Monday, 30 May 2011

फेरबदल’ की सूचना से सचिवालय में खलबली

देहरादून। सचिवालय काडर के अफसरों और कर्मचारियों में भारी फेरबदल की कसरत तेज हो गई है। मलाईदार और अहम कुरसियों पर बरसों से जमे जुगाड़बाज तिकड़म भिड़ाकर खुद को हिलने से बचाने में जुट गए हैं।
माना जा रहा है कि तकरीबन 400 अफसर और कर्मचारी फेरबदल की जद में होंगे। जिन्हें एक कुरसी पर तीन साल हो गए हैं, नियमानुसार वे सभी तबादले के दायरे में हैं। भारी फेरबदल से कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए कुछ मामलों में इसे चार साल भी करने पर सचिवालय प्रशासन विचार कर रहा है। सचिवालय प्रशासन के मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें कोई भी आए। कार्मिक और वित्त विभाग पर सचिवालय प्रशासन की खास नजर है। इन विभागों के अफसर बरसों से डटे हुए हैं। प्रमुख सचिव (सचिवालय प्रशासन) रणवीर सिंह ने कहा कि फेरबदल एक हफ्ते के भीतर कर लिए जाएंगे। सचिवालय काडर के अपर सचिवों तक के नाम प्रस्ताव में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जो अफसर और कर्मचारी सबसे ज्यादा वक्त से एक ही कुरसी पर जमे हुए हैं, वे पहले हटाए जाएंगे।

हेमकुंड साहिब को श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

श्रीनगर। हेमकुंड साहिब के लिए सोमवार को यहां से 1576 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया है। जो आज गोविंदघाट पहुंचेंगे और घाघरिया के लिए रवाना होंगे। जनक सिंह और कुलवेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह टीम सोमवार सुबह को यहां गुरुद्वारे से रवाना होगी। एक जून को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुल जाएंगे। यात्रियों का यही पहला जत्था हेमकुंड पहुंचकर वहां एक जून और उसके बाद वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाते हैं।

उम्रदराज श्रमिकों को मिलेगी मासिक पेंशन

देहरादून। साठ साल की उम्र पूरी कर चुके श्रमिकों को अब डेढ़ सौ रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा पेंशन का आधा या सौ रुपये की पारिवारिक पेंशन भी दी जाएगी। श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार ने कई और निर्णय लिए हैं।

हड़ताल के कारण 20 जून तक बढ़ाई तारीख

देहरादून। समूह ‘ग’ के तकनीकी पदों की भरती के लिए आवेदन पत्र बैंकों में भी जमा कराए जा सकेंगे। इसमें बैंक ड्राफ्ट पर आने वाला खर्च प्राविधिक शिक्षा बोर्ड वहन करेगा। फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 जून कर दी गई है

अंधड़ से दीवार ढही, नाबालिग की जान गई

रविवार को आए अंधड़ और बारिश ने जनजीवन को अस्तव्यस्त तो किया ही एक नाबालिग की जान भी ले ली। दीवार ढहने के हादसों में कई घायल हो गए। पेड़ और पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर सोमवार को भी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है।
रविवार को रुड़की के पाडली गुर्जर गांव में मसजिद की दीवार ढहने से एक नाबालिग की मौत हो गई। चमोली के देवाल विकासखंड के दूरस्थ ग्राम सभा हरमल के धारौ तोक में बादल फटने से कई नाली कृषि योग्य भूमि नष्ट हो गई। रविवार देर शाम घटी इस घटना में तीन सीसी पुलिया, पेयजल लाइन और हरमल-उफ्तर-चोटिंग संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गया। उधर, कुमाऊं में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। तराई में दर्जनों पेड़, बिजली के पोल धराशायी हो गए।

Sunday, 29 May 2011

टैंपो स्टैंड पर पांच जुआरी गिरफ्तार

देहरादून: प्रेमनगर टैंपो स्टैंड पर पुलिस ने छापा मारकर पांच जुआरियों को रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपियों में प्रापर्टी डीलर व व्यापारी शामिल हैं। आरोपियों को छुड़ाने के लिए कई राजनेताओं ने पुलिस चौकी में दबाव बनाने की कोशिश की।
रविवार देर शाम प्रेमनगर चौकी प्रभारी पीडी भट्ट के निर्देशन में पुलिस ने बाजार स्थित टैंपो स्टैंड पर छापा मारा। वहा टैंपों के पीछे सरेआम जुआ चल रहा था। मौके से पांच जुआरियों को दबोच लिया गया। उनके कब्जे से सात हजार रुपये और ताश की गड्डियां मिलीं।

वाहन की चपेट में बाइक सवार की मौत

हरिद्वार : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में बाइक सवार को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार खड़खड़ी नई बस्ती हरिद्वार निवासी सुरेश सैनी (53) पुत्र राम सिंह सैनी बाइक से बहादराबाद से घर लौट रहा था। सुबह के समय बाइक सवार को रानीपुर झाल के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पलटकर दूसरी ओर जा गिरी, जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

समग्र गंगा अभियान को हरिद्वार घोषणा

हरिद्वार, समग्र गंगा आंदोलन के अगले चरण में उमा भारती व समर्थक मानसून सत्र में संसद का घेराव करेंगे। 'हरिद्वार घोषणा' में गंगा का अस्तित्व बचाने के लिए लड़ाई जारी रखने की बात दोहराई गई। उमा भारती ने मांग न माने जाने तक अन्न ग्रहण न करने की घोषणा की। समग्र गंगा को लेकर अनशन कर रही उमा भारती के समर्थन में अलकनंदा घाट पर समर्थक जुटे। दो दिन तक गंगा पर सम्मेलन के बाद 'हरिद्वार घोषणा ' जारी की गई। इस दौरान उमा भारती ने तीखे तेवर दिखाए। गंगा के साथ राम जन्म भूमि व गो हत्या का मामला उठा उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा। उमा ने कहा कि विकास के जिस स्वरूप की बात की जा रही है वह खोखली है। पावर प्रोजेक्ट की समीक्षा व गंगा के लिए कानून की मांग पर वे अडिग हैं। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे इस मामले में चुप हैं। जब तक उन्हें मांगों पर जबाव नहीं मिलता वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी

बापू की प्रतिमा तोड़ी, गिरफ्तार


- देश की आजादी के लिए अपनी वकालत जोड़ कर देश को आजाद कराने वाले महापुरुष महात्मा गांधी का आज देश में किस तरह से अपमान हो रहा है इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि पहाड़ो की रानी मसूरी में देहली के नजफगढ़ के एम्ईएस में कार्यरत दो पर्यटकों ने कल देर रात शराब के नशे में दो पर्यटकों ने गांधी चौक स्थित गांधीजी की मूर्ती का बाया हाथ तोड़ दिया....जबकी थोड़ी ही दूरे में पुलिस चेकपोस्ट भी है....जिन्हें पकड़ कर पुलिस ने लोग संपती नुकसानी का निवारण 2 /3 , 1984 की धारा के तहत गिरफ्तार कर चालान कर आगे की कार्यवाही की  उन्हें देर रात्रि गिरफ्तार कार हवालात में बंद कार जेल भेज दीया ----.....
पहाड़ो की रानी मसूरी में यू तो पर्यटक सैरसपाटे और यहाँ की आबोहवा का आनंद के लिए आते है...परंतू कुछ पर्यटक यहाँ आकर उत्पाद मचाते है और मसूरी में महापुरुसो की मूत्तियो को नुकसान पहुंचाते है जिस कारण प्रय्टक  नगरी का नाम बदनाम होता है....पुलिस का कहना है आरोपियों के पिछले रिकोर्ड  के इए नजफगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है कार्यवाही करके कोर्ट में पेश किया जायेगा....

