उत्तराखंड में कोरोना अब जानलेवा साबित हो रहा है। रुद्रपुर में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 70 साल थी। वो हफ्ते भर पहले ही पंजाब से अपने घर लौटी थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत कोरोना की वजह से हो गई। नगर निगम के कर्मचारियों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार किया
No comments:
Post a Comment