ब्यूरो- गणतंत्र दिवस पर सीएम की ये घोषणा लोगांे के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। गणतंत्र दिवस पर सीएम ने रुद्रपुर और काशीपुर को नगर निगम बनाए जाने का ऐलान कर लोगों के जश्न को दोगुना कर दिया है। हर तरफ जश्न है और लोग सीएम का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। रुद्रपुर और काशीपुर को नगर निगम का दर्जा मिल गया है लिहाजा लोगों के खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। लोगों का मानना है कि नगर निगम बनने से शहर का विकास होगा, जिससे उनकी तरक्की के भी रास्ते खुलेंगे। लोगांे को उम्मीद है जिस तरह से सरकार ने नगर निगम की घोषणा की उसी तरह से नगर निगम भी शहर के विकास की तरफ ध्यान देगा। दो नए नगर निगम बनने के बाद अब उŸाराखंड में अब कुल 6 नगर निगम हो जाएंगे। इससे पहले देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुड़की नगर निगम का दर्जा हासिल कर चुके हैं। अब इंतजार उस पल का किया जा रहा है जब रुद्रपुर और काशीपुर नगर निगम का ढांचा बनकर तैयार हो जाएगा और शहर विकास की पटरी पर दौड़ने लगेगा।