Friday, 8 July 2011

मंहगाई के खिलाफ रैली

मंहगाई के खिलाफ रैली कर भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया लेकिन पार्टी की पहली चुनावी रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी व भगत सिंह कोश्यारी शामिल नहीं हुए। खंडूड़ी व कोश्यारी की गैरमौजूदगी की भगवा खेमे में चर्चा रही। हालांकि, चुनाव प्रभारी राजनाथ सिंह ने दोनों के कार्यकाल की तारीफ की। ऋषिकुल मैदान में मंहगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की रैली को बड़े जोर-शोर से प्रचारित किया गया था। इसे राज्य में विधानसभा चुनाव का आगाज रैली बताते हुए प्रदेश के सभी बड़े नेताओं के रैली में जुटने की बात कही गई।करीब साढ़े तीन बजे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश चुनाव प्रभारी राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मंच पर पहुंचे। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के रैली में न आने से भगवा खेमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, प्रदेश चुनाव प्रभारी राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन के अंत में खंडूड़ी व कोश्यारी के मुख्यमंत्रित्व काल का जिक्र कर चर्चाओं पर विराम लगाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भुवन चंद खंडूड़ी व उनसे पहले भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री रहते बेहतरीन कार्य किया।

बैंक चालान से जमा होगी फीस

देहरादून, सूबे में पालीटेक्निक की 10519 डिप्लोमा सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 14 जुलाई से शुरू होगी। सरकार ने यह भी तय किया कि काउंसिलिंग की 600 रुपये फीस भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में चालान के जरिए जमा की जाएगी।सूबे के 63 पालीटेक्निकों में डिप्लोमा सीटों में दाखिले को ऑनलाइन काउंसिलिंग का पहला चरण 14 से 20 जुलाई तक चलेगा।

चुनावी शंखनाद की तैयारी

तीर्थनगरी हरिद्वार में प्रदेश भाजपा गंगा किनारे एकजुटता के तराने गाते दिखाई देगी। हालांकि मौका तो केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे पर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में होने वाली रैली का है, लेकिन इसी बहाने भाजपा उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद की तैयारी में भी है, और वह भी पूरी एकजुटता के साथ। रैली में मुख्यमंत्री, सभी पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्षों समेत खासा बड़ा जमावड़ा लगाया जा रहा है। राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश चुनाव प्रभारी की अपनी नई जिम्मेदारी का आगाज भी करेंगे।
अरसे से अंदरूनी झंझावातों से जूझ रही भाजपा के लिए हरिद्वार रैली नई शुरुआत साबित हो सकती है। कहने को तो यह आयोजन पार्टी के उस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में महंगाई के खिलाफ केंद्र की घेराबंदी की जा रही है, लेकिन मौजूदा सियासी परिदृश्य में उत्तराखंड में इसके कई अन्य निहितार्थ भी हैं। खासकर इसलिए भी, क्योंकि यह आयोजन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के प्रदेश चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद हो रहा है और इसमें वह शिरकत भी कर रहे हैं।

Thursday, 7 July 2011

चमोली,,,,,नहीं मिला खाद्यान्न का एडवांस कोटा

गोपेश्वर,  : पहाड़ों में बारिश के चलते सरकार ने हाई अलर्ट घोषित किया है, लेकिन बारिश से होने वाली आपदा में खाद्यान्न की कमी न हो, इससे निपटने के लिए अभी तक जिले को एडवांस कोटा आवंटित नहीं किया है। प्रतिवर्ष यह कोटा जून माह में ही आवंटित हो जाता है। जुलाई, अगस्त व सितम्बर में बारिश के चलते पहाड़ों में मोटर मार्गो का अवरुद्ध होना आम बात है। यही नहीं मार्ग अवरूद्ध होने के चलते कई बार जिला खाद्यान्न संकट से जूझ चुका है। यहां तक कि गत वर्ष तो हेलीकॉप्टर से राशन पहुंचाया गया था, लेकिन पिछले वर्षो में आई आपदा से शासन प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। चमोली जिले में वर्षाकाल के माह में एडवांस कोटे के रूप में खाद्यान्न आवंटित होता आया है। यह खाद्यान्न जिले के हर विकासखंड के महत्वपूर्ण स्थानों पर 16 खाद्यान्न गोदामों में जमा रखा जाता था। इससे आपदा से पूर्व खाद्यान्न गोदामों में पर्याप्त भंडारण होने के चलते जनता को खाद्यान्न संकट से निजात मिलती थी। यही नहीं यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों को भी खाद्यान्न संकट का सामना नहीं करना पड़ता था, लेकिन इस वर्ष जुलाई माह में भी खाद्यान्न का तीन माह का एडवांस कोटा चमोली को आवंटित नहीं हुआ है

