17/01/2012
सोनिया के पोस्टर पर फेंकी स्याही
रामदेव पर हमले से क्रुद्ध उनके समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सोमवार को सोनिया गांधी के पोस्टर पर काली स्याही फेंकी, जिसके बाद पार्टी समर्थकों से उनकी झड़प हो गई। योग गुरु बाबा रामदेव ने इस घटना की निंदा की है और इसे ‘अलोकतांत्रिक एवं अमर्यादित’ करार दिया है।
युवा भारत किसान पंचायत के बैनर तले कुछ लोग 24, अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और दो दिन पहले योग गुरु पर स्याही फेंकने की घटना का विरोध करने लगे।
उन्होंने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी एवं दिग्विजयसिंह जैसे नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वे किसी भी धार्मिक नेता को बदनाम करने की अनुमति नहीं देंगे। बाद में उनमें से कुछ लोगों ने सोनिया गांधी के पोस्टर पर काली स्याही फेंकी। घटना के तुरंत बाद रामदेव के प्रवक्ता ने कहा कि योग गुरु ने घटना को ‘अलोकतांत्रिक और अमर्यादित’ बताया है।
रामदेव ने कहा कि इस तरह की अलोकतांत्रिक और अमर्यादित तरीके के विरोध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। हमारी समृद्ध संस्कृति और दर्शन में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि हम न तो इस तरह की अलोकतांत्रिक और अमर्यादित घटना का समर्थन करते हैं और न ही हम इसका हिस्सा हैं।
कामरान सिद्दीकी नाम के एक व्यक्ति ने शनिवार को रामदेव पर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान काली स्याही फेंकी थी। बटला हाउस मुठभेड़ पर योग गुरु द्वारा सवालों का जवाब टालने के बाद उसने ऐसा किया। प्रदर्शनकारी वहां करीब पांच-दस मिनट तक इकट्ठा थे, जिसके बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता परिसर से बाहर आए और उनसे बहस करने लगे, जिससे संघर्ष छिड़ गया। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। घटना के बाद वहां ज्यादा पुलिसकर्मी भेजे गए। यह जगह सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है।
Monday, 16 January 2012
बीजेपी का चुनाव घोषणा-पत्र जारी
उत्तराखंड बीजेपी का घोषणा-पत्र जारी
देहरादूनः 2012 विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मैनिफेस्टो के ज़रिए बीजेपी ने हर तबके पर जाल डालने की कोशिश की है। बीजेपी ने हर साल 2 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। साथ ही युवा कल्याण आयोग बनाने का भी घोषणा पत्र में जि़क्र किया गया है। इसके अलावा किसानों पर डोरे डालने के लिए बीजेपी ने उत्तराखंड में किसान आयोग के गठन की बात कही है। साथ ही कास्तकारों और कुटीर उद्योग लगाने वालों को भी ज़्यादा से ज़्यादा सहूलियतें देने का वादा किया गया है। बीजेपी ने ग्रामीण इलाकों के विकास को तरजीह देने का वायदा अपने मैनिफेस्टो के ज़रिए किया है। देहरादून में बीजेपी चुनाव प्रभारी राजनाथ सिंह, प्रदेश प्रभारी थावर चंद गहलौत, मुख्यमंत्री बीसी.खंडूरी, पूर्व सीएम कोश्यारी और रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बची सिंह रावत ने मैनिफेस्टो जारी किया। अपने घोषणा पत्र के सहारे बीजेपी ने पिछले पांच सालों में किए गए कामों की जानकारी भी दी है। इसके अलावा 2012 की जंग में जीत दर्ज करने के लिए स्थाई राजधानी के मुद्दे को भी हवा दी गई है। बीजेपी ने राज्य के आर्थिक विकास को 10 से 12 फीसदी तक पहुंचाने का वायदा कर समाज के हर तबके को लुभाने की कोशिश की है। वहीं मुख्यमंत्री खंडूरी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। खंडूरी ने कांगे्रस के घोषणा पत्र को महज दिखावा करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो पूरा भी करती है।

Saturday, 14 January 2012
बाबा रामदेव पर स्याही
