Saturday, 15 October 2011
चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा शुरू
कर्णप्रयाग: पोखरी ब्लॉक के 22 गांवों की आराध्य देवी अपने मूल मंदिर जिलासू में वैदिक मंत्रोच्चार के बाद सोमवार को अपराह्न 1 बजे गर्भगृह से क्षेत्रीय भ्रमण पर निकली। इसी के साथ मां चंडिका का बन्याथ उत्सव भी शुरू हो गया है। बन्याथ उत्सव के लिए जिलासू स्थित शिव-शक्ति मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा कार्यक्रम ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ। देवी सोमवार अपने मायके सरमोला में रात्रि विश्राम के लिए जाएगी। इसके साथ ही 22 गांवों का भ्रमण कार्यक्रम पूर्ण करने के बाद देवी वापस बनातोली में रुककर पंचप्रयाग व चारधामों की यात्रा की ओर रूख करेगी। काबीना मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने भी विशेष पूजा व डोली जागृति व ब्रह्म पूजा में भाग लेकर देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड (Covid-19)...
No comments:
Post a Comment