Sunday, 31 May 2015

हेमकुंड साहिब के लिए पहला जत्था रवाना, सीएम ने किया रवाना


हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए यात्रियों के पहला जत्था रवाना हो गया है। सीएम हरीश रावत ने जत्थे को रवाना किया। एक जून से हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरु होने जा रही है। हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर दी है। कपाट खुलने की यात्रा में शामिल होने के लिए छह हजार से अधिक सिख यात्री गोविंदघाट व जोशीमठ पहुंच चुके हैं। कपाट खुलने से पहले ही एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब जाकर पवित्र सरोवर में स्नान कर लौट भी चुका है। मकुंड साहिब में 55 कार्यकर्ता गुरुद्वारे में तैनात हो चुके हैं। इन कार्यकर्ताओं ने लंगर भी शुरू कर दिया गया है। हेमकुंड सरोवर में हालांकि अभी भी बर्फ जमी है, लेकिन बर्फ हटाकर पवित्र सरोवर में स्नान शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे व लक्ष्मण मंदिर से भी बर्फ हटा दी है। हेमकुंड साहिब यात्रा के बेस कैंप घांघरिया में भी 230 कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है। यहां भी लंगर शुरू हो चुका है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि 31 मई को गोविंदघाट से शुरू होने वाली यात्रा में शामिल होने के लिए चार हजार सिक्ख यात्री जहां गोविंदघाट पहुंच चुके हैं, वहीं दो हजार से अधिक सिख यात्री जोशीमठ पहुंच चुके हैं। -