बहन को बचाने वाले की जान गई

देहरादून। अब तो हद हो गई। अपनी बहन को मनचलों से बचाना भी गुनाह हो गया है इस शहर में। नया गांव में जिस युवक को चाकू घोंप दिया गया था उसने रविवार की सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पड़ोस में रहने वाले युवक खून के प्यासे हो जाएंगे कभी किसी न सोचा भी न होगा। युवक के दम तोड़ते ही घर में ही नहीं इलाके में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने शेष दो हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी पर प्रदर्शन किया।
थाना पटेलनगर क्षेत्रांतर्गत नया गांव निवासी सोनू पुत्र ओमप्रकाश को पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने 24 मई को चाकू घोंप दिया था। इससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में सोनू को पहले महंत इंद्रेश और फिर जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। मामले में सोनू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कालू पुत्र विजय, साधु पुत्र घासी, मंजीत पुत्र पूरण चंद व अन्य निवासीगण नया गांव पटेलनगर के खिलाफ शनिवार को हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को दी गई तहरीर में उसके पिता ने आरोप लगाया था कि घटना वाली रात सोनू घर में था और उनकी बेटी घर के बाहर थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले कालू तथा उसके साथी वहां आ गए और उनकी बेटी के साथ अभद्रता करने लगे। उनकी बेटी ने जब उनका विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे।

कितना काला धन, पता लगाएगी सरकार

नई दिल्ली। काले धन का पता लगाने के लिए बढ़ते दबाव के बीच केंद्र ने रविवार को घोषणा की कि वह देश-विदेश में जमा काले धन के आकलन और इससे जुड़े पहलुओं का अध्ययन करा रहा है। वित्त मंत्रालय द्वारा शुरू काम 16 माह में पूरा किया जाएगा। देश के तीन शीर्ष संस्थान इस काम को अंजाम दे रहे हैं। ये संस्थान यह भी बताएंगे कि मनी लांड्रिंग के लिए क्या तरीके अपनाए जाते हैं, काले धन की वजह क्या है और किन-किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा काली कमाई की जा रही है।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, अब तक इस तरह का कोई पुख्ता अनुमान उपलब्ध नहीं है कि देश और देश के बाहर कितना काला धन है। अध्ययन में यह भी बताया जाएगा कि किस तरह काले धन को पकड़ा जाए और उस पर अंकुश लगाते हुए उसे किस तरह टैक्स के दायरे में लाया जाए। नेशनल काउंसिल फॉर एप्लाइड इकानॉमिक रिसर्च (एनसीईएआर), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पालिसी (एनआईपीएफपी)और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एनआईएफएम) द्वारा मार्च से यह अध्ययन किया जा रहा है। काले धन पर सबसे पहला अध्ययन करीब 26 साल पहले 1985 में एनआईपीएफपी ने किया था। मंत्रालय ने कहा कि यह अनुमान विश्वसनीय नहीं है कि काले धन का आंकड़ा 462 अरब डॉलर से 1400 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच है। काला धन मामले में सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति भी बनाई है, जो ऐसे धन को जब्त करने उसे राष्ट्रीय संपदा घोषित करने का का कानूनी ढांचा सुझाएगी। समिति में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कुछ समय पूर्व कहा था कि सरकार काले धन से निपटने और विदेशों में जमा धन का पता लगाने के लिए पांच स्तरीय योजना पर काम कर रही है।

एमबीए के छात्र निकले आईपीएल के सटोरिए

देहरादून। आईपीएल खत्म होने के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बुकी गिरोह का पर्दाफाश किया। पकड़े गए सभी आरोपी एमबीए के छात्र हैं। इनसे एक लाख रुपये और आठ मोबाइल मिले हैं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शनिवार देर रात पुलिस ने आशिमा विहार से पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। इन्होंने आईपीएल मैचों के दौरान लोगों का लाखों रुपये बतौर सट्टा लगाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिमांशु त्यागी, पंकज तंवर, विकास कुमार, नितिन कुमार और सिद्धार्थ के रूप हुई है। सभी सहारनपुर के रहने वाले हैं। विकास, नितिन, सिद्धार्थ और हिमांशु मैनेजमेंट इंस्टीटूट के छात्र हैं। पंकज गुड़गांव के एक कालेज में पढ़ता है। पुलिस ने काफी समय से इनका मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा था। शनिवार रात क्लेमनटाउन पुलिस ने थाना प्रभारी राजीव रौथान के नेतृत्व में इन्हें पकड़ा। एसएसपी जीएस मर्तोलिया ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से बरामद कागजात की जांच की जा रही है।

अनिल जैन बनाए गए ऊर्जा निगम के एमडी

देहरादून। उत्तराखंड ऊर्जा निगम को नया प्रबंध निदेशक मिल गया। अनिल जैन को इस कुरसी पर बिठा दिया गया है। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। निदेशकों के पदों पर भी मुहर लग गई है। सोमवार को नियुक्ति आदेश जारी होने की संभावना है। जगमोहन लाल के सेवानिवृत्त होने के बाद निगम के पास प्रबंध निदेशक नहीं था। ऊर्जा सचिव उमाकांत पंवार के पास ही अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी है।

वाहन गहरी खाई में गिरा, छह की मौत

देवप्रयाग/श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टाटा सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई है। वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए श्रीनगर बेस चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। मृतकों को गहरी खाई से निकालने में स्थानीय लोगों और पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। गहरी खाई और चट्टान होने से शवों को राफ्ट के जरिए निकाला जा सका। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
टाटा सूमो (यूए 07-0623) रविवार को दोपहर बाद रुद्रप्रयाग से देहरादून के लिए चली थी। देवप्रयाग महाविद्यालय के पास अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में अलकनंदा किनारे जा गिरा। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मरने वालों में श्रीनगर निवासी नरेंद्र बर्त्वाल, बासवाड़ा निवासी आशीष बडोनी, शादीपुर, बिजनौर निवासी पार्वती देवी, देहरादून पार्क रोड निवासी अमित धीमान और वाहन चालक हीरा (हाल निवासी ऋषिकेश) शामिल हैं। एक अन्य मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मयकोटी, रुद्रप्रयाग निवासी गौरव शर्मा और शादीपुर, बिजनौर निवासी विकास (16 वर्ष) घायल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौरव शर्मा की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
दुर्घटना स्थल पर गहरी खाई और चट्टान होने से मृतकों के शवों को निकालने में दिक्कत आ रही थी। राफ्ट के जरिए शवों को वहां से आगे रामकुंड घाट ले जाने की तैयारी थी। समस्या घायलों के इलाज को लेकर भी आई।
ग्रामीणों का कहना है कि देवप्रयाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर उपलब्ध होता तो देहरादून निवासी अमित धीमान की जान बचाई जा सकती थी। यहां चिकित्सालय में डाक्टरों की तैनाती न होने से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए श्रीनगर ले जाने में काफी देर हुई।

तीन गांवों में बादल फटने से भारी हानि

घनसाली/भीमताल/देहरादून। रविवार को प्रदेश में तीन गांवों में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। थाती बूढ़ाकेदार के गांव कोटी में दोपहर साढ़े तीन बजे गुनाली गदेरे में बादल फट गया। देखते ही देखते कई पशु मलबे में दबकर मर गए। दो पैदल पुल, सिंचाई नहरें, पेयजल लाइनें और कई रास्ते ध्वस्त हो गए। खेती को भी हानि हुई है। कोटीझाला लघु जल विद्युत परियोजना में भी मलबा आ गया। मेड गांव के दुगड़ी नदी पर बादल फटने से सौंली देवी, हरी देव, चैत सिंह के घर ध्वस्त हो गए। एक गाय मर गई।

उधर, नैनीताल के ओखलकांडा विकासखंड के सिमलकन्या गांव के भेटीद्यारखोली तोक में बादल फटने से ढाई एकड़ उपजाऊ भूमि बह गई और फलदार पेड़ उखड़ गए। तराई-भाबर में देर रात आए अंधड़ में कई पेड़ धराशायी हो गए।

uttarakhand khabar

ग्राम पंचायत विकास अफसरों के पद डेड,,,,समाज कल्याण विभाग के ढांचे को मंजूरी

देहरादून। समाज कल्याण विभाग का प्रतीक्षित स्टाफ स्ट्रक्चर शासन ने मंजूर कर लिया है। नए स्ट्रक्चर के साथ ही शासन ने ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के पद को डेड घोषित कर दिया है। वहीं, सहायक समाज कल्याण अफसरों का ग्रेड समाप्त कर सहायक समाज कल्याण अधिकारी पदनाम से ही पद सृजित किया है।
सचिव एवं आयुक्त समाज कल्याण एमएच खान की ओर से जारी जीओ के मुताबिक निदेशालय स्तर पर दो संयुक्त निदेशक, तीन उप निदेशक, दो सहायक निदेशक, दो लेखाकार और दो सहायक लेखाकार के पद मंजूर किए गए हैं। वहीं, जिला स्तर पर 13 जिला समाज कल्याण अधिकारी, 13 अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी, 95 सहायक समाज कल्याण अधिकारी (विकास खंड स्तर पर एक) तथा 13 सहायक लेखाकार के पदों का सृजन किया गया है। इसी ढांचे में पूर्व के स्वीकृत पदों को समायोजित कर दिया गया है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने बताया कि सात जनपदों में सहायक समाज कल्याण अधिकारी ही प्रभारी के तौर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का दायित्व संभाल रहे हैं। इनकी पदोन्नित का अनुरोध किया गया है।

