Friday, 30 December 2011
3 को लग सकती है पहली सूची पर मुहर
ब्यूरो, 2007 विधानसभा चुनाव की तरह मिशन 2012 की कामयाबी की कोशिशों में जुटी भाजपा अगले तीन-चार दिनों में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची फाइनल करने जा रही है। संभावना है कि आगामी 3 जनवरी को भाजपा आधी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दे, राज्य में फिर से सत्ता में वापसी की कोशिशों में लगी भाजपा यूं तो पिछले कई महीनों से चुनावी तैयारियों के क्रम में प्रत्याशी चयन के लिए कई दौर के सर्वेक्षण करा चुकी है लेकिन इसके बावजूद टिकट बंटवारे को लेकर अब तक कोई हलचल पार्टी में नजर नहीं आ रही है। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा गुजरात व बिहार फार्मूला अमल में लाते हुए लोकल एंटी इनकंबेंसी को न्यूनतम करने के उद्देश्य से खासी संख्या में सिटिंग विधायकों के टिकट काट सकती है लेकिन अब इसकी संभावना काफी कम हैं।
तैयारी यहां] रैली कहां...
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का रुद्रपुर दौरा टाल दिया गया है, अब सोनिया 4 जनवरी को ही हल्द्वानी में रैली करेंगीं। सोनिया गांधी के कार्यक्रम में अचानक बदलाव को लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का बाज़ार गर्म है। राजनीति के जानकारों की माने तो इसकी कई मुख्य वजह हो सकती है। हल्द्वानी में रैली कराने के पीछे एक वजह ये हो सकती है कि हल्द्वानी को पहाड की राजनीति का केंद्र माना जाता है, अगर यहां पर सोनिया का कार्यक्रम कराया जाता है कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा भीड़ सकेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य की कर्मभूमि भी हल्द्वानी को कहा जाता हैं। साथ ही तमाम आला नेताओं का गढ़ भी हल्द्वानी को कहा जाता है। यहां से पहाड के लिए राजनीति की तमाम योजनाएं बनकर चलती है। तो मंसा कांग्रेस की यही हो सकती है कि वो राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब इस रैली के जरिए सत्ता की सीढ़ी का रास्ता आसान बनाना चाहती है।
टिकट की टेंशन
उत्रराखंड के सियासी गलियारें इन दिनों बयानबाज़ी की आग से झुलस रहे है। विधानसभा चुनाव को लेकर हर दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहा है। हर कोई अपनी जीत के दावे ठोक रहा है। लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में जो बात है वो बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी करने को लेकर है। अभी तक बीजेपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी नहीं की है। शुक्रवार को टिकटों की टेंशन को लेकर सीईसी की दिल्ली में बैठक हुई तो वहीं टिकटों का ही मसला सुलझाने के लिए बीजेपी ने मसूरी में मंथन किया। लेकिन नतीजा दोनों ही पाटियों का एक ही रहा। प्रत्याशियों के नामों पर शायद थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। लेकिन सवाल ये है कि आखिकार सूची जारी कब होगी। जिस किसी भी नेता से जवाब मांगा जाता है तो हर बार वही जवाब आता है, जल्द ही जारी हो जाएग
Thursday, 29 December 2011
पारा पहुंचा 6 डिग्री
गरुड़- कत्यूर घाटी में इस बार वर्षों पुराना ठंड का रिकार्ड टूट गया है। इन दिनों क्षेत्र में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। हालांकि सुबह के समय पाले से कई लोग घर से बाहर देर में निकल रहे हैं परंतु व्यवसायियों को सूर्यादेय से पहले ही निकलना पड़ रहा है। प्रशासन ने अब तक अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की है।
प्रवेश परीक्षाफल घोषित
नैनीताल- कुमाऊं विवि की एमएड और एलएलएम प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्रों की मेरिट सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है और अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत कर दिए गए है।
31 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और एमडी महाविद्यालय हल्द्वानी को निर्वाचन कार्यो के लिए अधिग्रहण करने के चलते विवि प्रशासन ने 30-31 दिसंबर को एमए-एमकाम व एमएससी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 16 व 18 जनवरी को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न दो बजे तक होंगी।

योगग्राम जाएगी पुलिस
