Sunday, 4 September 2011

news


पहाड़ पर चढ़ाई को मैदान में तैयारी

रिद्वार, : पहाड़ पर 'हाथी' को चढ़ाने का रोडमैप बसपा हरिद्वार में तैयार करेगी। आठ सितम्बर को प्रदेश स्तरीय बैठक में सत्तासीन होने के कार्यकर्ताओं को बहनजी के नए सबक से रुबरु कराया जाएगा। बहनजी के नए फार्मूले को लेकर खुद प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर हरिद्वार पहुंचेगे। इस बैठक में सभी सत्तर सीटों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बुलाया है। उम्मीद है कि आठ सितम्बर को ही शेष सीटों पर उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी जाएगी।

सीएम को काले झंडे दिखाएंगे कांग्रेसी

लक्सर: लक्सर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में कांग्रेसी सोमवार को मुख्यमंत्री के लक्सर आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाएंगे।

निशंक आज लक्सर के दौरे पर

 मूखेमंत्री निशंक आज लक्सर के दौरे पर आ रहे हैं, यहाँ निशंक जनता दरबार लगाकर लोगों की समसायें सुनेंगे, इलाके के लोगों को भी उनके इस दौरे से काफी उमीदें है, ख़ास कर जबकि अभी कुछ हे रोज़ पहले इलाकें में बाढ़ ने भारी तबाही मचाये थी, वहीं बीजेपी के  पास भी एक अच्छा मौका है, क्योंकि कांग्रेस के विधायक कुंवर प्रणव सिंह के दामन पर पहले से ही दाग लगा हुआ है, प्रणव सिंह इलाके के लोगों के लिए किसी हीरो से कम नहीं है, फिर उनको मात देना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन मौका अच्छा है और बीजेपी इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेगी, खासकर निशंक जो की राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी है

Thursday, 1 September 2011

नेशनल न्यूज़.....शेहला केस में दिग्विजय की सीबीआई जांच की मांग

 नेशनल न्यूज़...भोपाल. आरटीआई कार्यकर्ता शेहला मसूद की हत्‍या मामले में नया मोड़ आ गया है। मध्‍य प्रदेश पुलिस इस हत्‍या के मामले में भाजपा सांसद तरुण विजय से पूछताछ की तैयारी में है। मसूद की भोपाल में बीते 16 अगस्‍त को दिनदहाड़े हत्‍या कर दी गई थी।

 
कांग्रेस महासचिव दिग्वि‍जय सिंह ने आज कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्‍या बेहद आश्‍चर्यजनक है। अब तरुण विजय को चाहिए वो इस मामले को सीबीआई को सौंप दिए जाने की मांग करें।

विजय ने सफाई देते हुए कहा कि वह शेहला को जानते थे। वह बहादुर कार्यकर्ता थीं। हम चाहते हैं कि उन्‍हें इंसाफ मिले। विजय ने कहा कि अभी मामला अदालत में है, इसलिए वह ज्‍यादा कुछ नहीं कहेंगे।

भोपाल रेंज के आईजी विजय यादव का कहना है कि जल्द ही सांसद तरुण विजय के बयान दर्ज किए जाएंगे। अब तक पुलिस बीजेपी विधायक और एक आईजी सहित कई लोगों के बयान ले चुकी है, लेकिन पुलिस को इसमें कोई अहम सुराग नहीं मिले।

नेशनल न्यूज़....बाबा रामदेव पर करोड़ों की हेराफेरी का फेमा केस, 50 कंपनियां जांच के दायरे में

  नेशनल न्यूज़....नई दिल्‍ली. योग गुरु बाबा रामदेव दोहरी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने योग गुरु और हरिद्वार स्थित उनके ट्रस्‍टों के खिलाफ फेमा के उल्‍लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट और रामदेव के ट्रस्‍ट पतंजलि योग पीठ की ओर से विदेशों में किए गए 'संदिग्‍ध' वित्‍तीय लेनदेन के आधार पर ईडी ने यह मामला दर्ज किया है। उधर, दिल्‍ली पुलिस उन्‍हें रामलीला मैदान में पुलिस के साथ हुई झड़प के सिलसिले में दर्ज केस से संबंधित पूछताछ के लिए समन भेजने की तैयारी में है।

ईडी के सूत्र बताते हैं कि रामदेव और उनके ट्रस्‍ट ने कथित तौर पर ब्रिटेन से सात करोड़ रुपए हासिल किए हैं। अमेरिका, न्‍यूजीलैंड आदि देश से भी फंड लेने का शक है। इसकी जांच की जा रही है। हालांकि रामदेव ने ईडी का कोई नोटिस मिलने से इनकार किया है। उनका कहना है कि ईडी द्वारा केस दर्ज करने की जानकारी उन्‍हें मीडिया से मिली है। उन्‍होंने यह भी कहा कि उन्‍होंने कोई गलत काम नहीं किया है। स्‍कॉटलैंड में उनके पास एक द्वीप है, जो उन्‍हें तोहफे में मिला है। 

