जौनसार बावर की लाइफ लाइन कालसी-साहिया-चकराता मोटर मार्ग जजरेड पुल व असनाड़ी के पास मलबा आने से अपराह्न 4 बजे से साढ़े 6 बजे बंद रहा। करीब आधा घंटे के बाद मार्ग एक बार फिर बंद हो गया। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था से साइड पर ही जेसीबी की व्यवस्था कराने की मांग की है। रविवार अपराह्न करीब 4 बजे पहाड़ दरकने से गिरे मलबे ने जजरेड पुल व असनाड़ी के पास कालसी-चकराता मोटर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। यातायात ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। विकासनगर व अन्य स्थानों से रोजाना चकराता आदि स्थानों पर नौकरी करने वाले लोग जाम में फंसे रहे।
No comments:
Post a Comment