हरिद्वार- बांग्लादेशी नागरिक के लापता होने के मामले में योगग्राम के संदीप का नाम आने से पुलिस भी उलझन में पड़ गई है। अब पुलिस संदीप की तलाश में योगग्राम जाएगी।
लंबे समय से बांग्लादेशी नागरिक बोंकेश भट्टाचार्य का पुत्र बिश्वकांति भट्टाचार्य लापता है, जबकि बिश्वकांति की मां संचिता भट्टाचार्य दो महीने पूर्व किसी तरह घर पहुंच चुकी है। हाल ही में संचिता के पति बोंकेश ने रानीपुर पुलिस को दिये बयानों में यह बात सामने आई कि योगग्राम का एक व्यक्ति संचिता व बिश्वकांति को छोड़ने के लिए गया था। बोंकेश ने पुलिस को बताया कि लखनऊ रेलवे स्टेशन में बातचीत के दौरान उनकी पत्नी के साथ जा रहे व्यक्ति ने नाम संदीप बताया था। इस नाम के सामने आने पर मामले में नया मोड़ आ गया है। इससे रानीपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रानीपुर पुलिस योगग्राम जाकर संदीप नामक युवक के बारे में जानकारी लेगी।

सीईसी की बैठक आज
देहरादून- सूबे में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करने को लेकर
दिल्ली में आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। उधर भाजपा सरकार से बीते रोज इस्तीफा देने वाले काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को कांग्रेस में शामिल करने के मामले में विरोध मुखर हो गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नंदन सिंह बिष्ट ने गुरुवार को क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान के समक्ष विरोध जताया। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में उत्तराखंड में प्रत्याशियों के चयन को लेकर होने वाली बैठक पर लोकपाल बिल पर उपजे सियासी हालात हावी रहे। यह बैठक स्थगित कर दी गई। भाजपा सरकार से इस्तीफा देने वाले काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को कांग्रेस में शामिल करने से पार्टी के भीतर असंतोष सतह पर आ गया। पीसीसी सदस्य एनएस बिष्ट के नेतृत्व में कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास स्थित कार्यालय पर काबीना मंत्री को पार्टी में शामिल करने का विरोध करते हुए पत्र सौंपा।

बैंक में आग, लाखों का माल खाक
देहरादून- घंटाघर के पास ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में भीषण आग लगने से लाखों का माल राख हो गया। आग में कंप्यूटर, सर्वर, एसी और सीसी कैमरे समेत सारा फर्नीचर जल गया। करेंसी चेस्ट तक आग पहुंचने से पहले ही बुझा ली गई। जिससे कैश सुरक्षित निकाल लिया गया। इस दौरान बैंक के बाहर लगे एटीएम को भी क्षति पहुंची। पुलिस घटना का कारण शार्ट-शर्किट मान रही है। मामले की जांच की जा रही है। घटना गुरुवार तड़के करीब चार बजे हुई। बैंक के बाहर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने जब अंदर से धुआं निकलते हुए देखा तो घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंदन सिंह जीना समेत पुलिस अफसर व फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। जब बैंक का शटर तोड़ा गया तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी।
कोश्यारी ने की लोकायुक्त की तारीफ
उत्रराखंड ख़बर- ब्यूरो, राज्यसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सदन की कार्यावाही के दौरान उत्रराखंड के लोकायुक्त बिल की तारीफ की। कोश्यारी ने कहा कि उत्रराखंड ने लोकायुक्त बिल पास कर एक बड़ा काम किया है। साथ ही कोश्यारी ने इसके लिए सीएम खंडूरी को श्रेय दिया। कोश्यारी ने कहा कि लोकायुक्त बिल पास कर सीएम ने एक अच्छा कदम उठाया है। इसके अलावा कोश्यारी ने पीएम पर भी निशाना साधा।
Wednesday, 28 December 2011
भाजपा को झटका, मंत्री ने दिया इस्तीफा
देहरादून- खंडूड़ी कैबिनेट के सदस्य पंचायती राज मंत्री राजेंद्र भंडारी ने बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम से भाजपा को झटका लगा है। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भंडारी चमोली जिले की नंप्रदयाग विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बने थे। सुविधाजनक बहुमत न मिलने के कारण भाजपा ने भंडारी व दो अन्य निर्दलीय विधायकों को पार्टी को समर्थन देने के लिए मनाने की कोशिश की, जिसमें उसे सफलता भी मिली। भाजपा ने इसकी एवज में भंडारी को कैबिनेट मंत्री बना दिया। माना जा रहा है कि भाजपा से टिकट न मिलता देख भंडारी ने यह फैसला