Saturday, 30 May 2015

उत्तराखंड में लोग मरते रहे और अधिकारी करते रहे मौज-मस्ती


जून 2013 में जब उत्तराखंड भीषण आपदा से जूझ रहा था, केदारघाटी में लाशों के ढेर लगे थे, जान बचाने का संघर्ष चल रहा था और लोग भूख-प्यास से बिलबिला रहे थे। उस समय राहत एवं बचाव में लगे अधिकारी महंगे होटलों में रात गुजार भोजन में लजीज व्यंजन (चिकन-मटन-अंडे, मटर पनीर व गुलाब जामुन) का स्वाद ले रहे थे। सूचना के अधिकारी की एक अपील की सुनवाई में यह सब सामने आया। सूचना आयोग में प्रस्तुत आपदा के दौरान के राहत-बचाव कार्यों के बिल इसकी गवाही दे रहे हैं। यह देख सूचना आयोग अवाक रह गया। मामले के सामने आ जाने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जांच के आदेश दे दिए हैं। राज्य सूचना आयुक्त अनिल कुमार शर्मा ने आपदा के कार्यों में सैकड़ों करोड़ रुपये के घपले की आशंका जताते हुए सभी कार्यों की सीबीआइ या किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच कराने की गुजारिश मुख्यमंत्री से की थी। नेशनल एक्शन फोरम फॉर सोशल जस्टिस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने 27 दिसंबर, 2013 को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ व बागेश्वर के जिलाधिकारियों से जून 2013 में आई आपदा के दौरान राहत-बचाव के सभी कार्यों में व्यय धनराशि और इसमें जुटे अधिकारियों के खर्च की जानकारी मांगी थी। तय समयावधि में समुचित जानकारी न मिलने पर भूपेंद्र कुमार ने सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग की सख्ती के बाद जब जनपदों ने बिल देने शुरू किए तो मामले की सुनवाई कर रहे सूचना आयुक्त अनिल कुमार शर्मा अवाक रह गए। केदारघाटी की त्रासदी वाले रुद्रप्रयाग जनपद के ही एक मामले के बिल पर गौर करें तो आपदा की जिस घड़ी में लोगों के सिर पर छत नहीं थी और लोगों को पर्याप्त भोजन भी मयस्सर नहीं हो पा रहा था, उस दौरान राहत-बचाव कार्य में लगे कार्मिकों के ठहरने व खाने की व्यवस्था पर 25 लाख 19 हजार रुपये का खर्च आया। एक अधिकारी के होटल में ठहरने का जो किराया दर्शाया गया, वह 6750 रुपये था। भोजन मिलाकर यह राशि प्रतिदिन 7650 रुपये बैठ रही थी। चौंकाने वाली बात यह भी कि उस दौरान अधिकारियों ने आधा लीटर दूध की 194 रुपये कीमत अदा की। अपेक्षाकृत कम प्रभावित पिथौरागढ़, बागेश्वर जनपद में कुमाऊं मंडल विकास निगम ने 15 दिन आपदा प्रभावितों के सरकारी रेस्ट हाउस में ठहरने का चार लाख रुपये का बिल भेजा है। कई कार्य ऐसे हैं, जिन्हें आपदा से पहले ही पूरा दिखाया गया। जबकि, कुछ बिल आपदा वाले दिन के ही हैं। आपदा के दौरान अधिकारियों ने मोटरसाइकिल व स्कूटर में भी डीजल भर डाला। इस तरह की बिलों में तमाम अनियमितता मिलीं, जिस पर आयोग को संज्ञान लेकर सूचना आयोग को सीबीआइ जांच कराने की गुजारिश करनी पड़ी। उत्तराखंड के राज्य सूचना आयुक्त अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 'आपदा राहत में लगे कार्मिकों के खाने-पीने व ठहरने के बिल मानवता को शर्मसार करने वाले हैं। ये कार्मिक आपदा पीड़ितों की मदद और दायित्व निर्वहन के लिए गए थे या पिकनिक मनाने।' पिथौरागढ़ जनपद में अधिशासी अभियंता, जल संस्थान डीडीहाट ने एक कार्य को 28 दिसंबर 2013 को शुरू होना दिखाया, जबकि बिल में कार्य पूर्ण होने की तिथि 43 दिन पहले 16 नवंबर 2013 दिखाई गई। एक अन्य बिल में राहत कार्य आपदा से छह माह पहले 22 जनवरी 2013 को ही शुरू करना दर्शाया गया। नगर पंचायत डीडीहाट के 30 लाख 45 हजार रुपये के कार्यों के बिलों में कोई तिथि अंकित नहीं मिली। तहसीलदार कपकोट द्वारा 12 लाख रुपये आपदा पीड़ितों को बांटना दिखाया है, जबकि रसीद एकमात्र पीड़िता को पांच हजार रुपये भुगतान की लगाई गई। तहसीलदार गरुड़ ने आपदा राहत के एक लाख 83 हजार 962 रुपये बांटे और यहां भी रेकार्ड के तौर पर 1188, 816 रुपये की ही रसीद मिली। 16 जून 2013 को आई आपदा की भयावहता का पता प्रशासन को दो-तीन दिन बाद ही चल पाया था, लेकिन उत्तरकाशी में खाने-पीने आदि की सामग्री के लाखों रुपये के बिल 16 तारीख के ही लगा दिए गए। आपदा के समय मोटरसाइकिल (यूए072935), (यूए07ए/0881), (यूके05ए-0840), बजाज चेतक (यूए12/0310) में क्रमश: 30, 25, 15, 30 लीटर डीजल डालना दिखाया गया। थ्री व्हीलर (यूके08टीए/0844) व ए/एफ नंबर के एक वाहन में क्रमश: 30-30 लीटर डीजल डालने के बिल भी अधिकारियों ने संलग्न किए। बता दें कि पर्वतीय जिलों में थ्री व्हीलर चलते ही नहीं हैं। उपजिलाधिकारी के नाम से बनाए गए बिलों पर बिना नंबर के वाहनों में 21 जून से 09 जुलाई के मध्य क्रमश: 51795, 49329, 21733 रुपये के डीजल खर्च होना दिखाया गया। तहसील कर्णप्रयाग में राहत कार्य के तहत आपदा से करीब डेढ़ माह पहले के ईंधन बिल लगाए गए। चमोली के जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने आपदा से एक माह पहले के होटल बिल लगा दिए। डेक्कन हेलीकॉप्टर सेवा ने 24 जून की तारीख का जो बिल जमा किया है, उसमें ईंधन का चार दिन का खर्च 98 लाख 8090 रुपये दर्शाया गया है।

उत्तराखंड में जून 2013 की आपदा के दौरान मची थी लूट


देहरादून, जून 2013 में जब उत्तराखंड भीषण आपदा से जूझ रहा था, केदारघाटी में लाशों के ढेर लगे थे, जान बचाने का संघर्ष चल रहा था और लोग भूख-प्यास से बिलबिला रहे थे। उस समय राहत एवं बचाव में लगे अधिकारी महंगे होटलों में रात गुजार भोजन में लजीज व्यंजन (चिकन-मटन-अंडे, मटर पनीर व गुलाब जामुन) का स्वाद ले रहे थे। सूचना के अधिकारी की एक अपील की सुनवाई में यह सब सामने आया। सूचना आयोग में प्रस्तुत आपदा के दौरान के राहत-बचाव कार्यों के बिल इसकी गवाही दे रहे हैं। यह देख सूचना आयोग अवाक रह गया। मामले के सामने आ जाने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जांच के आदेश दे दिए हैं। राज्य सूचना आयुक्त अनिल कुमार शर्मा ने आपदा के कार्यों में सैकड़ों करोड़ रुपये के घपले की आशंका जताते हुए सभी कार्यों की सीबीआइ या किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच कराने की गुजारिश मुख्यमंत्री से की थी।