इंजीनियरों को बनाया बंधक

दौला बाजन सिनार मोटर मार्ग पर दो साल बीत जाने के बाद भी लगभग सातकरोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मोटर मार्ग के निर्माण में हो रही,,अनियमितताओं से आजिज आये सैकडों ग्रामीणों ने आज निर्माण खंड व कार्यदायी संस्था के दो इंजीनियरों को घंटो बंधक बनाएं रखा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मोटर मार्ग का निर्माण तय सीमा में पूरा नही किया गया तो वे उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे। एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से दौला बाजन सिनार मोटर मार्ग का निर्माण का कार्य असोम की नियामी कम्पनी को दिया गया था। अपै्रल 2010 में इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होकर अगस्त 2011 में पूरा हो जाना था लेकिन इस मार्ग के एक से सात किलोमीटर तक के मार्ग पर अभी तक कार्यदायी संस्था द्वारा कोई भी कार्य शुरू नही कराया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार्यदायी संस्था को कार्य देने से पहले ग्रामीण इस कच्चे मार्ग पर अपने वाहनों से आवाजाही कर लेते थे। लेकिन कार्यदायी संस्था ने इस मार्ग पर जेसीबी चलाकर इस मार्ग को और ऊबड़-खाबड़ कर दिया है और कार्य पूरी होने की तिथि का समय नजदीक होने के बाद भी इसमें कोई कार्य शुरू नही कराया है।

पुल जटवाड़ा में चार शव मिले,सनसनी

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मृतकों के कपड़ों की जमा-तलाशी में कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उनकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी उनकी जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विधायक के भाई और प्रधानपति के खिलाफ रिपोर्ट

ब्लाक बीडीसी की बैठक में हुए हंगामे के बाद तीन पक्षों की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार देर रात मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। इसमें दो मामले दलित उत्पीड़न के दर्ज हुए हैं। उनकी जांच सीओ मंगलौर करेंगे, जबकि तीसरे मामले की जांच भगवानपुर थाना पुलिस ही करेगी। बुधवार को भगवानपुर ब्लाक की बीडीसी की बैठक में प्रधानपति उस्मान के खुद को सांसद प्रतिनिधि बताकर बैठक में शामिल होने पर हंगामा और मारपीट हो गई थी। यह सब कुछ प्रमुख सचिव गृह राजीव गुप्ता की मौजूदगी में होने से पुलिस घटना के बाद से ही खासे दबाव में थी। इस मामले में बुधवार को ही तीन पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। आला अफसरों से वार्तालाप करने के बाद भगवानपुर थानाध्यक्ष जवाहर लाल ने सभी मामले देर रात दर्ज करा दिए। इसमें भगवानपुर बसपा विधायक सुरेंद्र राकेश की ओर से शाहपुर निवासी उस्मान के अलावा महमूद, अय्यूब व रिजवान आदि बीस लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास करने, जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं शाहपुर की प्रधान शहजादी पत्‍‌नी उस्मान ने विधायक सुरेंद्र राकेश के भाई जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश, जिला पंचायत सदस्य सिया देवी के पति तीरथपाल व मौहम्मद अफजाल पर गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एक मामला ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख रचना देवी ने भी पूर्व मंडी के चेयरमैन देवेंद्र अग्रवाल के पुत्र रचित अग्रवाल, सुशील चौधरी व मौहम्मद इस्लाम पर जाति सूचक शब्द एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...