अखाड़ा परिषद बहाल

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद फिर बहाल हो गई है। श्रीमहंत ज्ञानदास ने बृहस्पतिवार को अखाड़ा परिषद भंग करते हुए अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद की घोषणा की थी। शनिवार को वैष्णव अखाड़ा परिषद का प्रस्ताव वापस लेते हुए भंग परिषद को पुन: बहाल कर दिया और एक बार फिर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बन बैठे।
ज्ञानदास ने संन्यासियों के जिन तीन अखाड़ों को अलग किया था, उनकी बैठक शुक्रवार देर रात से शनिवार सवेरे तक चली। जूना अखाड़े के श्रीमहंत हरि गिरि, अग्नि अखाड़े के श्रीमहंत कैलाशानंद ब्रह्मचारी तथा आवाहन अखाड़े के शिवशंकर गिरि ने ज्ञानदास के साथ दूरभाष पर लंबी मंत्रणा की। उधर, जिन तीन बैरागी अणियों को साथ लेकर ज्ञानदास अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद की घोषणा किए थे, उनके श्रीमहंतों ने ज्ञानदास से किनारा कर लिया। निर्वाणी अणी के श्रीमहंत धर्मदास, दिगंबर अणी के श्रीमहंत केशवदास एवं निर्मोही अणी के श्रीमहंत राजेंद्रदास ने तीन अखाड़ों की वैष्णव अखाड़ा परिषद को अमान्य कर दिया। वार्ता के बाद श्रीमहंत ज्ञानदास ने परिषद के प्रस्ताव को वापस ले लिया औैर खुद को अध्यक्ष घोषित कर दिया।

राज्य को

देहरादून, उत्तराखंड में कई सालों बाद बिजली की उपलब्धता के मामले में सुखद स्थिति बनी है। अधिक उत्पादन की वजह से राज्य सालों बाद बिजली बैंकिंग करने की स्थिति में आया है। अब उत्तराखंड को ऐसी कंपनी या राज्य की तलाश है जो उत्तराखंड से बैंकिंग के तहत बिजली लेने को तैयार हो। बिजली का अच्छा उत्पादन होने की वजह से 25 मई से 30 मई तक उत्तराखंड से दिल्ली की बीआरपीएस कंपनी को प्रति दिन सौ मेगावाट बिजली बैंकिंग की जा रही है। अभी इस कंपनी को दी गई बिजली को जब कंपनी उत्तराखंड को लौटाएगी, तब कुल दी गई बिजली का पंाच प्रतिशत अधिक लौटाएगी।

वन विकास निगम कर्मियों का

 
देहरादून: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे उत्तरांचल वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने निगम अध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला के आश्वासन के बाद अनशन स्थगित कर दिया। श्री गैरोला ने अनशन पर बैठे कर्मियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वन विकास निगम में स्केलर संवर्ग के उच्चीकरण, चौकीदारों का नाम परिवर्तन व लिपिक संवर्ग के वेतनमान संशोधन की मांग पर निगम के कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठे थे। कर्मियों ने आगामी 30 मई को एक दिवसीय हड़ताल की चेतावनी भी दी थी। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख सचिव गृह एवं आयुक्त ग्राम्य विकास एवं वन पर्यावरण राजीव गुप्ता के साथ बैठक भी हुई थी।

छेड़छाड़ के

देहरादून,  बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ मनचलों ने एक युवक को चाकू घोंप दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बुरी तरह जख्मी हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के नया गांव में हुई। थाना पुलिस के मुताबिक, स्थानीय निवासी ओमप्रकाश का बेटा सोनू अपनी बहन के साथ बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उसकी बहन से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर युवकों ने बहन-भाई से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक युवक ने सोनू के पेट में चाकू घोंप दिया व जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।

एशियन मेयर कांफ्रेस में वित्तीय

देहरादून, पांच वर्ष पूर्व नवंबर 2006 में हुई एशियन मेयर कांफ्रेस में वित्तीय गड़बडि़यों का आरोप लगा है। ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के चेयरमैन आशुतोष वाष्णेय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कॉउंसिल के ऑडिट में गड़बडि़यां पकड़ी गई हैं। एशियन कांफ्रेंस के दौरान खर्च हुए एक करोड़ 26 लाख का हिसाब नहीं है। अभी पूर्व चेयरपर्सन को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का संतोषजनक जबाव न मिलने की सूरत में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। सोमवार को ऑल इंडिया मेयर कॉउंसिल कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने दून आए कॉउंसिल के चेयरमैन आशुतोष वाष्णेय ने कहा कि ऑडिट के दौरान एशियन मेयर कांफ्रेंस में एक करोड़ 26 लाख रुपये के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस मामले में काउंसिल की पूर्व चेयरपर्सन को नोटिस जारी हो चुका है। इसका समय समाप्त हो गया है। यदि नोटिस का सही जवाब नहीं आया तो एफआइआर दर्ज की जाएगी। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के पीआरओ मनोज गुप्ता ने बताया कि एशियन कांफ्रेंस के दौरान पूर्व चेयरपर्सन मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने स्वयं ही देहरादून में खाता खुलवाया और इसमें सरकार से मिले एक करोड़ रुपये जमा कराए। इसके बाद इस खाते से ही लेनदेन शुरू किया गया। जबकि कॉउंसिल के अन्य खाते दिल्ली में खुले हैं। इतना ही नहीं पूर्व चेयरपर्सन ने बैलेंस शीट में कैश इन हैंड दो लाख चालीस हजार 555 रुपये होना दर्शाया गया। कॉउंसिल के नियमानुसार किसी के पास पांच हजार से अधिक कैश इन हैंड नहीं हो सकता। पूर्व चेयरपर्सन ने न तो यह रुपया जमा किया और न कोई हिसाब दिया। पूर्व में जारी नोटिस के आधार पर दिए उनके जवाब पर पांच सदस्यीय समिति ने मंथन किया। जवाब उपयुक्त न पाते हुएएक और नोटिस जारी किया है। इसकी समय सीमा समाप्त होने वाली है। अब यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो एफआइआर दर्ज की जाएगी।

हेमकुंड

ऋषिकेश, एक जून से प्रस्तावित हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया है। यात्रा में दुपहिया पर ट्रिपल राइडिंग व ट्रकों पर तेज-म्यूजिक व हुड़दंग मचाने वाले श्रद्धालुओं की राह इस मर्तबा आसान नहीं होगी। पुलिस ने ऐसे श्रद्धालुओं पर नकेल कसने के लिए रणनीति बना ली है। सुरक्षा कारणों से ऐसे श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर जाने की इजाजत नहीं होगी। डीआइजी गढ़वाल दीपम सेठ ने इस संबंध में पुलिस कप्तानों को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसपी पौड़ी को हेमकुंड यात्रा का नोडल अफसर नियुक्त किया है। शनिवार को डीआइजी गढ़वाल दीपम सेठ के आदेश पर एसपी देहात गिरीश चंद्र ध्यानी ने ऋषिकेश में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में यात्रा मार्ग से जुड़े डीएसपी, इंस्पेक्टर, एसओ व अन्य पुलिस अफसर शामिल थे

समाज कल्याण विभाग के नए

देहरादून,  शासन ने समाज कल्याण विभाग के संरचनात्मक ढांचे को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ढांचे में शासन द्वारा पूर्व स्वीकृत पदों का समायोजन भी किया गया है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष के अनुसार नए ढांचे में निदेशालय स्तर पर संयुक्त निदेशक के दो, उप निदेशक के तीन और सहायक निदेशक, लेखाकार व सहायक लेखाकार के दो-दो पद स्वीकृत किए गए हैं।जिला स्तर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी व सहायक लेखाकार के 13-13 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा विकासखंड स्तर पर सभी 95 ब्लाकों में एक-एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद को भी मंजूरी दी गई है।

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की

देहरादून, विभिन्न मांगों पर शनिवार को राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की शासन से हुई वार्ता में अधिकांश मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया। वर्षो से दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग पर शासन ने इस मामले को कैबिनेट में ले जाने व स्वीकृति के बाद नियमितिकरण की कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन के बाद 27 मई से प्रस्तावित सांकेतिक हड़ताल को भी स्थगित कर दिया गया है। प्रमुख सचिव गृह, वन एवं ग्राम्य विकास आयुक्तराजीव गुप्ता की अध्यक्षता में महासंघ से वार्ता हुई। वार्ता में नियमितिकरण की मांग के अलावा छठे वेतनमान के एरियर से वंचित निगमों से संबंधित मांग पर तय हुआ कि जीएमवीएन, केएमवीएन, तराई बीज निगम के कर्मचारियों का एरियर भुगतान अगले माह से किया जाएगा

घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर

देहरादून, दून में घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग करते समय शनिवार को फिर एक हादसा हो गया। हादसे में रिफिलिंग करने वाला व्यक्तिझुलस गया और उसी हालात में सिलेंडर समेत फरार हो गया। पड़ताल में पुलिस को पता लगा कि आरोपी पिछले लंबे समय से अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले भी रिफिलिंग के दौरान हादसा होने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। बावजूद इसके अवैध धंधे पर लगाम नहीं लग सकी है। हादसा शनिवार दोपहर लक्ष्मणचौक क्षेत्र के गांधी ग्राम में हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दो पक्षों में विवाद व आगजनी हो रही है। पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो हकीकत कुछ और ही निकली। पुलिस के मुताबिक, घटना विवाद नहीं बल्कि सिलेंडर रिफिलिंग के देहरादून, जागरण संवाददाता: दून में घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग करते समय शनिवार को फिर एक हादसा हो गया। हादसे में रिफिलिंग करने वाला व्यक्तिझुलस गया और उसी हालात में सिलेंडर समेत फरार हो गया। पड़ताल में पुलिस को पता लगा कि आरोपी पिछले लंबे समय से अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले भी रिफिलिंग के दौरान हादसा होने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। बावजूद इसके अवैध धंधे पर लगाम नहीं लग सकी है। हादसा शनिवार दोपहर लक्ष्मणचौक क्षेत्र के गांधी ग्राम में हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दो पक्षों में विवाद व आगजनी हो रही है। पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो हकीकत कुछ और ही निकली। पुलिस के मुताबिक, घटना विवाद नहीं बल्कि सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान धमाके का निकली।

राजधानी में बनी रही

देहरादून: शनिवार को भी राजधानी के विभिन्न इलाकों में पेयजल किल्लत बनी रही। घंटाघर, चकराता रोड, इंदिरानगर, वसंत विहार में भी पेयजल की समस्या बनी रही। कौलागढ़, नींबूवाला में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई।

गबन के आरोप में

ऋषिकेश,  वन संरक्षक भागीरथी वृत ने सकलाना वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को गबन के आरोप में दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। रेंजर पर दो लाख बयालीस हजार आठ सौ अट्ठावन रुपये सरकारी धनराशि के गबन का आरोप है। भागीरथी वृत कार्यालय से वन संरक्षक वीके पांगती द्वारा शनिवार को जारी आदेश में वन संरक्षक ने सकलाना रेंज अधिकारी आदित्य कुमार त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती के नियंत्रण वाली सकलाना वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार त्यागी को गबन व सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में दोषी पाया है।

Friday, 27 May 2011

चकराता क्षेत्र में डेढ़ दर्जन गांव अंधेरे में डूबे

चकराता: आंधी तूफान के कारण चकराता क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांव पिछले दो दिन से अंधेरे में डूबे हैं। ग्रामीणों को दीये व मोमबत्ती की रोशनी से अंधेरे का सामना कर रहे हैं।
आंधी तूफान के कारण छावनी बाजार समेत मंगरौली, होडा, अस्टाड, क्वारना, ठाणा, टुंगरा, रिखाड़, लागापोखरी, पुरोड़ी, क्यावा, नगऊ, रावना, छुटऊ, पाटी, बुरास्वा, महरावना, कंदाड़, इंदरौली समेत डेढ दर्जन गांवों में अंधेरा पसर गया। यहां दो दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। ग्रामीणों को दीये व मोमबत्ती की रोशनी से काम चलाना पड़ रहा है। कुछ गांवों के लोग मशालें जलाकर रात गुजार रहे हैं। उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीएस खाती के अनुसार दो दिन पूर्व तेज आंधी के कारण कई जगह तार टूट गए हैं। कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। जगह-जगह आए फाल्ट को ठीक करने के लिए बिजली कर्मी जुटे हुए हैं, जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

नींबूवाला, कौलागढ़ में चार दिन से पानी का संकट

देहरादून: नींबूवाला, कौलागढ़ व गढ़ी कैंट के आसपास के क्षेत्रों में हजारों परिवारों के सामने पेयजल का संकट गहरा गया है। ट्यूबवेल खराब होने से स्थानीय निवासी पिछले चार दिन से हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं।
कौलागढ़, नींबूवाला व गढ़ी कैंट से सटे कुछ इलाकों में इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है। बताया गया कि इन क्षेत्रों में पिछले चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। लोग जैसे-तैसे पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। स्थानीय लोग हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, बावजूद इसके संस्थान ने पेयजल संकट से निपटने को कोई व्यवस्था नहीं की है।
वहीं, राजधानी के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को भी लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति तो सुचारू कर दी गई, लेकिन ओवरहेड टैंकों के देरी से भरने के कारण लोगों को कम पानी मिल पा रहा है। कहीं-कहीं पर लो प्रेशर तो कहीं पानी न आने की समस्या बनी हुई है।

लोनिवि ने निर्माण कार्य रोका

साहिया: कालसी-साहिया मार्ग पर बीएसएनएल द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य पर लोनिवि ने रोक लगा दी है। दोनों विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद भी मसले का कोई हल नहीं निकला।
बीएसएनएल इन दिनों कालसी-साहिया मार्ग पर ओएफसी बिछाने को सड़क किनारे खुदान कार्य कर रहा है। इसकी सूचना मिलते ही एडीबी लोनिवि देहरादून के अधिकारियों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। लोनिवि अधिकारियों का कहना है कि निगम सड़क की नालियों को तोड़कर ओएफसी बिछाने का कार्य हो रहा है, जो गलत है। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होगा। दोनों विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद भी मसले का कोई हल नहीं निकला। दो विभागों की इस लड़ाई में क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

आंदोलनकारी राज्य कर्मियों को मिले लाभ

देहरादून: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिलाधिकारी संयुक्त कुर्वे से भेंट कर राज्य निर्माण आंदोलन में शरीक हुए राज्य कर्मियों को वेतन बढ़ोतरी का लाभ देने की मांग की।
शुक्रवार को परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह व महामंत्री प्रदीप कोहली ने जिलाधिकारी को बताया कि 23 दिसंबर 1994 को राज्य कर्मियों ने हड़ताल की थी और 42 दिनों तक शहीद स्थल पर क्रमिक अनशन किया था। आंदोलन के दौरान 32 कर्मचारी सेंट्रल जेल बरेली में गिरफ्तारी देकर आए थे। परिषद ने मांग की कि जिन कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए उन्हें पदोन्नति, वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य सुविधाएं दी जानी चाहिए

बिना लाइसेंस राफ्टिंग कर रहे गाइड पकड़े

ऋषिकेश, वन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइसेंस के राफ्टिंग करा रहे चार गाइडों को पकड़ा है, मगर उन्हें पहली बार केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। शुक्रवार दोपहर वन विभाग ने राफ्टिंग गाइडों के लाइसेंस चेक करने को अभियान चलाया, जिसमें चार गाइड बिना लाइसेंस के पकड़े गए। शिवपुरी रेंज के रेंजर कुंवर शरण पाल की देखरेख में चले अभियान के दौरान राफ्ट संख्या 230 के भगवान सिंह, संख्या 87 के आशीष बडोनी, 108 के नरेंद्र सिंह व राफ्ट संख्या 01 के गाइड टीटू को बिना लाइसेंस के पकड़ा गया। उन्हें पहली बार चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, साथ ही अगली बार पकड़े जाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की बात कही।

एयरटेल ने लांच किया आइफोन-4

देहरादून, भारती एयरटेल ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पहले एयरटेल आइफोन 4 की राजधानी में विधिवत लांचिंग की। पटेल नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एयरटेल उत्तराखंड जोनल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी लांचिंग हुई।
कंपनी के जोनल बिजनेस मैनेजर विपिन आहूजा ने प्रदेश के पहले ग्राहक देहरादून निवासी राजन मेहता को हैंडसैट सौंपा। पहले ग्राहक को बधाई देते हुए राजन ने कि आइफोन शुरू से ही अपनी विशिष्ठता के लिए जाना जाता रहा है। यही वजह है कि एयरटेल ने अपने नेटवर्क की 3 जी सुविधा के लिए इस फोन को ही ग्राहकों के बीच रखा है।
आइफोन-4 हैंडसेट 16 जीबी व 32 जीबी में उपलब्ध है। 16 जीबी एयरटेल आइफोन की कीमत 34, 500 है, जबकि 32 जीबी की कीमत 40, 900 रखी गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा आइफोन के साथ फ्री एयरटेल 3जी कनेक्शन दिया जा रहा है। स्कीम के तहत कंपनी इस कनेक्शन पर अगले दो वर्ष तक कुल चार्ज का केवल 50 प्रतिशत ही वसूल करेगी।