जनता से धोखा है सरकारी लोकपाल : बाबा रामदेव
हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव ने लोकसभा से मंगलवार को पारित हुए लोकपाल बिल को जनता के साथ किया गया धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार मिटने की बजाए और बढ़ेगा। उन्होंने सरकार की 85 देशों की गई संधि पर करारा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि ये संधि कालेधन को वापस लाने के लिए नहीं बल्कि उसे छिपाने के लिए की गई है।
182 परिवार अंधेरे म
अल्मोड़ा: भैंसियाछाना विकासखंड में विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। आलम यह है कि ब्लॉक के पांच गांवों में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल है। नतीजतन करीब 182 परिवारों अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। उधर विभागीय अफसरों ने बताया कि ट्रांसफार्मरों में टीपीएमओ कटआउट फिट करने को इंमर्जेसी शटडाउन लिया गया है।
निर्दलों पर दांव खेलने की तैयारी
देहरादून,,,, कांग्रेस विधानसभा चुनाव में निर्दलियों को पटाने का दांव भी खेलेगी। राजेंद्र भंडारी के साथ ही अब पार्टी के निशाने पर पौड़ी जिले के एक विधायक पर भी नजरें टिकी हैं। उधर, दून में राहुल की जनसभा के बाद अब पार्टी की नजरें रुद्रपुर में सोनिया की रैली पर टिकी हैं। रैली की कामयाबी के लिए प्रदेश संगठन और दिग्गज नेताओं को सामूहिक जिम्मा सौंपा गया है। राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहद सावधानी से आगे कदम बढ़ा रही है। दिल्ली में टिकट बंटवारे को लेकर चल रही मैराथन बैठकों में ठोस नतीजा नहीं निकलने की पीछे भी यही मंशा काम कर रही है। जोर इस पर है कि निर्दलों को भी पार्टी से जोड़ा जाए। निर्दलीय विधायक और काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी को अपने पाले में खींचने की तैयारी की जा चुकी है। सूत्रों की मानें तो इसी तर्ज पर आगे भी कदम बढ़ाए जा सकते हैं। गढ़वाल मंडल के एक और विधायक को भी पार्टी से जोड़ने को अंदरखाने जोड़तोड़ की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों से हटाए गए होर्डिग्स
डोईवाला: विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद प्रशासन ने बुधवार से ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए होर्डिग, बैनर व पोस्टर हटाने को अभियान शुरू किया। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन का डंडा भी चलना शुरू हो गया है। डोईवाला नगर पंचायत टीम ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भानियावाला तिराहा, डोईवाला नगर एवं लच्छीवाला पुल तक सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिग्स व राजनीतिक पार्टियों के बैनर
108 प्रबंधन ने दिया वार्ता का न्यौता
देहरादून, 108 इमरजेंसी सेवा की हड़ताल से आमजन की सेहत पर पड़ रहे असर के मद्देनजर अब कंपनी प्रबंधन कुछ लचीला रुख अपना रहा है। नौवें दिन ही सही लेकिन कंपनी ने कर्मचारियों को पहली बार वार्ता की मेज पर आने का न्यौता दिया है। साथ ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया जा रहा है। उधर, कर्मचारियों ने नौवें दिन भी हड़ताल को जारी रखा जिस कारण प्रदेशभर में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
108 सेवा के पायलेट व ईएमटी स्टाफ के हड़ताल पर रहने का नतीजा अब कंपनी प्रबंधन को भी समझ आने लगा है। राज्य भर में चरमराती सेवाओं से परेशान कंपनी अब बैकफुट पर आती नजर आ रही है।
108 सेवा के पायलेट व ईएमटी स्टाफ के हड़ताल पर रहने का नतीजा अब कंपनी प्रबंधन को भी समझ आने लगा है। राज्य भर में चरमराती सेवाओं से परेशान कंपनी अब बैकफुट पर आती नजर आ रही है।
Thursday, 22 December 2011
मुख्यमंत्री खंडूड़ी ने किया शिलान्यास किया
देहरादून, मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने गुरुवार को हर्रावाला में आयुर्वेद विवि का शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को प्रकृति ने जड़ी-बूटियों के रूप में अपार संपदा सौंपी है। इसका समाज हित में उपयोग की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विवि में अनुसंधान कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के सशक्त लोकायुक्त, जनसेवा अधिकार, पारदर्शी स्थानान्तरण कानून की दिशा में उठाए गए कदम महत्वपूर्ण हैं।
