Thursday, 1 April 2021

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

 

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड (Covid-19) की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आना है। हरिद्वार कुंभ मेला 2021 (Hardwar Kumbh) के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिसके तहत श्रद्धालुओं को (Kumbh Haridwar) के लिए रजिस्ट्रेशन (Kumbh Hardwar) (Kumbh Registration) कराना जरूरी है। साथ ही कोविड 19 (Kumbh Covid Report) भी लेकर आनी है। कुंभ में तीन शाही स्नान (Kumbh Snan, Kumbh Shahi Snan) होने हैं। जिनकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

https://www.haridwarkumbhmela2021.com/






हरिद्वार में बैरागी संतों की अपर मेला अधिकारी के साथ कहासुनी

आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। अव्यवस्थाओं से नाराज हरिद्वार के बैरागी संतों ने मेला प्रशासन को खरी खोटी सुना दी। साथ ही अपर मेला अधिकारी के साथ संतों की कहासुनी भी हुई है। 

बताया जा रहा है कि कुंभ के अधूरे कामों को लेकर बैरागी संत इतने नाराज हो गए कि उन्होंने अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह को खूब खरी खोटी सुनाई। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल की माने तो मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने अपर मेला अधिकारी को धक्का भी दिया। 

अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह बैरागी कैंप में व्यवस्थाओं को देखने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद हरवीर सिंह और संतों के बीच व्यवस्था पूरी ना होने को लेकर मामला गरमा गया। बताया जा रहा है कि बैरागी संत लाइट की व्यवस्था ना होने से नाराज थे जिसके बाद नाराज संतों ने अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह के साथ धक्का-मुक्की कर दी



मामला गरमाने के बाद मौके पर कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल  फोर्स सहित पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संतों से बात की। उधर मामले पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि ये घटना निंदनीय है और इसकी जांच होनी चाहिए। अखाड़ा परिषद ने एक टीम बनाई है जो मामले की जांच करेगी। 

Wednesday, 31 March 2021

हरिद्वार महाकुंभ में स्नान के लिए क्या करें

अगर आप हरिद्वार महाकुंभ में स्नान के लिए आने की सोच रहे हैं तो आपको कोविड के निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार हरिद्वार महाकुंभ में आने के लिए क्या करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाकुंभ 30 अप्रैल तक चलेगा। 30 अप्रैल तक तीन शाही स्नान होने हैं। 12 अप्रैल, 14 अप्रैल और 27 अप्रैल को शाही स्नान होंगे। इस दिन अखाड़ों के संत स्नान करते हैं। इसके लिए पूरे महीने कुंभ चलता रहेगा इसलिए अभी कभी भी स्नान के लिए आ सकते हैं।


जब भी आप हरिद्वार आने की सोचें उससे तीन दिन पहले अपनी कोविड की RT-PCR जांच जरूर करवा लें। कोविड की जांच निगेटिव होने पर ही महाकुंभ में स्नान की इजाजत मिलेगी। कोविड निगेटिव जांच आने के बाद आप महाकुंभ 2021 के लिए बनाई गई वेबसाइट https://www.haridwarkumbhmela2021.com/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा लें। जब आप वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करेंगे तो वहां पर आपसे आपका नाम के अलावा आपकी पर्सनल डिटेल और कोविड निगेटिव रिपोर्ट अपलोड करने के लिए मांगी जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके पास आपकी रजिस्ट्रेशन संख्या आ जाएगी। जिसके बाद आप महाकुंभ में स्नान के लिए जा सकते हैं। ध्यान रखें कि कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ में रखना जरूरी है। 

हरिद्वार महाकुंभ के शाही स्नान कब कब होंगे

 

हरिद्वार महाकुंभ के लिए पहला शाही स्नान 11 मार्च को हो चुका है।

12 अप्रैल को दूसरा शाही स्नान होगा। 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। इसलिए इस पर काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

14 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर तीसरा शाही स्नान होगा।

27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के मौके पर चौथा शाही स्नान होगाा।




हरिद्वार महाकुंभ के लिए एडवाइजरी

 

हरिद्वार महाकुंभ के लिए हेलप्लाइन नंबर- 1902

मेला प्रशासन ने महाकुंभ में आने की सोच रहे श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 1902 नंबर पर कॉल कर कुंभ से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।

महाकुंभ की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन

haridwarkumbhmela2021.com वेबसाइट पर जानकर आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिससे मेला प्रशासन के पास ये आंकड़ा रहेगा कि कुंभ में कितने लोग आ रहे हैं।

 

महाकुंभ के लिए उत्तराखंड सरकार की एडवाइजरी

https://www.haridwarkumbhmela2021.com/wp-content/uploads/2021/03/kumbh-mela-uttarakhand-state-sop.pdf

 

महाकुंभ के लिए केंद्र सरकार की एडवाइजरी https://www.haridwarkumbhmela2021.com/wp-content/uploads/2021/01/sops-for-kumbh-21.pdf

 

अप्रैल महीने में उत्तराखंड आने पर रहिए सावधान

 