नई दिल्लीम. बाबा रामदेव पर स्याही फेंकने वाला कामरान सिद्दिकी शनिवार की सुबह जामिया नगर थाने में पुलिस वालों से यह कहकर गया था कि वह बाबा रामदेव से बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल पूछेगा। यह खबर दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई है। हालांकि, पुलिस ने इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कामरान सिद्दिकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और हमला करने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। कामरान को रविवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। बाबा रामदेव ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अभी शुरुआती तौर पर यह साजिश नज़र आ रही है। बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर इशारे-इशारे में निशाना साधते हुए कहा, 'अल्पसंख्यक समाज के एक व्यक्ति को तैयार कर एक भगवाधारी पर स्याही फिंकवाई गई है। सांप्रदायिक दंगे करवाने की साजिश है। मेरे कार्यकर्ता भी अल्पसंख्यक हैं। इस समाज से मेरा कोई वैमनस्य नहीं है।
Friday, 13 January 2012
कांग्रेस का चुनावी घोषणा-पत्र जारी
मिशन 2012 के लिए कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा-पत्र में कई लोक-लुभावने वादे किए गए है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में राज्य के आर्थिक सामाजिक, और भौगोलिक सभी पहलुओं को तरजीह देने का दावा किया है। उत्तराखंड पहाड़ी प्रदेश है लिहाजा इसमें पहाड़ों इलाकों को प्राथमिकता देने की बात कांग्रेस ने की है। इसके अलावा कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवा तबके पर भी फोकस किया है। सरकार आने पर बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा है। इसके अलावा मजदूर तबके के लिए भी कांग्रेस नई स्कीम लाने का वादा कर रही है। राज्य में लेबर पॉलिसी बनाकर मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने का ख्वाब दिखाया गया है।
Tuesday, 10 January 2012
चुनावी सरगर्मियां
11/01/2012
उत्तराखंड की ख़बरे
देहरादून- उत्ररखंड में 30 जनवरी को मतदान होना है, सूबे की हर बडी-छोटी पार्टी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राजनीति के रण में दाखिल होने जा ही वाले है। 17 तारीख को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी देवभूमि के दौरे पर आ रही है। वहीं 20 तारीख को पीएम मनमोहन सिंह सूबे में सरज़मी पर आएंगे। जबकि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी 23 को प्रदेश के दौरे पर आ रहे है। राहुल का दौरा दो दिन तक चेलगा।
ऋषिकेश- ऋषिकेश पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध लोगों से 10 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों लोग गुजरात के रहने वाले है और इनके पास इस पैसों का कोई रिकॉर्ड भी नहीं है। पुलिस को ये भी शक है कि हो सकता है कि इन पैसों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान किया जाना हो।
सितारगंज- दल बदल की राजनीति लगातार जारी है। कार्यकर्ता चुनावी से चंद दिनों पहले भी पाला बदलने में लगे है। सितारगंज विधानसभा सीट से बीएसपी उम्मीदवार के मौजूदगी में बीजेपी और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीएसपी में शामिल हुए। सितारगंज से नारायण पाल बीएसपी के उम्मीदवार है और वो जीत का दावा भी कर रहे है।
डोईवाला- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 12 जनवरी है।
लिहाजा सभी उम्मीदवार अपने पर्चे दाखिल कराने में जुट गए हैं। देहरादून में पूर्व सीएम और डोईवाला विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश पोखरियाल समेत कई दूसरे नेताओं ने नामांकन किया। रायपुर विधासभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उमेश जोशी ने भी पर्चा भर दिया है। हर नेता अपनी अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं।