Friday, 29 May 2015

हरिद्वार में विधायक कुंवर प्रणव सिंह और खनन माफिया के बीच फ़ायरिंग


हरिद्वार में बाण गंगा इलाके में खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह और खनन माफिया के बीच फ़ायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि ये फ़ायरिंग बिशनपुर कुंडी इलाके मेंं हुई है। खनन माफिया और विधायक के समर्थकों के बीच करीब दो सौ राउंड फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि विधायक कुंडी इलाके में गंगा पर बने बांध का निरीक्षण करने के लिए सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ गए थे। इसी दौरान विधायक के समर्थकों पर खनन माफिया ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विधायक के समर्थकों की तरफ से भी फ़ायरिंग की गई है। जानकारी के बाद हरिद्वार से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल खुद मौके का मुआयना करने पहुंची।

रामदेव के भाई रामभरत को भेजा गया जेल


हरिद्वार के एक गांव में हुई हिंसा के मामले में योगगुरु रामदेव के भाई रामभरत को जेल भेज दिया गया है. रामभरत को बुधवार रात जुडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दरअसल, बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थि‍त पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क में बुधवार को फैक्ट्री कर्मचारियों और ट्रक यूनियन के सदस्यों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई थी. इस घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जबकि फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई थी. इसी मामले में पुलिस ने रामदेव के छोटे भाई रामभरत को गिरफ्तार किया था. पुलिस रामदेव के भाई रामभरत को पूछताछ के लिए कनखल थाने ले गई थी. पुलिस ने पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क से तीन राइफल भी जब्त कीं. iv

माधुरी दीक्षित को नोटिस


मैगी का विज्ञापन करने पर सुप्रसिद्घ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। नोटिस में विज्ञापन करने वाले दावों की रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही 15 दिन में जवाब नहीं देने पर एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की चेेतावनी दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशों पर नेस्ले कंपनी के प्रोडक्ट मैगी पर कार्रवाई जारी है। हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मैगी का विज्ञापन करने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को नोटिस भेजकर सात बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने नोटिस में जवाब मांगा है कि मैगी हेल्थ को मजेदार कैसी बनाती है। किस रिसर्च रिपोर्ट, लेबोरेट्री, वैज्ञानिक के आधार पर दावे किए हैं। कब विज्ञापन किया था और विज्ञापन वाले अनुबंध की प्रति भी मांगी गई है। साथ ही पूछा गया है कि विज्ञापन बनाने के लिए कितनी धनराशि प्राप्त हुई और अनुबंध कितने दिनों का है। उन्होंने बताया कि नोटिस में चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में जवाब नहीं दिया तो एकतरफा कार्रवाई करते हुए एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मैगी के दो सैंपल भरे, तीन को नोटिस जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने रानीपुर मोड़ पर स्थित विशाल मेगा मार्ट में बेचने के लिए रखे नेस्ले की मैगी के दो सैंपल लिए हैं। विभाग के तहसील रुड़की अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि सैंपल में मैगी टू मिनट मसाला, नूडल और मैगी वेज आटा नूडल के सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि सैंपल भरने के अलावा विशाल मेगा मार्ट प्रबंधक, सप्लायर राधे कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी, निर्माता कपंनी नेस्ले प्लांट पंतनगर को भी नोटिस भेजकर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।

Thursday, 28 May 2015

पैसे मांगे तो कांस्टेबल पर फायर


देहरादून: बुधवार देर रात सब्जी मंडी में शराब के नशे में दो सिपाहियों समेत चार युवकों ने पुलिसिया हनक दिखाई और दुकानदारों पर रौब गालिब किया। सिगरेट के पैसे मांगने पर तो इन्होंने एक दुकानदार की जान तक लेने का प्रयास किया। युवकों ने दुकानदार पर फायर झोंक दिए। दोनली बंदूक से आरोपियों ने एक के बाद एक चार फायर किए। गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से पुलिस ने कारतूस के खोखे भी बरामद किए। देर रात तक युवकों से पूछताछ जारी थी। आरोपियों में एक मंडी का आढ़ती व उसका मुंशी बताए जा रहे हैं। जबकि, दोनों कांस्टेबल आढ़ती के भाई हैं। बंदूक इनमें से एक के नाम रजिस्टर्ड बताई जा रही है।1मंडी में देर रात तक खाने व चाय की कुछ दुकानें खुली रहती हैं। जिनमें मंडी और आसपास के प्रतिष्ठानों में देर रात तक काम करने वाले लोग आते-जाते रहते हैं। इन दुकानों में चाय, सिगरेट आदि की दुकान जगमोहन शर्मा की भी है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे बिना नंबर की स्विफ्ट कार में चार युवक वहां आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने बेहद शराब पी हुई थी। इनमें से एक ने जगमोहन से सिगरेट मांगी, लेकिन जगमोहन ने पहले के उधार के पैसे मांगने चाहे। इस पर एक ने कार से दोनली बंदूक निकाली और दुकानदार पर फायर झोंक दिया। साथियों ने उसे पकड़ा तो उसने दूसरा फायर भी झोंक दिया। इतने में वह कार की तरफ दौड़ा तो लगा कि मामला शांत हो गया। लेकिन, कार से उसने फिर एक के बाद एक दो फायर कर डाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है।1एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों में गौरव व प्रिंस स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस में कांस्टेबल हैं और इन दिनों हरिद्वार में उनकी तैनाती है। जबकि दो अन्य आरोपियों में चंदन सिंह मंडी का आढ़ती और अक्षय उसका मुंशी है। उन्होंने बताया कि दोनली बंदूक कांस्टेबल गौरव के नाम रजिस्टर्ड है।संवाद सहयोगी, देहरादून: बुधवार देर रात सब्जी मंडी में शराब के नशे में दो सिपाहियों समेत चार युवकों ने पुलिसिया हनक दिखाई और दुकानदारों पर रौब गालिब किया। सिगरेट के पैसे मांगने पर तो इन्होंने एक दुकानदार की जान तक लेने का प्रयास किया। युवकों ने दुकानदार पर फायर झोंक दिए। दोनली बंदूक से आरोपियों ने एक के बाद एक चार फायर किए। गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

