Thursday, 22 December 2011
पौने बारह बजे दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
कांग्रेस महासचिव व सांसद राहुल गांधी सुबह करीब पौने बारह बजे दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। विशेष हेलीकॉप्टर से देहरादून के परेड ग्राउंड में सभास्थल पहुंचेगे। पुलिस ने अस्थाई हेलीपैड तैयार करवा लिया है। वह पौने एक बजे परेड ग्राउंड आएंगे और पौन घंटे की सभा करेंगे। इसके तुरंत बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट रवाना होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी जीएन गोस्वामी और पुलिस अफसरों ने गुरुवार को परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया व एंटी सेबोटेज चेकिंग कराई। संदिग्धों पर पैनी निगाह रखने का आदेश दिया गया। पुलिस ने आइएसबीटी, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, होटल-ढ़ाबो व भीड़भाड़ वाली जगह संदिग्धों की तलाश में चेकिंग की। खुफिया तंत्र को विशेष तौर पर सक्रिय कर दिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड (Covid-19)...
No comments:
Post a Comment