दस मिनट तक बिजली के खंभे से लटका रहा श्रमिक

ऊर्जा निगम के लाइनमैन को विभागीय अधिकारियों ने सूचना दी कि कुम्हारबाड़ा में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत आई है। लाइनमैन रमेश गुप्ता ने शट डाउन लेकर खंभे पर काम करना शुरू किया। इस दौरान उनकी सहायता के लिए संविदा कर्मी सुभाष बंगाली व दिहाड़ी श्रमिक 30 वर्षीय दिलीप निवासी मायाकुंड मौके पर ही थे। लाइन पर काम चल ही रहा था कि इसी बीच विद्युत उप केंद्र से आपूर्ति जारी कर दी गई। हालांकि शट डाउन समाप्ति को लेकर विभागीय कर्मियों में ही विवाद है, मगर हकीकत में हालात जो सामने आए वह दांतों तले अंगुली दबाने जैसे थे। लाइन पर काम जारी होने के बावजूद आपूर्ति चालू किए जाने के कारण काम पर लगा दिलीप करंट से खंभे पर ही लटक गया। उसका शरीर विभागीय किट में शामिल रस्सी से झूल गया और पैर विद्युत पोल की स्ट्रीट लाइट की तार से उलझ गए। दिलीप के शरीर को अर्थिग मिल जाती तो हालात कुछ और होते, मगर संविदा कर्मी सुभाष ने दिलीप की कमीज पकड़ कर उसका शरीर जमीन या दीवार छुने से बचा लिया। इस बीच लाइनमैन ने नटराज चौक स्थित उप केंद्र में आपूर्ति बंद करने के लिए फोन किया तो लाइन बिजी मिली। समय का इंतजार करने की बजाय लाइनमैन रमेश गुप्ता ने सूझबूझ का परिचय दिया और वह सीधे संबंधित लाइन के ट्रांसफार्मर तक जा पहुंचे और उन्होंने बांस की सहायता से ट्रांसफार्मर का जंपर उड़ा दिया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। करीब दस मिनट तक दिलीप पोल पर ही लटका रहा, जिसे बाद में उतार कर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

रायवाला,कई दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे खांड गांव के ग्रामीणों ने रायवाला स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते अधिकारियों का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में पांच दिन से बिजली नहीं है शिकायत करने पर भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को ग्राम प्रधान रविंद्र नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि गांव में पिछले पांच दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है, जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब अंधड़ के बाद हुए नुकसान का बहाना बनाया जा रहा है

48 घंटे की मशक्कत के बाद सुचारू हुई विद्युत आपूर्ति

आंधी से ध्वस्त बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने में ऊर्जा निगम अधिकारियों शुक्रवार को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खासकर ग्रामीण डिवीजन के कई क्षेत्रों में करीब 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई सुचारू की जा सकी। ग्रामीण डिवीजन के बालावाला, नथुआवाला ढाम, लक्ष्मण सिद्ध मंदिर क्षेत्र, हर्रावाला व कुंआवाला क्षेत्रों में बुधवार देर शाम गई बिजली शुक्रवार को रात के सात आठ बजे के बाद ही सुचारू की जा सकी। इन क्षेत्रों में लोगों को करीब 48 घंटो तक बिजली का इंतजार करना पड़ा। उधर, शहर के मित्तल वेडिंग, एमडीडीए व आरके पुरम आदि क्षेत्रों में भी करीब 40 घंटों बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो पाई। इन क्षेत्रों में सुबह लगभग ग्यारह बजे बिजली आई।
उधर, मसूरी के कुंज भवन बिजली घर में शनिवार तक नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। पिछले दिनों इस बिजली घर के 5 एमबी ट्रांसफार्मर के खराब होने के चलते यहां चारकुली बिजली घर से किसी तरह बिजली सप्लाई हो रही थी।

Thursday, 26 May 2011

सदाकांत की गिरफ्तारी जल्द

लेह-लद्दाख में करीब दो सौ करोड़ के सड़क निर्माण में हुए घोटाले में सीबीआइ ने जांच का दायरा बढ़ा लिया है। आइएएस सदाकांत का नाम भी मुकदमे में जुड़ने के बाद सीबीआइ ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। सीबीआइ सूत्रों की मानें तो अगले एक-दो दिन में आइएएस सदाकांत की गिरफ्तारी संभव है। सीबीआइ की एक टीम ने जौनपुर में भी डेरा डाला हुआ है। सूत्रों की मानें तो सदाकांत व नेशनल प्रोजेक्ट ऑफ कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनपीसीसी) के जीएम ने ही कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ मिलकर पूरी डील को तय कराया था। सदाकांत पर यह भी आरोप है कि जौनपुर में मंदिर निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों से ही दान दिलवाया था। क्या था मामला 13 अक्टूबर 2010 को सीबीआइ ने एनपीसीसी के देहरादून सब-ऑफिस के ज्वाइंट जोनल मैनेजर एसके शर्मा को पन्द्रह लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। भारी बारिश के कारण लेह-लद्दाख में सड़कें बह गई और हजारों किलोमीटर का हाइवे क्षतिग्रस्त हो गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से संवदेनशील इन सड़कों को बनाने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दो सौ करोड़ के सड़क निर्माण का कार्य निविदा पर दिया। इसके निरीक्षण का जिम्मा नेशनल प्रोजेक्ट ऑफ कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन देहरादून के पास था। सीबीआइ को सुराग मिले कि निर्माण कार्य में बड़ा घोटाला किया जा रहा है। इसमें एसके शर्मा का नाम सामने आया। इस पर एसके शर्मा को पन्द्रह लाख की रिश्वत के साथ देहरादून ऑफिस में गिरफ्तार किया गया। रिश्वत देने वाले तीन एजेंटों को भी पकड़ा गया। कब कौन गिरफ्तार 14 अक्टूबर को सीबीआइ ने एनपीसीसी हेडक्वार्टर में तैनात जीएम जेके सिन्हा एवं उसके भाई एसके सिन्हा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। जेएम सिन्हा के भाई एसके सिन्हा के मकान से सीबीआइ ने 45 लाख रुपए कैश बरामद किए थे। सीबीआइ के मुताबिक जेएम सिन्हा पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। जेएम सिन्हा ने हैदराबाद की कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक एमजी रॉव को लेह-लद्दाख में निर्माण कार्यो का ठेका दिलवाया था। इसके लिए एमजी रॉव को सत्रह करोड़ रुपए एडवांस भी दिए। इसी का कमीशन एनपीसीसी के अफसरों को भेजा जा रहा था। 21 अक्टूबर को सीबीआइ ने घोटाले में 85 लाख रुपए घूस लेने के आरोपी सीपीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता राकेश बाबू गर्ग को धर दबोच लिया।

उत्तरांचल स्वच्छकार संघ व निकाय महासंघ हुए एकजुट

देहरादून, निकाय कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ एवं निकाय कर्मचारी महासंघ ने अब एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। बुधवार को नगर निगम सभागार में उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ एवं निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निकाय कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं पर कर्मचारी समय समय पर आवाज उठाते रहे हैं। संगठन ने शासन को मांगों पर समय-समय पर ज्ञापन भी प्रेषित किए। शासन ने भी वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

आइटी मंत्री का हिल्ट्रान में छापा

देहरादून, लचर व्यवस्था व अधिकारियों की लापरवाही पर लगातार मिल रही शिकायतों पर बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने खुद निगम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विस्तार से हिल्ट्रान के सभी प्रभागों के खर्चो और आमदनी के आंकड़ों की जांच की। छापेमारी के दौरान उन्हें कई जगहों पर खामियां भी मिलीं। जिस पर उन्होंने हिल्ट्रान अधिकारियों को फटकार लगाई। क्यों लगे हैं संविदा कर्मचारी इंदिरानगर स्थित हिल्ट्रान कार्यालय में छापेमारी के दौरान श्री भोर्याल ने अधिकारियों से घाटे में चल रहे हिल्ट्रान में संविदा कर्मचारी के लगाए जाने का कारण पूछा। उन्होंने इंदिरानगर ऑफिस में अकाउंट सेक्शन में दो से तीन अकाउंट अफसरों (इनमें एक नियमित व अन्य संविदा) की तैनाती पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि जहां जरूरी न हो वहां संविदा कर्मचारियों को न लगाया जाए। साथ ही, खर्चे कम करने के लिए गैर जरूरी कर्मचारियों की छंटनी या उनसे अधिक काम लेने के विकल्पों पर विचार करने के भी निर्देश दिए।

वन कर्मियों ने शुरू किया आमरण अनशन

देहरादून स्केलर संवर्ग के उच्चीकरण समेत तीन-सूत्रीय मांगों के समाधान के प्रति शासन के रवैये से खफा उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने बुधवार से यहां निगम मुख्यालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। निगम के रामनगर, गढ़वाल, टिहरी व कुमाऊं क्षेत्रों के सात कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठे हैं। संगठन ने आगाह किया है कि यदि शासन का रवैया नहीं बदला तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारी पिछले दो माह से आंदोलित हैं। संगठन का कहना है कि पूर्व में शासन ने मांगों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया था, लेकिन आंदोलन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे देखते हुए संगठन ने यहां निगम मुख्यालय अरण्य विकास भवन में चल रहे क्रमिक अनशन को बुधवार से आमरण अनशन में तब्दील कर दिया।