सिटी बस-विक्रम रूट डायवर्ट
यहां होगी वाहनों की पार्किंग
-हरिद्वार से आने वाले सभी वाहनों को बन्नू स्कूल में खड़ा कराया जाएगा
-चकराता-सहारनपुर रोड से आने वाले वाहन रेंजर्स मैदान में होंगे खडे़।
-मसूरी-रायपुर की तरफ से आने वाले वाहन मंगला देवी कालेज में होंगे खड़े।
-परेड ग्राउंड से कैंट व राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसें ओरियंट चौक से चलेंगी।
-क्लेमनटाउन-राजपुर रूट की बसें परेड ग्राउंड ना जाकर दर्शनलाल चौक-घंटाघर होते हुए जाएंगी।
-रायपुर-सहस्रधारा रूट की बसें ओरियंट चौक से ग्रेट वैल्यू-कैनाल रोड जाएंगी।
-तीन नंबर के विक्रम परेड ग्राउंड जाने के बजाए दर्शनलाल चौक से फालतू लाइन होकर लौट जाएंगे।
-पांच व आठ नंबर के विक्रम दर्शनलाल चौक से वापस तहसील चौक जाएंगे।
-दो नंबर के विक्रम परेड ग्राउंड के बजाए सर्वे चौक से संचालित होंगे।

सुरक्षा को लेकर रणनीति
सुरक्षा को लेकर गुप्त रणनीति
राहुल की सुरक्षा को लेकर पुलिस और एसपीजी ने गुप्त रणनीति बनाई है। सुरक्षा में दो एसपी, नौ डीएसपी, 11 निरीक्षक व थानेदार, 85 हेड कांस्टेबल, 260 सिपाही, 60 महिला कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। दो प्लाटून पीएसी रिजर्व में रहेगी।
परेड ग्राउंड में 11 डीएफएमडी डोर
कार्यक्रम में जाने वाले हर शख्स को पुलिस के डीएफएफडी से होकर गुजरना होगा। एसएसपी ने बताया कि सभास्थल में प्रवेश के 11 द्वार बनाए गए हैं। सभी पर डीएफएफडी लगे होंगे। इसके साथ ही कोई भी लाठी-डंडे, बैग, बीड़ी-सिगरेट, माचिस, शस्त्र अथवा ज्वलनशील पदार्थ लेकर भीतर नहीं जा सकेगा।

पौने बारह बजे दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
कांग्रेस महासचिव व सांसद राहुल गांधी सुबह करीब पौने बारह बजे दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। विशेष हेलीकॉप्टर से देहरादून के परेड ग्राउंड में सभास्थल पहुंचेगे। पुलिस ने अस्थाई हेलीपैड तैयार करवा लिया है। वह पौने एक बजे परेड ग्राउंड आएंगे और पौन घंटे की सभा करेंगे। इसके तुरंत बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट रवाना होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी जीएन गोस्वामी और पुलिस अफसरों ने गुरुवार को परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया व एंटी सेबोटेज चेकिंग कराई। संदिग्धों पर पैनी निगाह रखने का आदेश दिया गया। पुलिस ने आइएसबीटी, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, होटल-ढ़ाबो व भीड़भाड़ वाली जगह संदिग्धों की तलाश में चेकिंग की। खुफिया तंत्र को विशेष तौर पर सक्रिय कर दिया गया है।
कांग्रेस के आला नेताओं का दिल्ली बुलावा
वहीं राहुल के दौरे के फौरन बाद हाईकमान ने उŸाराखंड कांग्रेस के तमाम आला नेता जैसे पार्टी अध्यक्ष यशपाल आर्या, पार्टी प्रभारी चैधरी बिरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत को दिल्ली तलब किया है। नेताओं को पहले ही कह दिया गया है कि राहुल के साथ ही दिल्ली की तरफ रवाना हो जाएं। अटकलें इस बात की भी लगाई जा रही है कि हो ना हो कांग्रेस आज देर शाम तक प्रत्याशियों के नाम पर भी कुछ फैसला ले ले। क्योंकि हो सकता है का आज निर्वाचन आयोग आचार संहिता लगा दे। अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर कांग्रेस इसका भी फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
राहुल आज उत्राखंड के दौरे पर
राहुल गांधी आज देवभूमि की धरती पर दस्तक देने जा रहे है। मिशन 2012 को लेकर राहुल गांधी का ये दौरा उत्राराखंड कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस नेता आस लगाए बैठे है कि राहुल अपने इस दौरे के दौरान उनका सत्रा तक पहुंचने का रास्ता आसान बनाकर जाएंगें। राहुल के दौरे से पहले हर कांग्रेस गदगद है। सपने अभी से जीत के आने लगे है लेकिन राहुल का ये दौरा कांग्रेस का उत्राराखंड में काम बना पाता है ये नहीं ये तो वक्त पर ही पता चलेगा। फैसला जनता को करना कि किसको सत्
पर बैठाना है, इसलिए इंतजार कुछ दिन और करना पडे़गा।
पर बैठाना है, इसलिए इंतजार कुछ दिन और करना पडे़गा।
Subscribe to:
Comments (Atom)
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड (Covid-19)...