अगर आप अप्रैल महीने में उत्तराखंड आने की सोच रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरुरत है। क्योंकि आज से महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। ऐसे में चाहे आप महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रहे हो या फिर आप देवभूमि में कहीं पर भी घूमने की योजना बना रहे हो, आपको कोविड की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आना जरूरी होगा। उत्तराखंड के सभी बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही है। इस दौरान इस बात की पड़ताल की जा रही है कि आखिरकार किसके पास कोविड की निगेटिव रिपोर्ट है और किसके पास नहीं। तो कहा जा सकता है कि अप्रैल महीने में महाकुंभ के समापन तक उत्तराखंड आने पर आपको सरकार की गाइडलाइंस का ध्यान रखना चाहिए ताकी आप यहां पहुंचने के बाद परेशान ना हो। ये भी हो सकता है कि आपको वापस लौटना पड़ जाए। इसलिए जरूरी है कि सरकार के निर्देशों का पालन करें।

 

हरिद्वार महाकुंभ के लिए हेलप्लाइन नंबर- 1902

मेला प्रशासन ने महाकुंभ में आने की सोच रहे श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 1902 नंबर पर कॉल कर कुंभ से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।

महाकुंभ की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन

haridwarkumbhmela2021.com वेबसाइट पर जानकर आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिससे मेला प्रशासन के पास ये आंकड़ा रहेगा कि कुंभ में कितने लोग आ रहे हैं।

 

महाकुंभ के लिए उत्तराखंड सरकार की एडवाइजरी

https://www.haridwarkumbhmela2021.com/wp-content/uploads/2021/03/kumbh-mela-uttarakhand-state-sop.pdf

 

महाकुंभ के लिए केंद्र सरकार की एडवाइजरी https://www.haridwarkumbhmela2021.com/wp-content/uploads/2021/01/sops-for-kumbh-21.pdf

 

आज से हरिद्वार महाकुंभ की शुरुआत, 72 घंटे पहली कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी

आज से हरिद्वार में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। महाकुंभ 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 12 अप्रैल को शाही स्नान भी होने जा रहा है। मगर कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट या कोविड वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट साथ लेकर आना होगा, तभी उन्हें कुंभ में स्नान की इजाजत मिलेगी। मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि केंद्र की एसओपी के मुताबिक कुंभ के दौरान आने वाले हर एक श्रद्धालु को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी,, इसके साथ ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना भी अनिवार्य होगा,, वहीं उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कुंभ में कोरोना के सभी नियमों का पालन करें। 

विकासनगर के कालसी में आग से हड़कंप


 विकासनगर के कालसी तहसील अन्तर्गत बोहरी गांव के पास आग लग गई। इस आग से हर भरे पेड़ जलकर खाक हो गए। आग लगने की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

मुख्यमंत्री तीरथ रावत की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव


 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद उनकी पत्नी रश्मि रावत भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। सूखी खांसी की शिकायत पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव आया है। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में होम आईसोलेशन में रखा गया है।


उत्तराखंड पुलिस रैंकर्स भर्ती का परिमाण घोषित

 उत्तराखंड में लंबे समय बाद आखिरकार पुलिस विभाग के रैंकर्स प्रमोशन परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट uttarakhandpolice.uk.gov.in पर देखा जा सकता है।

21 फरवरी को उत्तराखंड पुलिस विभाग के हेड कॉन्स्टेबल से दरोगा बनने और कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल बनने के लिए रैंकर्स प्रमोशन परीक्षा प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में आयोजित की गई थी। 

ये परीक्षा देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, श्रीनगर सहित टिहरी के 34 परीक्षा केन्द्रों में दो पालियों में आयोजित करायी गई थी। जिसमें कुल 9936 पुलिस अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। 

Tuesday, 30 March 2021

सल्ट चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

 

अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा के लिए होने जा रहे उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज सल्ट में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत, देवेंद्र यादव के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ पदाधिकारी का शेड्यूल जारी हुआ है। 



बुझ नहीं रही बागेश्वर के जंगल की आग, जिला कार्यालय परिसर तक पहुंची आग

 

बागेश्वर के जंगलों में लगी आग बुझने के नाम नहीं ले रही है। मंगवार को जंगल में लगी आग जिला कार्यालय के परिसर के क़रीब तक पहुंच गई। कलेक्ट्रेट कर्मियों ने फ़ायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह से आग को काबू किया। फ़ायर सीज़न में बागेश्वर वन रेंज में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी है। जिस वन विभाग की भी मुश्किल बढ़ गई है।

रुद्रपुर में कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत



 उत्तराखंड में कोरोना अब जानलेवा साबित हो रहा है। रुद्रपुर में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 70 साल थी। वो  हफ्ते भर पहले ही पंजाब से अपने घर लौटी थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत कोरोना की वजह से हो गई। नगर निगम के कर्मचारियों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार किया