पुलिस हिरासत से फरार हुआ युवक

देहरादून: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी युवक पुलिस चौकी से फरार हो गया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। मामला पटेलनगर लोहियानगर का है। बताया गया कि दो दिन पूर्व सोनू नाम का युवक एक बारह वर्षीय लड़की को अपने साथ ले गया। लड़की की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई। बुधवार को स्थानीय लोगों ने सोनू का पता लगा लिया और उसके कब्जे से लड़की को छुड़ाकर पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि पटेलनगर चौकी में आरोपी को लाने के बाद हंगामा हो रहा था। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी सोनू कहीं गायब हो गया। बाद में पुलिस ने उसके मकान मालिक के घर जाकर भी पूछताछ की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। उधर, पार्षद राजेन्द्र सिंह ढिल्लन ने एसएसपी से मांग की कि क्षेत्र मे रह रहे किराएदारों का सत्यापन कराया जाए।उधर, राजपुर थाना क्षेत्र में एक लावारिस लाश मिली है। उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का मानना है कि मृतक कोई भिखारी रहा होगा।

खराब मौसम ने राहुल गांधी को मसूरी में रोका

मसूरी: लालबहादुर शास्त्री अकादमी पहुंचे राहुल गांधी को अचानक मौसम बिगड़ जाने की वजह से मसूरी में ही रुकना पड़ा। राहुल शाम छह बजे सड़क मार्ग से ऋषिकेश से मसूरी पहुंचे थे। शाम सात बजे उन्होंने अकादमी में अधिकारियों को संबोधित किया। उन्हें इसके बाद वापस जाना था, लेकिन अचानक मौसम के खराब होने के चलते उन्हें प्लान बदलना पड़ा। राहुल गांधी ने अकादमी के कालिंदी गेस्ट हाउस में रात गुजारी। बुधवार को अकादमी में आइएएस अधिकारियों को संबोधित करने आए राहुल गांधी को एसी स्पेशल से दिल्ली वापस लौटना था। राहुल के अकादमी दौरे के चलते सुबह से ही एसपीजी ने अकादमी को सुरक्षा घेरे में ले लिया था। यहां तक की मीडिया को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। शाम को सात बजे राहुल ने अधिकारियों को संबोधित किया। इसके बाद उन्हें वापस लौटना था। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद भी जब मौसम ठीक नहीं हुआ तो सभी ने उन्हें मसूरी में ही रुकने की सलाह दी। राहुल ने भी मौसम की नजाकत को देखते हुए सबकी सलाह मानी और मसूरी में ही रात बिताई।

विशाल मेगामार्ट में डकैती के आरोपी

देहरादून राजपुर रोड स्थित विशाल मेगामार्ट में डकैती के आरोपी एक इनामी बदमाश को दून की एसओजी टीम ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर पश्चिमी यूपी समेत दिल्ली में लूट, चोरी आदि के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के बारे में अन्य थानों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। देहरादून एसओजी को सूचना मिली थी कि विशाल मेगामार्ट में डकैती का वांछित हरिद्वार में है।  इस पर एसओजी टीम हरिद्वार पहुंची। टीम ने मनोज पुत्र रणवीर निवासी बड़ौत जिला बागपत को खड़खड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मनोज पर पश्चिमी यूपी व दिल्ली में चोरी व लूट के 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मनोज ने कुछ समय पूर्व दिल्ली के रोहिणी टोल टैक्स पर अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइस लाख की लूट को अंजाम दिया था। इसके अलावा एलआइसी बड़ौत में भी वह साठ लाख की डकैती डाल चुका है। कुछ समय पूर्व उसने कांडला चौकी शामली जीआरपी थाने पर हमला कर दो कारबाइन व दो एसएलआर लूट ली थी। इसके अलावा उसने रामपुर में राणा शुगर मिल पर भी 73 लाख की डकैती को साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया

निशंक की अंत्योदय यात्रा

देहरादून मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अंत्योदय विकास यात्रा के क्रम में बुधवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के नया गांव पेलियो ग्राम में हजारों की संख्या में उमड़े जनसमूह से सीधा संवाद करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को संवेदनशीलता और कर्तव्यबोध की घुट्टी पिलायी। कई प्रकरणों में समाज कल्याण विभाग की पेंशन नहीं मिलने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से दो टूक पूछा कि वे समाज कल्याण विभाग की नियमित समीक्षा क्यों नहीं करते हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को कार्य प्रवृत्ति सुधारने की चेतावनी देते हुए जनता से सीधा संवाद बनाने की हिदायत दी।

अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त

देहरादून: धौलास में जंगलों के निकट कई बीघा भूमि पर हुई अवैध प्लाटिंग को बुधवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया। विरोध को मद्देनजर रखते हुए इस दौरान भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया। कुछ समय पूर्व एमडीडीए के सामने धौलास में कई बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग का मामला सामने आया था। इस पर एमडीडीए अभियंताओं ने मौका मुआयना करने के बाद चालान व नोटिस की कार्रवाई की।इस पर उपाध्यक्ष आरके सुधांशु ने अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने के आदेश दिए। आदेश के खिलाफ विपक्षियों ने कमिश्नर कोर्ट में दस्तक दी। कमिश्नर कोर्ट से भी विपक्षियों की अपील खारिज हो गई। बुधवार को कमिश्नर कोर्ट के आदेशों के क्रम में एमडीडीए टीम मौके पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने के लिए पहुंची।

बिजली हुई महंगी

देहरादून, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2011-12 के लिए बिजली की नई दरें तय कर दी हैं। आयोग ने विद्युत दरों में 31 प्रतिशत औसत वृद्धि के ऊर्जा निगम के प्रस्ताव को करारा झटका देते हुए सिर्फ 5.26 फीसदी बढोतरी ही की है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पहली 100 यूनिट खपत पर 5 पैसे प्रति यूनिट, 101 से 200 यूनिट तक 10 पैसे व 201 यूनिट व अधिक खपत पर 20 पैसे प्रति यूनिट की बढोतरी की गई है, जबकि फिक्सड चार्ज में भी 5 से 20 रुपये तक बढ़ाए हैं। बीपीएल व बर्फवारी वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं पर पहली बार फिक्सड चार्ज लगाया गया है। अन्य श्रेणियों के लिए फिक्सड चार्ज 5 से 20 रुपये व विद्युत दर में 10 पैसे की औसत वृद्धि हुई है। बिजली की यह नई दरें 1 मई 2011 से लागू होंगी। वर्ष 2011-12 के लिए ऊर्जा निगम ने 28 नवंबर 2010 को नियामक आयोग के समक्ष टैरिफ पिटीशन दायर की थी, जिसमें कुल एनुअल रेवेन्यू रिक्वायरमेंट में 2151.95 करोड़ के प्रस्तावित राजस्व अंतर को पाटने के लिए बिजली की दरों में 31 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया था। आयोग ने निगम की एआरआर 141.19 करोड़ रुपये का राजस्व अंतर अनुमोदित करते हुए टैरिफ में 5.26 फीसदी की औसत वृद्धि की है। सरकारी श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर दी गई है। मार्निग पीक डिमांड में कमी लाने के

हरिद्वार के राघव को आइआइटीजेईई में 74वां स्थान

देहरादून: हरिद्वार के राघव गुप्ता ने आइआइटीजेईई में देशभर में 74वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इसके अलावा राज्य से तकरीबन 100 छात्रों को सफलता मिली है। हालांकि बीते वर्ष की तुलना में अभी तक प्राप्त परिणामों के आधार पर राज्य के छात्रों का प्रदर्शन गिरा है। हरिद्वार निवासी राघव गुप्ता ने 74वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। देर शाम तक प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य से लगभग 100 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इस बार जहां सर्वोच्च रैंक के मामले में प्रदर्शन सुधरा है, वहीं कुल सफलताओं के मामले में इस बार राज्य का हाल खराब नजर आ रहा।

अंधड़ से समस्त गढ़वाल मंडल की बत्ती गुल

देहरादून: बुधवार को आए तेज अंधड़ ने पूरे गढ़वाल मंडल की बत्ती गुल कर दी। पिटकुल से सप्लाई होने वाली 132 केवी लाइन की ग्रिड फेल होने से गढ़वाल मंडल के सात जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी व टिहरी में बिजली सप्लाई ठप हो गई। रात दस बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। वहीं, दून में अंधड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई जगहों पर पेड़ गि रने से कई लोग चोटिल हो गए और यातायात बाधित हो गया। कई जगहों पर बिजली के पोल उखड़ गए। करीब सौ से अधिक जगहों पर बिजली के तार टूट गए। देर रात तक ऊर्जा निगम के अधिकारी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे।