रामनगर- रामननगर विधानसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार अमृता रावत ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के मौके पर अमृता रावत के साथ उनके काफी समर्थक भी पहुंचे। इसके अलावा पौड़ी से कांगे्रस सांसद सतपाल महाराज और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य भी मौजूद रहे। अमृता रावत लगातार दो बार उत्तराखंड विधासभा तक पहुंची हैं। 2002 और 2007 में अमृता ब्यूरोखाल विधानसभा सीट से विधायक बनीं। अमृता रावत को लेकर कांग्रेस में खास उत्साह है इलाके के लोग भी मानते हैं के अगर अमृता रावत जीततीं हैं तो विकास में तेजी आएगी। अमृता विधायक होने के साथ साथ सांसद सतपाल महराज की पत्नी भी हैं ऐसे में उनका सियासी तर्जुबा काफी ज्यादा रहा है। लिहाजा लोग उनसे काफी उम्मीद लागए बैठे हैं। वहीं रामनगर से ही बीजेपी उम्मीदवार दीवान सिंह बिष्ट ने भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। दीवान सिंह का कहना है कि वो विकास और महंगाई के मुददे को लेकर जनता के बीच जा रहे है। साथ ही उन्होंने अपनी जीत की बात फिर से दोहराई। रामनगर से ही निर्दलीय उम्मीदवार हेमचंद्र भट्ट ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। हेमचंद्र अपने समर्थकों की भीड के साथ नामांकन केंद्र पर पहुंचे और पर्चा दाखिल किया। इस दौरान हेमचंद्र भट्ट के सर्मथकों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और उन्हें चुनाव में भारी बहुमत से जीताने की बात भी कही। हेमचन्द्र का दावा है कि राजनीति पार्टियां सिर्फ अपने फायदे के लिए ही सोचती हैं और जनता के बारे में कोई नहीं सोचता इसलिए इस बार रामनगर की जनता निर्दलीय उम्मीदवार पर भरोसा जताकर नया इतिहास रचेगी।
बजपुर- बाजपुर से कांग्रेस उम्मीदवार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने भी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अपने मुखिया को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने भी कमर कस ली है। प्रचार को रफ्तार देने के मकसद से ही बाजपुर में चुनाव कार्यालय भी खोला गया है। यशपाल आर्य यहां खुद पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं बाजपुर के मतदाता भी यशपाल से विकास की आस लगाए बैठे हैं। जनता को भरोसा है कि यशपाल के विधायक बनने से बाजपुर में विकास की बयार बहेगी।
देहरादुनः धर्मपुर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी सलीम अहमद ने अपना नामांकन भर दिया है। इसके साथ सलीम अहमद ने अपना जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है। इसी के मददेनजर उन्होंने दीप नगर इलाके में अपना चुनावी कार्यालय भी खोले है। सलीम अहमद ने कहा कि दीप नगर इलाके मे मलिन बस्तियां है और इन बस्तियो मे रहने वाले लोगो का सिर्फ चुनावी फायदा लेने के लिए राजनितिक पार्टिया इस्तेमाल करती है।
रुड़की- रुड़की से बीजेपी उम्मीदवार सुरेश जैन जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। चुनावी को लेकर सुरेश जैन अपने कार्यकर्ताओं की लगातार बैठकें कर रहे है। चुनाव को लेकर ना सिर्फ सुरेश जैन कमर कस चुके है बल्कि पार्टी कार्यकर्ता भी जी जान से उनके साथ होने का दावा कर रहे है।
विकासनगर- विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ जमकर चुनाव प्रचार चल रहा है वहीं इस बीच नामांकन का काम भी जारी है। विकासनगर में कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सहसपुर विधानसभा सीट से बीएसपी उम्मीदवार साहब सिंह पुंडीर ने अपना नामांकन दाखिल किया। साहब सिंह के नामांकन के दौरान काफी तादात में पार्टी के समर्थक पहुंचे थे। साहब सिंह ने एक बार फिर से अपनी जीत की बात दोहराई।
हल्द्वानी- बीजेपी ने उम्मीदवारों का टिकट क्या फाइनल किए, पार्टी के कई कार्यकर्ता बगावत पर उतर आए है। उधर कांग्रेस एक-एक कर बीजेपी के कई दिग्गजों को अपने खेमे में शामिल कर रही है। आलम ये है कि बीजेपी के कई दिग्गज कांग्रेस में शामिल हो चुके है। बीजेपी के पूर्व सभासद नरेंद्रजीत सिंह रोडू भी कांग्रेस के साथ हो गए है। हल्द्वानी में इंदिरा हृदयेश की मौजूदगी में नरेंद्रजीत ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नरेंद्रजीत की माने तो बीजेपी ने टिकट बंटवारे की अनदेखी की है।