योग गुरू के साम्राज्‍य की जांच में जुटे प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले 3 लाख डॉलर देश से बाहर भेजे जाने की बात कही थी। निदेशालय ने इसे फेमा का गंभीर उल्‍लंघन मानते हुए भारतीय रिजर्व बैंक को चिट्ठी लिखी थी। बैंक के जवाब के बाद ईडी ने योग गुरु के खिलाफ यह कार्रवाई की है। ईडी रामदेव को ‘कारण बताओ’ नोटिस भी जारी करने की तैयारी में है।

ईडी ने रिजर्व बैंक से योग गुरू के ब्रिटेन और मेडागास्‍कर में हुए वित्‍तीय लेन-देन का ब्‍यौरा मांगा था। ईडी ने रामदेव के ट्रस्‍ट पतंजलि योग पीठ के यूरोप में एक द्वीप से जुड़े मामले को लेकर ब्रिटिश अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है।

सूत्र बताते हैं कि स्‍कॉटलैंड निवासी श्रवण पोद्दार और उनकी पत्‍नी सुनीता ने 900 एकड़ में फैला एक द्वीप खरीदा और रामदेव को 2009 में बतौर उपहार भेंट कर दिया। इस द्वीप को रामदेव को योग और आयुर्वेद उपचार केंद्र स्‍थापित करने के लिए दिया गया था। हालांकि इस जोड़े का दावा है कि उन्‍होंने ब्रिटेन के नियम कानून के तहत यह जमीन योग गुरु को दी है।
ईडी के साथ आयकर विभाग रामदेव के कारोबारी साम्राज्‍य की जांच में जुटा है जिसके तहत पिछले पांच सालों में 30 कंपनियां खड़ी कर ली गई हैं। रामदेव के ट्रस्‍टों में पतंजलि योगपीठ के अलावा दिव्‍य योग मंदिर ट्रस्‍ट और भारत स्‍वाभिमान ट्रस्‍ट भी शामिल हैं।

बाबा रामदेव के सहयोगी और वरिष्‍ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने सरकार पर योग गुरु से बदला लेने का आरोप लगाया है। एक चैनल से बातचीत में उन्‍होंने कहा, ‘आखिर अब ये मामले क्‍यों दर्ज किए जा रहे हैं।

नेशनल न्यूज़,,,,,,,,सीमा पार से फायरिंग में जेसीओ शहीद, भारत का करारा जवाब- तीन पाकिस्‍तानी फौजी ढेर

रीनगर. पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने फिर संघर्षविराम का उल्‍लंघन किया है। इसमें भारतीय सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया। भारत ने भी जबरदस्‍त जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्‍तान के तीन फौजियों को ढेर कर दिया है।

पाकिस्‍तानी सेना ने तीन दिन में तीसरी बार संघर्षविराम का उल्‍लंघन किया है। उत्‍तर कश्‍मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की ओर से हुई फायरिंग का भारत ने भी जोरदार जवाब दिया, जिसमें उसके तीन फौजी मारे गए। पाकिस्तान ने केरन सेक्टर में दो बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया। गोलीबारी के बीच भारतीय जवानों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस बरार के मुताबिक,  'कश्मीर के केरन सेक्टर में बुधवार को रात 8 बजे के बाद से दो बार सीमा पार से गोलीबारी की गई। पहली बार 8 बजे शुरू हुई गोलीबारी 50 मिनट तक चली। इसके बाद आज सुबह 11 बजे से सीमापार से गोलीबारी शुरू हुई, जो आखिरी रिपोर्ट मिलने तक जारी थी।' इस गोलीबारी में शहीद हुए जेसीओ का नाम नायब सूबेदार गुरदयाल सिंह है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने सहेली पोस्ट से शालापथरी पोस्ट पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसमें एक सैनिक ज़ख़्मी हो गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। युद्धविराम का उल्लंघन तब हुआ जब भारतीय सैनिकों ने ईद के मौके पर इसी इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।  सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी का मकसद आतंकवादियों को भारत की सीमा में प्रवेश कराना था।

दूसरी तरफ, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने वहां की मीडिया को जानकारी दी है कि गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। अतहर का दावा है कि भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी की शुरुआत की। अब्बास का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिक अपने पोस्ट की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे नीलम घाटी में खो गए। अब्बास के मुताबिक भारतीय कमांडर के साथ एक बैठक की जाएगी और युद्धविराम के उल्लंघन का मुद्दा उठाया जाएगा। पाकिस्तानी सेना के दावे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बरार ने कहा, 'भारतीय सेना की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन नहीं हुआ है।'

वैयक्तिक सहायक महासंघ को मान्यता

उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक/वैयक्तिक अधिकारी महासंघ को राज्य सरकार ने मान्यता दे दी है। रमुख सचिव कार्मिक उत्पल कुमार सिंह ने इस संबंध में एक कार्यालय ज्ञाप जारी कर महासंघ को परिसंघ के रूप में मान्यता देने का आदेश 30 अगस्त को जारी किया है। महासंघ के महामंत्री टीएस नेगी ने एक कहा कि पहले इस संगठन को उत्तराखंड स्टेनोग्राफर/वैयक्तिक सहायक महासंघ के नाम जाना जाता था। संवर्ग का पदनाम परिवर्तन होने की वजह से संगठन को नया नाम दिया गया है।

हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत

  हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) की शुरुआत हो गई है। अगर आप हरिद्वार महाकुंभ Haridwar Kumbh में आने चाहते हैं तो आपको कोविड  (Covid-19)...