Sunday, 22 May 2011

पुलिस हिरासत में युवक की मौत

घनसाली/नई टिहरी। भिलंगना प्रखंड में शराब के नशे में चूर एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक की निर्ममता से पिटाई की जो उसकी मौत की वजह बनी।
बासर पट्टी का केपार्स निवासी सरोप सिंह बिष्ट (40) विदेश में नौकरी करता था। वह एक पखवाड़े पहले ही गांव आया था। सरोप सिंह ने कुछ साथियों के साथ चमियाला में शराब पी। इस पर पुलिस उसे पहले बेलेश्वर और फिर पिलखी मेडिकल कराने के लिए ले गई। लेकिन वहां चिकित्सकों के न मिलने पर उसे बौराड़ी लाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस की इस कहानी पर परिजन यकीन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि हो सकता है, उसने शराब पी हो। लेकिन पुलिस की पिटाई ही उसकी मौत की वजह बनी है। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में जिम्मेदार घनसाली थाने के पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है। आरोप है कि घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी का मोबाइल भी पुलिस ने स्विच ऑफ करा दिया है।

कांगे्रसियों ने किया राजीव गांधी को याद

देहरादून राष्ट्रीय राजीव गांधी सेना ने हिंदी भवन में स्वाभिमान संकल्प दिवस मनाया। कांगे्रसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए उनके योगदान को याद किया

लॉ के 40 फीसदी छात्र हुए फेल

देहरादून डीएवी पीजी कालेज के लॉ सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट आने के साथ ही छात्र-छात्राओं के होश उड़ गए। करीब 275 छात्र-छात्राओं में से 104 छात्र फेल हो गए। लेकिन इन छात्र-छात्राओं में से ज्यादातर हिंदी माध्यम के हैं। इस वजह से हिंदी माध्यम के छात्र-छात्राएं ने लॉ विभागाध्यक्ष का घिराव कर हंगामा मचाया। छात्रों ने विभागाध्यक्ष से गलत मूल्यांकन का आरोप लगा रहे थे छात्र ने कहा कि विश्वविद्यालय ने डीएवी कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ पक्षपात करते हुए इतने सारे छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया। मूल्यांकन करते वक्त हिंदी माध्यम के छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव बरता गया। इसलिए उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना चाहिए

आईटीबीपी में शामिल हुए 131

मसूरी। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी के 131 नए अधिकारी शनिवार को भव्य पासिंग आउट परेड और शपथ ग्रहण करने के बाद बल में शामिल हो गए। आईटीबीपी के महानिदेशक रणजीत कुमार भाटिया ने अधिकारियों को शपथ दिलाई।
शनिवार को अकादमी ग्राउंट में हुई पासिंग आउट परेड में 17वें सहायक सेनानी/ जीडी बैच के 37 अधिकारी, 5वें सहायक सेनानी/ जीडी बैच बैच के 21, प्रथम उप निरीक्षक (एलडीसीई) के 25 और 14वें एलओ कंडेंस के 45 जवान आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुए। आईटीबीपी के महानिदेशक रणजीत कुमार भाटिया ने अधिकारियों को बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी और निष्ठा के साथ योगदान की अपेक्षा की। कहा कि बल के जवान सर्वस्व न्योछावर करने को हमेशा तत्पर रहे हैं। देश को आंतरिक और बाहरी खतरों से जवानों ने हमेशा देश को बचाया है। बल महानिदेशक समेत परिजनों ने अधिकारियों को मेडल पहनाकर बधाई दी।

तेज हवाओं ने धराशायी किए पेड़

देहरादून।
प्रति घंटे 80 किमी मीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। सर्वे चौक केसमीप एक पेड़ जड़ से उखड़ गया। जो वहां एक छत ऊपर गिरा। इस हादसे में कई लोग बाल बाल बच गए।
शुक्रवार देर रात जैसी ही आंधी चली शहर की बिजली अचानक गायब हो गई। शनिवार सुबह सर्वे चौक के पास एक पेड़ अचानक गर गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। पेड़ वहां पास ही स्थित एक मकान की छत पर गिरा। जिससे उसमें भी दरार आ गई।
इसी तरह सहस्रधारा रोड पर भी पेड़ों की डालियां बिजली के तारों पर गिरने से खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने सुबह से लेकर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति ठीक किया। कुछ स्थानों आपूर्ति दूसरे फीडर से देकर टूटे तारों को ठीक किया गया। शाम करीब 6 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
बारिश से दिन के तापमान में भी कमी आई। जबकि रात के तापमान में सबसे अधिक तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम
विभाग के निदेशक आनंद शर्मा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र चमोली, पिथौरागढ़ के साथ राजधानी क्षेत्र के ऊपर भी बना हुआ है। बादल जितनी अधिक ऊंचाई पर जाकर बरसते हैँ ओले पड़ने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है। शर्मा ने बताया कि पहाड़ और अन्य मैदानी क्षेत्रों में यह स्थिति बनी हुई है। (संभलकर निकलें चार धाम यात्रा पर-पेज 9 )
शनिवार सुबह आई आंधी में सर्वे चौक पर जड़ से उखड़कर एक घर की छत पर गिरा पेड़।

सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत

देहरादून। डाट काली मंदिर से वापस आ रही एक कार को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार एक महिला और उसकी दो साल की बेटी की मौत हो गई। अन्य लोगों को भी चोटें आईं हैं। चालक बस को लेकर मौके से भाग गया। बाद में उसने गाड़ी को आईएसबीटी में खड़ा कर फरार हो गया। बताया गया कि बस चालक मोड़ पर ओवरटेक कर रहा था।
घटना क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के आशारोड़ी के पास की है। रेसकोर्स निवासी रवि पाल अपनी पत्नी शालू, बेटी अंशिका, राजकुमार, उनकी पत्नी बिल्लो, गौरव और सारिका को लेकर डाट काली मंदिर दर्शन के लिए गए थे। कार में सवार राजकुमार निवासी दिल्ली (नंद नगरी) ने बताया कि एक मोड़ पर उनकी कार को ओवरटेक कर रही रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार शालू, अंशिका, गौरव, सारिका बिल्लो, रवि जख्मी हो गए। लोगों ने घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने शालू और अंशिका को मृत घोषित कर दिया। रवि किसी मेडिकल इंस्टीटूट में चालक है।
राजकुमार ने बताया कि रवि उनका भांजा है। शनिवार होने की वजह से उन्होंने रवि को डाट काली मंदिर रविवार को चलने की बात कही थी। पर वह नहीं माना। उन्होंने दिल्ली से दून के लिए चलने से पहले भी अपने परिवार वालों को मना किया था।

दिनदहाड़े महिला से लूटे चार लाख रुपये के गहने

हरादून। दून के दुस्साहसी लुटेरे अब तो दिन में ही धावा बोल रहे हैं। शनिवार को बैंक के लॉकर से लाखों रुपये के गहने ला रही महिला से दिनदहाड़े गहनों से भरा बैग बदमाशों ने लूट लिया। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश गलियों से होता हुआ चंपत हो गया। घटना से स्थानीय लोग भारी गुस्से में हैं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने आए एसपी सिटी अजय जोशी का वाहन रोककर उनका घेराव किया। इसके बाद लोगों ने प्रेमनगर पुलिस चौकी इंचार्ज की गाड़ी के सामने खड़े होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, देर शाम पुलिस कप्तान जीएस मर्तोलिया ने प्रेम नगर में लूट का शिकार हुई महिला और स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। कप्तान ने प्रेम नगर चौकी इंचार्ज को स्थानीय लोगों पर भड़कने पर उन्हें आड़े हाथ लिया।
घटना प्रेमनगर विंग नंबर एक की है। यहां निवासी दीपा भाटिया प्रेमनगर तिराहे के पास स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के लॉकर से लगभग चार लाख रुपये के सोने के जेवर लेकर अपनी कार से घर लौट रही थीं। बैंक से उन्होंने बीस हजार रुपये भी निकाले। दीपा के अनुसार रास्ते में उन्होंने सब्जियां खरीदीं। घर के आसपास गली में कार पार्क करने की जगह न होने की वजह से उन्होंने कार को दशहरा ग्राउंड में ही खड़ा कर दिया और पैदल ही घर की तरफ चल दीं।
वे अपने घर की तरफ बढ़ीं ही थी कि पीछे से एक युवक आया और उनके हाथ पर झपट्टा मारा। दीपा के हाथ से सामान के थैले गिर गए। युवक ने हरे रंग के थैले को उठाया और गलियों का सहारा लेते हुए भाग गया। महिला के अनुसार इसी बैग में उनके गहने थे। दीपा ने शोर मचाया लेकिन जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते लुटेरा भाग निकला। इस घटना के बाद दीपा सदमे में हैं। शनिवार को उनके पोते का नामकरण संस्कार था।
जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भूषण भाटिया, विक्की खन्ना, दीपक भाटिया, प्रकाश टी पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। उधर, गुस्साए लोगों ने प्रेमनगर पुलिस चौकी में एसपी सिटी और एएसपी बरिंदर जीत सिंह से वार्ता की। उन्होंने प्रेमनगर पुलिस चौकी इंचार्ज पीडी भट्ट के रवैये पर नाराजगी जताई।
घटना के बाद गुस्साए लोग पुलिस अधिकारियों का घिराव करते हुए।

