Thursday, 29 December 2011

योगग्राम जाएगी पुलिस

हरिद्वार- बांग्लादेशी नागरिक के लापता होने के मामले में योगग्राम के संदीप का नाम आने से पुलिस भी उलझन में पड़ गई है। अब पुलिस संदीप की तलाश में योगग्राम जाएगी।

लंबे समय से बांग्लादेशी नागरिक बोंकेश भट्टाचार्य का पुत्र बिश्वकांति भट्टाचार्य लापता है, जबकि बिश्वकांति की मां संचिता भट्टाचार्य दो महीने पूर्व किसी तरह घर पहुंच चुकी है। हाल ही में संचिता के पति बोंकेश ने रानीपुर पुलिस को दिये बयानों में यह बात सामने आई कि योगग्राम का एक व्यक्ति संचिता व बिश्वकांति को छोड़ने के लिए गया था। बोंकेश ने पुलिस को बताया कि लखनऊ रेलवे स्टेशन में बातचीत के दौरान उनकी पत्नी के साथ जा रहे व्यक्ति ने नाम संदीप बताया था। इस नाम के सामने आने पर मामले में नया मोड़ आ गया है। इससे रानीपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रानीपुर पुलिस योगग्राम जाकर संदीप नामक युवक के बारे में जानकारी लेगी।

No comments:

Post a Comment

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...