Saturday, 24 March 2012
रिहा हुए इटली के नागरिक…?
भुवनेश्वरः दस दिन पहले माओवादियों ने ओड़िशा के कंधमाल जिले से अगुवा दो इटली के नागरिकों को शनिवार मध्य रात्रि
में छोड़े जाने की खबर है। इटली के बोसस्को पाओलो और क्लौडिओ कोलैंजेलों को छोड़े जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया को मिली खबर के अनुसार एक को कंधमाल जिले के ताजुंगिया और दूसरे को दारिंगबाड़ी के एक घर में रखा गया है। वहां पर ईसाई समुदाय के लोगों को विश्वास में लेकर अपहृतों को छोड़े जाने की योजना है। इससे पहले शनिवार को बीजद विधायक झिन्न हिक्का के अपहरण से सकते में आई ओड़िशा सरकार ने माओवादियों द्वारा अधिकृत मध्यस्थों से वार्ता रोक दी थी। अधिकृत वार्ताकार बीडी शर्मा और दंडपाणि मोहंती ने विधायक अपहरण मामले को गंभीर बताया था। उन्होंने माहौल को बातचीत के लायक न रहने की बात कही थी। उन्होंने इतालवी नागरिकों और विधायक की तत्काल रिहाई की मांग माओवादियों से की थी।
कांग्रेस में संघ की घुसपैठ: मदनी
देवबंदः जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नरसिंह राव का कार्यकाल देश और कांग्रेस पार्टी के लिए दुर्भाग्य का वक्त था। साथ ही कांग्रेस में आरएसएस मानसिकता वाले नेताओं की तूती बोलती थी। इसी दौरान बाबरी मस्जिद शहीद हुई। उन्होंने कहा कि जमीयत हमेशा से मुस्लिमों की सुरक्षा और तरक्की के लिए प्रयासरत रही। शनिवार को जमीयत के दो दिवसीय 29वें अधिवेशन के प्रथम चरण में जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि नरसिंह राव के कार्यकाल में शिवराज पाटिल जैसे संघी मानसिकता वाले नेता का गृहमंत्री बनना मुल्क के लिए अच्छा साबित नहीं हुई। उन्होंने आरएसएस नेता गुरु गोलवलकर के बयान की आलोचना की और कहा कि उन्होंने जो बयान दिया कि हिंदू हिंदुस्तान में प्राचीन काल से आबाद हैं और यहां हिंदू ही एक कौम है, वह बेजा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम इस देश में 1300 वर्ष से मौजूद है।
आईपीएस की खातिर अनशन पर बैठेंगे अन्ना़ 11 बजे से 5 बजे तक अनशन
आईपीएस की खातिर अनशन पर बैठेंगे अन्ना़ 11 बजे से 5 बजे तक अनशन
दिल्लीः अन्ना आज से जंतर-मंतर पर एक दिवसीय अनशन करने जी रहे हैं। अनशन मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आईपीएस नरेन्द्र सिंह की हत्या किए जाने के विरोध में किया जा रहा है। इसके लिए जंतर-मंतर भी तैयार हो गया है। अन्ना के सनर्थक जंतर मंतर पर पहुंचने लगें हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए शहीद होने वालों के परिजन व स्वयं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ने वाले कई लोग भी इस बार अन्ना आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। ये वे व्हिसल ब्लोअर हैं, जिन्होंने विभिन्न स्तर पर फैले सरकारी भ्रष्टाचार को लेकर मुहिम शुरू की।
अन्ना के आंदोलन में इन्हें शामिल करने के लिए मंच के सबसे करीब और ठीक सामने एक विशेष जगह बनाई गई है। यहां ऐसे 15 से 20 परिवारों के बैठने की खास व्यवस्था होगी। अन्ना के समर्थन में आए इन लोगों को फिलहाल पहाड़गंज में ठहराया गया है। अन्ना जंतर-मंतर पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। अन्ना के समर्थन के लिए देशभर से उनके समर्थक यहां जुट रहे हैं। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र से कई समर्थक रेल से यहां पहुंच चुके हैं, जबकि कई रविवार को जंतर-मंतर पहुचेंगे। आयोजकों ने बताया कि लोगों की तादाद को देखते हुए यहां व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Tuesday, 6 March 2012
विधानसभा चुनाव 2012 के अब तक के नतीजे
विधानसभा चुनाव 2012 के अब तक के नतीजे
हरिद्वार शहरः मदन कौशिक बीजेपी उम्मीदवार जीते
हरिद्वारः ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद जीते
लक्सरः संजय गुप्ता बीजेपी उम्मीदवार जीते
खानपुरः कुंवर प्रणव सिंह जीते
डीडीहाटः बिशन सिंह चुफाल बीजेपी उम्मीदवार जीते
सितारगंज से बीजेपी के किरण मंडल जीते
राजपुर से कांग्रेस के राजकुमार जीते
जसपुर से कांग्रेस के शैलेंद्र मोहन जीते
देहरादून कैंटः हरबंश कपूर बीजेपी से जीते
खटीमाः पुष्कर सिंह धामी जीते
इकबालपुरः हरीदास बीएसपी उम्मीदवार जीते
हल्द्वानी से इंदिरा हृयदेश जीती
नानकमत्ता से प्रेम सिंह जीते
रामनगर से अमृता रावत जीती
विकासनगर से कांग्रेस के नवप्रभात जीते
डोईवाला सीट से बीजेपी के रमेश पोखरियाल निशंक जीते
किच्छा से बीजेपी के राजेश शुक्ला जीते
नैनीताल से कांग्रेस की सरिता आर्या
रानीपुर से बीजेपी के आदेश चैहान
बाजपुर से यशपाल आर्या जीते
काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा जीते
Subscribe to:
Comments (Atom)
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत
हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड (Covid-19)...