काशीपुर- काशीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हरभजन सिंह चीमा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। चीमा ने अपने कार्यकार्तओं के साथ गिरई, पैगा शिवलपुर समेत कई गांवों का दौरा किया। यहां उन्होंने नुक्कड़ सभाओं के जरिए भी लोगों को अपनी नीतियां बताईं। चीमा ने दावा किया कि 2012 विधानसभा चुनाव में काशीपुर सीट बीजेपी के खाते में ही आएगी और राज्य में सरकार भी बीजेपी की ही बनेगी। चीमा ने कहा कि पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजीव अग्रवाल के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
गंगोलीहाट- गंगोलीहाट विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार नारायण राम आर्य ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। नारायण राम 2002 में भी गंगोलीहाट विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद इस बार भी नारायण राम ने जनता के बीच जाने का सिलसिला तेज कर दिया है और अपनी जीत का दावा भी करने लगे हैं। नारायण राम को भरोसा है कि गंगोलीहाट की आवाम उनका साथ देगी और उन्हें भारी बहुमत से जिताएगी। नारायण राम ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनना भी तय माना है। नारायण राम ने बीजेपी सरकार पर गंगोलीहाट की अनदेखी का आरोप भी लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जतना अपने समर्थन कांग्रेस को देकर इसका बदला लेगी।

Monday, 9 January 2012
उत्तराखंड की बड़ी ख़बरें
मंगलवार, 10 जनवरी
चुनावी सरगर्मियां
पिथौरागढ़- सबसे पहले दर्दनाक हादसे की ख़बर....पिथौरागढ़ में हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। हादसा डीडीहाट के चर्मा में हुआ। ये सभी लोग बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल के नामांकन में शामिल होने जा रहे थे। उराखंड ख़बर पर हादसे की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
पौड़ी- सीएम खंडूरी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम ने पौड़ी में अपना पर्चा दाखिल किया। मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी बर्फबारी की वजह से बीच रास्ते में फंस गए थे। जिसके बाद सीएम ने करीब 6 किमी का पैदल सफर तय किया और फिर उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। आपको बता दें कि सीएम खंडूरी कोटद्वार से चुनाव लड़ रहे हैं।
बाजपुर- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और बाजपुर से उम्मीदवार यशपाल आर्य ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। यशपाल आर्य के नामांकन को लेकर बाजपुर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये थे। इस दौरान काफी तादात में यशपाल आर्य के समर्थक मौजूद थे। चुनाव जीतने के बाद सीएम पद की दावेदारी को लेकर यशपाल आर्य ने साफ किया कि फिलहाल उनका फोकस कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाना है। इसके बाद आलाकमान जो भी फैसला करेगा वो सबको मंजूर होगा।
देहरादून- राजधानी देहरादून में भी कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। इसमें धरमपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रकाश सुमन ध्यानी धरमपुर से ही कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश अग्रवाल और रायपुर से बीजेपी उम्मीदवार तीरथ सिंह रावत भी शामिल थे। नामांकन के बाद हर उम्मीदवार ने जीत का दावा किया।
हरिद्वार- नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन रोशनाबाद जिला मुख्यालय पर बीएसपी के कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पिरान कलियर सीट से उम्मीदवार शहजाद, भगवानपुर सीट से सुरेंद्र राकेश, रुड़की से नैय्यर काजमी पर्चा भरने पहुंचे। वहीं रुड़की से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप बत्रा ने भी पर्चा दाखिल किया। साथ ही हरिद्वार सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मदन कौशिक ने भी नामांकन दाखिल किया।