योगेंद्र को जमानत

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विद्युत परियोजनाओं के घोटाले के आरोपी राज्य विद्युत निगम के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व ऊर्जा सलाहकार योगेंद्र प्रसाद की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है।

साइबर क्राइम से लड़ने

देहरादून बढ़ते अपराध साइबर की रोकथाम के लिए अब उत्तराखंड सरकार भी ठोस प्रयास करने जा रही है। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए प्रदेशस्तरीय, जिलास्तरीय साइबर प्रकोष्ठ के साथ ही हर थाने में अलग से साइबर प्रकोष्ठ के गठन की घोषणा की। साथ ही उत्तराखंड के तार अब सीधे अपीलीय प्राधिकरण से भी जुड़ गए हैं।
साइबर अपीलीय प्राधिकरण की ओर आयोजित साइबर मीट 2011 में सीएम ने उत्तराखंड और साइबर अपीलीय प्राधिकरण के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग व्यवस्था का उद्घाटन किया। बतौर मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश वीएस सिरपुरकर ने कहा कि सरकार को साइबर कानून लागू करने वाली ऐजेंसियों को प्रोत्साहित करने के लिए और ठोस कदम उठाने होंगे। साइबर क्राइम से जूझने के लिए जागरूकता जरूरी है, लिहाजा साइबर कानूनों को शिक्षा के साथ जोड़ा जाना चाहिए। साइबर अपीलीय प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश टंडन ने साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने साइबर कानूनों की जानकारी के लिए कार्यशालाओं के आयोजन पर जोर दिया।

हरिद्वार-हल्द्वानी बने नगर निगम

देहरादून। तीर्थनगरी हरिद्वार और कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी को सरकार ने नगर निगम बना दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। दोनों जगह के निर्वाचित नगर निकाय बोर्ड भंग कर दिए गए हैं। संबंधित जिलाधिकारियों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को यह घोषणा की।
उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद पहली बार नए नगर निगम बनाए गए हैं। अब प्रदेश में नगर निगमों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। दोनों शहरों को नगर निगम का दर्जा देने के लिए साल भर से कसरत चल रही थी। यूपी के जमाने में पांच लाख की आबादी पर नगर निगम बनाने की व्यवस्था थी। बीजेपी सरकार ने कुछ समय पहले ही मानकों में बदलाव कर निकायों के अपग्रेड होने का रास्ता खोला। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में नगर निगम, पालिका और नगर पंचायतों के गठन के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं। मैदानी क्षेत्रों में डेढ़ लाख और पर्वतीय क्षेत्र में एक लाख की आबादी पर नगर निगम बनाया जा सकता है। हरिद्वार की आबादी ढाई लाख को पार कर गई है, जबकि हल्द्वानी में दो लाख से ज्यादा की आबादी है।
सीएम ने सचिवालय में पत्रकारों को बताया कि नए दोनों निकायों का दर्जा बढ़ने से लोगों को मिलने वाली सहूलियतें बढ़ जाएंगी। अवस्थापना विकास के लिए ज्यादा बजट मिलेगा। केंद्र सरकार की तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जोकि नगर निगम के लिए ही अनुमन्य हैं, उनका लाभ इन शहरों को मिलेगा। कहा कि सरकार का इरादा शहरों की सूरत बदलने का है। इसलिए शहरों में अवस्थापना विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के अनुसार, अब तुरंत ही निकाय क्षेत्र के सीमांकन, लोगों के सुझाव, आपत्ति आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद वार्डों और नगर निगमों का आकार स्पष्ट हो पाएगा।
सरकार की कोशिश है कि वहां सारी औपचारिकताएं पूरी कर चुनाव कराए जाएं। हरिद्वार और हल्द्वानी को नगर निगम घोषित किए जाने के बाद अब सरकार की यह भी कोशिश है कि कार्यकाल खत्म होने से पहले वह सारी औपचारिकताएं पूरी कर ले। ताकि, विधानसभा चुनाव में इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर प्रदर्शित कर सके।

Saturday, 21 May 2011

आइटीबीपी में होंगी 31 हजार भर्तियां

भारत तिब्बत सीमा पुलिस में 2015 तक 13 नई बटालियन शामिल हो जाएंगी। इसके अलावा मौजूदा 20 बटालियन में कंपनियों की संख्या चार से बढ़ाकर छह कर दी जाएगी। इनके लिए बल में विभिन्न रैंकों में 31 हजार भर्तियां की जानी हैं। इनमें से 14 हजार भर्तियां इसी वर्ष कर दी जाएंगी। आइटीबीपी के महत्व को देखते हुए केंद्र ने बल की री-स्ट्रक्चरिंग की गई है। इसके तहत बल में 13 नई बटालियन शामिल की जा रही है। इसके अलावा पुरानी 20 बटालियन में कंपनियों में भी वृद्धि की गई है। प्रत्येक बटालियन में कंपनियों को चार से बढ़ाकर छह किया जाएगा।  नई बटालियन और कंपनियों में तकरीबन 13 हजार नए पद सृजित होंगे। जिन पर 2015 तक भर्ती प्रक्रिया की जानी हैं। पदों में से 14 हजार पर इस वर्ष भर्ती किए जाने की संभावना है। इससे बल को काफी मजबूती मिलने की संभावना है।

सूबे में दौड़ेंगे 73 किसान रथ

देहरादून: कृषक महोत्सव खरीफ-2011 के तहत 23 मई से सूबे की 670 न्याय पंचायतों में 73 किसान रथ दौड़ेंगे। इस दौरान किसानों को कृषि से जुड़ी नवीनतम जानकारियों के साथ ही विभिन्न कृषि निवेशों आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। कृषक महोत्सव में पशुपालन, उद्यान, कृषि, पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य, सहकारिता से संबंधित विभाग विभिन्न जानकारियों किसानों को देंगे। प्रत्येक किसान रथ में कृषकों की समस्याओं के निवारण के मद्देनजर विशेषज्ञों की तैनाती भी की गई है।

हवाई यात्रा में 30 फीसदी की छूट

देहरादून, चारधाम विकास परिषद के दबाव में विमानन कंपनियां स्थानीय लोगों को केदारनाथ की हवाई यात्रा में 30 प्रतिशत की छूट देने को तैयार हो गई हैं। चारधाम विकास परिषद का दो-टूक कहना है हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ तभी है, जब स्थानीय लोगों को इसका फायदा मिले। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि विमानन कंपनियां स्थानीय लोगों की नींद, हवा व शांति तो छीनती रहें, लेकिन उनकी सुविधा का जरा भी ध्यान न रखें। इसका ध्यान रखा जाना चाहिए कि स्थानीय लोगों को इसका फायदा मिला। उन्होंने कहा कि जब वैष्णो देवी यात्रा के लिए कटरा से सांझी छत तक का किराया महज 1400 रुपये है तो फाटा से केदारनाथ का किराया 7300 रुपये क्यों।

कॉर्बेट नेशनल पार्क

कॉर्बेट पार्क से बीती शुक्रवार को दो संदिग्ध लट्ठमारों को पीछा कर पकड़ा गया था। वन कर्मियों ने एक को तो मौके पर ही छोड़ दिया जबकि दूसरे के पास से चार लट्ठ बरामद कर हिरासत में लिया गया। इधर शनिवार को उसे भी विक्षिप्त घोषित कर छोड़ दिया गया। इससे भड़के बाघ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा है कि जब भी पार्क में संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जाता है तब विभागीय अधिकारी जांच से बचने के लिए उसे विक्षिप्त बता देते है। यदि किसी हाथी की मौत होती है तो पहाड़ी से गिरकर मौत होना बता दिया जाता है। बाघ के मरने पर आपसी संघर्ष या प्राकृतिक बताकर जांच से पल्ला झाड़ लिया जाता है। पत्र में कहा कि संदिग्ध व्यक्ति वाटर हाल के समीप खड़ा पाया गया। जहां वन्य जीव पानी पीने आते है। पत्र में विभागीय अधिकारियों पर मामले को बेहद हल्के में लेने का आरोप लगाया है। समिति के अध्यक्ष मदन जोशी व गिरीश धस्माना ने कहा कि भले ही संदिग्ध व्यक्ति के पास कोई चीज न मिली हो लेकिन वह पार्क की टोह लेने भी आया हो सकता है। पत्र में पार्क की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए है।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...