Tuesday, 9 August 2011

संविदा कार्मिकों ने किया प्रदर्शन

देहरादून: ओएनजीसी में हाऊस कीपिंग से लेकर हॉर्टिकल्चर की देखरेख का काम संभाल रही कंपनी के संविदा कार्मिकों ने कंपनी की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मंगलवार को ओएनजीसी ठेका कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी तेल भवन के गेट के सामने एकत्र हुए, जहां उन्होंने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

रायवाला (ऋषिकेश): कांवड़ वेशधारी एक युवक का शव मोतीचूर सूखी नदी के पास पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे पुलिस को एक शव के मोतीचूर सूखी नदी के किनारे एक पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे एसआई महादेव उनियाल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है। प्रथम दृष्टया उसने अपने गमछे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। शव के पास मिली शर्ट पर गोल्डन टेलर इकोइली इटावा लिखा है।

Saturday, 9 July 2011

ग्रामीणों को सताने लगी बेघर होने की चिंता

चम्बा, लगातार हो रही बारिश के कारण कई ग्रामीणों के मकानों क ो खतरा पैदा हो गया है। लोगों को बेघर होने की चिंता सताने लगी है। बारिश से कई मकानों में दरारें आ गई है, तो कइयों के आंगन ढहने से वह खतरे की जद में है।चम्बा प्रखण्ड के कोटीगाड़ में चार लोगों के मकान खतरे की जद में है

सभी सम्पत्तियों को वापस लेगी मंदिर समिति

श्रीनगर: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति प्रदेश व प्रदेश के बाहर अपनी सभी सपत्तियों को वापस लेने के लिए प्रयासरत है। इस कार्य में समिति को कई स्थानों पर अपनी जगहों पर दोबारा कब्जा लेने में सफलता भी मिली है। समिति ने अपना विश्वविद्यालय, अस्पताल व लोक संस्कृति संस्थान खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 15 को

अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव 15 जुलाई को होगा। यह निर्णय चुनाव समिति की यहां हुई बैठक में लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 12 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे।

कैपिटेशन फीस पर पाबंदी

राज्य सरकार ने लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार अंग्रेजी माध्यम प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कस कर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को राहत दी है। स्कूलों को डोनेशन या कैपिटेशन फीस लेने या बच्चों और अभिभावकों का स्क्रीनिंग टेस्ट लेने पर बतौर जुर्माना भारी-भरकम राशि भरनी पड़ेगी। यही नहीं अब कक्षा एक से आठवीं तक बच्चों को फेल होने या कम अंकों के आधार पर स्कूल से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जा सकेगा। राज्य में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत उक्त प्रावधानों के संबंध में शुक्रवार को शासनादेश जारी किया गया। आदेश जारी होने के बाद अब प्राइवेट स्कूल फीस वसूली से लेकर विभिन्न स्तरों पर मनमानी नहीं कर सकेंगे। आरटीई के केंद्रीय एक्ट में इस बाबत शामिल प्रावधान लागू किए गए हैं

नए बीएड कालेजों पर ब्रेक

सूबे में निजी बीएड कालेज खोलने की चाह को जोर का झटका लगने जा रहा है। नए कालेजों के मामले में दरियादिली का आलम यह रहा कि सूबे में बीएड की सीटों की संख्या 10500 का आंकड़ा पार गई है। हर साल हजारों बीएड डिग्रीधारकों की फौज खड़ी होने के बावजूद रोजगार की स्थिति बेहद नाजुक है। भर्ती का सिलसिला लगातार चलने के बावजूद महज 2500 नई नौकरी ही मौजूद हैं। ऐसे में सरकार ने अगले शैक्षिक सत्र में नए बीएड कालेजों को अनुमति नहीं देने का फैसला सिद्धांत रूप में लिया है। इस पर अंतिम मुहर कैबिनेट लगाएगी।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...