रुद्रपुर- रुद्रपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार तिलक राज बेहड़ ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर बेहड़ के साथ उनके समर्थकों की काफी तादात थी। बेहड़ चार बार विधायक रहे चुके है और इस बार भी वो जीत का दावा कर रहे है।
रानीखेत- कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रानीखेत में कई कांग्रेसी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन किए। द्वाराहाट से कांग्रेसी उम्मीदवार मदन बिष्ट भी अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान मदन बिष्ट के साथ उनके समर्थक भी भारी तादात में पहुंचे। पर्चा दाखिल करने के बाद मदन बिष्ट ने 2012 में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने का दावा भी किया।
लालकुआं- लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार हरेंद्र बोरा जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बोरा लोगों से डोर-डू-डोर मिल रहे हैं और कांग्रेस के समर्थन में वोट मांग रहे है। हरेन्द्र बोरा का दावा है कि वो भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। हरेन्द्र आज अपना नामांकन कर रहे हैं इसके लिए उन्हें समर्थकों की भारी भीड़ जुटने की भी उम्मीद है।
रामनगर- रामनगर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हेमचंद्र भट्ट लोगों से डोर-डू-डोर जाकर मिल रहे हैं। हेमचंद्र भट्ट का दावा है कि इलाके के लोग उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं। हेमचंद्र आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर हेमचंद्र तैयारी पूरी कर चुके है। उनका कहना है कि नामांकन के दिन भी भारी तादात मंे लोगों की भीड जुटेगी।
खानपुर- खानपुर सीट से बीजेपी ने रविंद्र पनियाला को अपना उम्मीदवार बनाया है। चुनावी तैयारियों के मददेनजर रविंद्र पनियाला ने ढंडेरा में अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे। साथ ही भारी तादात में रविंद्र के समर्थक भी मौजूद रहे।
रुड़की- पूर्व कांग्रेसी नेता मनोहर लाल ने टिकट ना मिलने पर रुड़की से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। मनोहर लाल ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनका दावा है कि इलाके की जनता उन्हें पूरा समर्थन दे रही है।
श्रीनगर- श्रीनगर प्रशासन के हाथ-पांव उस वक्त फूल गए जब एक हेलीकॉप्टर बगैर किसी सूचना के जीएनटी मैदान में उतर गया। हेलीकॉप्टर के उतरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हेलीकॉप्टर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक एक निजी कंपनी का ये हेलीकॉप्टर था जो सीएम खंडूरी को लेने के लिए पौड़ी जा रहा था। खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर के पायलट को श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
उत्तरकाशी- पहाडों में हो रही बर्फबारी से रास्ते भी बंद पडे है। उत्तरकाशी में इलाके का जायजा लेने पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक भी चैरंगी के पास बर्फबारी में फंस गए। भारी बर्फबारी की वजह से रोड पर कई-कई फीट तक बर्फ जमा हो गई जिससे रोड पूरी तरह से ब्लॉक हो गई है। ऐसे में जेसीबी मशीन की मदद से रोड से मलबा हटाया जा रहा है। लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी प्रशासन के लिए भी सिरदर्द बन गई है। एक तरफ इससे यातायात प्रभावित हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सैलानियों के चेहरे भी खिल उठे है। एक तरफ पहाड़ों जमकर बर्फबारी हो रही है तो वहीं चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि चुनाव तय वक्त पर ही होंगे।

Subscribe to:
Posts (Atom)
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड (Covid-19)...