Thursday, 29 December 2011

सीईसी की बैठक आज

देहरादून- सूबे में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करने को लेकर
दिल्ली में आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। उधर भाजपा सरकार से बीते रोज इस्तीफा देने वाले काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को कांग्रेस में शामिल करने के मामले में विरोध मुखर हो गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नंदन सिंह बिष्ट ने गुरुवार को क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान के समक्ष विरोध जताया। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में उत्तराखंड में प्रत्याशियों के चयन को लेकर होने वाली बैठक पर लोकपाल बिल पर उपजे सियासी हालात हावी रहे। यह बैठक स्थगित कर दी गई। भाजपा सरकार से इस्तीफा देने वाले काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को कांग्रेस में शामिल करने से पार्टी के भीतर असंतोष सतह पर आ गया। पीसीसी सदस्य एनएस बिष्ट के नेतृत्व में कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास स्थित कार्यालय पर काबीना मंत्री को पार्टी में शामिल करने का विरोध करते हुए पत्र सौंपा।

No comments:

Post a Comment

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...