी नुकसान हुआ है। यहीं नहीं बरसात के साथ हवा चलने से ज्वार, बाजरा एवं गन्ने की फसल भी जमीन में लेट गई

भारी तबाही राज्य के कई जिलो में पानी भरने से बाढ़
बारिश से पुरे उत्तराखंड में भारी तबाही राज्य के कई जिलो में पानी भरने से बाढ़ आयी,,,,हरिद्वार,,,लक्सर,,,रूडकी,,रामनगर,,,लालकुआं,,,रूद्रपुर,,बाढ़
पानी की आफत
अगस्त का महिना लोगो के लिए आसमानी आफत लेकर साथ आया जिसमे पिछले छतीस घंटो से लगातार मुसलाधार बारिश ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया !लगातार बारिश होने के के कारण रूडकी ,मंगलौर ,भगवानपुर ,थिथोला,जोरासी ,बारापुर, बेल्डा,कलियर ,झबरेडा .इकबालपुर ,आदि इलाको के सेकड़ो गाव जलमग्न हो गए .भारी बारिश की तबाही के कारण अब तक दस दर्जन मकान गिरने की सूचना है जिसमे लोगो के माल का भारी नुक्सान मकान के मलबे में दब जाने के कारण हुआ !यातायात भी इस दोरान काफी बादित रहा .हालत यह थी की राष्ट्रीय राजमार्ग भी दूर दूर तक नहीं दिखाई दे रहा था !बस चारो और सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था !मानको को ताक पर बनायी गयी नदियों के भीतर हाई वे पर स्तित अरुण देव सिटी और अर्जुन सिटी भारी बारिश के कारण बड़ा तालाब ही बन गयी ,किसानो की फसले पूरी तरह बर्बाद हो गयी है !पर्शासन के दिशा निर्देश पर भारी बारिश के कारण हुई तबाही का आंकलन सूचना के मिलने के बाद हलके के पटवारी और लेखपाल मोके पर जाकर कर रहे है ! वही कुछ जगह परशासनिक अधिकारियों के न पोहुंच पाने के कारण लोगो में काफी आक्रोश है !
Subscribe to:
Comments (Atom)
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड (Covid-19)...