सल्ट उप चुनाव में कांटे की टक्कर, आमने-सामने महेश जीना और गंगा पंचोली

भाजपा कांग्रेस, उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही सल्ट उपचुनाव की सियासी जंगल दिलचस्प हो गई है। भाजपा की तरफ से सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को प्रत्याशी बनाया गया है। महेश जीना ने नामांकन दाखिल कर दिया है। महेश जीना को उम्मीद है कि सल्ट की जनता का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा।



बीजेपी ने महेश जीना को टिकट देकर सहानुभुति का दांव खेला है। ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बयानों में भी साफ झलक रही थी। भाजपा सहानुभूति की वोट बटोरना चाहती है। इसलिए उसने महेश जीना के भाई को ही मैदान में उतारा है। उधर कांग्रेस की तरफ से सल्ट में गंगा पंचोली मैदान में हैं। गंगा पंचोली ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है।वो भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही हैं। भाजपा की कोशिश है कि सल्ट सीट पर फिर से काबिज हुआ जाए। मगर सत्ताधारी पार्टी के लिए सल्ट उपचुनाव चुनौती भरा माना जा रहा है, क्योंकि विपक्षी दल कांग्रेस भी इस सीट पर अच्छा खासा दमखम रखती है। पिछले चुनाव में गंगा पंचोली ने भाजपा को टक्कर दी थी और वो सिर्फ 3000 वोटों के अंतर से हारी थीं।



उत्तराखंड में कोरोना के मामले एक लाख के पार, दून के चार इलाकों में लॉकडाउन

उत्तराखंड में कोरोना के केस एक लाख के पार पहुंच गए हैं। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए देहरादून के सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक क्षेत्र का एक इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिसके चलते देहरादून में ही चार कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। इनमें गोलवे कोटेज सेंट जोर्ज स्कूल बार्लोगंज मसूरी, नेहरू कालोनी देहरादून स्थित मकान नंबर 144 का क्षेत्र, ऋषिकेश में गुमानीवाला क्षेत्र की गली नंबर तीन शामिल हैं। यहां लॉकडाउन वाली स्थिति है। यहां के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। आवश्यक वस्तु लेने के लिए परिवार के एक सदस्य ही सरकारी मोबाइल वाहन तक जा सकेगा।



1- देहरादून के सरस्वती सोनी लक्ष्मण चौक इलाके में पूर्णतया किया गया लॉक डाउन

2- कोरोना के मामले बढ़ते हुए लिया गया फैसला

3- डीएम देहरादून ने जारी किए आदेश



होली पर हुए हुड़दंग की वजह से चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

 


देहरादून में होली के दिन हुए हुड़दंग को लेकर चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी है। दरअसल होली केदिन दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी दौरान बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों की तरफ से हाथापाई होने लगी। शहर में बवाल होता रहा मगर पुलिस कहीं पर नजर नहीं आई। जिस वजह से एसएसपी योगेंद्र यादव ने मामले पर संज्ञान लिया है। एसएसपी ने मामले में लापरवाही बरतने के चलते चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। लक्खीबाग चौकी इंचार्ज पंकज तिवारी को किया लाइन हाजिर



Thursday, 25 March 2021

धारचूला में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का स्वागत


धारचूला-कैबिनेट मंत्री बनने के बाद बिशन सिंह चुफाल पहली बार धारचूला पहुंचे तो उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े भी बजाए। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के दौरान तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में बिशन सिंह चुफाल को भी जगह मिली है। जिससे उनके समर्थक काफी खुश हैं।

बागेश्वर मेंABVP छात्रों का हंगामा, प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा

बागेश्वर में ABVP छात्र संघ ने प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीडी पांडेय राजकीय महाविद्यालय परिसर में छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि उन्हें जानकारी दिए बगैर खेल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। होली के मौके पर ज्यादातर छात्र-छात्राएं अपने घर गए हैं ऐसे में खेल कार्यक्रम का आयोजन करवाना कराकर बजट को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही है।

उपनल कर्मियों की मांगों को लेकर उप समित गठित

 

देहरादून- उपनल कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उप समिति गठित की गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर समिति बनाई गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर उपनल कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण/सम्यक परीक्षण समिति बनाई गई है। समिति में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड शासन उक्त उप समिति में सदस्य सचिव होंगे, प्रमुख सचिव न्याय, सचिव वित्त, सचिव कार्मिक, प्रबन्ध निदेशक उपनल, निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास, उत्तराखण्ड शासन सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे। उप समिति में प्रायोजित उपनल कर्मचारी महासंघ के 02 पदाधिकारी को भी सम्मिलित किया जायेगा। पदाधिकारियों को पृथक से सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित किया जायेगा।


ऋषिकेश में 27 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

 


ऋषिकेश--थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में 27 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव। 16 होटल कर्मचारियों सहित 8 यात्री शामिल हैं। जबकि 3 स्थानीय लोग हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये यात्री तमिलनाडु , हरियाणा  और गुजरात के रहने वाले हैं। 22 मार्च को मुनि की रेती क्षेत्र में 23 यात्री मिले थे कोरोना पॉजिटिव।


हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...