हरिद्वार में प्रशासन की मिलीभगत के बाण गंगा में खनन


हरिद्वार के बाण इलाके में खुलेआम खनन हो रहा है। मौके की पड़ताल करने पर पता चला कि बाण गंगा से पत्थर और रेत उठाकर पहले तो स्टोक सेंटर पर पहुंचाया जाता है। स्टोक सेंटर से बाद में इस पत्थर और रेत को पास ही में चल रहे स्टोन क्रशर पर पहुंचा दिया जाता है। इस तरह से इस पूरे गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा है। अब आपको इस पूरे गोरखधंधे के बारे में तफ्शील से बताते हैं। कहने को तो बाण गंगा में खनन पर पूरी तरह से पाबंदी है। मगर इसके बावजूद भी खनन जारी है। स्टोन क्रशर पर भंडारण की अनुमति से ज्यादा सामान मौजूद है। प्रशासन छापेमारी करता है। स्टोन क्रशर पर जुर्माना भी लगाया जाता है। मगर इसके बाद भी ये स्टोन क्रशर बंद नहीं हुए हैं। अब भी बाण गंगा में खुलेआम क्रशर चल रहे हैं और ये क्रशर वाले खुलेआम ही बाण गंगा से पत्थर और रेत ट्रॉलियों और डंपर के जरिए मंगवा रहे हैं जो कि पूरी तरह से अवैध है। इलाके के गांव के लोग कुछ मुनाफे के चक्कर में अपनी बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉली से गंगा से पत्थर और रेत भरकर पहले तो स्टोक सेंटर पर पहुंचाते हैं। स्टोक सेंटर वाले इनसे 13 से 16 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से पत्थर और रेत खरीदते हैं। स्टोक सेंटर से ही सारा माल स्टोन क्रशर पर पहुंचाया जाता है। स्टोक सेंटर वाले स्टोन क्रशर से 22 से 25 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से पत्थर और रेत खरीदते हैं। इतना ही नहीं अगर कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली वाला गंगा से पत्थर और रेत भरकर सीधे स्टोन क्रशर में पहुंचाना चाहे तो इसके लिए भी कोई मनाही नहीं है। गांव वालों की माने बाण गंगा में चल रहे है गणेश स्टोन पर तो खुलेआम बाण गंगा से खनन सामग्री आ रही है। इतना ही हीं नहीं इन्होंने बाण गंगा में अवैध रूप से काफी ज़मीन पर भी कब्जा कर लिया है। एक तरफ हरीश रावत सरकार अवैध खनन पर रोक लगाने का दावा करती है। मगर खननमाफिया पर किसी सरकारी फरमान का कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बाबा रामदेव के फूड पार्क के बाहर बवाल, एक की मौत


योग गुरु बाबा रामदेव से जुड़े प्रतिष्ठान पतंजलि हर्बल एंड फूड पार्क के उत्पादों की ढुलाई के ठेके को लेकर पार्क सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय ट्रक यूनियन के सदस्यों के बीच बुधवार को जमकर बवाल हुआ। लाठी-डंडे और पथराव के साथ ही फायरिंग में ट्रक यूनियन के एक सदस्य की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। सुरक्षा कर्मियों पर धारदार हथियार से भी हमला करने का आरोप यूनियन पदाधिकारियों ने लगाया। पुलिस ने बाबा रामदेव के भाई राम भरत सहित चार सुरक्षा गाडरें को हिरासत में लिया है। फूड पार्क का प्रबंधन राम भरत के पास है।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...